Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: पर्वों को लेकर फलों की डिमांड संग कीमत में उछाल

Darbhanga News: दरभंगा. होली के अवसर पर स्वाभाविक रूप से फलों की कीमत उपर चढ़ जाती है, लेकिन इस वर्ष रमजान को लेकर कीमत के साथ बिक्री में भी काफी तेजी है. थोक एवं खुदरा फल बाजार में आशा के अनुरूप बेहतर कारोबार हो रहा है. दोनों पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ गयी है. विभिन्न राज्यों से फलों की आवक में तेजी आ गयी है. स्थिति यह है कि आमतौर पर प्रतिदिन तीन से चार ट्रक आने वाला संतरा वर्तमान में 10 से 15 ट्रक तक पहुंच जा रहा है. इसके अतिरिक्त अनार, अंगूर, सेव, तरबूज, खरबूज, पपीता, केला, अमरुद व किवी फलों की खपत भी बढ़ी है. उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां होली में विभिन्न प्रकार के फलों का उपयोग किया जाता है, वहीं दूसरी ओर रमजान में भी रोजेदार इसका सेवन करते हैं, लिहाजा इस बार डिमांड काफी बढ़ गया है. डिमांड के साथ बढ़ी आवक फल कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार बाजार में फलों की डिमांड में कई गुना वृद्धि हो गई है. इस कारण इसकी कीमत में भी तेजी दिख रही है. कोल्ड स्टोर से सेव की भी आवक में इजाफा हो गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र से अमरुद व तरबूज, आंध्रप्रदेश से केला की हर दिन खेप दरभंगा के बाजार में आ रही है. मांग बढ़ने के कारण कीमत में आयी उछाल जिला फ्रूट-वेजिटेबल संगठन के अध्यक्ष मुख्तार कुजरा, सोनू राइन, विनोद खट्टीक के अनुसार होली व रमजान के कारण बाजार में फलों की मांग बढ़ी है. इस कारण बाजार में कुछ दिनों से फलों की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. संतरा व केला से लेकर सेव, अंगूर, अनार, पपीता आदि की कीमत में डेढ़ से दोगुनी वृद्धि हो गई है. कारोबारियों के मुताबिक आखिरी रोजा की रात तक यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. फल — वर्तमान दर — एक माह पूर्व दर संतरा — 110 रुपये प्रति किलो- 75 रुपये प्रति किलोअनार — 150 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलोअंगूर — 110 रुपये प्रति किलो- 80 रुपये प्रति किलो सेव — 150 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलोतरबूज — 40 रुपये प्रति किलो- 20 रुपये प्रति किलो पपीता — 60 रुपये प्रति किलो- 30 रुपये प्रति किलोअमरूद — 80 रुपये प्रति किलो- 55 रुपये प्रति किलो खीरा — 40 रुपये प्रति किलो- 20 रुपये प्रति किलोअनानास — 140 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलो केला — 70 रुपये प्रति दर्जन- 50 रुपये प्रति दर्जन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: पर्वों को लेकर फलों की डिमांड संग कीमत में उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर में ढेर, एक ATS जवान घायल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आतंक का कैसे हुआ अंत?

