Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पवित्र अग्नि में अपवित्र वस्तुएं न डालें, जानें होलिका दहन के धार्मिक नियम

Holika Dahan 2025: होलिका दहन हिंदू धर्म का एक प्रमुख उत्सव है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भक्त प्रह्लाद की भक्ति और होलिका के अहंकार के अंत की कथा का स्मरण किया जाता है. इस अवसर पर अग्नि प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन वर्तमान में इसमें अनुचित वस्तुओं को डालने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे धार्मिक परंपराओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. धार्मिक दृष्टिकोण से अनुचित वस्तुओं को डालने से क्यों बचें? अग्नि देवता की पवित्रता हिंदू धर्म में अग्नि को अत्यंत पवित्र माना गया है. यह देवताओं तक हमारी आहुति पहुंचाने का माध्यम है. प्लास्टिक, रबर, केमिकल युक्त कपड़े और अन्य हानिकारक वस्तुएं डालने से अग्नि की पवित्रता में बाधा आती है. होलिका दहन 2025 पर सही समय और इस विधि से करें पूजा, मिलेगा विशेष लाभ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन में केवल शुद्ध प्राकृतिक सामग्री डालने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जबकि गंदगी, पोलिथिन, रबर आदि डालने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. पर्यावरणीय दृष्टि से भी हानिकारक धर्म में प्रकृति को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. अनुचित वस्तुओं के दहन से विषैले धुएं का उत्सर्जन होता है, जो वायु प्रदूषण को बढ़ाने के साथ-साथ जीव-जंतुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है. पितरों का आशीर्वाद और देवताओं की कृपा होलिका दहन में आहुति देने का तात्पर्य देवताओं और पितरों को प्रसन्न करना होता है. शुद्ध सामग्री जैसे गेंहू की बालियां, नारियल, गंगाजल और गाय के गोबर के कंडे अर्पित करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. क्या अर्पित करें और क्या न डालें? डालें: आम, पीपल, गूलर, बरगद की लकड़ी, गोबर के कंडे, गेंहू की बालियां, नारियल, गुड़, कुमकुम और गंगाजल. न डालें: प्लास्टिक, रबर, पुराने जूते-चप्पल, पॉलीथिन, टायर, पेंट, केमिकल युक्त पदार्थ और रंगीन कागज. The post पवित्र अग्नि में अपवित्र वस्तुएं न डालें, जानें होलिका दहन के धार्मिक नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले अरमान शुरू करेगा नया बिजनेस, पोद्दार हाउस के ये लोग होंगे दुखी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सीरियल का मौजूदा ट्रैक अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमता है, जो पोद्दार विरासत को पीछे छोड़कर एक चॉल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं. विद्या की सच्चाई जानकर अरमान अपनी जैविक मां शिवानी के साथ रहने का फैसला करता है. दादीसा यह जानकर हैरान रह जाती है और अरमान को वापस आने के लिए कहती है, लेकिन वह नहीं आता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्रैक में क्या होगा खास इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल के आने वाले एपिसोड में, अरमान, जिसने अपनी ‘लॉ की डिग्री’ पूरी तरह से छोड़ने का फैसला किया था, ने अब अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है और ‘टूर एंड ट्रैवल्स’ का बिजनेस शुरू करता है. वह नए बिजनेस के लिए लोन पाने के लिए संघर्ष कर रहा है. अरमान को खुद के पैरों पर खड़ा होता देख पोद्दार और गोयनका हाउस जश्न मनाता है. हालांकि दादीसा, संजय और विद्या इस जश्न में शामिल नहीं होती है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द आएगा लीप इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार शो में 4 महीने का लीप आएगा, जिसके बाद ‘सरोगेसी ड्रामा’ शुरू हो जाएगा. जहां अभीरा मां बनना चाहती है, लेकिन कुछ मेडिकल प्रोब्लम की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है. दोनों आईवीएफ भी ट्राई करते हैं, लेकिन यह भी फेल हो जाता है. डॉक्टर दोनों को सेरोगेसी की सलाह देगा. The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले अरमान शुरू करेगा नया बिजनेस, पोद्दार हाउस के ये लोग होंगे दुखी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होलिका दहन 2025 पर सही समय और इस विधि से करें पूजा, मिलेगा विशेष लाभ

Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के अनुसार, होलिका दहन का आयोजन किया जाता है, जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. इसके अगले दिन रंगों की होली का उत्सव मनाया जाता है. होलिका दहन के समय भद्रा का प्रभाव होने के कारण शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ज्योतिषाचार्य से होलिका दहन और पूजन का शुभ मुहूर्त जानें. होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को प्रातः 10:35 बजे से आरंभ होकर 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी. इस अवधि में, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा, जो कुल 1 घंटा 4 मिनट का समय है. नृसिंह भगवान की आरती के बिना पूरी नहीं होती होलिका दहन की विधि भद्रा काल का प्रभाव ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है. इस वर्ष, भद्रा काल 13 मार्च को रात्रि 11:26 बजे तक रहेगा. इसलिए, होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही करना शुभ होगा. होलिका दहन की पूजा विधि सामग्री एकत्र करें: कच्चा सूत, अक्षत (चावल), गुड़, फूल, माला, रोली, गुलाल, हल्दी, जल से भरा लोटा, नारियल, बताशा, गेहूं की बालियां, गन्ना आदि. होलिका स्थापना: एक स्वच्छ स्थान पर होलिका और प्रह्लाद की प्रतीकात्मक मूर्तियाँ स्थापित करें. पूजन करें: होलिका का पूजन रोली, अक्षत, फूल, माला आदि से करें. कच्चा सूत लपेटें: होलिका के चारों ओर कच्चा सूत को तीन या सात परिक्रमाओं में लपेटें. अर्पण करें: नारियल, गेहूं की बालियां, गन्ना आदि को होलिका में अर्पित करें. प्रार्थना करें: होलिका दहन से पूर्व प्रार्थना करें कि आपके जीवन से सभी नकारात्मकता और बाधाएँ समाप्त हों. दहन करें: शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन करें और परिक्रमा करते हुए लोकगीत गाएं. होलिका दहन का महत्व होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती. उसने भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई. यह घटना यह सिखाती है कि सत्य और भक्ति की शक्ति के सामने कोई भी बुराई टिक नहीं सकती. The post होलिका दहन 2025 पर सही समय और इस विधि से करें पूजा, मिलेगा विशेष लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के मुंगेर में सनकी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, पकड़ने आए ग्रामीण तो धमकाया- ‘तुम्हें भी काट देंगे…’

Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या कुल्हाड़ी से प्रहार करके कर दी. बुधवार की अहले सुबह यह घटना शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी बासा मुसहरी में घटी है. जहां ससुराल में पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी काटकर मौत के घाट उतार दिया. शामपुर पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है. झगड़े के दौरान पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा जानकारी के अनुसार, बनारसी बासा मुसहरी निवासी नरेश मांझी की बेटी बिंदा देवी की शादी धरहरा प्रखंड के कोयलो बंगलवा गांव में मुकेश मांझी से लगभग चार वर्ष पहले हुई थी. बुधवार की सुबह मसूर कटाई करने को लेकर विवाद छिड़ गया. इस दौरान मुकेश मांझी ने अपनी पत्नी बिंदा देवी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया. कुल्हाड़ी से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. हत्या की जानकारी जब ग्रामीणों को मिला तो सभी भागते हुए नरेश मांझी के घर पहुंचे. ALSO READ: Video: ‘हमारे पिताजी को…’ बिहार में कथा के बीच रोने लगे बाबा बागेश्वर, पुराने दिनों को याद करके भावुक हुए छत पर चढ़कर ग्रामीणों को डराता रहा हत्या करने के बाद हत्यारा पति घर की छत पर भाग गया था. वह उसी कुल्हाड़ी से सभी ग्रामीणों को हड़काता रहा. गांव वालों को वह धमकी देता रहा कि जो उसे पकड़ने आयेगा उसे भी इसी कुल्हाड़ी से काट देंगे. आखिरकार ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हत्यारे मुकेश मांझी को पकड़ा और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में लेकर इसकी सूचना शामपुर पुलिस को दी. पुलिस ने किया गिरफ्तार ग्रामीणों की सूचना पर शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की पकड़ में आये हत्यारे मुकेश मांझी को गिरफ्तार किया. शामपुर पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और हत्यारे से पूछताछ कर रही है. इधर शामपुर पुलिस ने मृतका बिंदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. मृतका को तीन वर्ष की एक बेटी है. दामाद के द्वारा अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या के बाद नरेश मांझी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. The post बिहार के मुंगेर में सनकी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, पकड़ने आए ग्रामीण तो धमकाया- ‘तुम्हें भी काट देंगे…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग की तमन्ना, 2027 के विश्वकप को लेकर कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma: पूर्व हिंदुस्तानीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार कप्तानी के लिए रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. रोहित की अगुवाई