Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amazon का फैसला- 2012 से पहले के Kindle अब नहीं करेंगे काम

Amazon ने अनाउंस किया है कि 20 मई 2026 से 2012 या उससे पहले लॉन्च किये गए सभी Kindle और Kindle Fire डिवाइस नये ई-बुक्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. इसका असर करीब 20 लाख डिवाइसेज पर पड़ेगा. ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के अनुसार, लाखों Amazon Kindle डिवाइस कुछ ही हफ्तों में काम करना बंद करने वाले हैं और इसे किताबों के शौकीनों ने ‘बुरा सपना’ करार दिया है. कौन-कौन से Kindle बंद हो जाएंगे इन डिवाइसों पर सपोर्ट खत्म हो जाएगा: Kindle 1st Gen (2007)Kindle DX और DX Graphite (2009–2010)Kindle Keyboard (2010)Kindle 4 और Kindle Touch (2011)Kindle 5 (2012)Kindle Paperwhite 1st Gen (2012)Kindle Fire 1st Gen (2011), Fire 2nd Gen (2012), Fire HD 7 (2012), Fire HD 8.9 (2012) क्या काम नहीं करेगा यूजर्स पहले से डाउनलोड की गई ई-बुक्स पढ़ पाएंगे, लेकिन नये कंटेंट की खरीद या डाउनलोड संभव नहीं होगी. अगर कोई यूजर डिवाइस को डीरजिस्टर या फैक्ट्री रीसेट करता है, तो वह पूरी तरह बेकार हो जाएगा. Kindle Fire यूजर्स अब कंटेंट खरीद या डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. Amazon का ऑफर कंपनी ने कहा है कि पुराने डिवाइसेज को सपोर्ट करना अब संभव नहीं है क्योंकि हार्डवेयर और सिक्योरिटी लिमिटेशन हैं. Amazon प्रभावित यूजर्स को 20% डिस्काउंट और बुक क्रेडिट्स दे रही है, ताकि वे नये Kindle मॉडल्स पर अपग्रेड कर सकें. विवाद और आलोचना की बात टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम सिक्योरिटी के लिहाज से सही है, लेकिन यूजर्स इसे ‘सॉफ्ट ब्रिकिंग’ मान रहे हैं. सॉफ्ट ब्रिकिंग (Soft Bricking) एंड्रॉयड या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वह स्थिति है, जहां डिवाइस पूरी तरह चालू नहीं होता, लेकिन चालू होने के संकेत (जैसे लोगो, बूट लूप, या रिकवरी स्क्रीन) देता है. Restart Project के अनुसार, इससे करीब 624 टन ई-वेस्ट पैदा होगा. कई बुक-लवर्स ने इसे खराब बिजनेस डिसीजन बताया है क्योंकि डिवाइस अभी भी काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Amazon ने हिंदुस्तान में लॉन्च किया पहला AI स्टोर, जानिए इसमें क्या है खास The post Amazon का फैसला- 2012 से पहले के Kindle अब नहीं करेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टी-सीरीज परिवार में शोक, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन

Darshan Kumar Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद समाचार सामने आई है. गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर फैल गई है और कई कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. पर्दे के पीछे रहकर किया बड़ा काम दर्शन कुमार भले ही लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन उनका योगदान कम नहीं था. उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कई कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया. इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में थी, जो हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहते थे. उनकी सादगी और मददगार स्वभाव के चलते कलाकारों और संगीत जगत से जुड़े लोगों के बीच उन्हें काफी सम्मान मिला. यही कारण है कि उनके निधन की समाचार से हर कोई स्तब्ध है. मीका सिंह ने जताया शोक View this post on Instagram A post shared by Mika Singh (@mikasingh) सिंगर मीका सिंह ने दर्शन कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बेहद दुखद समाचार है और दर्शन कुमार एक महान इंसान थे. उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री के लोगों की मदद की और कई सिंगर्स को मंच दिया. मीका सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. गुलशन कुमार की विरासत और परिवार दर्शन कुमार जिस परिवार से आते थे, वह हिंदुस्तानीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. गुलशन कुमार ने साल 1983 में ‘सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जिसे आगे चलकर T-Series के नाम से पहचान मिली. गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार और भाई कृष्ण कुमार ने इस विरासत को आगे बढ़ाया. आज टी-सीरीज ग्लोबल स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. परिवार के अन्य सदस्य जैसे तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. दर्शन कुमार का जाना इस बड़े परिवार और म्यूजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: ‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट The post टी-सीरीज परिवार में शोक, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरानी स्पीकर गालीबाफ का खुलासा: होर्मुज में अमेरिकी जहाज उड़ाने की थी तैयारी; बोले- फाइनल डील अभी कोसों दूर