Gangster Aman Sahu Encounter: मेदिनीनगर (पलामू)-झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द रहा कुख्यात अपराधी अमन साहु एटीएस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया, जबकि हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. यह मुठभेड़ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पलामू जिले के चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर अन्हारी ढोड़ा के समीप हुई. इसके बाद पुलिस ने उस मार्ग पर आवागमन रोक दिया था. पलामू पुलिस के अनुसार एटीएस की टीम तीन गाड़ियों से कड़ी सुरक्षा में अमन साहु को रायपुर सेंट्रल जेल से लेकर रांची आ रही थी. इसी क्रम में अमन साहु गिरोह के गुर्गों ने एटीएस की तीन गाड़ियों के बीच चल रही स्कॉर्पियो पर बम से हमला किया. इसके बाद फायरिंग करने लगे. इसका फायदा उठाते हुए अमन साहु एक जवान का इंसास राइफल छीन कर गाड़ी से कूदकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. फायरिंग में हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. उनकी जांघ में गोली लगी है. इसके बाद एटीएस रांची की टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की. इसी क्रम में पुलिस की गोली पीठ में लगने से अमन साहु की मौके पर मौत हो गयी. हाथ में हथकड़ी और इंसास राइफल लिए अमन जमीन पर मृत पड़ा था. उसके आसपास खोखा, कारतूस, दो बम और फटे हुए बम के अवशेष बिखरे पड़े थे. अपराधियों की फायरिंग में हवलदार घायल अपराधियों की फायरिंग में हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. उनकी जांघ में गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जिस स्कॉर्पियो से अमन साहु को लाया जा रहा था, उसके पीछे का शीशा टूट गया था. वाहन पर कई जगह गोलियों के निशान थे. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देखकर अमन साहू के साथी मौके से भाग निकले. घटना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामले की पुष्टि की है. रायपुर से अमन साहु को रांची लाने के पीछे पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेजना था. वहीं एक मामले में उससे पूछताछ भी की जानी थी. घटना के बाद एटीएस एसपी ऋषभ झा हजारीबाग से पलामू के लिए रवाना हो गए. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गयी लाश घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से भेजे गये मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच ले जाया गया. पलामू एसपी ने कहा कि मामले की जांच का जिम्मा शहर इंस्पेक्टर सुरेश राम को दिया गया है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा. कोयला और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के लोगों को बनाता था निशाना कुख्यात अमन साहु तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ में कोयला व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन गया था. वहीं यह गिरोह एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बना हुआ था. अमन साहु के गिरोह ने पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, कोलकाता व रायपुर स्थित कई जगहों पर करीब 166 वारदातों को अंजाम दिया है. उसने गिरिडीह के तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार पर भी जानलेवा हमला कराया था. सात मार्च को रांची में कोयला ट्रांसपोर्टर सह कारोबारी बिपिन मिश्रा पर भी फायरिंग में इस गिरोह का नाम आया था. पलामू में थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य, फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई बड़ी योजनाओं के अलावा लातेहार में तेतड़ियाखाड़ कोयला क्षेत्र में फायरिंग के अलावा संवेदकों को धमकाता था. एटीएस की टीम को लीड कर रहे थे डीएसपी पीके सिंह कुख्यात अमन साहु को कड़ी सुरक्षा के साथ एटीएस की टीम तीन स्कॉर्पियो से लेकर रायपुर से आ रही थी. स्कॉर्पियो जेएच 05 एयू 5371 से एक टीम आगे चल रही थी. बीच वाली स्कॉर्पियो में अमन साहु और एटीएस के पुलिसकर्मी थे, जबकि एक स्कॉर्पियो पीछे थी. एटीएस टीम का नेतृत्व डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह कर रहे थे. प्रमोद कुमार सिंह इसके पहले पलामू जिले के चैनपुर और धनबाद में थाना प्रभारी रहते एनकाउंटर कर चुके हैं. विधानसभा में गूंजा एनकाउंटर का मामला गैंगस्टर अमन साहु के एनकाउंटर का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा. जदयू विधायक सरयू राय ने मामला उठाते हुए कहा कि अमन को छत्तीसगढ़ जेल से रांची लाया जा रहा था. वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सदन चल रहा है. प्रशासन को इस मामले में रिपोर्ट रखनी चाहिए. सदन में इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया. हालांकि पक्ष-विपक्ष सभी ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा. एनकाउंटर