में हिंदुस्तान ने पिछले 9 महीनों में लगातार दो आईसीसी खिताब जीते हैं, जो किसी भी अन्य हिंदुस्तानीय कप्तान ने अब तक हासिल नहीं किया है. रोहित अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे ऐसे हिंदुस्तानीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों खिताब अपने नाम किए हैं. इस सफलता के साथ रोहित ने खुद को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शामिल कर लिया है. रोहित शर्मा ने पिछले 12 महीनों में लगातार दो आईसीसी खिताब जीते हैं. उन्होंने हिंदुस्तानीय क्रिकेट को आक्रामक और निडर स्पोर्ट्सने की शैली अपनाकर नई पहचान दी है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसका असर हिंदुस्तान के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया. 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की मैच जिताऊ पारी स्पोर्ट्सकर टीम को खिताबी जीत दिलाई. वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की बैटिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित के नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं. शायद ही उनका यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. जितने छक्के वे मारते हैं, शायद ही कोई हिंदुस्तानीय इतने छक्के मार पाएगा. रोहित शर्मा चाहे कप्तान हों या खिलाड़ी, चाहे जैसे स्पोर्ट्से, उन्होंने कमाल ही किया है. चैंपियनशिप का बैच जो उनके पास नहीं था, वो भी आ गया. अब उम्मीद है कि वे 2027 के विश्वकप तक ये रहेंगे और वो बैच भी लेकर जाएं (जीतकर भी लाएं). Virender Sehwag on Rohit Sharma Career. Virender Sehwag said, “hope Rohit Sharma plays the 2027 World Cup and wins it for India”. (Cricbuzz). pic.twitter.com/1sPETyIaVV — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 12, 2025 लाजवाब कप्तानी रही रोहित की वीरेंद्र सहवाग क्रिकबज से बात करने के दौरान रोहित की कप्तानी की तारीफ की कि उन्होंने अपने गेंदबाजों का किस तरह से इस्तेमाल किया और उन खिलाड़ियों से भी अच्छे तरीके से संवाद किया जिन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. सहवाग ने कहा, “हम उनकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन इन दो ट्रॉफियों के बाद वह एमएस धोनी के बाद कई आईसीसी खिताब जीतने वाले दूसरे हिंदुस्तानीय कप्तान बन गए हैं. कप्तान ने अपने गेंदबाजों का जिस तरह से इस्तेमाल किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला है, खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया है और जो भी संवाद किया है, वह बहुत स्पष्ट रहा है. चाहे वह पहले हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह से पहले खिलाना हो या फिर हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को लाना हो, उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छा संवाद किया है. यही वजह है कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान हैं.” टीम और साथियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं रोहित रोहित की कप्तानी में हिंदुस्तान एक मजबूत टीम बन चुका है, जिसने पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स में सिर्फ एक ही मैच गंवाया है – जो 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल था, जहां हिंदुस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि रोहित टीम के खिलाड़ियों को कभी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते, और यही उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी खूबी है. सहवाग ने कहा, “वह खुद के बारे में कम और अपनी टीम और साथियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं. वह खिलाड़ियों को सहज महसूस कराते हैं. उन्हें यह एहसास होता है कि अगर कोई खिलाड़ी असुरक्षित महसूस करेगा, तो उसका प्रदर्शन प्रभावित होगा. यही वजह है कि वह टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते. वह सबको साथ लेकर चलते हैं. यही एक बेहतरीन कप्तान और लीडर की जरूरत होती है. और रोहित शर्मा इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं.” जमकर थिरके धोनी और रैना और ऋषभ पंत, संगीत सेरेमनी में दिग्गजों का डांस वीडियो वायरल अगर ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगा जसप्रीत बुमराह का कैरियर! न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का दावा The post रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग की तमन्ना, 2027 के विश्वकप को लेकर कह दी बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर इन 5 गलतियों से बचें, अन्यथा हो सकता है नुकसान