Iran-US Tensions: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने प्रशासनी टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत तो चल रही है, लेकिन किसी समझौते तक पहुंचना अभी बहुत दूर की बात है. गालीबाफ के मुताबिक दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर अभी भी बड़ी दूरियां बनी हुई हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच चल रहा दो हफ्ते का सीजफायर इसी बुधवार को खत्म होने वाला है और इसे आगे बढ़ाने को लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई है. इस्लामाबाद में आमने-सामने आए दोनों देश ‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, गालीबाफ ने इस्लामाबाद में हुई पर्दे के पीछे की बातचीत का खुलासा करते हुए बताया कि वहां अमेरिकी डेलिगेशन के साथ तीखी बहस हुई थी. उन्होंने बताया कि जब एक अमेरिकी ‘माइन्सवीपर’ (सुरंग हटाने वाला जहाज) आगे बढ़ा, तो ईरान ने उसे सीधे उड़ा देने की चेतावनी दी थी. इसके बाद अमेरिकी टीम ने 15 मिनट का समय मांगा और अपने जहाज को पीछे हटने का आदेश दिया. गालीबाफ ने अमेरिका की घेराबंदी के फैसले को बचकाना बताया है. होर्मुज जलसंधि पर बढ़ा तनाव ईरान ने शनिवार (18 अप्रैल) को फिर से ‘होर्मुज जलसंधि’ को बंद करने का एलान कर दिया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके बंदरगाहों की घेराबंदी करके भरोसे को तोड़ा है. इससे पहले ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से सुरक्षा के बदले फीस मांगी थी. ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जो जहाज फीस देंगे, उन्हें निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी. गालीबाफ ने इसे ईरान की रणनीतिक जीत बताया है. यूरेनियम भेजने से ईरान का साफ इनकार ‘अल जजीरा’ ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के हवाले से बताया कि ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने अमेरिका के साथ फिलहाल किसी भी सीधी बातचीत से मना कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को किसी भी कीमत पर नहीं भेजेगा. खतीबजादेह के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदेशों के बाद भी वॉशिंगटन अपनी पुरानी और बड़ी मांगों पर अड़ा हुआ है, जो ईरान को मंजूर नहीं हैं. ये भी पढ़ें: ‘क्यूबा को छीन लूंगा’: ट्रंप की धमकी के बाद मेक्सिको, ब्राजील और स्पेन ने मिलकर दिया करारा जवाब हमलों में अब तक 3468 लोगों की मौत ईरान की प्रशासनी संस्था ‘फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स’ ने हमलों में हुई मौतों का डेटा जारी किया है. ‘आईएसएनए’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संघर्ष की शुरुआत से अब तक अमेरिकी-इजरायली हमलों में 3,468 लोग मारे गए हैं. इससे पहले ‘ईरानी लीगल मेडिसिन ऑर्गेनाइजेशन’ ने 12 अप्रैल तक यह आंकड़ा 3,375 बताया था. फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की मार्केट और तेल सप्लाई की चिंता बढ़ा दी है. ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया का 7वां मिसाइल टेस्ट: क्या ईरान की जंग का फायदा उठा रहे किम जोंग? समुद्र में दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें The post ईरानी स्पीकर गालीबाफ का खुलासा: होर्मुज में अमेरिकी जहाज उड़ाने की थी तैयारी; बोले- फाइनल डील अभी कोसों दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुबई के अजमान से पकड़ा गया भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर

Dhanbad Crime News: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का करीबी गुर्गा शैफी उर्फ मेजर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद उसे हिंदुस्तान लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की बड़ी कामयाबी धनबाद पुलिस ने शैफी उर्फ उर्फ मेजर को पकड़ा है. शैफी प्रिंस खान के कहने पर लोगों को धमकी भरा आडियो और वीडियो भेजता था. ये धनबाद पुलिस की बहुत बड़ी उबलब्धि मानी जा रही है. लगातार पुलिस कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गिरोह के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रिंस खान भी पुलिस की गिरफ्त में होगा. एयरपोर्ट से निकलते हुए यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन The post दुबई के अजमान से पकड़ा गया भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीपिका पादुकोण ने क्यूट अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी, रणवीर संग दूसरे बच्चे का इंतजार

