Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: इतनी संकरी सड़क पर बस चलाने लगा ड्राइवर, होश उड़ा देगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: इस बस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खराब और संकरी रास्ते पर यह बस चला रहा है. इसका बस चलाने का हुनर देखकर कई लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया है. वीडियो हिमाचल प्रदेश का है. यहां के एक पहाड़ी सड़क जो काफी संकरी है, जगह-जगह पत्थरों के टुकड़े भी गिरे हुए हैं. सड़क के एक तरफ गहरी खाई है, तो दूसरी ओर पहाड़ है. बीच में जो पतला रास्ता जा रहा है उसपर बस चलाना किसी चुनौती से कम नहीं. वीडियो में जो दृष्य दिख रहा है उससे सहज ही समझ में आ रहा है कि पहाड़ों पर बस से यात्रा करना कितना जोखिम भरा काम है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है वीडियो वायरल वीडियो में जो दिख रहा है उसमें साफ नजर आ रहा है कि जिस रास्ते से ड्राइवर बस को आगे बढ़ा रहा है उसमें आगे जाकर एक मोड़ है. रास्ते के एक तरफ खाई है जिसमें नदी बह रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ है. यह दृश्य देखकर कोई भी घबरा सकता है. ऐसे रास्ते पर बस चलाना ड्राइवर की कुशलता को स्वयं सिद्ध कर देता है. View this post on Instagram A post shared by Raj | Travel Storyteller | (@tech.musafir) तेजी से वायरल हो रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @tech.musafir नाम के यूजर ने साझा किया है. इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है, और बस ड्राइवर की तारीफ की है. कई यूजर ने किया है कमेंट पहाड़ी रास्ते पर इस गजब की ड्राइविंग स्किल की लोगों ने खूब सराहना की है. एक यूजर ने लिखा कि हिमाचली ड्राइवर अल्ट्र प्रो मैक्स है. एक यूजर ने लिखा ‘बहुत भयानक अनुभव था एक तो नसीब इतना खराब की विंडो सीट ऊपर से देखकर लग रहा था मौत साथ चल रही लेकिन क्या हैवी ड्राइवर होते हैं पहाड़ के. कई यूजर ने ड्राइवर को हीरे भी कहा है. Also Read Amit Shah: पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, राज्यसभा में गरजे अमित शाह Viral Video: टिकट कैंसिल कर ट्रेन में चालाकी दिखा रहा था बेटिकट यात्री, टीटीई ने निकाल दी सारी जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो The post Viral Video: इतनी संकरी सड़क पर बस चलाने लगा ड्राइवर, होश उड़ा देगा यह वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chatra News: चतरा में जुड़वा बच्चों के साथ आग में जिंदा जली महिला, गांव में पसरा मातम

Chatra News: चतरा (दीनबंधु)-झारखंड के चतरा जिले में जुड़वा बच्चों के साथ एक स्त्री आग में जिंदा जल गयी. हादसे का कारण पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. मृतका हादसे के वक्त घर पर अकेली थी. उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. इस हादसे से गांव में शोक की लहर है. करिहारा गांव में हुआ हादसा चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की घोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव में शुक्रवार को एक स्त्री की अपने तीन माह के जुड़वे बच्चों के साथ जलकर मौत हो गयी. स्त्री करिहारा गांव की दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी (22 वर्ष) थी. घटना की समाचार सुनकर गांववाले मृतका के घर पहुंचे. इस हादसे से माहौल गमगीन हो गया था. हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है. सूचना मिलते ही पहुंची प्रतापपुर पुलिस आग में जलकर तीन लोगों की मौत की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रतापपुर पुलिस ने करिहारा गांव पहुंचकर शव का पंचनामा किया और कब्जा में ले लिया. घर पर अकेली थी मतका मृतका के परिजनों ने बताया कि शिवि देवी अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. जब उसके ससुर घर पर आए तो उन्होंने देखा कि बहू और जुड़वा बच्चों का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए. इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. दिल्ली में मजदूरी करता है मृतका का पति मृतका का पति दिलीप यादव दिल्ली में मजदूरी करता है. चार साल पहले उसकी शादी हुई थी. कुछ महीने पहले उसे जुड़वा शिशु हुए थे. ये भी पढ़ें: Red Alert In Jharkhand: झारखंड के इन तीन जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन यूनिसेफ के कार्यक्रम में बोले, स्वस्थ रहने के लिए बदलें जीवनशैली The post Chatra News: चतरा में जुड़वा बच्चों के साथ आग में जिंदा जली स्त्री, गांव में पसरा मातम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य कर्मी संतोष को दी पुष्पांजलि

