Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: काठमांडू से मुगलिंग तक सड़क किनारे फंसे हजारों वाहन, दूसरे दिन भी हाईवे ठप

Nepal Flood Live : नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आया पानी कई बस्तियों में घुस गया और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. नया विचार की टीम अब ग्राउंड जीरो पर है और मौके से हालात की ताजा तस्वीर आपके सामने रख रही है. बाढ़ के बाद तबाही का मंजर कैसा है, कहां-कहां रास्ते बंद हैं और राहत-बचाव का काम किस तरह चल रहा है, जानिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में. The post Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: काठमांडू से मुगलिंग तक सड़क किनारे फंसे हजारों वाहन, दूसरे दिन भी हाईवे ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood : बाढ़ ने छीनी सैकड़ों जिंदगियां, 359 मौतें; 290 भारतीयों से संपर्क नहीं, 63 को किया गया रेस्क्यू

Nepal Flood : नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है. तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. अब तक करीब 359 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नौ जलविद्युत परियोजनाएं और कमर्शियल बैंकों के नौ ब्रांच तबाह हो गए हैं. जबकि 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर राजमार्ग बह गए हैं. The post Nepal Flood : बाढ़ ने छीनी सैकड़ों जिंदगियां, 359 मौतें; 290 हिंदुस्तानीयों से संपर्क नहीं, 63 को किया गया रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: 15 सेकंड में बाढ़ में समा गई बिल्डिंग, नेपाल जलप्रलय का सबसे डरावना वीडियो आया सामने

Nepal Flash Floods Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी उफान पर है और पानी का बहाव इतना तेज है कि वह किनार पर स्थित इमारतों की नींव को तेजी से काट रहा है. नदी किनारे बनी दो मंजिला इमारत देखते ही देखते 16 सेकेंड में भरभराकर तेज धारा में समा गई. ये भी पढ़ें: Nepal Flood Update: PM बालेंद्र शाह ने बताया- 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मैदान में, 573 लोगों का रेस्क्यू; प्रभावित इलाकों में भेजे गए 10 ट्रक चीख-पुकार और दहशत का माहौल इमारत के ढहते ही वहां आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई. पानी में मकान गिरने के बाद पानी का बड़ा गुबार उठता नजर आया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि इमारत में कई लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो बना रहे लोग आवाज देकर लोगों को भागने की सलाह भी दे रहे हैं. लेकिन जब तक इमारत में मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता, क्षण भर में सबकुछ खत्म हो गया. ये भी पढ़ें: Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन The post Video: 15 सेकंड में बाढ़ में समा गई बिल्डिंग, नेपाल जलप्रलय का सबसे डरावना वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन

Nepal Flash Floods : भरतपुर में बनाए गए शव पहचान एवं संरक्षण केंद्र के बाहर गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. जैसे ही एंबुलेंस का सायरन सुनाई देता, परिजन दौड़कर उसके पास पहुंच जाते. एंबुलेंस का दरवाजा खुलते ही शव निकाला जाता और लोग तस्वीरों से चेहरा मिलाने लगते. किसी की तलाश पूरी हो जाती, तो किसी का इंतजार और लंबा हो जाता. यमन बानू के परिवार को 14 लोग लापता चितवन के टांडी में रहने वाली यमन बानू अपने परिवार के 14 लापता सदस्यों की तलाश में भरतपुर पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि घर और मायके के कई लोगों को बाढ़ बहाकर ले गई. विदेश में मौजूद भाई को क्या जवाब दें, यह समझ नहीं आ रहा. गोरखा के पालुङटार से गोसाइंकुंड गए लोगों के परिजन भी अपनों की तलाश में भरतपुर पहुंचे हैं. ये भी पढ़ें: Nepal Flood Update: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, 20 लाख घन मीटर पानी से भरी झील टूटी तो मचेगी तबाही; चीन ने किया अलर्ट एक ही गांव से 39 लोग लापता हरि बानियां अपनी बहन की तलाश कर रहे हैं. उनके अनुसार, एक ही गांव से गोसाइंकुंड गए 39 लोग अभी भी संपर्कविहीन हैं. चंद्र लामा के भाई ने बाढ़ से पहले फोन कर बताया था कि वह सीमा क्षेत्र में पहुंच गया है. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. अब चंद्र शव पहचान केंद्र में अपने भाई की तलाश कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग स्त्री के लिए बना वरदान शवगृह में शव रखने की जगह नहीं नेपाल बाढ़ में शवों की संख्या बढ़ने के कारण भरतपुर महानगरपालिका-10 स्थित पुराने भवन में अलग शव पहचान एवं संरक्षण केंद्र बनाया गया है. यहां करीब 250 शव रखने की व्यवस्था की गयी है. भरतपुर अस्पताल और अन्य अस्पतालों के शव गृहों में केवल 50 शव रखने की क्षमता है. चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल के अनुसार, शवों को सुरक्षित रखने के लिए तापमान नियंत्रित व्यवस्था की गई है. परिजनों की सुविधा के लिए अलग संपर्क कक्ष बनाने की व्यवस्था प्रभावितों के परिजनों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था भी की गई है. जिला पुलिस कार्यालय चितवन के प्रमुख रामेश्वर पौडेल ने बताया कि शवों को साफ कर ड्राई आइस में रखा जाएगा. उनकी तस्वीरें लेकर बोर्ड पर प्रदर्शित करने और परिजनों की सुविधा के लिए अलग संपर्क कक्ष बनाने की व्यवस्था की गयी हैं. अब तक चितवन में 130 से अधिक शव बरामद शवों को लाने के लिए 25 एंबुलेंस लगातार परिचालन में हैं. नेपाल एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष नवराज लामिछाने के अनुसार, एंबुलेंस के जरिए शवों को निशुल्क अस्पताल और शव पहचान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है. अब तक चितवन में 130 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं. भरतपुर के शव पहचान केंद्र पर हर सायरन के साथ परिजनों की उम्मीद और डर दोनों बढ़ जाते हैं. कोई अपनों के जिंदा मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है तो कोई कम से कम आखिरी बार उनका चेहरा देखने की आस में है. ये भी पढ़ें: नेपाल से नया विचार की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: हर उड़ते हेलिकॉप्टर से जागती है एक आस, फिर मायूस लौट आती हैं पथरायीं आंखें The post Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood Update: PM बालेंद्र शाह ने बताया- 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मैदान में, 573 लोगों का रेस्क्यू; प्रभावित इलाकों में भेजे गए 10 ट्रक

Nepal Flood Update : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया (X) में पोस्ट कर बाढ़ से निपटने के हालात पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को प्राथमिकता देते हुए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के 13,295 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इनमें नेपाल पुलिस के 7,250 नेपाल सेना के 4,200 और सशस्त्र पुलिस बल के 1,845 जवान शामिल हैं. 573 लोगों को किया गया रेस्क्यू प्रधानमंत्री के मुताबिक, गुरुवार को 69 उड़ानों के जरिए 573 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. राहत और बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. प्रशासन के कमांड और कोऑर्डिनेशन सिस्टम के तहत निजी हेलीकॉप्टरों को भी रेस्क्यू और राहत कार्य में लगाया गया है. प्रभावित इलाकों में बनाए गए हैं अस्थायी आवास रासुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत प्रभावित इलाकों में फंसे नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है. तत्काल ठहरने की व्यवस्था के लिए स्कूलों और सार्वजनिक एवं सामुदायिक भवनों में करीब 3,500 लोगों के लिए अस्थायी आवास तैयार किए गए हैं. राहत सामग्री से लदे 10 ट्रक भेजे गए प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए रासुवा में 1 करोड़ रुपये, नुवाकोट में 1 करोड़ रुपये और धादिंग में 50 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है. राहत सामग्री से लदे 10 ट्रक प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजे गए हैं. इनमें नूडल्स, बिस्किट, स्लीपिंग बैग, गद्दे और कंबल जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं. अतिरिक्त