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर खुशियों से भरा नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशसमाचारी फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद से ही उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. क्यूट पोस्ट के साथ किया प्रेग्नेंसी अनाउंस दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान बेहद खास और प्यारे अंदाज में किया. उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही हैं, जिस पर पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है. इस पोस्ट की खास बात यह रही कि दीपिका ने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ नजर ना लगे वाला इमोजी शेयर किया. View this post on Instagram A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) फैंस दे रहे बधाई दीपिका और रणवीर की इस समाचार से उनके फैंस बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. मयूर नाम के यूजर ने कहा, दूसरा बच्चा आने वाला है. यूजर चमिला तनुषी ने कहा, वॉव नजर ना लगे. बधाई. कई यूजर्स कपल को बधाई दे रहे हैं. साल 2024 में हुआ था दुआ का जन्म दीपिका पादुकोण और रणवीर ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था. इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका जहां एक तरफ दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ में नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं. वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वह काफी एक्टिव हैं. वह जल्द ही फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नजर आ सकती हैं. इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी काम कर रही हैं, जिसे डायरेक्टर एटली बना रहे हैं. हाल के वर्षों में दीपिका ने पठान, फाइटर और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं. यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़ The post दीपिका पादुकोण ने क्यूट अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी, रणवीर संग दूसरे शिशु का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गढ़वा में अवैध बालू खनन पर एसडीएम का एक्शन, मेराल में 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित 61 ट्रैक्टर बालू जब्त किया है. एसडीएम की इस अचानक हुई कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.  गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई  एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि उन्हें हासनदाग क्षेत्र में यूरिया नदी से अवैध बालू खनन और उसके बड़े पैमाने पर भंडारण की गुप्त सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई, तो वहां बालू के 61 अलग-अलग ढेर पाए गए. जांच में बालू में नमी पाई गई, जिससे यह स्पष्ट है कि यह खनन हाल ही में (पिछले दो-चार दिनों के भीतर) किया गया है.  झारखंड: गढ़वा में अवैध बालू खनन पर एसडीएम का बड़ा एक्शन. मेराल के हासनदाग में छापेमारी कर 61 ट्रैक्टर बालू जब्त. कई लोगों के नाम सामने आए, जांच और एफआईआर के निर्देश.#PrabhatKhabar #JharkhandNews #Garhwa #IllegalMining #SandMining pic.twitter.com/vXEb1AsnRw — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 19, 2026 इनके नाम आए सामने, जांच के आदेश स्थानीय पूछताछ के दौरान अवैध बालू भंडारण में नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी और रिंकू तिवारी समेत अन्य के नाम सामने आए हैं. एसडीएम ने अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक और मेराल थाना प्रभारी को इन आरोपों की जांच करने और संलिप्त पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया है.  आम जनता से अपील  एसडीएम ने आम जनता से भी अपील की है कि वे बालू तस्करी और अवैध खनन की जानकारी समय पर प्रशासन को दें, जिससे कि तुरंत कार्रवाई की जा सके.  अधिकारियों को फटकार और दिशा-निर्देश एसडीएम कुमार ने मौके पर ही मेराल सीओ को जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा. इसके साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को फोन पर निर्देश दिया गया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच करें और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित करें. मेराल थाना प्रभारी को दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कदम उठाने का आदेश दिया गया.  प्रशासन का अभियान जारी रहेगा एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन न केवल एक आर्थिक अपराध है, बल्कि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय विधि-व्यवस्था के लिए भी खतरा है. ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा. यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन The post गढ़वा में अवैध बालू खनन पर एसडीएम का एक्शन, मेराल में 61 ट्रैक्टर बालू जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन?