महिषी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिषी में पदस्थापित व कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी संतोष राउत के निधन पर ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. गुरुवार की शाम सामाजिक संस्था उग्रतारा हिंदुस्तानी मंडन विकास समिति के संयोजन में वशिष्ठ आश्रम पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय सरपंच दुर्गा देवी की अध्यक्षता व सेवानिवृत्त शिक्षक मानिक चंद्र झा के संचालन में संचालित पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते विभिन्न वक्ताओं ने संतोष राउत को सौम्य व्यक्तित्व व कर्तव्य निष्ठ कर्मी की संज्ञा देते समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते संस्था के सचिव अभिषेक रंजन, संरक्षक सौरभ ठाकुर, मधुकांत चौधरी, दिलीप चौधरी, मकरध्वज मिश्र सहित अन्य ने बताया कि दशकों तक महिषी अस्पताल में संतोष की सेवा तत्परता व व्यवहार कुशलता को भुलाया नहीं जा सकता. लोगों ने संतोष के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर विकास झा, संजय झा, दिलीप चौधरी, शंकर झा, मकरध्वज मिश्रा, भवनाथ चौधरी, गौतम चौधरी, ललित मिश्र, पारसमणि झा, राहुल गोलू, केशव ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य कर्मी संतोष को दी पुष्पांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अच्छा काम करने पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला पुरस्कार

गया. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया. समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह व अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके सिंह सहित मुख्यालय व पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे. इस समारोह में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए कुल 92 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विभाग व मंडलों के मध्य दक्षता व सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया गया. समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया. रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला. जीएम ने कहा कि पूर्व मध्य रेल अपनी स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है. हमारी कार्य संस्कृति व निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को हिंदुस्तानीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अच्छा काम करने पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला पुरस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मिली स्वीकृति

तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में व्यय करने की दी स्वीकृति सहरसा .नगर विकास व आवास विभाग ने नगर निगम सहरसा क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए करीब 138 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति प्रदान की है. विभाग ने तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में वित्त वर्ष 2024-25 में व्यय की स्वीकृति भी दे दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि सहरसा शहर के पुराने नाले जर्जर हो चुके हैं. इन नालों को दुरुस्त करने व लोगों को जल-जमाव की समस्या से मुक्त करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस समस्या को दूर करने के लिए तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में व्यय करने की स्वीकृति दी जा रही है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या के समाधान के लिए स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना की घोषणा की थी. योजना का कार्यान्वयन ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर बुडको द्वारा कराया जायेगा. मंत्री ने कहा कि पानी से जलमग्न होने वाले लगभग सभी मोहल्ले को जल-जमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है. सात निश्चय योजना पार्ट दो के तहत शहरों में जमे बारिश के गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने विस्तृत योजना तैयार की है. इसे अमलीजामा पहनाने के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है. मौके पर नगर विकास आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव सह प्रबंध निदेशक बुडको अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव वर्षा सिंह, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मिली स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Education News : रांची वीमेंस कॉलेज में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर व्याख्यान

रांची (विशेष संवाददाता). केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन किसी स्थान की दीर्घकालीन दशाओं को कहते हैं. किसी भी स्थान में धीरे-धीरे जल और वायु में बदलाव आने को जलवायु परिवर्तन कहते हैं. श्री आनंद शुक्रवार को रांची वीमेंस कॉलेज में भूगोल विभाग व आइक्वेएससी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे. आटर्स ब्लॉक के मैत्रयी सभागार में आयोजित इस व्याख्यान का विषय जलवायु परिवर्तन और ऊष्मा तरंगें था. श्री आनंद ने कहा कि वैसे तो सभी जगह थोड़े-थोड़े बदलाव होते रहते हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन में मुख्य रूप से उन बदलावों पर ध्यान दिया जाता है, जिससे प्रकृति को हानि होती है. कहा कि असामान्य रूप से गर्म दिन और हीट वेव की घटनाएं मौसम में दिन-प्रतिदिन होने वाले बदलाव का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं. हालांकि, जैसे-जैसे पृथ्वी की जलवायु गर्म होती है, वैसे-वैसे सामान्य से ज्यादा गर्म दिन और रातें आम होती जा रही हैं. हीट वेव के लंबे समय तक चलने और अधिक बार और तीव्र होने की उम्मीद है. परिवर्तन वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के जुड़ने के कारण जलवायु प्रणाली में अतिरिक्त गर्मी के कारण होते हैं. ये अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसें मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों जैसे जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) के जलने, वनों की कटाई, कृषि और भूमि-उपयोग में बदलाव के कारण आती हैं..जलवायु परिवर्तन से तापमान में वृद्धि, अधिक बार भारी बारिश तथा तूफानों के प्रभाव के माध्यम से मौसमी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. स्वास्थ्य प्रभावों में दस्त जैसी बीमारियां, शरीर के तंत्रिका और श्वसन तंत्र पर प्रभाव या यकृत और गुर्दे की क्षति शामिल हो सकती हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनिता सिंह ने की. इस अवसर पर कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Education News : रांची वीमेंस कॉलेज में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर व्याख्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेत में काम कर रहे व्यक्ति की वज्रपात से मौत

केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत चट्टी बरियातू गांव के नावाडीह टोला निवासी 44 वर्षीय दिलु महतो (पिता किशुन महतो) की मौत वज्रपात से हो गयी. परिजनों ने बताया कि दिलु घर के बगल खेत में लगी फसल को देखने गये थे. इसी बीच बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट मेंं आकर दिलु की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केरेडारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. मृतक की पत्नी के अलावा दो शिशु हैं. केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजन को चार लाख रुपया सहयोग के तौर पर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खेत में काम कर रहे व्यक्ति की वज्रपात से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झखराही रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, बांटी मिठाई

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में वर्षों से जारी संघर्ष रंग लाया है. सुपौल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित झखराही रेलवे ढाला पर लाइट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने स्वीकृति दे दी है. जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद श्री झा ने अपने समर्थकों संग झखराही रेलवे ढाला पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह सफलता जनता के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने रेल विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों और रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के निर्माण से शहर के एक छोर से दूसरे छोर जाने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस मौके पर रोशन कुमार, मनोज प्रसाद गुप्ता, साजन कुमार, किशन कुमार, मो वजीर, राजेंद्र शाह, संदीप शाह, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झखराही रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, बांटी मिठाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली

Bihar Crime: बेगूसराय: बेगूसराय में बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा हमला किया है. अपराधियों ने उनकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और केंद्रीय मंत्री के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना कुंभी गांव के भगवती स्थान चौक की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दुकान बंद करते वक्त हुआ हमला जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात, जब मालिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए. उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी. इस घटना में भरत सहनी के 48 वर्षीय पुत्र मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल मालिक सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है. ग्राहक से झगड़ा होने की सामने आयी बात घायल मालिक सहनी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके बेटे के साथ दुकान पर सामान लेने के दौरान झगड़ा किया था. उन्हें शक है कि उन्हीं बदमाशों ने दुकान पर आकर फायरिंग की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जायेगी. आसपास के इलाकों में छापेमारी चल रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIBE 19 Result 2025: आने वाला है ऑल इंडिया बार काउंसिल का रिजल्ट, यहां करें चेक

AIBE 19 Result 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को जल्द ही AIBE 19 रिजल्ट 2024 जारी करना है, जिसके लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. AIBE 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी जिसमें 19 विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे गए थे और परिणाम 2024 AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा. AIBE 19 Result 2025: परीक्षा की मुख्य तिथियां और जानकारी विवरण तिथियां और जानकारी परीक्षा तिथि 22 दिसंबर, 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी 28 दिसंबर, 2024 आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 – 10 जनवरी, 2025 आपत्ति शुल्क ₹ 500 प्रति आपत्ति अंतिम उत्तर कुंजी जारी 6 मार्च, 2025 वापस लिए गए प्रश्नों की संख्या कुल 28 प्रश्न (प्रत्येक सेट से 7: A, B, C, और D) परिणाम वेबसाइट allindiabarexamination.com आपत्ति प्रक्रिया (AIBE 19 Results 2025 in Hindi) परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को यह जानकर खुशी होगी कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ वैध आपत्ति उठाने वाले किसी भी उम्मीदवार को ₹500 का शुल्क वापस कर दिया जाएगा. यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को सही उत्तरों के लिए अपनी चिंता व्यक्त करने का एक शानदार अवसर देती है. AIBE 19 रिजल्ट कैसे चेक करें (Steps to Check AIBE 19 Results in Hindi) परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने AIBE 19 परिणाम की जांच करने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं सबसे पहले, उम्मीदवार यहाँ दी गई AIBE की आधिकारिक वेबसाइट Allindiabarexamination.com पर जाएं दूसरे चरण में, होमपेज पर उपलब्ध “AIBE 19 Result 2024” लिंक पर क्लिक करें. तीसरे चरण में, दिखाई देने वाले नए पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें. चौथे चरण में, अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें. पाँचवें चरण में, अपना परिणाम देखें और स्कोरकार्ड पेज डाउनलोड करें. अंतिम चरण में, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें. यह भी पढ़ें: BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें कब होगी कौन सी परीक्षा? The post AIBE 19 Result 2025: आने वाला है ऑल इंडिया बार काउंसिल का रिजल्ट, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top