Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित

Holastak 2025: होली से पूर्व 7 मार्च, शुक्रवार से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है जो 13 को होलिका दहन के साथ समाप्त होगी. होलाष्टक का समय अशुभ माना जाता है और इस अवधि में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. होलाष्टक के दौरान चौराहों पर स्थापित होलिका को बढ़ाने और सजाने का कार्य तेज हो जाएगा. होलाष्टक की पौराणिक मान्यता शिव पुराण में कथा के अनुसार तारकासुर राक्षस का वध करने के लिए भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह होना जरुरी था क्योंकि, उस असुर का वध शिव पुत्र के हाथों ही होना था. लेकिन देवी सती के आत्मदाह के बाद भगवान् शिव गहन तपस्या में लीन थे. देवताओं ने भगवान् शिव को तपस्या से जगाने के लिए कामदेव और देवी रति को जिम्मेदारी सौंपी. कामदेव और रति ने भगवान् शिव की तपस्या को भंग कर दिया, जिससे शिवजी बेहद क्रोधित हो गए और अपने तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया. जिस दिन भगवान शिव से कामदेव को भस्म किया उस दिन फाल्गुन शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि थी. भगवान् शिव के कोप से भयभीत होकर सभी देवताओं ने क्षमा याचना की. भगवान् शिव को मनाने में सभी को आठ दिन लग गया. क्रोध शांत होने के इसके बाद शिवजी ने कामदेव को जीवित होने का आशीर्वाद दिया. इस वजह से इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है. क्या भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ है? जानें धार्मिक मान्यता होलाष्टक का वैदिक महत्व श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के सामवेदाचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने बताया होलाष्टक की आठ रात्रियों का काफी अधिक महत्व है. इन आठ रात्रियों में की गई साधनाएं जल्दी सफल होती हैं. इन रातों में तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग विशेष साधनाएं करते हैं. ज्योतिषीय एवं वैदिकीय मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों की अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग ग्रह उग्र स्थिति में रहते हैं. The post होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े परिसर पर छापे मारे. इसकी जानकारी जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने दी. ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी की. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई. शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान जांच एजेंसी ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ. अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई. ईडी ने इस मामले में राज्य प्रशासन के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The Enforcement Directorate is conducting searches at the residence of former Chhattisgarh Chief Minister and Congress leader Bhupesh Baghel’s son in an ongoing money laundering case. ED is conducting raids at 14 locations in Chhattisgarh in connection with a money laundering… — ANI (@ANI) March 10, 2025 जानकारी के अनुसार, बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED की टीम पहुंची. भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में ED के अधिकारी पहुंचे.  बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी ED की टीम पहुंची. कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने खंगाला. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची ED की टीम भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में पहुंचे हैं ED के अधिकारी, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी पहुंची ED की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी#ED #BhupeshBaghel #Chhattisgarh pic.twitter.com/viJ7b9mC9p — Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 10, 2025 The post ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में है. शो में जब से लीप आया है और नये कास्ट की एंट्री हुई है, तब से ही इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. ये सीरियल हर बार टॉप 5 में रहता था और अब टॉप 10 से बाहर हो गया. शो में परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इन दिनों शो में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. तेजू यानी वैभवी के पिता का निधन हो गया है और लक्ष्मी उन्हें परेशान कर रही है. इस बीच वैभवी ने शो की गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है. गुम है किसी के प्यार में की गिरती टीआरपी पर वैभवी हंकारे ने तोड़ी चुप्पी गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे, तेजस्विनी की भूमिका निभाती है. कहानी इन दिनों तेजू, ऋतुराज और नील के आस-पास घूम रही है. शो की गिरती टीआरपी की वजह से ये टॉप 5 में से बाहर हो चुका है. अब वैभवी ने गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने IWMBuzz से बात करते हुए कहा, ”जाहिर है हर कोई अपने काम के लिए तारीफ चाहता है, लेकिन मैं अपनी मेहनत को सिर्फ नंबरों से नहीं आंकती. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रेटिंग्स भी अपने आप बढ़ेंगी. हर शो की अपनी एक जर्नी है और मेरा मानना है कि रेटिंग्स के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय पूरी मेहनत से काम करना चाहिए. सेट पर हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी होती है, हम एक-दूसरे को मोटिवेट करते हैं. खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं और याद रखते हैं कि हमारा असली मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना और उनसे कनेक्ट करना है. जब तक हम अपने काम को लेकर जुनूनी हैं, सफलता खुद हमारे पीछे आएगी.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन नील ने माता-पिता से कही ये बात गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि नील के घर लौटते ही उसके माता-पिता उससे पूछते हैं कि उसने उन्हें क्यों नहीं बताया कि वह चव्हाण हाउस गया था. इसपर नील कहता है कि उन्होंने चव्हाण घर आने की अपनी योजना के बारे में कभी क्यों नहीं बताया. उसके माता-पिता कहते हैं उन्हें कहीं भी जाने से पहले उसकी परमिशन की जरूरत नहीं है. नील उन्हें बताता है कि वह तेजू से शादी करना चाहता है ना कि जूही से. नील अपनी भावनाओं के बारे में बताता कि वह तेजू को लेकर क्या फील करता है. The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल ने शेयर किया वीडियो, लिखा- मैं लकी हूं…