Vivo ने हाल ही में अपने T Series पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Vivo T5 Pro लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है. यह पिछले साल आए Vivo T4 Pro का सक्सेसर है, जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट प्रोसेसर और नये डिजाइन जैसे कई बदलाव किए गए हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या नया T5 Pro खरीदना सही रहेगा या फिर सस्ता मिल रहा T4 Pro अभी भी बेहतर ऑप्शन है? आइए दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन के आधार पर समझते हैं. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: डिजाइन Vivo T5 Pro के डिजाइन में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है. इसमें अब फ्लैट फ्रेम और फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जबकि T4 Pro में हल्के कर्व्ड एज थे. T5 Pro का कैमरा मॉड्यूल भी अब रेक्टेंगुलर डिजाइन में आता है. हालांकि, T5 Pro की थिकनेस ज्यादा है और यह भारी भी है, जिसकी वजह इसकी बड़ी बैटरी है. T5 Pro और T4 Pro दोनों ही फोन्स IP68/69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: डिस्प्ले T5 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि T4 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इस हिसाब से T5 Pro का डिस्प्ले ज्यादा शार्प और ब्राइट है, खासकर वीडियो और गेमिंग के लिए. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: परफॉर्मेंस T5 Pro में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो T4 Pro के Snapdragon 7 Gen 4 से थोड़ा कम पावरफुल है. हालांकि, T5 Pro में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जो T4 Pro के UFS 2.2 से फास्ट है. कुल मिलाकर, T4 Pro रॉ परफॉर्मेंस में आगे है, जबकि T5 Pro ऐप्स और फाइल ट्रांसफर में फास्ट रहेगा. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा T5 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह लेंस दिया गया है, जबकि T4 Pro में 50MP का प्राइमरी, 50MP का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा और 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी में बेहतर बनाता है. दोनों में 32MP फ्रंट कैमरा है, लेकिन T5 Pro लो-लाइट में थोड़ा बेहतर परफॉर्म कर सकता है. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: सॉफ्टवेयर T5 Pro में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है, जबकि T4 Pro को भी अपडेट मिल चुका है. दोनों फोन्स में Android 19 तक अपडेट मिलते रहेंगे. हालांकि, कंपनी ने T4 Pro में ज्यादा OS अपडेट देने का वादा किया था. Vivo T5 Pro vs T4 Pro: बैटरी और चार्जिंग T5 Pro में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि T4 Pro में 6,500mAh बैटरी मिलती है. दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है, लेकिन T4 Pro छोटी बैटरी के कारण जल्दी चार्ज हो सकता है. ऐसे में बैटरी के मुकाबले T5 Pro ज्यादा पावरफुल है, लेकिन चार्जिंग में T4 Pro आगे है. किसे खरीदना रहेगा अच्छा? Vivo T4 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जो T5 Pro की शुरुआती कीमत से 2,000 रुपये सस्ती है. ऐसे में अगर आप कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो T4 Pro बेहतर ऑप्शन रहेगा. लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी बैटरी है, तो फिर T5 Pro ज्यादा बेस्ट है. यह भी पढ़ें: Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: एक ही दिन लॉन्च हुए हैं दोनों फोन, जानें ₹30 हजार के रेंज में कौन बेहतर? The post Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM सम्राट चौधरी आज पत्रकारों से करेंगे बातचीत, देवघर दौरे पर भी जाएंगे, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक बेहद व्यस्त कार्यक्रम में नजर आएंगे. दिन की शुरुआत