Hot News

NCERT Textbook: कक्षा 9 सोशल साइंस की नई किताब जारी, जानें कब और कहां से खरीदें

NCERT Social Science Textbook: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए Social Science की नई किताब “Understanding Society: India and Beyond” Part 2 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. NCERT की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह किताब 29 सितंबर 2026 से छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य पाठकों के लिए खरीद के लिए उपलब्ध है.

NCERT Class 9 Social Science Textbook: कक्षा 9 के लिए जारी हुई नई Textbook

NCERT ने कक्षा 9 के लिए साेशल साइंस की किताब Understanding Society: India and Beyond Part 2 को जारी कर दिया है. यह किताब Part 2 के रूप में उपलब्ध होगी. NCERT ने अपनी प्रेस रिलीज में इसकी आधिकारिक लॉन्च की जानकारी साझा की है.

ये भी पढ़ें: NCERT से जुड़ी ये 5 बातें, जो हर किसी को जाननी चाहिए

कहां से खरीद सकेंगे किताब?

NCERT के अनुसार, Understanding Society: India and Beyond को कई अधिकृत माध्यमों से खरीदा जा सकेगा. छात्र और अभिभावक NCERT Publication Division के आउटलेट्स और अधिकृत विक्रेताओं से किताब प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा किताब NCERT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध होगी. NCERT की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि किताब Amazon के जरिए भी खरीदा जा सकता है.

NCERT Maths Textbook: मैथ्स की किताब है उपलब्ध

NCERT की ओर से अपने ऑफिशियल X पर एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि कक्षा 9 में गणित की नई पाठ्यपुस्तक ‘Ganita Manjari – Part 2 उपलब्ध हो चुकी है. आप इस किताब को NCERT के सेल्स काउंटर से जाकर खरीद सकते हैं.

Note: किताब से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए NCERT के Publication Division से संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: NCERT Textbooks 2026-27: कक्षा 9 की दो नई किताबों को लेकर नया अपडेट, जानें कब और कहां मिलेंगी

The post NCERT Textbook: कक्षा 9 सोशल साइंस की नई किताब जारी, जानें कब और कहां से खरीदें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top