Holi 2025: होली का पर्व रंगों, खुशियों और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से होली के दिन कुछ गलतियों से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं वे 5 गलतियाँ, जिनसे आपको होली पर बचना चाहिए. बड़ों और स्त्रीओं का अपमान न करें होली एक आनंद और एकता का पर्व है, लेकिन इस अवसर पर किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है. विशेष रूप से बड़ों और स्त्रीओं के प्रति गलत व्यवहार से बचें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी का सम्मान करना आवश्यक है. बुराई पर अच्छाई की जीत, जानें होली पर होलिका दहन का धार्मिक और पौराणिक महत्व होलिका दहन में अनुचित वस्तुएं न डालें होलिका दहन के समय लकड़ी, गोबर के उपले और गेहूं की बालियां अर्पित करना शुभ माना जाता है, जबकि प्लास्टिक, रबर, चमड़े की वस्तुएं या किसी भी प्रकार की अशुद्ध सामग्री का जलाना गलत है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पर्यावरण को हानि पहुंचती है. किसी पर अनिच्छा से रंग न लगाएं होली का त्योहार रंगों और मस्ती का प्रतीक है, लेकिन किसी पर अनिच्छा से रंग लगाना अशुभ माना जाता है. यदि कोई रंग नहीं लगाना चाहता है, तो उसकी भावनाओं का सम्मान करें. अनिच्छा से रंग लगाने से रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नशे में बुरा व्यवहार न करें कुछ लोग होली के दिन शराब या अन्य नशे का सेवन कर अनुचित आचरण करते हैं. यह न केवल समाज के लिए गलत है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अशुभ माना जाता है. होली के अवसर पर संयम बनाए रखना आवश्यक है ताकि त्योहार की गरिमा बनी रहे. होली के अवसर पर विवाद न करें होली के दिन क्रोध, विवाद या अपशब्दों का प्रयोग करना अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दिन आनंदित रहना और सभी को स्नेहपूर्वक गले लगाना भाग्यशाली होता है. यह माना जाता है कि इस दिन की नकारात्मकता पूरे वर्ष पर प्रभाव डाल सकती है. The post होली पर इन 5 गलतियों से बचें, अन्यथा हो सकता है नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaynes Tech के शेयरों में गिरावट, SEBI के इंसाइडर ट्रेडिंग नोटिस से मचा हड़कंप

Kaynes Tech: इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Kaynes Tech के शेयरों में 12 मार्च को शुरुआती कारोबार में 8% की भारी गिरावट देखी गई. इस गिरावट का कारण कंपनी के प्रबंध निदेशक रमेश कुन्हिक्कनन को हिंदुस्तानीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा जारी किया गया एक शोकॉज नोटिस है. क्या हैं आरोप? SEBI के इस नोटिस में इंसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े कथित उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. इसमें विशेष रूप से मार्च 31, 2023 को समाप्त वित्तीय परिणामों के संबंध में संरचित डिजिटल डेटाबेस (SDD) के रखरखाव में गड़बड़ी का मामला उठाया गया है. यह आरोप SEBI के इंसाइडर ट्रेडिंग रोकथाम नियमन, 2015 के तहत लगाया गया है. कंपनी की प्रतिक्रिया कंपनी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह वर्तमान में नोटिस की समीक्षा कर रही है. Kaynes Tech ने यह भी कहा कि वह सभी आवश्यक कानूनी और प्रक्रियात्मक कदम उठाएगी और नियामक को उचित समय पर जवाब देगी. छह हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट इस नोटिस के बाद Kaynes Tech के शेयरों में आई 8% की गिरावट पिछले छह हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. Also Read : Harbhajan Singh Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह, ‘भज्जी’ नाम से हैं मशहूर The post Kaynes Tech के शेयरों में गिरावट, SEBI के इंसाइडर ट्रेडिंग नोटिस से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी सिंहभूम में जमीन खरीद-बिक्री का म्यूटेशन कराना बनी चुनौती, 1,226 आवेदन बीते तीन माह से लंबित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य में‚रैयती जमीन की खरीद-बिक्री का म्यूटेशन करवाना आज भी चुनौती है. ऑनलाइन म्यूटेशन में पूर्वी सिंहभूम जिले की बात करें, तो 12 अंचल में 1,226 आवेदन पिछले तीन माह (पहली जनवरी से 5 मार्च 2025 तक) से लंबित पड़े हुए हैं. हालांकि 30 दिन की समय सीमा के अंदर म्यूटेशन नहीं करा पाने के नाम पर आवेदन में दस्तावेज पूरा नहीं होने और अन्य त्रुटियों बताकर 1,069 आवेदन ऑनलाइन रद्द करने की कार्रवाई की गयी है. सबसे ज्यादा लंबित मामला जमशेदपुर अंचल का सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा लंबित मामला जमशेदपुर अंचल का है. इसी अंचल में‚ सबसे ज्यादा म्यूटेशन का ऑनलाइन आवेदन भी रद्द किये गये हैं. दूसरी ओर ऑनलाइन सिस्टम से म्यूटेशन में‚पारदर्शिता तो आयी है, लेकिन कागज कंप्लीट करने के नाम पर 30 दिन की जो समय सीमा दी जा रही है उस दौरान कार्यालय के कर्मचारी से लेकर आसपास घूम रहे दलाल