जहां पटना में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी, वहीं दोपहर बाद उनका देवघर दौरा भी तय है. इस पूरे कार्यक्रम को नेतृत्वक और धार्मिक दोनों नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अटल सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार की सुबह की शुरुआत एक बड़ी सियासी हलचल के साथ होने वाली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 11:30 बजे पटना स्थित भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री विपक्ष पर बड़ा हमला बोल सकते हैं या राज्य के विकास से जुड़ी किसी बड़ी योजना का खाका पेश कर सकते हैं. नेतृत्वक पंडितों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अटल सभागार से आज बिहार की नेतृत्व के लिए क्या नया संदेश निकलता है. इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री पटना के नवनिर्मित बापू टावर का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं. देवघर में परिवार के साथ करेंगे पूजा सियासी रैलियों और बैठकों के शोर से दूर, दोपहर बाद मुख्यमंत्री भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे झारखंड के देवघर पहुंचेंगे. बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाना उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है. खास बात यह है कि इस पूजा-अर्चना में उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. मुख्यमंत्री वहां करीब 2 घंटे का समय बिताएंगे और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे. यह दौरा भले ही अल्पकालिक हो, लेकिन इसका नेतृत्वक और सांस्कृतिक महत्व काफी बड़ा माना जा रहा है. बापू टावर का भी कर सकते हैं निरीक्षण. देवघर में विशेष पूजा संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री देर शाम तक हेलीकॉप्टर से वापस पटना लौट आएंगे. यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पटना में बापू टावर का निरीक्षण कर सकते हैं. हालांकि इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे उनके दिनभर के शेड्यूल का हिस्सा माना जा रहा है. Also Read: AEDO पेपर लीक केस में एक्शन, ईओयू की जांच शुरू, अब दूध का दूध पानी का पानी The post CM सम्राट चौधरी आज पत्रकारों से करेंगे बातचीत, देवघर दौरे पर भी जाएंगे, जानें क्या है पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज सोना खरीदने की है तैयारी? घर लाने से पहले ऐसे जांचें 22 और 24 कैरेट की शुद्धता

Akshaya Tritiya 2026: आज रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का शुभ पर्व है. हिंदू और जैन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि माना जाता है कि आज किया गया निवेश ‘अक्षय’ रहता है, यानी उसका फल कभी खत्म नहीं होता. यही कारण है कि आज के दिन सोना खरीदना घर में मां लक्ष्मी और समृद्धि को आमंत्रित करने जैसा माना जाता है. लेकिन, आपकी यह खुशी तब फीकी पड़ सकती है जब खरीदा गया सोना शुद्ध न हो. अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह लगाने के लिए खरीदारी से पहले ये बातें जरूर जान लें. सोना खरीदते समय ‘तीन जरूरी निशान’ जरूर देखें हिंदुस्तान प्रशासन ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य की है. ज्वेलरी पर ये तीन निशान जरूर चेक करें: BIS लोगो: एक छोटा त्रिकोणीय निशान जो हिंदुस्तानीय मानक ब्यूरो की प्रामाणिकता दर्शाता है. शुद्धता का संकेत: * 22K916: इसका मतलब है 91.6% शुद्ध सोना (आभूषणों के लिए सबसे आम). 