Hot News

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने दिया 7166 करोड़ का सौगात, अब इस चीज की कमी नहीं झेलेगा बिहार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार को 7166 करोड़ का सौगात दिया. उन्होंने राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में  में ‘हर घर नल का जल’ योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह जरूरी है कि सभी चीजों का मेंटेनेंस हो. लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो.  

राष्ट्रीय स्तर से 16 लीटर ज्यादा पानी बिहार के लोगों को दे रही प्रशासन 

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है. पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य प्रशासन सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है, जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है. ‘हर घर नल का जल’ निश्चय के तहत निर्मित सभी जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी जुड़े हुए थे.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

The post Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने दिया 7166 करोड़ का सौगात, अब इस चीज की कमी नहीं झेलेगा बिहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top