वसूली कर रहे हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Health: बढ़ रहा है देश में मोटे लोगों का प्रतिशत, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट म्यूटेशन ओके करवाने के नाम पर हो रही वसूली म्यूटेशन करवाने के नाम पर आवेदन को ओके करवाने के नाम पर की जा रही वसूली. दलाल से लेकर अंचल में‚ संचालित सिंडिकेट से जुड़े लोगों तक पहुंच रही है. अगर राशि मिलने में देरी या किंत‐परंतु होती है तो पेपर अधूरा बताकर आवेदन रद्द होने की बात सिंडेकेड के में आवेदन करने वाले के पास पहुंचा देते हैं. ये सबकुछ रूटीन की तरह संचालित हो रहा है. क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी जमशेदपुर अंचल में ज्यादा प्लैट के म्यूटेशन के आवेदन के कारण रद्द किये गये हैं. इसमें जरूरी दस्तावेज, खाता, प्लांट संख्या, स्पष्ट रजिस्ट्री में शामिल नहीं किये जाने की वजह से रद्द किये गये हैं. जहां तक आवेदन लंबित रखने का मामला है तो अधिकतर मामले 30 दिनों के अंदर के हैं. मनोज कुमार, अंचलाधिकारी, जमशेदपुर झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post पूर्वी सिंहभूम में जमीन खरीद-बिक्री का म्यूटेशन कराना बनी चुनौती, 1,226 आवेदन बीते तीन माह से लंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: ‘दो घंटे के लिए होली पर लगे ब्रेक…’ जुमे की नमाज के लिए दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने की मांग

Darbhanga Mayor News: बिहार के दरभंगा की मेयर ने मांग की है कि रमजान में जुमे की नमाज के लिए दो घंटे बाहर होली स्पोर्ट्सने पर रोक लगे. मेयर अंजुम आरा की इस मांग ने एक नयी बहस छेड़ दी है. उन्होंने हिंदु समुदाय के लोगों से अपील की है कि मस्जिद और वैसे जगह जहां मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने जाते हैं वहां से थोड़ी दूर पर ही होली स्पोर्ट्सें. वहीं भाजपा ने मेयर के बयान पर हमला बोला है. दरभंगा मेयर की मांग- दो घंटे होली पर लगे ब्रेक दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने न्यूज चैनल पर बातचीत में कहा कि होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है. ऐसे में दो घंटे के लिए होली रोक देना चाहिए. दो घंटे का ब्रेक लगाने के पीछे की दलील देते हुए मेयर ने कहा कि जुमा का टाइम तो आगे जा नहीं सकता है. इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि साढ़े 12 बजे से 2 बजे के बीच होली का कार्यक्रम रोका जाए. उन्होंने कहा कि मस्जिद और वैसे जगह जहां नमाज पढ़े जाते हैं उससे थोड़ी दूरी बनाकर ही खोली स्पोर्ट्सें, ये आग्रह करते हैं. ALSO READ: Video: ‘हमारे पिताजी को…’ बिहार में कथा के बीच रोने लगे बाबा बागेश्वर, पुराने दिनों को याद करके भावुक हुए दरभंगा मेयर अंजुम आरा की मांग- होली पर दो घंटे का लगे ब्रेक… जुमे की नमाज के लिए की ये मांग#Holi2025 #darbhangamayor#Bihar pic.twitter.com/NlyIy9UiNb — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) March 12, 2025 मेयर की मांग पर भाजपा हमलावर मेयर की इस मांग से सियासत गरमायी हुई है. बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि हर बात हिंदुओं ने गंगा जमुनी तहजीब को निभाया है. इस बार मुसलमानों की बारी है वो इस परंपरा को निभाएं. साल में एक बार होली आती है. गंगा जमुनी तहजीब केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं है. डीएम-एसपी बोले- सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे वहीं इस पूरे मामले पर दरभंगा के डीएम और एसपी की भी प्रतिक्रिया आयी. डीएम राजीव रौशन ने कहा कि कई बार ऐसा रहा है जब रमजान और होली दरभंगा के लोगों ने एकसाथ मनाया है. शांति समिति के लोगों से भी बात की गयी है. साथ ही पुलिसबलों की तैनाती रहेगी ताकि कुछ गड़बड़ी कोई ना करे. वहीं दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि पुलिसबलों और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति चिन्हित जगहों पर रहेगी ताकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी जाएगी. एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने अपील की है कि सभी धर्मावलंबी खुशी-खुशी अपना त्योहार मनाएं. अपना विचार एक-दूसरे पर थोपने का प्रयास नहीं करें. The post Video: ‘दो घंटे के लिए होली पर लगे ब्रेक…’ जुमे की नमाज के लिए दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Forecast: 24 घंटे बाद बहुत भयंकर बारिश का हाई अलर्ट, होली से पहले मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Weather Forecast: 14 मार्च को उत्तर पश्चिमी हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश; पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के राज्यों; उत्तराखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में कुछ स्थानों पर 14 मार्च को काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है. देश के शेष हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम बना रहेगा. 