खाद्य और गैर-खाद्य सामग्री भी हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रभावित इलाकों में पहुंचाई जा रही है. राहत शिविरों से पूरी की जा रही खाने-पीने की जरूरत प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को भोजन, पीने का पानी और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. नेपाल रेड क्रॉस, नेपाल स्काउट, लायंस क्लब और अन्य स्वयंसेवी संगठन भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं. प्रधानमंत्री के अनुसार, रेड क्रॉस की ओर से करीब 30,000 लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाली राहत सामग्री प्रभावित इलाकों में भेजी गई है. ये भी पढ़ें: Nepal Flood : नेपाल में मरने वालों की संख्या 359 हुई, 285 हिंदुस्तानीय सहित 910 लापता The post Nepal Flood Update: PM बालेंद्र शाह ने बताया- 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मैदान में, 573 लोगों का रेस्क्यू; प्रभावित इलाकों में भेजे गए 10 ट्रक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood Rescue: बाढ़ में फंसे जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बनी नेपाल सेना, महिला जवानों ने ममता की थपकी से शांत कराया

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान के दौरान नेपाल सेना के जवानों ने इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की. राहत अभियान के दौरान सेना के जवानों ने दो मासूम जुड़वां बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. रेस्क्यू के बाद जब शिशु अपनी मां के लिए रोने लगे, तो स्त्री जवानों ने उन्हें अपने सीने से लगाकर ममता और स्नेह के साथ शांत कराया. ममता की थपकी से शांत हुए मासूम जुड़वां बच्चों को बचाने के साथ ही जवानों का मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी सामने आया. मां से अलग होने के कारण शिशु लगातार रो रहे थे. ऐसे में स्त्री जवानों ने उन्हें अपनी गोद में लिया, प्यार से थपकी दी और अपने सीने से लगाकर उन्हें शांत करने की कोशिश की. आपदा के बीच जवानों का यह ममत्व बच्चों के लिए भावनात्मक सहारा बन गया. जवानों की संवेदनशीलता ने जीता दिल बाढ़ जैसी मुश्किल परिस्थिति में जहां सेना के जवान लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हैं, वहीं बच्चों के प्रति उनका स्नेह और अपनापन भी देखने को मिला. जुड़वां बच्चों को संभालती स्त्री जवानों की तस्वीरें राहत अभियान के मानवीय पक्ष को सामने लाती हैं. इन तस्वीरों में वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत और ममता साफ नजर आती है. राहत अभियान के साथ भावनात्मक सहारा भी नेपाल के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है. सेना के जवान प्रभावित लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में जवान केवल लोगों की जान ही नहीं बचा रहे, बल्कि जरूरतमंदों को भावनात्मक सहारा भी दे रहे हैं. जुड़वां बच्चों को ममता से संभालती स्त्री जवानों की तस्वीरें इसी संवेदनशीलता और इंसानियत की एक भावुक मिसाल पेश करती हैं. ये भी पढ़ें: Nepal Floods : पीएम बालेन्द्र शाह ने नुवाकोट पहुंचकर संभाला मोर्चा, 359 मौतें; 910 लोग अब भी लापता The post Nepal Flood Rescue: बाढ़ में फंसे जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बनी नेपाल सेना, स्त्री जवानों ने ममता की थपकी से शांत कराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और भरोसे का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर बहन को राखी बांधने के बाद या भाई को उपहार देने के लिए हर बार कपड़े, चॉकलेट्स या मिठाई जैसे पारंपरिक विकल्प ही सामने आते हैं. हालांकि, बदलते दौर के साथ अब ऐसे गिफ्ट्स की मांग बढ़ रही है जो न केवल देखने में खास हों, बल्कि दैनिक जीवन में सालों-साल काम भी आएं. अगर आप इस बार अपनी बहन या भाई को कुछ नया और यादगार देना चाहते हैं, तो मॉडर्न टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स से बेहतरीन विकल्प कोई दूसरा नहीं हो सकता. म्यूजिक लवर्स और फिटनेस फ्रीक भाई-बहन के लिए ऑडियो – वियरेबल्स अगर