Hot News

Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छा गया ये गाना, 3 दिन में ही बना वायरल सेंसेशन

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आजकल जबरदस्त धमाल मचा हुआ है. हर दिन कोई न कोई नया गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी गाने ‘करे लच लच’ के साथ. गाना आते ही लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया है और तीन दिन के अंदर ही यह इंटरनेट पर वायरल सेंसेशन बन गया है.

शिल्पी-सुनीता की जोड़ी का जलवा

‘करे लच लच’ एक धमाकेदार भोजपुरी रोमांटिक गाना है जिसे खूबसूरत आवाज दी है भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज और विजय चौहान ने. इस गाने में एक्ट्रेस सुनीता सिंह अपनी दिलकश अदाओं और देसी ठुमकों से लोगों का दिल जीत रही हैं. गाने के लिरिक्स अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं. म्यूजिक दिया है विक्की बॉक्स ने और डायरेक्शन है रवि पंडित का. कुल मिलाकर यह गाना हर एंगल से एंटरटेनिंग है और आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा.

तीन दिन में ही छा गया गाना

रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. तीन दिन में ही इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट में गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी को सुनीता सिंह की अदाएं पसंद आ रही हैं तो किसी को शिल्पी राज की आवाज का जादू. सोशल मीडिया पर इस गाने पर कई रील्स और शॉर्ट वीडियो भी बनाए जा रहे हैं. लोग इसे पार्टी सॉन्ग की तरह एंजॉय कर रहे हैं. भोजपुरी गानों की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ बिहार या यूपी तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर शिल्पी राज के गानों को जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, वो बताता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री अब मेनस्ट्रीम में अपनी खास जगह बना रही है.

यह भी पढ़े : Bhojpuri Song: ‘हल्ला भइल बा’ गाने से खेसारी लाल ने उड़ाया गर्दा, वीडियो ने मचाया बवाल

The post Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छा गया ये गाना, 3 दिन में ही बना वायरल सेंसेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top