Hot News

BSEB Results 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट का समय नजदीक, पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

BSEB Result 2025 in Hindi: Bihar Board Result 2025 जल्द जारी किया जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी कर सकती है. हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट – results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है जबकि कुछ मामलों में थ्योरी के लिए 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं. छात्रों को 500 अंकों में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने चाहिए. प्रैक्टिकल वाले विषयों में छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. थ्योरी में कम से कम 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result)

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

बीते वर्षों में ऐसे जारी हुआ था रिजल्ट (Bihar Board Result in Hindi)

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 (Bihar Board 12th Result) परीक्षाओं के लगभग 40 दिन बाद आया था. बीएसईबी ने 2024 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी को खत्म की थी और रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया था. इससे पहले 2023 में 12वीं का रिजल्ट 38 दिन बाद आया था और यह 21 मार्च को जारी हुआ था। इससे यह पता चलता है कि हर साल रिजल्ट की तारीख कुछ दिनों बाद आती है लेकिन यह भी ध्यान रखें कि यह तारीख हर साल बदल सकती है.

यह भी पढ़ें- UGC Scholarship: NSP स्काॅलरशिप मेरिट लिस्ट जारी, इतने छात्रों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता

The post BSEB Results 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट का समय नजदीक, पास होने के लिए चाहिए इतने अंक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top