Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

डुमरा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण (टीआरई-थ्री) के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डा मैदान में प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1327 अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक दिलीप राय, विधायक पंकज मिश्रा व मेयर रौनक जहां परवेज ने शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सांसद ने शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि बीपीएससी ने योग्य शिक्षकों को बहाल किया हैं, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. निश्चित रूप से बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा. शिक्षा विभाग के अनुसार तृतीय चरण के तहत नियुक्त 1327 शिक्षकों में वर्ग 1 से 5 में 463, वर्ग 6 से 8 में 323, वर्ग 9 से 10 में 387 एवं वर्ग 11 से 12 में 154 शिक्षक शामिल हैं. इस मौके पर प्रभारी डीएम मनन राम, एसपी अमित रंजन, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, डीईओ प्रमोद कुमार साहू, डीपीओ सुभाष कुमार, डीपीओ रिशु राज सिंह व डीपीओ आयुष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बनाये गए 16 काउंटर शिक्षा विभाग ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए कुल 16 काउंटर बनाया था. जहां बड़ी संख्या में शिक्षक कतारबद्ध थे. विभागीय स्तर से विषयवार बनाये गए सभी काउंटर पर अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया गया था. औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सभी अभ्यर्थियों से काउंसलिंग पत्र व स्वअभिप्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. बताया गया कि इसके पूर्व प्रथम चरण के तहत गत जिले में 1586 तो द्वितीय चरण के तहत 2206 शिक्षकों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1327 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 से अधिक लोगों को ठगा, अब सामान समेटकर भाग गयी कंपनी

Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 लोगों से अधिक को ठगने के मामले में आखिरकार केस दर्ज हो ही गया. करोड़ों रुपये के ठगी के इस मामले में पीड़ितों ने अपना बयान थाना में दर्ज कराया है. गोबरसही में चल रहे कंपनी के कार्यालय में अब ताला लग गया है. टावर लगाने का झांसा देकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में करोड़ों रुपये ठगे गये हैं. हत्था थाना के मुन्ना बंगरी निवासी राम ललित राय के लिखित आवेदन पर सदर थाने में यह केस दर्ज हुआ है. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में चल रहे कंपनी के अधिकारियों के द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया गया है. प्राथमिकी में ठगी के शिकार जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 20 से अधिक पीड़ितों का भी नाम इसमें आया है. रविवार को सभी पीड़ित सदर थाने पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराये. इससे पहले पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर आवेदन दिया था. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. टावर लगाने के बाद चार माह किराया थाने में दर्ज प्राथमिकी में बंदरा प्रखंड के हत्था के मुन्नी बंगरी निवासी राम ललित राय ने बताया कि टावर लगाने के लिए उनसे संपर्क किया गया. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें उनकी जमीन पर टावर लगाने के लिए कहा. राम को बताया कि आपको डेढ़ लाख रुपये देना होगा. जब राम ने इनकार किया तो डायरेक्टर ने बताया कि आप डेढ़ लाख रुपये जमा करके टावर लगवा लीजिए. आप जो डेढ़ लाख जमा करेंगे, वह चेक से वापस दे देंगे. कंपनी की ओर से डेढ़ लाख रुपये लेकर आठ साल का एग्रीमेंट किया गया. इसमें टावर लगने के बाद प्रत्येक माह आठ हजार रुपये देने की बात कही गयी थी. तीन से चार माह तक किराया दिया. इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया. चेक से पैसा लौटाने का समय आया तो डायरेक्टर टालमटोल करने लगा. उसके द्वारा दिये गये डेढ़ लाख रुपये का चेक बाउंस कर गया. गोबरसही स्थित कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कंपनी अपना कारोबार समेट कर चली गयी है. ये लोग हो गये ठगी के शिकार बरियापुर की रेखा, रतवारा के अमृतेश कुमार, बरियारपुर के राजीव राम, गायघाट वदेया के रणवीर राय, छपरा गोविंदपुर के संजीत कुमार, पीयर रतनमनिया गांव के विकास कुमार, चांदपुरा के निभा द्विवेदी, समस्तीपुर पूषा के मिथिलेश कुमार, गायघाट जांता के सुंद्रिका देवी, समस्तीपुर मालीनगर के ब्रजेश कुमार, गायघाट सुस्ता टोक की चिंता देवी, बैंगरी के राम ललित राय, गायघाट के कुमुदलता यादव, समस्तीपुर वारिश नगर के कमलेश राय, कल्याणपुर के रानी कुमारी, हत्था के सुशांत सुमन, अर्चना व पीयर के राजेश सिंह आदि शामिल है. Also Read: Gopalganj News: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया अपना आपा, दोनों की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव The post Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर में वाइफाई टावर लगाने के नाम पर 20 से अधिक लोगों को ठगा, अब सामान समेटकर भाग गयी कंपनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशि वालों के परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, जानें आज 10 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज सोमवार का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.. मेष आज आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर सिर दर्द या आंखों की समस्याओं से बचें. शुभ अंक: 9,शुभ रंग: लाल वृषभ आज आर्थिक रूप से लाभकारी होगा. आप नए निवेश कर सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी, और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अधिक कार्यभार से बचें. शुभ अंक: 6, शुभ रंग: हरा मिथुन आज आपको अपने निर्णयों में सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर तनाव और अनिद्रा से बचें. शुभ अंक: 5,शुभ रंग: पीला कर्क आज परिवार के साथ बिताने का समय है. किसी पुराने विवाद का हल निकलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद सिंह आज व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन लाने का है. आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शुभ अंक: 1,शुभ रंग: नारंगी कन्याआज आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ होगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं से बचें. परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला तुलाआज आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके धैर्य और समझदारी से सब ठीक होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक आज का दिन समय धन लाभ के योग लेकर आ रहा है. आप निवेश कर सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. सेहत पर ध्यान दें और संतुलित आहार का सेवन करें.शुभ अंक: 8 शुभ रंग: जामुनी धनु आज आपको शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आपकी मेहनत और लगन से आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे. यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सुनहरा मकर आज का दिन आपके लिए धन लाभ का है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही उनका समाधान हो जाएगा. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पीठ और कमर से जुड़ी समस्याओं का. शुभ अंक: 10 शुभ रंग: भूरा कुंभ आज मानसिक शांति का समय है. आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जो सफल होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खानपान का ध्यान रखें. शुभ अंक: 11 शुभ रंग: बैंगनी मीन आज आप के लिए सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी. धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हल्का नीला The post कन्या राशि वालों के परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, जानें आज 10 मार्च 2025 का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बांसघाट से जेपी गंगापथ की होगी कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट तैयार कर रहा डीपीआर