में अमन साहु की मौत झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि छतीसगढ़ की रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर अमन साहु को एटीएस टीम रांची लेकर आ रही थी. इसी क्रम में एनकाउंटर की घटना हुई है. फिलहाल इस बारे में डिटेल जानकारी नहीं है. एटीएस एसपी को घटनास्थल पर भेजा गया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता The post Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर में ढेर, एक ATS जवान घायल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आतंक का कैसे हुआ अंत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन ने रची थी लूट की साजिश, सिक्युरिटी गार्ड की लूटी गयी राइफल बरामद

Bihar Crime: तनिष्क शोरूम से करोड़ों के आभूषण की लूट की साजिश में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के बिदुपुर थाने के मझौली गांव निवासी चंदन उर्फ प्रिंस का नाम आया है. पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण के दिघवारा गांव निवासी विशाल कुमार और छपरा के ही सोनपुर के सेमरा गांव निवासी कुणाल कुमार से पूछताछ मे लूट कांड मे गैग के मास्टर माइंड के रूप में हिस्ट्रीशीटर चंदन का नाम आया है. उस आधार पर पुलिस टीम जेल में बंद मास्टरमाइंड से भी पूछताछ करने जाने वाली है. इसके अलावा पुलिस पशचम बंगाल के ही विभिन जेलों मे बंद वैशाली व नालंदा के जिले के अपराधियों से कनेक्न की भी जांच कर रही है. फोरलेन किनारे झाड़ी से बरामद छीनी गयी राइफल आरा शहर के तनिष्क शोरूम से हुए 10 करोड़ नौ लाख रुपये के ज्वेलरी और नकद 32 हजार रुपये की लूट की गयी थी. अपराधी शोरूम के गार्ड की राइफल भी लूट ले गये थे, जो बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने करोड़ों के जेवर भी बरामद कर लिया है. मुठभेड़ के बाद लूट में शामिल दो अपराधी, घटना में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, 10 गोली और एक बाइक भी बरामद की गयी है. छीनी गयी राइफल गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर सोमवार की रात कायमनगर पुल के समीप फोरलेन किनारे झाड़ी से बरामद की गयी है. पुलिस बता रही लूटे गये करीब आधे जेवर बरामद पुलिस का कहना है कि लूटे गये लगभग आधे आभूषणों की बरामदगी की गयी है. हालांकि शोरूम कर्मी बरामद जेवरों की कीमत करीब दो करोड़ बता रहे हैं. इधर, लूट और मुठभेड़ को लेकर नगर एवं बड़हरा थाने में अलग-अलग दो प्राथमिकियां भी दर्ज करा दी गयी हैं. एसपी मिस्टर राज द्वारा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि घटना के कुछ घंटों के बाद ही चेकिंग के दौरान बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप दियारे में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी सोनपुर और दिघवारा के हैं गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुर के सेमरा गांव निवासी कुणाल कुमार और सारण जिले के दिघवारा गांव निवासी विशाल गुप्ता शामिल हैं. उनके पास से लूटे गये तीन झोला में से दो झोला जेवर भी बरामद किया गय है. उनकी निशानदेही पर सोमवार की रात फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर के पास झाड़ी से शोरूम गार्ड का छीना गया आर्म्स भी बरामद कर लिया गया है. लूट में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष आभूषण की बरामदगी को लेकर पकड़े गये दोनों बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. सात अपराधी, दस मिनट की लूटपाट और उड़ा ले गये दस करोड़ के जेवर तनिष्क के शोरूम में लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. शोरूम के सहायक स्टोर मैनेजर विनोद कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 10 करोड़ नौ लाख 59 हजार 852 रुपये के जेवर और 31 हजार 968 रुपये कैश लूट जाने की शिकायत की गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजकर 21 से 25 मिनट के बीच बारी-बारी सात अपराधी शोरूम में पहुंचे. हथियार के बल पर गार्ड सहित सभी स्टाफ को बंधक बना लिया. सभी स्टाफ का मोबाइल ले लिया गया. विरोध करने पर दो स्टाफ से मारपीट की गयी. उसके बाद दोनों फ्लोर पर 10 मिनट तक जमकर लूटपाट की गयी. उसके बाद सभी तीन झोले और जेब में दस करोड़ नौ लाख 60 हजार के जेवर और करीब 32 हजार कैश लेकर भाग गये. Also Read: Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो नहीं जायेंगे पटना जंक्शन, नये ट्रैफिक रूट लागू The post Bihar Crime: बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन ने रची थी लूट की साजिश, सिक्युरिटी गार्ड की लूटी गयी राइफल बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fagua 2025: सोनो-रूपो के जुल्म से मुक्ति की याद में मनता है फगुआ, सरहुल और होली से पहले इस बार कब मनाएगा आदिवासी समुदाय?

