Hot News

Bihar Board Results 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? देखें यहां

Bihar Board Results 2025 in Hindi: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी समाचार है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली बार की तरह इस बार भी परिणाम 23 मार्च से 25 मार्च 2025 के बीच जारी हो सकते हैं. हालांकि इसको लेकर बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. यहां आपको बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? के बारे में बताया जा रहा है.

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम (Bihar Board Results 2025) देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in खोलनी होगी. फिर इंटर (कक्षा 12) के परिणामों के लिए विशेष रूप से लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें. अब मांगी गई जानकारी लिखे और इसमें आपका रोल नंबर और जन्म तिथि शामिल है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है?

बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result)

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2025 in Hindi) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

इन तारीखों पर हुई थीं बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (Bihar Board Exam)

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुईं, जिसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसके बाद 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं और इनमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. सभी परीक्षाएं समय पर खत्म हो गईं थीं.

इसे भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: 24 मार्च तक आ सकता है बिहार बोर्ड का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

The post Bihar Board Results 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? देखें यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top