Hot News

30 सितंबर को झारखंड बंद ! आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस, जानें वजह

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. बंद से एक दिन पहले 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक इस जुलूस में शामिल होंगे. इसके माध्यम से झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठायी जाएगी.

वर्षों से लंबित मांगों को लेकर बंद

मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इन्हीं मांगों को पूरा कराने के लिए 30 सितंबर को झारखंड बंद का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से बंद का आह्वान किया गया है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: बारिश का जोर होगा कम, 4 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

आवश्यक सेवाओं को बंद से रखा गया मुक्त

पुष्कर महतो ने बताया कि बंद के दौरान चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है. यानी अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कामकाज को बंद के दायरे में नहीं रखा गया है.

शहीद चौक से शुरू होगा मशाल जुलूस

बंद की पूर्व संध्या पर 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस शाम पांच बजे शहीद चौक से शुरू होगा. यहां से जुलूस आगे बढ़ते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा. अलबर्ट एक्का चौक पर पहुंचने के बाद मशाल जुलूस का समापन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- JSCA Stadium में IND vs WI T20 देखने जा रहे हैं? घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

The post 30 सितंबर को झारखंड बंद ! आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top