Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ेंगे बिहार के दो एयरपोर्ट और 4 रेलवे स्टेशन

Patna Sasaran Corridor: पटना. बिहार में पटना-आरा-सासाराम 4 लेन ग्रीनफील्ड एवं ब्राउन फील्ड परियोजना को हरी झंडी मिलने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधुनिक एवं समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प और मजबूत हुआ है. इसका निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है. प्रधानमंत्री ने लिखा है, ‘बिहार की प्रगति को बढ़ावा! 4-लेन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी. बिहार के लोगों के लिए बहुत अच्छी समाचार है. इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और यातायात की भीड़ भी कम होगी.’. इस प्रोजेक्ट से करीब 48 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होने की संभावना है. इससे पटना और आसपास के इलाके में आधारभूत संरचना का समुचित विकास होने के साथ ही राज्य में रोजगार के कई अवसर भी विकसित होंगे. राज्य में सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होंगे. Boosting Bihar’s progress! Cabinet’s approval for a 4-Lane greenfield and brownfield Patna-Arrah-Sasaram corridor is great news for the people of Bihar. It will encourage economic growth and reduce traffic congestion as well. https://t.co/T7TfsoWtg4 — Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2025 3 हजार 712 करोड़ आयेगा खर्च यह सड़क पटना से सासाराम के बीच 110 किमी की होगी, जिसके निर्माण पर करीब 3 हजार 712 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस परियोजना के पूरी होने से पटना स्थित जयप्रकाश नारायाण हवाई अड्डा और बिहटा स्थित हवाई अड्डा सीधे 4 लेन सड़क से जुड़ जाएगा. साथ ही दक्षिण बिहार के चार प्रमुख रेलवे स्टेशन सासाराम, आरा, दानापुर और पटना भी आपस में जुड़ जाएंगे. पटना के गायघाट स्थित अंतर्देशीय जल टर्मिनल से भी अन्य शहरों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा. इससे जल मार्ग से सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने में बेहद सहूलियत होगी. पटना के रिंग रोड से इस नई चार लेन की सड़क के जुड़ने से राजधानी पटना से अन्य शहरों तक व्यक्ति और सामानों की आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी. कई राज्यों का सफर होगा आसान पटना- आरा- सासाराम के बीच बनने वाली इस नई सड़क से लखनऊ, पटना, रांची और वाराणसी के बीच की आवाजाही काफी सुगम हो जाएगी. कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी. इससे इस पूरे इलाके का तेजी से आर्थिक विकास हो सकेगा. इस प्रोजेक्ट से कई महत्वपूर्ण और बड़े ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे. इनके आपस में जुड़ने से माल या सामान ढोने के एक बड़े नेटवर्क का विकास होगा, जिस पर कम समय में बिना किसी समस्या के सामानों को एक शहर से दूसरे शहर में आसानी से लाया एवं ले जाया जा सकेगा. इसमें एनएच-19, एनएच-319, एनएच-922, एनएच 131जी और एनएच- 130 मुख्य रूप से आपस में जुड़ जाएंगे. औरंगाबाद, कैमूर और पटना के बीच भी सड़क संपर्क बेहतरीन हो जाएगा. आरा और बक्सर जैसे शहर को होगा फायदा वर्तमान में सासाराम, आरा और पटना के बीच सड़क संपर्क स्टेट हाईवे (एसएच) संख्या 2, 12, 81 एवं 102 की बदौलत है. इसमें आरा शहर में भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. इससे वाहनों को इस शहर को पार करने में कम से कम 3 से 4 घंटे का अतिरिक्त समय लगता है. इस नई ग्रीनफील्ड योजना के तहत मौजूदा सड़क में 10.6 किमी का नया हाईवे बनाने की योजना है, जो शहर से बाहर की तरफ निकलेगा और इससे जाम की समस्या से पूरी तरह से छुटकारा मिलेगा. साथ ही घनी आबादी वाले इलाकों आरा, ग्रहिनी, पीरो, बिक्रमगंज, मोकर और सासाराम से भी आसानी से निकलने का विकल्प देगा. इन इलाकों की सघन आबादी से अलग यह नई चार लेन सड़क लोगों को यातायात का जामरहित बेहतर विकल्प देगी. इससे कम समय में इन शहरों की दूरी तय की जा सकेगी. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ेंगे बिहार के दो एयरपोर्ट और 4 रेलवे स्टेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगा वासंतिक नवरात्र