Fagua 2025: रांची, प्रवीण मुंडा-सरहुल और होली से पहले झारखंड का आदिवासी समुदाय फगुआ पर्व भी मनाएगा. इस बार यह पर्व 13 मार्च को मनाया जाएगा. उरांव समुदाय की परंपरा के अनुसार यह पर्व सोनो और रूपो नामक गिद्धों को ईश्वर (धर्मेस) के द्वारा मारने और मनुष्य जाति का उद्धार करने से संबंधित है. फगुआ काटने के बाद जाते हैं जंगल में सेंदरा स्पोर्ट्सने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव बताते हैं कि फगुआ के दिन उरांव समुदाय के लोग सेमल पेड़ की नये पत्ते वाली डालियों को काटकर लाते हैं और उसे पुआल से बांधकर विधि पूर्वक स्थापित किया जाता है. पाहन द्वारा पूजा करने के बाद उस पुआल वाली डाली को जला दिया जाता है और काटा जाता है. इस विधि को फगुआ काटना या संवत काटना भी कहा जाता है. अगले दिन लोग सेंदरा (शिकार) स्पोर्ट्सने जंगलों की ओर जाते हैं. झारखंड की अन्य जनजातियां भी अपने अपने तरीके से इस पर्व को मनाती हैं. पर्व मनाये जाने के पीछे है रोचक कहानी फगुआ पर्व के पीछे एक रोचक मिथ या कथा है. डॉ हरि उरांव ने बताया कि गुमला जिले में एक सारू पहाड़ है, जहां एक विशाल सेंबल का पेड़ हुआ करता था. उस पेड़ पर सोनो और रूपो नामक दो गिद्ध रहते थे. वे गिद्ध काफी विशालकाय थे और लोगों के हल और जुआठ को अपना घोंसला बनाने के लिए ले जाते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी. गिद्ध इंसानों के बच्चों को भी उठा ले जाते थे. ऐसे में ईश्वर (धर्मेस) एक युवा के रूप में आते हैं और अपने तीर से उन दोनों गिद्धों को मार देते हैं और उस विशाल पेड़ को भी तीर से गिरा देते हैं. यह कथा प्रतीकात्मक रूप में इंसानों के जीवन में आनेवाली परेशानियों को ईश्वर (धर्मेस) द्वारा खत्म करने और सृष्टि का संचालन पूर्ववत करने से संबंधित है. इसलिए उरांव समुदाय के लोग सेंबल पेड़ की डाली को जलाकर काटते हैं और फगुआ पर्व मनाते हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post Fagua 2025: सोनो-रूपो के जुल्म से मुक्ति की याद में मनता है फगुआ, सरहुल और होली से पहले इस बार कब मनाएगा आदिवासी समुदाय? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi 2025: अराजक तत्वों पर रखी जायेगी विशेष नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Holi 2025: पटना. होली व रमजान त्योहार के मद्देनजर शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक क़ी गयी. इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार के साथ ही सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी, जिलों के डीएम-एसपी एवं गृह विभाग व बिहार पुलिस के तमाम वरिष्ठ अफसर शामिल हुए. अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर बैठक में होली और रमजान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने का निर्णय लिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए गृह विभाग ने बताया कि होली के अवसर पर अश्लील और भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. संवेदनशील स्थानों पर रखी जायेगी विशेष निगरानी विभाग ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जायेगा. इन बैठकों में समुदाय के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे, ताकि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सके. रमजान महीने में सभी मस्जिदों और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. अधिकारियों ने कहा कि इन उपायों के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, जिससे सभी समुदायों के लोग बिना किसी भय के अपने त्योहार मना सकें. Also Read: Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो नहीं जायेंगे पटना जंक्शन, नये ट्रैफिक रूट लागू The post Holi 2025: अराजक तत्वों पर रखी जायेगी विशेष नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो नहीं जायेंगे पटना जंक्शन, नये ट्रैफिक रूट लागू