Viral Video: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद क्रिकेटर अक्सर एक मिस्ट्री गर्ल का साथ स्पॉट हो रहे हैं. इसी के साथ वह बीते दिन हिंदुस्तान बनाम न्यूजीलैंड देखने भी पहुंचे, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच खुद मिस्ट्री गर्ल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने आप को ‘लकी’ बताया है. दरअसल, यह मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं, बल्कि आरजे महविश है. महविश ने हिंदुस्तान की ऐतिहासिक जीत की खुशी एक पोस्ट के जरिए शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘कहा था ना जीता के आउंगी. मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं.’ View this post on Instagram A post shared by Mahvash (@rj.mahvash) इस वीडियो में उनके साथ युजवेंद्र भी नजर आ रहे हैं. अब इसपर फैंस की तरफ से कई प्रतिक्रया सामने आ रही है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? The post Viral Video: युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल ने शेयर किया वीडियो, लिखा- मैं लकी हूं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, हर इंसान से जीवन में गलतियां होती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि वह उन गलतियों के बाद कौन सा रास्ता अपनाता है. आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गलती करने के बाद व्यक्ति के पास केवल तीन ही विकल्प बचते हैं – अपनी गलती को स्वीकार करना, उससे सीख लेना और उसे दोबारा न दोहराना. Chanakya niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन Chanakya Niti Life lessons from Mistakes: गलतियों के बाद रह जाते है ये 3 ऑप्शन 1. अपनी गलती को स्वीकार करना कई लोग गलती करने के बाद उसे मानने से कतराते हैं, लेकिन चाणक्य के अनुसार, गलती को स्वीकार करना सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम होता है. जब कोई व्यक्ति अपनी गलती को खुले दिल से स्वीकार करता है, तो उसे सुधारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. जो लोग अपनी गलतियों को मानने से इनकार करते हैं, वे बार-बार उन्हीं परेशानियों में फंस जाते हैं. 2. अपनी गलती से सीख लेना गलती करने के बाद उससे सीख लेना भी बहुत जरूरी होता है. अगर कोई व्यक्ति अपनी गलती को मानकर भी उससे कुछ नहीं सीखता, तो उसका कोई लाभ नहीं होता. चाणक्य कहते हैं कि सफल वही होते हैं जो अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ते हैं और भविष्य में उन गलतियों को दोहराने से बचते हैं. 3. फिर कभी उस गलती को न दोहराना आचार्य चाणक्य का मानना था कि बार-बार एक ही गलती दोहराने वाला व्यक्ति कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता. अगर कोई अपनी गलतियों को सुधार कर दोबारा वही गलती नहीं करता, तो वह अपने जीवन को बेहतर बना सकता है. यही सच्ची समझदारी और बुद्धिमानी होती है. चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि गलती करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन उन गलतियों को बार-बार दोहराना अवश्य ही मूर्खता है. जो व्यक्ति अपनी गलती को मानकर उससे सीखता है और उसे दोबारा नहीं दोहराता, वही सच्ची सफलता प्राप्त करता है. इसलिए, यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन तीन नीतियों को अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं. Also Read: Jaya Kishori Quotes: अपना पूरा ध्यान खुद को संवारने में लगाएं कौन क्या बोल रहा है ये बातें मायने नहीं रखतीं Also Read: Chanakya Niti: हक की बात वही कर सकते हैं जिनके पास कलेजा होता है The post Chanakya Niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभेंदु ने किया एचएस परीक्षा के बाद आंदोलन और तेज करने का एलान