रांची. वासंतिक नवरात्र रविवार से शुरू होगा. दोपहर 2.14 बजे तक प्रतिपदा है. इस कारण इसके पहले तक कलश स्थापना की जायेगी. राजधानी के विभिन्न दुर्गा मंदिर, क्लबों और घरों में कलश स्थापना कर माता की पूजा की जायेगी. इसी दिन से हिंदी नववर्ष आरंभ हो जायेगा. इस बार पंचमी तिथि क्षय होने के कारण नवरात्र नौ दिनों का होगा. रविवार को 11.29 से 12.18 तक अभिजीत मुहूर्त है. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि शुक्ल पक्ष 14 दिनों का है. महाअष्टमी की झांकी पांच को निकाली जायेगी. यह तिथि रात 12.04 मिनट तक है. इसी दिन महाअष्टमी का व्रत है. इसी दिन निशा पूजा व बलिदान है. वहीं, छह की रात 11.15 बजे तक नवमी है. इसी दिन नवमी की पूजा-अर्चना और हवन होगा. सात को दशमी है. इसी दिन मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. एक अप्रैल से चैती छठ महापर्व होगा शुरू एक अप्रैल से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू हो जायेगा. इस दिन नहाय-खाय है. व्रती मंगलवार की सुबह स्नान ध्यान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनसे शक्ति की कामना करेंगी. इसके बाद कद्दू, चावल, दाल समेत सादगी से बनाया गया अन्य पकवान ग्रहण करेंगी. दो अप्रैल को खरना है. इस दिन उपवास रहने के बाद शाम में भगवान की पूजा-अर्चना कर खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी. प्रसाद स्वरूप इसका वितरण करेंगी. इसी दिन से 36 घंंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा. तीन को चैती छठ है. इस दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. अर्घ देने के लिए व्रती विभिन्न छठ घाट जायेंगी. वहीं, चार को उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इसके बाद हवन आदि कर प्रसाद का वितरण करेंगी. वहीं विभिन्न मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना कर स्वयं प्रसाद ग्रहण कर पारण करेंगी. इसी के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगा वासंतिक नवरात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बैंक मोड़, पुराना बाजार समेत आधे शहर में 11 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग परेशान

Dhanbad News : गर्मी की दस्तक के साथ शहर में बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है. कभी ओवरलोड तो कभी मेंटेनेंस के लिए डीवीसी व जेबीवीएनएल की ओर से कटौती शुरू कर दी गयी है. शनिवार को डीवीसी ने अपने विभिन्न ग्रिड सबस्टेशनों में मेंटेनेंस कार्य किया. इसके लिए डीवीसी ने जेबीवीएनएल के जोड़ाफाटक रोड व गोधर स्थित सबस्टेशन को होने वाली बिजली सप्लाई लगभग 11 घंटे तक बंद रखी. बैंक मोड़, पुराना बाजार समेत आधे शहर में सुबह सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक बिजली गुल रही. ऐसे में इन सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग दिन भर गरमी से परेशान रहे. शाम को छह बजे बिजली आने के बाद भी ओवरलोड की समस्या बनी रही. देर रात तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही. इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता रहे परेशान : जोड़ाफाटक रोड सबस्टेशन व गोधर सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद होने से बैंक मोड़, पुराना बाजार, मनईटांड़, कुम्हारपट्टी, दुहाटांड़, पथराकुल्ही, बरमसिया, मटकुरिया, जोड़ाफाटक, झरिया रोड, अशोक नगर, नया बाजार, वासेपुर, कबाड़ीपट्टी, शास्त्री नगर के अलावा गोधर, केंदुआ, करकेंद समेत अन्य इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता बुरी तरह प्रभावित हुए. रोटेशन पर बिजली सप्लाई व्यवस्था हुई फेल : जोड़ाफाटक रोड व गोधर सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद होने की घोषणा पूर्व में ही कर दी गयी थी. ऐसे में जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने दूसरे स्रोत से प्रभावित इलाकों में रोटेशन पर बिजली सप्लाई करने का दावा किया था. सुबह सात बजे से लेकर दिन के 11 बजे तक कुछ इलाकों में रोटेशन पर आधे-आधे घंटे के लिए बिजली सप्लाई की गयी. बाद में ओवरलोड के कारण व्यवस्था फेल हो गयी. लाइन ट्रिप होने की समस्या उत्पन्न होने से रोटेशन पर सप्लाई की व्यवस्था को रोक दी गयी. शहर के प्रमुख बाजारों में शाम तक कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई की गयी. घरों का इनवर्टर हुआ फेल : घंटों बिजली कटौती के कारण लोगों के घरों का इनवर्टर भी फेल हो गया. इससे गर्मी में लोगों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा. सुबह सात बजे बिजली कटौती के कारण कई इलाकों में रहने वाले लोग पानी का मोटर नहीं चला सके. ऐसे में बिजली के साथ लोगों को पानी का संकट का सामना भी करना पड़ा. कई उपभोक्ताओं ने कटौती की सूचना नहीं होने का आरोप लगाया. उपभोक्ताओं ने कहा कि कटौती की सूचना एक दिन पूर्व देनी चाहिए थी. जबकि, जेबीवीएनएल की ओर से ऐसा नहीं किया गया. अखबारों के माध्यम से कटौती की सूचना तो जरूर दी गयी. जब तक अखबार घरों तक पहुंचा, तब तक बिजली काट दी गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बैंक मोड़, पुराना बाजार समेत आधे शहर में 11 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई की करारी हार का जिम्मेदार कौन? हार्दिक पांड्या ने बताया, कहां हुई गलती, कैसे फिसला मैच

IPL 2025 MI vs GT: मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्से गए आईपीएल के 9वें मैच में टाइटंस ने 36 रनों से जीत दर्ज की. स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई पहले गेंदबाजी में फेल हुई, उसके बाद बल्लेबाज नाकाम रहे. इस हार के बाद वे पॉइंट्स टेबल में भी 9वें स्थान पर लुढ़क गए. एमआई ने इस मैच में काफी गलतियां कीं. उन्होंने कैच छोड़े और एक्स्ट्रा रन दिए और फील्डिंग में लचर प्रदर्शन किया. मैच के बाद Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पंड्या ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम ने काफी गलतियां की और पेशेवर रवैया नहीं दिखाया. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि उनकी टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में 15-20 रन से पीछे रह गई और एक मुश्किल सतह पर धीमी गेंदों का सामना करना मुश्किल था. Mumbai Indians vs Gujarat Titans. मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में बोलते हुए हार्दिक ने कहा, “इसे एक साथ रखना मुश्किल है, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हम दोनों जगहों पर 15-20 रन कम थे. हम मैदान में पेशेवर नहीं थे, हमने बुनियादी गलतियाँ कीं, और इससे हमें 20-25 रन का नुकसान हुआ और एक टी20 गेम में, यह काफी है. एमआई कप्तान के रूप में हार्दिक का खराब प्रदर्शन दूसरे सीजन में भी जारी रहा क्योंकि धीमी ओवर गति के प्रतिबंध के बाद उनके पहले गेम में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी पूर्व टीम जीटी के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा. जबकि एमआई ने जीटी की पारी को 196 के स्कोर पर समाप्त करने के लिए डेथ ओवरों में उल्लेखनीय वापसी की, अंतिम कुछ ओवरों के दौरान उनकी अपनी बल्लेबाजी चरमरा गई. Hardik Pandya Comment post MI vs GT Match. हार्दिक ने गुजरात के बल्लेबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, “GT ओपनर्स शानदार बल्लेबाजी की. वे काफी असाधारण थे, उन्होंने ज्यादा मौके नहीं लिए, उन्होंने सही काम किया, और वे कई जोखिम भरे शॉट स्पोर्ट्से बिना रन बनाने में सक्षम थे. हम तब से कैच-अप कर रहे हैं. फिलहाल, हम सभी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है; यह अभी भी शुरुआती चरण है. बल्लेबाजों को लय में आना होगा, उम्मीद है कि वे जल्द ही ऐसा करेंगे. इस विकेट पर, वे (धीमी गेंदें) सबसे कठिन गेंदें थीं, कुछ शॉट मार रही थीं, और कुछ उछल रही थीं, बल्लेबाजों के लिए यह मुश्किल हो जाता है. GT गेंदबाजों ने वही किया जो मैंने गेंद के साथ किया था.” Our 1️⃣st 𝐖 of the season! 