18K750: इसका मतलब है 75% शुद्धता. HUID नंबर: यह 6 अंकों का एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) होता है. यह हर ज्वेलरी की अलग पहचान है. अपने मोबाइल से करें शुद्धता की जांच अब आपको ज्वेलर की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है. आप खुद जांच कर सकते हैं: अपने फोन में BIS Care App डाउनलोड करें. ‘Verify HUID’ विकल्प पर जाएं. ज्वेलरी पर लिखा 6 अंकों का कोड डालें. ऐप आपको तुरंत बता देगा कि ज्वेलर का नाम क्या है, हॉलमार्किंग कब हुई और सोना कितने कैरेट का है. शुद्धता जांचने के अन्य विकल्प कैरेट मीटर (XRF मशीन): आप ज्वेलर से कैरेट मीटर टेस्ट की मांग कर सकते हैं. यह मशीन बिना ज्वेलरी को नुकसान पहुंचाए कुछ ही सेकंड में बता देती है कि उसमें सोने के अलावा और कौन सी धातुएं मिली हैं. मैग्नेट टेस्ट: सोना एक गैर-चुंबकीय धातु है. अगर आपकी ज्वेलरी चुंबक की ओर खिंच रही है, तो समझ लीजिए कि उसमें मिलावट है. पक्का बिल लेना न भूलें सुरक्षित खरीदारी का सबसे बड़ा सबूत आपका ‘टैक्स इनवॉइस’ है. आपके बिल में ये जानकारियां स्पष्ट होनी चाहिए सोने की शुद्धता और वजन (ग्राम में). उस दिन का गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज. HUID नंबर और GST का विवरण. Also Read: बैंक FD भूल जाइए! RBI की इस स्कीम में मिल रहा है बंपर मुनाफा, जानें 1 लाख पर आपको कितना मिलेगा पैसा The post आज सोना खरीदने की है तैयारी? घर लाने से पहले ऐसे जांचें 22 और 24 कैरेट की शुद्धता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले, जान लें 19 अप्रैल के ताजा रेट्स

Aaj Ka Sone Ka Bhav 19 April 2026: आज 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है.  पिछले सेशन में कीमतों में मामूली गिरावट के बाद, आज सोने के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. त्योहारों और शुभ मुहूर्त पर मांग बढ़ने की वजह से खरीदार वापस मार्केट का रुख कर रहे हैं.  शुद्धता के हिसाब से कितनी बढ़ी कीमतें? आज के ताजा अपडेट के अनुसार, सोने की सभी श्रेणियों में उछाल देखा गया है. 24 कैरेट सोने की कीमत में 810 (प्रति 10 ग्राम) की बढ़त हुई है. डिटेल्ड जानकारी नीचे टेबल में दी गई है: सोने की शुद्धता प्रति 1 ग्राम का रेट प्रति 10 ग्राम का रेट पिछले सत्र से बढ़त (10g) 24 कैरेट  ₹15,578 ₹1,55,780 ₹810 22 कैरेट  ₹14,280 ₹1,42,800 ₹750 18 कैरेट   ₹11,684 ₹1,16,840 ₹610 सोर्स: गुडरिटर्न्स बल्क खरीदारी की बात करें तो 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 15,57,800 रुपये हो गई है, जिसमें कल के मुकाबले 8,100 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है.  आज आपके शहर में सोने का क्या भाव है? अक्षय तृतीया पर अलग-अलग राज्यों में टैक्स और स्थानीय मांग की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला है. नीचे दी गई टेबल से आप अपने शहर के ताजा रेट देख सकते हैं: शहर का नाम 24 कैरेट (प्रति ग्राम) 22 कैरेट (प्रति ग्राम) 18 कैरेट (प्रति ग्राम) चेन्नई ₹15,666 ₹14,360 ₹11,980 दिल्ली ₹15,593 ₹14,295 ₹11,699 मुंबई ₹15,578 ₹14,280 ₹11,684 बेंगलुरु ₹15,578 ₹14,280 ₹11,684 कोलकाता ₹15,578 ₹14,280 ₹11,684 हैदराबाद ₹15,578 ₹14,280 ₹11,684 सोर्स: गुडरिटर्न्स वायदा बाजार और एक्सपर्ट्स की क्या है राय? घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर भी सोने की चमक बढ़ी है. जून 5, 2026 का गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.95% की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. आज ट्रेडिंग के दौरान बाजार में काफी हलचल देखी गई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी का कहना है कि अब इन्वेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है. लोग अब फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ डिजिटल और ट्रांसपेरेंट इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस को भी प्रायोरिटी दे रहे हैं. यह बदलाव आने वाले समय में और भी मजबूत होने की उम्मीद है.  ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं आफत, चेक करें 19 अप्रैल की रेट लिस्ट The post अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले, जान लें 19 अप्रैल के ताजा रेट्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top