Patna News: पटना जंक्शन पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए जीपीओ के पास बने मल्टी मॉडल पार्किंग हब, टाटा पार्किंग व बुद्धा स्मृति पार्किंग का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्लान बना लिये गये हैं, जिससे लोगों को अपनी गाड़ियों की पार्किंग को लेकर भी समस्या नहीं होगी. इसके साथ ही नये ट्रैफिक रूट भी लागू किये जा रहे हैं. अब गोरियाटोली से पटना जंक्शन की ओर बस नहीं जायेगी. ये बसें गोरियाटोली से दायें एग्जीबिशन रोड चौराहा होते हुए डाकबंगला चौराहे से जंक्शन जायेगी. इसके बाद सवारियों को उतार कर सीधे गोरियाटोली की ओर से निकल जायेंगी. इसके साथ ही जीपीओ से पटना जंक्शन की तरफ ऑटो के जाने पर रोक जारी रहेगी. जीपीओ से ऑटो आर ब्लॉक, फुलवारीशरीफ व दानापुर जायेंगे. दूसरी ओर डाकबंगला चौराहे से ऑटो पटना जंक्शन की ओर नहीं जायेंगे. ये ऑटो डाकबंगला से बुद्धमार्ग होते हुए जीपीओ मल्टी मॉडल हब में या बुद्ध स्मृति पार्किंग में आयेंगे. जीपीओ मल्टी मॉडल पार्किंग हब जीपीओ मल्टी मॉडल हब के ग्राउंड फ्लोर में नगर बस, पहले तल्ले पर ऑटो और दूसरे व तीसरे तल्ले पर निजी वाहनों की पार्किंग होगी. इसके बाद मॉडल हब से बन रहे अंडरपास से लोग महावीर मंदिर तक जायेंगे. सिर्फ प्राइवेट गाड़ियों को जंक्शन की तरफ ही जाने की अनुमति दी गयी है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि ने जीपीओ मल्टी मॉडल पार्किंग हब, बुद्धा स्मृति और टाटा पार्किंग का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो, इसके लिए रूट का प्रस्ताव पटना नगर निगम, जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग को भेज दिया गया है. जीपीओ मल्टी मॉडल पार्किंग हब में हैं कुल आठ गेट जीपीओ मल्टी मॉडल पार्किंग हब में कुल आठ गेट हैं. गेट नंबर-1 प्रथम तल के रैंप से जुड़ा हुआ है. इसका उपयोग छोटी चार चक्का वाहन/तीनपहिया वाहन के लिए किया जायेगा. इसमें बड़े वाहनों जैसे बस आदि का प्रवेश वर्जित होगा. गेट नंबर-6 का उपयोग प्रथम तल से नीचे आने वाली चार चक्का व तीनपहिया वाहनों के निकास के लिए होगा. गेट नंबर- 1 से 6 के बीच बस व गाड़ियों के लिए एक लेन आरक्षित किया जायेगा. निकासी पर तीनपहिया वाहन व टैक्सी को केवल दायें तरफ घूम कर आर ब्लॉक की ओर जाने की अनुमति दी जायेगी. प्रथम तल्ले से केवल ऑटो आर ब्लॉक, फुलवारी के लिए जायेंगे. प्रथम तल से केवल वे तीनपहिया वाहन/ टैक्सी जायेंगी, जिन्हें आर ब्लॉक होते हुए अटल पथ, एयरपोर्ट, फुलवारी, दानापुर आदि जगहों पर जाना है. टैक्सी/तीनपहिया वाहन पटना जंक्शन की ओर नहीं जायेंगे. गेट नंबर- 7 आपातकालीन निकास के लिए है. गेट नंबर-2 (न्यू मार्केट रोड) व गेट नंबर-08 (बुद्धा मार्ग) केवल बसों के प्रवेश के लिए आरक्षित रहेगा. बस अंदर प्रवेश करने के बाद गेट नंबर-05 से निकलेंगे. निकास करने पर सभी बसों को केवल दायें घूमते हुए आर ब्लॉक की ओर जाने की अनुमति दी गयी है. गेट नंबर-3, 4 व 7 केवल पैदल यात्रियों के लिए होंगे. बुद्धा स्मृति पार्किंग स्थल बुद्धा स्मृति पार्किंग स्थल से रिजर्व ऑटो, फ्रेजर रोड से डाकबंगला होते हुए गांधी मैदान व बेली रोड की ओर जायेंगे या फिर गोरियाटोली की ओर से राजेंद्रनगर, कंकड़बाग आदि जगहों पर जाने की अनुमति दी जायेगी. सामान्य तीनपहिया वाहन फ्रेजर रोड से डाकबंगला होते हुए गांधी मैदान व बेली रोड की ओर जायेंगे. टाटा पार्किंग की यातायात व्यवस्था यहां से केवल गोरिया टोली, कंकड़बाग, रामकृष्णा नगर, राजेंद्र नगर आदि की ओर जाने वाले तीनपहिया वाहनों को जाने की इजाजत दी गयी है. Also Read: Bihar News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू, यात्रियों को ये मिलेगी सुविधाएं The post Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो नहीं जायेंगे पटना जंक्शन, नये ट्रैफिक रूट लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: होली में मिलावटी मिठाइयों को लेकर रहें सतर्क, कानपुर से आ रहा नकली खोया