💙 pic.twitter.com/MVfmakdytS — Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 29, 2025 IPL 2025 MI vs GT: वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (38 रन, 27 गेंद) और साई सुदर्शन ने 78 रनों की मजबूत साझेदारी की. इसके बाद सुदर्शन और जोस बटलर (39 रन, 24 गेंद) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिससे GT ने 20 ओवरों में 196/8 का स्कोर खड़ा किया. MI की ओर से हार्दिक पांड्या ने 2/29 के आंकड़े के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू ने एक-एक विकेट लिया. 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा (8) और रयान रिकेल्टन जल्दी आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा (39 रन, 36 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (48 रन, 28 गेंद) ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. लेकिन उनके आउट होने के बाद MI की पारी बिखर गई और टीम 20 ओवरों में 160/6 तक ही पहुंच सकी. GT की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (2/18) और मोहम्मद सिराज (2/34) ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि कगिसो रबाडा और साई किशोर ने भी एक-एक विकेट लिया. रोहित शर्मा फिर हुए फेल तो फैंस करने लगे संन्यास की मांग, अब क्या करेंगे पूर्व कप्तान इंपैक्ट प्लेयर मचा रहे हैं तबाही, अब तक इन खिलाड़ियों को किया गया इस्तेमाल 70 एक्स्ट्रा रन, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मुकाबले में बना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड The post मुंबई की करारी हार का जिम्मेदार कौन? हार्दिक पांड्या ने बताया, कहां हुई गलती, कैसे फिसला मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SpaceX : अंतरिक्ष में उगेगा मशरूम! एलन मस्क ने कर दिया बड़ा एलान

SpaceX : स्पेसएक्स अपने आगामी फ्रैम–2 मिशन के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है. इसकी जानकारी एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. उन्होंने लिखा– पहली बार मानव  पृथ्वी के चारों ओर ध्रुवीय कक्षा में होगा. इस मिशन का सोमवार को प्रक्षेपण किया जाएगा. अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 को वापस लाने के कुछ दिनों बाद, स्पेसएक्स ने अपने अगले मिशन की जानकारी दी. यह मिशन 31 मार्च, 2025 को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रात 11:20 बजे EDT पर लॉन्च होने वाला है. मिशन फाल्कन 9 रॉकेट और क्रू ड्रैगन कैप्सूल का यूज करके पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों को पार करने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान होगा. इस मिशन का नेतृत्व चार अंतरिक्ष यात्रियों के एक इंटरनेशनल टीम के द्वारा किया जाएगा. माल्टा से मिशन कमांडर चुन वांग, नॉर्वे से वाहन कमांडर जैनिके मिकेलसेन, जर्मनी से मिशन पायलट राबिया रोगे और ऑस्ट्रेलिया से मिशन मेडिकल ऑफिसर एरिक फिलिप्स का नाम इसके लिए सलेक्ट किया गया है. सभी चालक दल के सदस्य पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे. First time humans will be in polar orbit around Earth launches on Monday!@framonauts https://t.co/s0fNKcUxNx — Elon Musk (@elonmusk) March 29, 2025 FRAM2 अंतरिक्ष में क्या करेगा? Fram2 का टारगेट एक यूनिक 90-डिग्री सर्कुलर ऑर्बिट प्राप्त करना है. यह पिछले मानव मिशनों की तुलना में काफी अधिक खड़ी है, जो आमतौर पर लगभग 51.6 डिग्री की परिक्रमा करते हैं. अपनी तीन से पांच दिन की यात्रा के दौरान, चालक दल लंबे समय के अंतरिक्ष यान और मानव स्वास्थ्य पर केंद्रित 22 शोध प्रयोग करेगा. उल्लेखनीय अध्ययनों में अंतरिक्ष में मनुष्यों की पहली एक्स-रे तस्वीरों को कैप्चर करना और मंगल ग्रह पर भविष्य के मिशनों के लिए संभावित खाने के सोर्स के रूप में माइक्रोग्रैविटी में