आपका भाई या बहन संगीत के शौकीन हैं या वर्कआउट के दौरान गाने सुनना पसंद करते हैं, तो प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स एक बेहतरीन उपहार साबित हो सकते हैं. इस कैटेगरी में Apple AirPods Pro 3 एक शानदार चुनाव है. एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और बेहतरीन साउंड क्वालिटी से लैस ये ईयरबड्स रोजाना के सफर, वर्कआउट और कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं. इनकी शुरुआती कीमत ₹23,900 है. दूसरी ओर, जो लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं, उनके लिए स्मार्टवॉच से बेहतर कोई साथी नहीं हो सकता. Samsung Galaxy Watch8 फिटनेस लवर्स के लिए एक परफेक्ट वियरेबल डिवाइस है. ₹33,501 की शुरुआती कीमत वाली यह स्मार्टवॉच डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसिस के साथ-साथ कॉल-नोटिफिकेशन को भी आसानी से मैनेज करती है. कॉलेज स्टूडेंट्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए गैजेट्स कॉलेज जाने वाले या वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले भाई-बहन के लिए लैपटॉप एक बेहद काम का तोहफा हो सकता है. Primebook 2 Max ऐसे स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रोजाना की पढ़ाई, असाइनमेंट और एंटरटेनमेंट के लिए एक बजट-फ्रेंडली डिवाइस चाहते हैं. ₹29,990 की शुरुआती कीमत वाला यह लैपटॉप PrimeOS पर काम करता है और सभी प्रमुख एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से चला सकता है. इसका हल्का डिजाइन और दमदार बैटरी लाइफ इसे ट्रैवल और कॉलेज ले जाने के लिए काफी सुविधाजनक बनाती है. वहीं, अगर आपकी बहन या भाई को हर लम्हे को तस्वीरों में कैद करने का जुनून है, तो Fujifilm Instax Mini 12 उनके चेहरे पर तुरंत खुशी ला सकता है. ₹6,999 की शुरुआती कीमत में आने वाला यह इंस्टेंट कैमरा डिजिटल दौर में भी फिजिकल मेमोरीज बनाने का मजेदार जरिया मुहैया कराता है. फैमिली फंक्शन्स और कॉलेज आउटिंग्स के दौरान यह तुरंत फोटो प्रिंट निकालकर खास पलों को यादगार बना देता है. स्मार्टफोन अपग्रेड का प्लान? यह प्रीमियम विकल्प रहेगा बेस्ट अगर आपका भाई या बहन काफी समय से अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलने का मन बना रहे हैं, तो रक्षाबंधन पर नया फोन गिफ्ट करना सबसे यादगार लम्हा बन सकता है. इसके लिए फ्लैगशिप सेगमेंट का iPhone 17 एक बेहतरीन प्रीमियम गिफ्ट ऑप्शन है. ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस कैमरा सेटअप और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी का कॉम्बिनेशन पेश करता है. डेली टास्क से लेकर हाई-एंड फोटोग्राफी और गेमिंग के लिए यह एक ऐसा गैजेट है जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाता है. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) {“type”:”faq”,”question”:”1. रक्षाबंधन 2026 पर भाई-बहन को देने के लिए सबसे बजट-फ्रेंडली टेक गिफ्ट कौन सा है?”,”answer”:”Fujifilm Instax Mini 12 इस लिस्ट का सबसे बजट-फ्रेंडली टेक गिफ्ट है, जिसकी शुरुआती कीमत केवल ₹6,999 है और यह फोटोग्राफी के शौकीन भाई-बहन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.”}{“type”:”faq”,”question”:”2. कॉलेज जाने वाले भाई या बहन के लिए कौन सा लैपटॉप गिफ्ट करना सही रहेगा?”,”answer”:”Primebook 2 Max एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी कीमत ₹29,990 से शुरू होती है और यह PrimeOS पर चलता है, जो एंड्रॉयड ऐप्स सपोर्ट के साथ कॉलेज असाइनमेंट्स और रोजाना के कामों के लिए काफी उपयुक्त है.”}{“type”:”faq”,”question”:”3. क्या रक्षाबंधन पर टेक गिफ्ट्स देना पारंपरिक तोहफों से बेहतर विकल्प है?”,”answer”:”हां, टेक गिफ्ट्स न केवल आधुनिक और ट्रेंडी होते हैं, बल्कि इनका उपयोग रोजाना के जीवन में लंबे समय तक किया जा सकता है, जिससे इनकी उपयोगिता पारंपरिक गिफ्ट्स के मुकाबले काफी ज्यादा होती है.”} ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 हुआ सस्ता, ₹30,000 तक एक्सचेंज वैल्यू के साथ कीमत देखकर खुश जाएंगे ये भी पढ़ें: ₹75,000 के बजट में सबसे धांसू 65-इंच टीवी! खरीदने से पहले जान लें इसकी परफॉर्मेंस The post Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘नाम बदलो या धर्म…’, सावन में महादेव की भक्ति करके फंसी अफसाना खान, ट्रोलर्स ने आस्था से लेकर परवरिश तक पर दागे सवाल