Bihar News: पटना. होली के मौके पर मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला मावा (खोया) मिलावटी भी हो सकता है, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. आजकल मिठाइयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई दुकानदार नकली खोया बेचते हैं, जिसमें सिंथेटिक दूध, स्टार्च और केमिकल मिलाये जाते हैं. इससे फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, लिवर डैमेज और कई दूसरी बीमारियां होने का खतरा होता है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि असली और नकली खोया की पहचान कैसे कर सकते हैं. आयोडीन टेस्ट से पकड़ें मिलावट अगर आप पक्की जांच करना चाहते हैं, तो आयोडीन से टेस्ट करें. एक चम्मच मावा लें, उसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर डालें. अगर रंग नीला पड़ जाता है, तो समझिए कि मावे में स्टार्च मिला हुआ है. असली खोया का रंग नहीं बदलता. (आयोडीन टिंचर आपको मेडिकल स्टोर से आसानी से मिल सकता है.) पानी में डालकर करें जांच एक गिलास पानी लें और उसमें मावा का छोटा टुकड़ा डालें. अगर मावा पानी में घुलने लगे, तो उसमें मिलावट है. असली मावा पानी में नहीं घुलता, बल्कि टुकड़ों में टूटकर नीचे बैठ जाता है. मिलावटी मिठाइयों से कैसे बचें? बाजार की मिठाइयों की बजाय घर पर बनी मिठाइयों को प्राथमिकता दें. अगर बाजार से मिठाई लेनी हो, तो अच्छी और भरोसेमंद दुकानों से ही खरीदें. पैक्ड मिठाइयों पर मेन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें. अगर मिठाई का स्वाद, रंग या गंध अजीब लगे, तो उसे खाने से बचें. Also Read: Bihar News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू, यात्रियों को ये मिलेगी सुविधाएं The post Bihar News: होली में मिलावटी मिठाइयों को लेकर रहें सतर्क, कानपुर से आ रहा नकली खोया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू, यात्रियों को ये मिलेगी सुविधाएं

Bihar News: पटना. बिहार राजपथ परिवहन निगम ने मंगलवार को पटना-जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू की. परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर इसकी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि यह वोल्वो बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. बस में एसी, बेहतर सीटें, जीपीएस ट्रैकिंग, ऑनबोर्ड एंटरटेनमेंट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. वोल्वो बस सेवा से यात्री कर सकेंगे आरामदायक यात्रा मौके पर परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह वोल्वो बस सेवा बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनायेगी. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा. परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पटना-जमशेदपुर रूट पर वोल्वो बस सेवा से यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे. बिहार राजपथ परिवहन निगम यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार मौजूद थे. प्रतिदिन बसों का किया जायेगा परिचालन यह बस सेवा प्रतिदिन पटना और जमशेदपुर के बीच चलेगी. टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है. ये हैं सुविधाएं यात्रियों की सहायता के लिए दो प्रशिक्षित कैबिन क्रू उपलब्ध रहेंगे. सफर के दौरान यात्रियों को निःशुल्क स्नैक्स और पानी प्रदान किया जायेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए नरम और आरामदायक तकिया दिया जायेगा. हर यात्री के लिए व्यक्तिगत टीवी स्क्रीन और हेडफोन की सुविधा होगी, जिससे वे अपनी पसंदीदा फिल्में और शो का आनंद ले सकेंगे. यात्रियों को यात्रा के दौरान निःशुल्क वाइ-फाइ की सुविधा मिलेगी. मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए प्रत्येक सीट पर चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा के लिए स्वच्छ और आरामदायक कंबल दिये जायेंगे. यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में लाइव ट्रैकिंग की सुविधा होगी, जिससे वे अपने सफर की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे. Also Read: Bihar News: आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में अब नहीं होगी देरी, पंचायत सचिव संभालेंगे काम The post Bihar News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू, यात्रियों को ये मिलेगी सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में अब नहीं होगी देरी, पंचायत सचिव संभालेंगे काम