मशरूम उगाने का प्रयास करना शामिल है. ये भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति  इसके अलावा, चालक दल ध्रुवों के ऊपर से उड़ान भरते समय रहस्यमय प्रकाश को लेकर स्टडी करेगा. इसे स्ट्रॉन्ग थर्मल एमिशन वेलोसिटी एन्हांसमेंट (STEVE) के रूप में जाना जाता है. यह मिशन न केवल वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाएगा बल्कि फ्रैम–2हैम जैसी पहल के माध्यम से जनता को भी जोड़ेगा. The post SpaceX : अंतरिक्ष में उगेगा मशरूम! एलन मस्क ने कर दिया बड़ा एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: सावधान बिहार, तापमान तोड़ेगा रिकॉड, तपती गर्मी का अलर्ट

Bihar Weather: पटना. बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. बिहार के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बिहार के सभी इलाकों में धूप की तपिश के साथ गर्मी बढ़ गई है. सुबह दस बजे के बाद धूप काफी तेज हो रहा है. इसके साथ ही राज्य में शुष्क हवाएं चल रही हैं. बिहार में मार्च का मौसम ही मई जैसा बना हुआ है. चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा के थपेड़े ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. हालात तो ऐसे हैं कि मार्च के महीने में ही मई जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. सड़कें बिरान पड़ी हैं, तो बाजार में सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ता है. पांच दिनों में कोई राहत नहीं सूर्योदय होने के साथ ही, तपिश भरी गर्मी एवं लू की कहर ने इंसान से लेकर पशु, पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है. लोग इस गर्मी में त्राहिमाम कर रहे हैं. अगर कोई जरूरी काम से घर से बाहर निकलता भी है तो वह चिलचिलाती धूप से बचने के लिए जद्दोजहद करता दिखाई पड़ता है. मौसम विभाग भी फिलहाल राहत की समाचार नहीं दे रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले पांच दिनों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की माने तो इस साल गर्मी अपना पुराना रिकार्ड तोड़ सकती है. अगर बात कल यानी शनिवार की हो तो रोहतास के डहरी में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बिहार के कई जिलों में तापमान 37-38 डिग्री से अधिक हैं. बाजार में पसरा सन्नाटा रमजान और रामनवमी के इस पवित्र महीने में भी बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई पड़ रहा है. जूस और फलों की दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें ग्यारह बजे के बाद बंद हो जा रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बाजार में जद्दोजहद करते दिखाई पड़ जाते हैं. मतलब साफ है कि लोग तप रहे हैं. भगवान इंद्र फिलहाल कृपा करने वाले नहीं है. ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा. उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. बारिश होने के लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post Bihar Weather: सावधान बिहार, तापमान तोड़ेगा रिकॉड, तपती गर्मी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news विवादित जमीन पर नहीं होगी ईद की नमाज

रामनवमी, चैती दुर्गा और ईद पर्व को लेकर शनिवार को सन्हौला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों से पदाधिकारियों को जानकारी मिली कि बैलगडीया में विवादित जमीन पर ईद की नमाज की तैयारी चल रही है. एक दिन पूर्व पलवा गांव के मस्जिद से इस बात की सूचना लाउडस्पीकर से प्रसारित की गयी. पलवा, मुर्गीयाचक, बखड़ा और टनकमास के एक समुदाय के लोग इसकी तैयारी कर रहे थे. इसको लेकर एक कमेटी बनायी गयी है, ताकि इस कार्यक्रम को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जा सके. इसकी सूचना प्रशासन को थी. बैठक में थानाध्यक्ष चंदन कुमार और सीओ रजनीश चंद्र राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में विवादित जमीन पर ईद की नमाज नहीं होने दी जायेगी, इसके लिए जो भी कार्रवाई करने की आवश्यकता होगी की जायेगी. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की है कि पूर्व में जहां नमाज पढ़ते थे, वहीं नमाज पढ़ा जाय. प्रशासन नहीं चाहता है कि ईद जैसे खुशी के मौके पर कोई सांप्रदायिक विवाद हो. बैठक में उपस्थित लोगों ने भी इस पर विरोध किया. पदाधिकारी ने कहा कि इस जमीन पर अगर ईद की नमाज पढ़ना है तो वरीय पदाधिकारी से आदेश लेना होगा. पदाधिकारी ने लोगों से शांतिपूर्वक ईद ओर रामनवमी पर्व मनाने की अपील की. बैठक में चैती दुर्गा पूजा को लेकर जानकारी ली गयी. बताया गया कि थाना क्षेत्र के ताड़र खुर्दमुडी और महियामा गांधी मैदान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. इस अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना तीन अप्रैल को होगा. प्रतिमा का विसर्जन आठ अप्रैल को होगा. पदाधिकारी ने कहा कि इसके लिए अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक है. बिना अनुज्ञप्ति के पूजा नहीं होगी. बैठक में मुखिया मुन्ना मंडल, विजय मंडल, अजय मंडल, गोपाल मंडल, मो बदरुद्दीन उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news विवादित जमीन पर नहीं होगी ईद की नमाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news परवत्ता थाना की पुलिस हिरासत से आरोपित फरार

नवगछिया परवत्ता थाना से पुलिस हिरासत से आरोपित फरार हो गया. आरोपित इस्माइलपुर थाना के पचासी का जर्नादन मंडल है. संगीन मामलों में परवत्ता थाना की पुलिस ने जर्नादन मंडल को घर से गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम लायी थी.छह जुलाई को अभिनंदन कुमार को उसके घर बुला कर ले जाकर हत्या कर दी था. पिता के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें बताया गया कि घर से बुलाकर ले गया, अभी तक घर नहीं लौटा. पुलिस अनुसंधान में पता चला की अभिनंदन कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने छोटी परवत्ता के छोटु कापरी को गिरफ्तार कर परवत्ता थाना लायी थी. छोटु कापरी ने पुलिस को बताया था इस मामले में जर्नादन मंडल की भी संलिप्तता है. पुलिस जर्नादन मंडल को पूछताछ के लिए लायी थी. आरोपित को थाना लाते ही वह पेट दर्द की बात कह रहा था. परवत्ता थाना की पुलिस ने स्थानीय चिकित्सक को थाना बुला कर जर्नादन मंडल को दिखाया था. जर्नादन मंडल को पेट दर्द की दवाई दी गई थी. शुक्रवार की सुबह चार बजे वह पेट दर्द से बुरी तरह छटपटा कर रहा था. उसे हाजत से निकाल कर बाहर बैठाया गया था. कुछ देर पश्चात उसने शौच जाने की बात कही. उसे शौच ले जाया जा रहा था.मौके का फायदा उठा कर वह फरार हो गया. परवत्ता थाना के पुलिस पदाधिकारी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी. आरोपित के फरार होने की अलग से परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. भागलपुर के आईजी विवेक कुमार ने कहा कि इस संबंध में दोषी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान को चिह्नित करने के लिए कहा गया है. दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news परवत्ता थाना की पुलिस हिरासत से आरोपित फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news नगर पंचायत कहलगांव में सैरातों को हुई बंदोबस्ती

नगर पंचायत कहलगांव के विभिन्न सैरातों का डाक शनिवार को नगर पंचायत के सभागार में किया गया. नगर पंचायत से सटे फल, सब्जी, मछली बाजार को छोड़ कर सभी छह जगहों का डाक हुआ. कुल 11 लाख 97 हजार 500 रुपये की आमदनी हुई. पेट्रोल पंप के निकट बस पड़ाव के डाक में पिछले साल की अपेक्षा काफी कमी हुई. पिछले वर्ष के 10 लाख 61 हजार 100 रुपये की जगह दो लाख 70 हजार में डाक गांधीनगर के गौरव कुमार ने लिया. नगर पंचायत क्षेत्र में विज्ञापन, होर्डिंग शुल्क, पोस्टर बैनर की बंदोबस्ती पिछले साल के 5 लाख 51 हजार रुपये की जगह 1 लाख 95 हजार रुपये में गौरव कुमार उर्फ संदीप कुमार ने डाक लिया. नगर पंचायत क्षेत्र में बालू, ईंट, गिट्टी, पुआल बेचने वाले वाहनों से विकास शुल्क के मद में 4 लाख 76 हजार रुपये में चौधरी टोला वार्ड 12 के संजीव कुमार यादव उर्फ गोरे यादव ने लिया. पार्क