सावन का महीना है.. सोशल मीडिया पर महादेव की भक्ति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. लेकिन पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने जब पति साजन शर्मा के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, तो मामला भक्ति से ज्यादा सोशल मीडिया की बहस बन गया. अफसाना ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरी ताकत मेरा महादेव है.” तस्वीरों में वह पति के साथ शिवलिंग की पूजा करती नजर आईं. पोस्ट सामने आते ही कई लोगों ने उनकी तारीफ की. लेकिन कुछ यूजर्स को उनका महादेव की पूजा करना पसंद नहीं आया. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग शुरू हो गई. पूजा की तस्वीर से शुरू हुई धर्म की बहस अफसाना मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनके पति साजन शर्मा हिंदू परिवार से हैं. दोनों ने 2022 में शादी की थी. अफसाना इससे पहले भी हिंदू धर्म और महादेव के प्रति अपनी आस्था जाहिर कर चुकी हैं. जुलाई 2026 में वह पति के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं और वहां पूजा-अर्चना की थी. लेकिन इस बार मामला सिर्फ ट्रोलिंग तक नहीं रुका. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अफसाना से उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल किए. एक यूजर ने लिखा कि जो अपने धर्म की नहीं हुई, वह किसी और की क्या होगी. एक दूसरे यूजर ने उन्हें लानत भेजने जैसी टिप्पणी की. सबसे ज्यादा आपत्तिजनक टिप्पणियां तब सामने आईं जब ट्रोलर्स ने उनकी परवरिश और परिवार को निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तो उनकी मां को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की और अफसाना को अपना नाम या धर्म बदलने तक की बात कह दी. View on Instagram सवाल यह है कि आस्था का फैसला कौन करेगा? अफसाना की पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक पहचान को लेकर होने वाली ट्रोलिंग की उस आदत को सामने ला दिया है, जहां किसी की एक तस्वीर देखकर लोग उसकी आस्था का फैसला सुनाने लगते हैं. अफसाना के मामले में भी यही हुआ. उन्होंने अपनी आस्था की एक तस्वीर साझा की. जवाब में उनकी पूजा से लेकर परवरिश और परिवार तक पर सवाल खड़े कर दिए गए. ‘तितलियां’ से ‘धुरंधर’ तक चर्चा में रहीं अफसाना अफसाना खान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. ‘तितलियां’ गाने से उन्हें देशभर में पहचान मिली. इसके बाद वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आईं. हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘नाल नचणा’ को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं. फिलहाल महादेव की भक्ति वाली उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चा उनके गाने या काम की नहीं, बल्कि उनकी आस्था की हो रही है. ये भी पढ़ें- समय-समय की बात है! कभी Cyber Cell के रडार पर थे Samay Raina, अब CM Fadnavis ने किया सम्मान, फैंस बोले- ‘Comeback हो तो ऐसा’ The post ‘नाम बदलो या धर्म…’, सावन में महादेव की भक्ति करके फंसी अफसाना खान, ट्रोलर्स ने आस्था से लेकर परवरिश तक पर दागे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

September Rule Changes : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ जरूरी नियमों और कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. अब अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से नया महीना शुरू होगा. ऐसे में कई ऐसे बदलाव हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है. इनमें LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर कारों के दाम और विदेश यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया तक शामिल है. आइए जानते हैं 1 सितंबर से किन चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है. LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं. ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है. अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. अब सितंबर में घरेलू गैस के दाम कम होंगे, बढ़ेंगे या पुराने रेट पर ही मिलेंगे, इसका पता 1 सितंबर को कीमतें जारी होने के बाद चलेगा. LPG e-KYC की डेडलाइन भी अहम LPG ग्राहकों के लिए e-KYC भी जरूरी प्रक्रिया है. तेल कंपनियों की ओर से इसकी डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ाई गई थी. अगर आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो समय रहते इसकी स्थिति जरूर जांच लें. किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने LPG वितरक या संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें: स्त्रीओं को 40 हजार और छात्राओं को लैपटॉप, यूपी में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे अखिलेश यादव ATF, CNG और PNG के दाम में भी बदलाव संभव हर महीने की शुरुआत में ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत की भी समीक्षा की जाती है. यह वही ईंधन है, जिसका इस्तेमाल विमानों में होता है. अगर सितंबर में ATF के दाम में बढ़ोतरी होती है, तो एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है. इसका असर आगे चलकर हवाई किराए पर भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकता है. Tata की कारें खरीदना पड़ सकता है महंगा अगर आप सितंबर में Tata की नई कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके बजट पर असर पड़ सकता है. Tata Motors Passenger Vehicles ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी 25,000 रुपये तक हो सकती है. कीमत में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा. इसका असर कंपनी की ICE यानी पेट्रोल-डीजल वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ सकता है. Hyundai की कारों के दाम भी बढ़ेंगे नई कार खरीदने वालों के लिए Hyundai से जुड़ी समाचारें भी अहम है. कंपनी ने इस साल कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ऐसे में सितंबर में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को Hyundai के नए रेट पर भी नजर रखनी होगी. कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है. ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special Trains: बिहार जाने वालों यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें विदेश जाने वालों के लिए एयरपोर्ट पर राहत विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सितंबर से एक बदलाव राहत देने वाला हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल यात्रा के दौरान इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत खत्म की जा सकती है. यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो यात्रियों को एयरपोर्ट पर एक अतिरिक्त औपचारिकता से राहत मिलेगी और प्रक्रिया भी आसान हो सकती है. कुल मिलाकर सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए अहम रहने वाली है. LPG सिलेंडर के दाम, ईंधन की कीमतों और कारों के नए रेट से लेकर विदेश यात्रा की प्रक्रिया तक, कई बदलावों पर लोगों की नजर रहेगी. The post September Rule Changes : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: भोटेकोशी नदी में बाढ़ का खौफनाक मंजर, त्रिशूली-नारायणी से मिले 64 शव

Nepal Flood Live : नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आया पानी कई बस्तियों में घुस गया और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. नया विचार की टीम अब ग्राउंड जीरो पर है और मौके से हालात की ताजा तस्वीर आपके सामने रख रही है. बाढ़ के बाद तबाही का मंजर कैसा है, कहां-कहां रास्ते बंद हैं और राहत-बचाव का काम किस तरह चल रहा है, जानिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में. The post Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: भोटेकोशी नदी में बाढ़ का खौफनाक मंजर, त्रिशूली-नारायणी से मिले 64 शव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top