Hot News

BIHAR STET को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Bihar STET 2026 Notification: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से STET 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. अब उनके लिए राहत और उम्मीद से जुड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस एम ने ऑफिशियल रूप से इसकी घोषणा की है. बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी. अभी बोर्ड की ओर से परीक्षा का पूरा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. ऐसे में आवेदन की आखिरी तारीख, परीक्षा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी का थोड़ा इंतजार करना होगा.

Bihar STET 2026 Update: 17 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

BSEB STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी. कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. अभी आवेदन की आखिरी तारीख और फीस जमा करने की अंतिम तारीख की जानकारी नहीं दी गई है. बोर्ड की ओर से डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन तारीखों की जानकारी साफ हो जाएगी.

परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर से जुड़े विषयों के लिए होगा.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

Bihar STET 2026 Notification: कौन कर सकेगा आवेदन?

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पेपर 1 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे. वहीं पेपर 2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या नोटिफिकेशन में बताई गई दूसरी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होगा.

अलग-अलग विषयों के लिए योग्यता में अंतर हो सकता है. इसलिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन आने के बाद विषय वाइज योग्यता जरूर चेक करनी होगी. 

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट के लिए 37 साल और स्त्री कैंडिडेट के लिए 40 साल बताई गई है. आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

अभी क्या करना चाहिए?

बोर्ड की ओर से फिलहाल सिर्फ आवेदन शुरू होने की जानकारी सामने आई है. इसलिए कैंडिडेट को डिटेल्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की आखिरी तारीख, फीस, विषय वाइज योग्यता, परीक्षा पैटर्न और दूसरी जरूरी जानकारी साफ हो जाएगी. आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

The post BIHAR STET को लेकर आई खुशसमाचारी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top