चौक व्यापार मंडल के निकट वाहन पड़ाव का डाक एक लाख 65 हजार 500 रुपये में जमुनिया टोला के अजब लाल यादव ने लिया, जो पिछले बार की अपेक्षा करीब तीन गुना रहा. रेलवे परिसर एवं हाट के निकट पीपल वाटिका से खुलने वाले वाहनों का डाक चौधरी टोला के कैलाश यादव ने 85 हजार रुपये में लिया. पहली बार राज घाट तथा काली घाट अवस्थित सार्वजनिक शौचालय में सेवा शुल्क वसूली के बंदोबस्ती को लक्ष्मीपुर बभनीया के रोहित कुमार ने छह हजार रुपए की बोली लगा कर लिया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने बताया कि नगर पंचायत से सटे मछली बाजार को छोड़ सभी छह सैरातों की बंदोबस्ती की गयी. मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष रेखा देवी तथा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मौजूद थे. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत कहलगांव प्रखंड के नंदलालपुर फोरलेन अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान मिल्की वैसा के जगदीश मंडल का पुत्र ब्रह्मदेव मंडल (50) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव मंडल अपने घर से बाइक लेकर निकले थे और नंदलालपुर फोरलेन अंडरपास से वैसा की ओर जा रहे थे. इस दौरान तेज गति से आ रही एक हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक करीब 200 मीटर तक घसीटा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उनकी बाइक करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही. घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. घटना स्थल पर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों की भीड़ जमा हो गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाइवा चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news नगर पंचायत कहलगांव में सैरातों को हुई बंदोबस्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news स्पर सात व नौ के बीच चार नये स्परों का होगा निर्माण

गोपालपुर बाढ़ व कटाव से बचाव के लिए स्पर सात व नौ के बीच चार नये स्परों का निर्माण करवाया जायेगा. जानकारी जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ई शैलेश कुमार ने स्पर सात व आठ के बीच ध्वस्त तटबंध के पुनर्निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान दी. उन्होंने बताया कि नये स्परों के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण से लेकर माॅडल प्राक्कलन तैयार कर हिंदुस्तान प्रशासन के गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति को भेजा गया है. स्वीकृति मिलने पर स्परों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा. नवगछिया अनुमंडल को बाढ़ व कटाव से निजात दिलाने के लिए तीन सौ करोड़ की राशि का प्राक्कलन बना कर हिंदुस्तान प्रशासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है. स्वीकृत मिलने पर आवश्यकतानुसारस्थानों पर नये स्परों के निर्माण व जर्जर तटबंधों की मजूबतीकरण का कार्य करवाया जायेगा. उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद कार्यपालक अभियंता व एसडीओ से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा. ठेकेदार त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी को संसाधन बढ़ा कार्य तीन पारियों में करवाने का निर्देश दिया .उन्होंने कहा कि कट प्वाइंट का काम विलंब से स्वीकृत हुआ. अतएव कट प्वाइंट को सील करने का काम युद्ध स्तर पर कर तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया. कैंप कार्यालय से स्पर नौ से जहाज घाट तक चार ठेकेदारों से अलग-अलग कटाव निरोधक कार्य करवाये जा रहे हैं, ताकि गोपालपुर व रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों को कटाव व बाढ़ के दंश से बचाया जा सके. मौके पर कार्यपालक अभियंता ई गौतम कुमार, सहायक अभियंता ई अमितेश कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news स्पर सात व नौ के बीच चार नये स्परों का होगा निर्माण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top