Bihar Budget: बिहार में आज (सोमवार) को नीतीश प्रशासन अपना बजट पेश करेगी. सदन की कार्यवाही जारी है. कुछ घंटे में बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे. बिहार के लिए यह चुनावी साल है. ऐसे में इस बार का बजट काफी अहम माना जा रहा है. सदन में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राजद के बजट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें (RJD) चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
50 सालों तक NDA पेश करेगी बजट
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आगे कहा, “20 सालों से नीतीश कुमार और 18 सालों तक एनडीए प्रशासन ने बजट पेश किया है. हमारे नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी उनके अलावा तारकेश्वर प्रसाद और आज सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे, जो गांव, गरीब, किसान, नौजवान, स्त्रीओं, मजदूरों पर केंद्रित होगा. स्वास्थ्य शिक्षा से ओत-प्रोत होगा. तेजस्वी यादव को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आने वाले 50 सालों तक एनडीए प्रशासन बजट पेश करेगी.
गरीब विरोधी है बजट
वहीं राजद के विधायक और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने बजट को लेकर कहा,”बीते 20 सालों से जो बजट पेश किया जा रहा है वो बिल्कुल गरीब विरोधी है. इस बजट से हम लोगों को उम्मीद नहीं है. लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में गरीबों को हक मिला है, लेकिन अब उसका विरोध किया जा रहा है. उन्होंने विधायकों को चैलेंज किया कि आप बताइए कि कोई ऐसा थाना या ब्लॉक है, जहां बिना पैसे के काम होता है? एक ब्लॉक या थाना बता दीजिए जहां बिना पैसे के काम होता है, मैं समझ जाऊंगा कि वहां भ्रष्टाचार नहीं है. हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है.”
ALSO READ: Bihar Ration Card: 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों पर लटक रही छंटनी की तलवार! 31 मार्च तक करा लें e-KYC
The post Bihar Budget: राजद ने बजट को बताया गरीब विरोधी, BJP ने बता दिया अगले 50 सालों का हिसाब-किताब appeared first on Naya Vichar.