Bihar News: गोपालगंज. आय, जाति, निवास समेत अन्य प्रमाणपत्र बनाने में अब देरी नहीं होगी. अब राजस्व कर्मचारियों का काम पंचायत सचिव निबटायेंगे. इससे लोगों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन करने शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रमाणपत्र बनाने को लेकर टेंशन दूर होगा. डीएम ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से वापसी तक आवेदन पत्रों की जांच का काम पंचायत सचिवों को करने का निर्देश दिया है. पंचायत सचिव संभालेंगे काम डीएम ने कहा है कि राजस्व कर्मचारी द्वारा सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के कारण लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त निवास, जाति, आय समेत अन्य सेवाओं के आवेदन पत्रों की जांच नहीं होने से आवेदन पत्रों के कालबाधित होने की संभावना है. उन्होंने राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल से वापस आने तक उनके स्थान पर संबंधित पंचायत सचिव को लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त निवास, जाति, आय आदि आवेदन पत्रों की जांच के लिए प्राधिकृत किया जाता है. राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर उल्लेखनीय है कि राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चल रहे हैं. इससे आय, जाति, निवास समेत अन्य प्रमाणपत्रों के लिए आवेदनों की जांच नहीं हो रही. इससे लोग परेशान हैं. आवेदन कर वे प्रमाणपत्र के इंतजार में हैं, पर समय से उनको प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा. इसी को देखते हुए डीएम ने पंचायत सचिवों को आवेदन पत्रों की जांच की जिम्मेदारी दी है. Also Read: Bihar News: औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर पर पैसा लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप, घटना के बाद से आरोपी फरार The post Bihar News: आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में अब नहीं होगी देरी, पंचायत सचिव संभालेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dupahiya Web series review:कलाकारों के पावरफुल परफॉरमेंस से सजी है दुपहिया

वेब सीरीज – दुपहिया  निर्माता -बॉम्बे फिल्म कार्टेल  निर्देशक -सोनम नायर  कलाकार – रेणुका शहाणे,गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव,शिवानी रघुवंशी,भुवन अरोरा,यशपाल शर्मा,कोमल कुशवाहा,समर्थ महोर,अविनाश द्विवेदी, गोदान कुमार और अन्य प्लेटफार्म – अमेजॉन प्राइम वीडियो  रेटिंग –  तीन  dupahiya web series review :अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज दुपहिया के ट्रेलर लांच के बाद से ही इसकी तुलना टीवीएफ के आइकोनिक शो पंचायत से शुरू हो गयी थी.यह तुलना जायज भी है क्योंकि गवई परिवेश में कहानी कहने की कला, बारीकियां, विवरण बहुत हद तक पंचायत वाला ही है. ऐसा लगता है कि पंचायत एक पैरेरल यूनिवर्स में अलग किरदारों के साथ चल रही है.जिस वजह से दुपहिया भी जमकर मनोरंजन करती है.वैसे इस शो का ताना बाना भले ही कॉमेडी से बुना गया है,लेकिन यह गंभीर मुद्दों को भी सामने लाती है.दहेज़ प्रथा, रंगभेद के साथ -साथ क्लेप्टमैनीऐक जैसे कई मुद्दे को भी यह सीरीज छूती है, लेकिन बिना किसी शोर शराबे के.जिस वजह से इस दुपहिया की सवारी सभी को एक बार तो बनती ही है. सिर्फ दुपहिया के चोरी होने की नहीं है कहानी  सीरीज की कहानी की बात करें तो यह बिहार के फिक्शनल गांव धड़कपुर की कहानी है.जिसे  बिहार का बेल्जियम भी कहा जाता है क्योंकि पिछले 24 सालों से यह गांव अपराध मुक्त है.