11 से 16 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है. वहीं, 12 से 16 मार्च के दौरान उत्तराखंड में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है. 12 से 15 मार्च के दौरान पंजाब में; 13 से 15 मार्च के दौरान हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में; तथा 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 11 से 15 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है. 11 और 12 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है. सांकेतिक फोटो 11, 14 और 15 मार्च को असम और मेघालय में, तथा 11 से 16 मार्च के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश की संभावना है. 12 और 13 मार्च को असम और मेघालय में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चल सकती हैं. 13 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है. 11 से 17 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 13 मार्च को असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. 13 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है.  इसे भी पढ़ें: दर्द से चीखता रहा पिता डंडे बरसाती रही बेटी… मौत, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा पूर्वी लहर प्रणाली के प्रभाव और तमिलनाडु से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्न क्षोभमंडलीय स्तरों पर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है. 11 मार्च को केरल और माहे में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ कुछ स्थानों से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 11 और 12 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है. 12 मार्च को केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 11 और 12 मार्च को लक्षद्वीप में तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 मार्च को दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. 12 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 11 और 12 मार्च को केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है. आगामी 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सांकेतिक फोटो तापमान पूर्वानुमान: (Temperature Forecast) उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान: अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मध्य हिंदुस्तान और महाराष्ट्र: अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. पूर्वी हिंदुस्तान: अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा. गुजरात राज्य: अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अन्य क्षेत्रों: देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है. उष्ण लहर, गर्म रातें और गर्म व आर्द्र मौसम का पूर्वानुमान 11 मार्च: गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है. इसी दिन कोंकण के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है. 12 मार्च: गुजरात में फिर से लू की स्थिति रहने की संभावना है. 11 और 12 मार्च: दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में लू की स्थिति बनी रह सकती है. 13 और 14 मार्च: विदर्भ क्षेत्र में लू की संभावना है. 13 से 15 मार्च: ओडिशा में लू चलने का अनुमान है. सांकेतिक फोटो अन्य मौसम परिस्थितियां: (Other weather conditions) 11 मार्च: गुजरात के कुछ हिस्सों में रात के समय गर्म हवाएं चल सकती हैं. 11 मार्च: उत्तर केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है. 12 मार्च: कोंकण में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. 11 और 12 मार्च: तटीय कर्नाटक में भी गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है. मछुआरों के लिए चेतावनी: (Warning for fishermen) पहला दिन (11 मार्च से 12 मार्च): दक्षिण केरल तट और इसके आसपास के क्षेत्रों जैसे लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, तमिलनाडु तट और श्रीलंका तट पर 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कभी-कभी 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है. दूसरा दिन (12 मार्च से 13 मार्च): दक्षिण केरल तट, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और खाड़ी क्षेत्र में 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी जाती है. The post Weather Forecast: 24 घंटे बाद बहुत भयंकर बारिश का हाई अलर्ट, होली से पहले मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top