जेयू कांड. भाजपा ने निकाला जुलूस, मंत्री ब्रात्य बसु की गिरफ्तारी की मांग की संवाददाता, कोलकाताजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की घटना के खिलाफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा ने महानगर में जुलूस निकाला. रविवार को नवीना सिनेमा हॉल के सामने से जुलूस निकाला गया. यह जुलूस प्रिंस अनवर शाह रोड होते हुए जादवपुर थाने के पास जाकर खत्म हुआ. शुभेंदु अधिकारी के साथ जुलूस में कौस्तुभ बागची सहित अन्य नेता मौजूद रहे. माकपा के खिलाफ नारे भी लगाये गये. भाजपा ने आरोप लगाया कि जादवपुर विवि में जो घटना हुई है, इसके लिए माकपा व तृणमूल, दोनों जिम्मेदार हैं. मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 मार्च को जादवपुर में नागरिक कन्वेशन का आयोजन होगा. उच्च माध्यमिक की परीक्षा खत्म होने के बाद आंदोलन तेज होगा. लगातार जन-जागरूकता अभियान चलेगा. राष्ट्र विरोधी ताकतों को भाजपा ही उखाड़ कर फेंकेगी. जुलूस के दौरान शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व ओमप्रकाश मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठायी. बता दें कि कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर यह जुलूस निकाला गया था. अदालत ने कई शर्तें भी लगायी थीं, जिसका भाजपा की ओर से पालन किया गया. शुभेंदु अधिकारी पर कुणाल घोष का पलटवार कोलकाता. जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में हुए हंगामे की घटना के खिलाफ रविवार को महानगर में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की ओर से जुलूस निकाला गया. जुलूस में श्री अधिकारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व ओमप्रकाश मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की. इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने पलटवार किया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा : भाजपा के जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए नंदीग्राम से बस में भरकर लोगों को महानगर लाया गया, क्योंकि भगवा दल का यहां जनाधार है ही नहीं. भाजपा नेता को पहले अपनी पार्टी पर ध्यान देने की जरूरत है. जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी और भगवा दल की नेतृत्व चल रही है, जिसे आम लोग समझ रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शुभेंदु ने किया एचएस परीक्षा के बाद आंदोलन और तेज करने का एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएफ जवान पर तस्करों का हमला जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर जख्मी

कोलकाता. उत्तर 24 परगना स्थित हिंदुस्तान-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों पर बांग्लादेशी तस्करों ने फिर हमला कर तस्करी करने की कोशिश की. बीएसएफ की 143वीं बटालियन की सीमा चौकी कलांची में तैनात जवानों ने तस्करों के मंसूबे को विफल कर दिया. आत्मरक्षा के तहत बीएसएफ के जवानों द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर भी घायल हुआ है. दूसरी ओर अन्य तस्कर वहां से भागने को मजबूर हो गये. घटनास्थल से फेंसिडील की 787 की बोतलें व एक धारदार हथियार बरामद हुआ है.बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सीमा चौकी कलांची में बल के जवानों ने हिंदुस्तानीय सीमा क्षेत्र में चार-पांच हथियारबंद तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी. ये तस्कर इच्छामति नदी के रास्ते पुलिया के नीचे से तेजी से अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे. ड्यूटी पर तैनात जवान ने तुरंत अपने दूसरे साथियों को अलर्ट किया और तस्करों की ओर तेजी से बढ़ा. उसने तस्करों को चुनौती देते हुए उन्हें तितर-बितर करने के लिए एक स्टन ग्रेनेड फेंका, लेकिन तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर धारदार हथियारों व लाठी डंडों के साथ उसे घेर लिया. खतरे को भांपते हुए जवान ने आत्मरक्षा में पंप एक्शन गन (पीएजी) से एक राउंड फायर किया. , जिससे एक हिंदुस्तानीय तस्कर घायल हो गया. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से घबरा कर तस्कर घने कोहरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. इलाके की गहन तलाशी के बाद वहां से दो बोरे मिले, जिनमें फेंसिडील की बोतलें व एक धारदार हथियार बरामद किया गया. घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएफ जवान पर तस्करों का हमला जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी

दुखद. दुर्गापुर के अमरावती में आनंद का पल बदल गया मातम में बराकर से आयी थी बारात प्रतिनिधि, दुर्गापुरन्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत अमरावती की वेमबे कॉलोनी में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में वधू पक्ष के आर्टिस्ट वेद (18) की हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी गयी. गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला : सूत्रों के मुताबिक, बराकर से आये वर पक्ष के लोगों ने डांस फ्लोर पर बज रहे गाने को बदलने की मांग की, लेकिन वधू पक्ष ने इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान वर पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन के रिश्तेदार आर्टिस्ट वेद को डांस फ्लोर से खींचकर बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा. कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष के तीन युवकों, अक्षय पासी (30), अनोखा पासी उर्फ तकाई (48) और विक्की पासवान (30) को गिरफ्तार किया. अक्षय और अनोखा कुल्टी के हनुमान चढ़ाई के रहने वाले हैं. जबकि विक्की पासवान जामताड़ा के मिहिजाम का निवासी है. उनके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ केस संख्या 27/25 के तहत धारा संख्या 126(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस एवं 25(1बी)(ए)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. रविवार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मृतक के मामा अविनाश वेद ने आरोप लगाया कि शादी पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया और भांजे वेद की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, दुल्हन के पिता जादूगर वेद ने भी गोली चलने का आरोप लगाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने गोली चलने की घटना से इनकार किया और कहा कि युवक की मौत चाकू लगने या किसी अन्य वजह से हुई है, जो जांच का विषय है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, घटना की विस्तृत जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से

कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, मानसिक तनाव की स्थिति से दूर रहने की सलाह संवाददाता, कोलकाताजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता को भर्ती होने के चार दिन बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जेयू की घटना के कुछ दिनों बाद वीसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी शारीरिक स्थिति अब स्थिर है. हालांकि अस्पताल से रिहा होने के बाद भी वह फिलहाल विश्वविद्यालय नहीं जा पायेंगे. डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी तरह की उत्तेजना या मानसिक तनाव से श्री गुप्ता की शारीरिक स्थिति खराब हो सकती है. परिणामस्वरूप, उन्हें अगले कई दिनों तक घर पर ही पूरी तरह आराम करने का निर्देश दिया गया है. दूसरी ओर, जेयू के प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार दोपहर एक बजे तक की समय-सीमा दी है. छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विद्यार्थी आंदोलनरत हैं. वे चाहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में जल्द फैसला ले. छात्रों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है. सोमवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक हो सकती है. छात्रों ने धमकी दी है कि यदि कार्यकारी समिति की बैठक में सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये, तो वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे. अरविंद भवन में वाइस चांसलर, प्रो वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के कार्यालयों सहित विभिन्न कार्यालयों को उस दिन बंद रखने की चेतावनी दी गयी है. हालांकि, छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और छात्रवृत्ति अनुभाग को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू

संवाददाता, कोलकाता राज्य विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. विस्तारित सत्र 19 मार्च तक चल सकता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हर रोज अपराह्न चार बजे तक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त कर दी जाये, ताकि रोजा रखने वाले विधायक, विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. इस विस्तारित बजट सत्र में हर दिन प्रश्न-उत्तर सत्र रखा जायेगा. इसके बाद 13 मार्च को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती. इस बैठक में विधानसभा के अगले कार्य दिवस पर चर्चा होगी. वहीं यह सत्र हंगामेदार रह सकता है. इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संभालती हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा. ऐसे में विस्तारित सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष, विस्तारित सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा कराये जाने की मांग कर सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा भी कर सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top