इस बार 25 साल पूरे होने पर गांव को ट्रॉफी मिलने वाली है और हर घर को साफ पीने का पानी भी, लेकिन गांव वालों के ट्रॉफी पर तब पानी फिर जाता है,जब गांव के स्कूल के अस्थायी प्रिंसिपल बनवारी झा (गजराज राव ) अपनी बेटी रोशनी (शिवानी रघुवंशी ) की शादी में दहेज़ के लिए लाये गए दुपहिया के चोरी हो जाने की एफआईआर थाने में लिखवा देते हैं. दुपहिया नहीं तो शादी नहीं प्रशासनी नौकरी वाले मुंबई में सेटल दूल्हे कुबेर (अविनाश )की यह धमकी है , जिसके बाद बनवारी झा ही नहीं पूरा गांव दुपहिया के चक्कर में पड़ जाता है. दुपहिया की चोरी किसने की है .क्या चोरी हुआ दुपहिया वापस मिल पायेगा. क्या रोशनी की शादी हो पाएगी .एफआईआर लिखवा देने से गांव के अपराध मुक्त होने के सम्मान को जो ठेस पहुंची है. उसके लिए बनवारी झा पर क्या जुर्माना लगेगा.  यह पूरा घटनाक्रम और उससे जुड़े सभी सवाल 9 एपिसोड के जरिये सीरीज में है.इसके साथ ही यह एपिसोडस ये भी दर्शाते हैं कि यह सिर्फ दुपहिया के चोरी होने की कहानी नहीं है. यह स्त्रीओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है.जैसे हैं वैसे खुद को स्वीकारने की हिम्मत देती है. यह गांव के अपनेपन को भी बखूबी सामने लाती है. सीरीज की खूबियां और खामियां   ग्रामीण जिंदगी से जुडी स्लाइस ऑफ़ लाइफ वाली कहानियां ओटीटी पर एक नया जॉनर बन गयी हैं. पंचायत के बाद दुपहिया इस बात को और  पुख्ता करती है. इस सीरीज में  जिस तरह से ग्रामीण छवि को बढ़ावा दिया गया है. वह सुकून देता है,लेकिन ग्रामीण अंचल से जुड़े लोगों के सपने, समस्या, असुरक्षा और चुनौतियों को भी यह कहानी बखूबी लेकर आती है.सीरीज की कहानी को नौ एपिसोड में कहा गया है, हर एपिसोड की एवरेज टाइमिंग 35 मिनट है और यह  सीरीज पूरी तरह से आपको बांधे रखती है. दुपहिया से जुड़े हर एपिसोड के ट्विस्ट सीरीज को रोचक बनाए  गए हैं. आखिर में चोर का जब पता चलता है तो इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज को एक अच्छा थ्रिलर का भी टच देता है. सीरीज में लौंडा नाच वाला पूरा सीक्वेंस भी दिलचस्प है. खामियों की बात करें तो सीरीज में कहीं कहीं बिहारी लहजे को ठीक तरह नहीं पकड़ने की वजह से शिकायत हो सकती है लेकिन यह सीरीज गांव का परिवेश ,गांव की बोली ,देशीपन इसके आकर्षण को और बढ़ाते हैं.इससे इंकार नहीं है.सीरीज का पूरा ट्रीटमेंट हलके फुल्के कॉमेडी अंदाज में किया गया है, लेकिन सीरीज शुरुआत से आखिर तक लगातार अपने संवाद के ज़रिये सामाजिक पहलुओं को भी सामने लाती रहती है. इस दुनिया में हर रोज मैं कुछ और हो जाती हूं.  बड़ा जोर लगता है खुद को खुद बनाये रखने में जैसे कई संवाद इस शो की यूएसपी हैं. सीरीज का गीत संगीत औसत है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी कुछ खास दृश्यों में प्रभाव नहीं बना पाया है. कलाकारों ने दी है पावरफुल परफॉरमेंस इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार हैं. गजराज राव अपनी भूमिका में चमके हैं. वह अपने अभिनय से सिर्फ गुदगुदाते ही नहीं बल्कि कई पलों पर इमोशनल भी कर जाते हैं. स्पर्श श्रीवास्तव ने भूगोल का किरदार बहुत ही बढ़िया ढंग से पकड़ा है. उनको स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है. अमावस बनें भुवन अरोरा की भी तारीफ़ बनती है. उनके और स्पर्श  के बीच की खींचतान और जुगलबंदी खास है. शिवांगी और कोमल कुशवाहा अपनी – अपनी भूमिकाओं में जमी हैं. यशपाल शर्मा और अविनाश द्विवेदी ने भी अपने किरदारों  में रंग जमाया है.बाकी के किरदारों में टीपू बनें समर्थ महोर और दुर्लभ के किरदार में गोदान कुमार ने अपनी छाप छोड़ी है.रेणुका शहाणे का अभिनय अच्छा है, लेकिन बिहारी टोन में बोला गया उनका संवाद नेचुरल नहीं लगता है.बाकी के किरदारों ने भी अपनी -अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है. The post Dupahiya Web series review:कलाकारों के पावरफुल परफॉरमेंस से सजी है दुपहिया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top