Patna News : प्रमोद झा/पटना स्थित अशोक राजपथ में बांसघाट के पास से जेपी गंगापथ पर आने-जाने के लिए एक और रास्ता होगा. एएन सिन्हा के पास जेपी गंगापथ से कनेक्टिविटी देने के लिए यहां भी सड़क व पुल बनाये जायेंगे. इसके लिए डीपीआर तैयार हो रही है. कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है. बांसघाट से जेपी गंगापथ के बीच लगभग 400 मीटर की दूरी है. सूत्र ने बताया कि मंदिरी इलाके से आयकर गोलंबर की ओर आने-जाने के लिए मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण हो रहा है. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क को जेपी गंगापथ के साथ कनेक्ट करने का काम होना है. इसके बनने से बेली रोड का सीधा संपर्क जेपी गंगापथ से होगा. इससे पीएमसीएच व एम्स पहुंचना आसान होगा. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से जेपी गंगापथ को कनेक्टिविटी देने के लिए पुल व सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके निर्माण पर 52.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यू टर्न लेकर लेकर जेपी गंगापथ जायेंगे सूत्र ने बताया कि एलसीटी घाट से जेपी गंगापथ पर जाने के लिए कनेक्टविटी दी गयी है. उसी तरह बांसघाट के पास बायें फ्लैंक से लोग यूटर्न लेकर दायें फ्लैंक में जाकर जेपी गंगापथ की ओर जायेंगे. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क बांसघाट के पास अशोक राजपथ सड़क से जुड़ेगी. जेपी गंगापथ की ओर से आनेवाले बांसघाट के पास दायें फ्लैंक से आकर मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क की ओर जा सकेंगे. इसके लिए बांसघाट स्थित काली मंदिर के पास सड़क जुड़ेगी. कंगन घाट से दीदारगंज तक गंगापथ का निर्माण तेजी से करें पूरा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कंगन घाट से दीदारगंज तक जेपी गंगापथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि हमने इसके निर्माण कार्य को बराबर आकर देखा है. दीदारगंज तक जेपी गंगापथ का निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी. यात्रियों को पटना शहर और शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में सहूलियत होगी. जेपी गंगापथ परियोजना अपने आप में अद्भुत है. इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेपी गंगापथ परियोजना के अंतर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. Also Read: Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी The post Patna News : बांसघाट से जेपी गंगापथ की होगी कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट तैयार कर रहा डीपीआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी

Bhagalpur News: होली के पहले बंगाल और झारखंड से लगे सीमावर्ती इलाके में पुलिस व प्रशासन ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है. जिलाधिकारी से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर पर उत्पाद विभाग सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है. वरीय अधिकारियों का निर्देश प्राप्त कर पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष सहित उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने इलाकों में शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें उत्पाद विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों, दियारा क्षेत्र, नदी के रास्तों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. इधर रेल पुलिस की ओर से भी दूसरे राज्यों से भागलपुर पहुंचने वाली ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गयी है. इसके लिए स्निफर डॉग्स का भी सहारा लिया जा रहा है. दियारा इलाकों में ड्रोन से की जा रही निगरानी उत्पाद विभाग की टीम लगातार दियारा इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है. वहीं नदी के रास्ते शराब की तस्करी होने की आशंका पर उत्पाद विभाग की स्पीड बोट लगातार गश्त लगा रही है. भागलपुर जिला के सीमा पर प्रवेश करने वाले चेकपोस्ट पर हर एक वाहन को रोक कर उसकी सघन चेकिंग की जा रही है. शराब तस्करी को लेकर उत्पाद (मद्य निषेध) थाना के थानाध्यक्ष एसआई नितिन कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार जिला के विभिन्न इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. जिसमें जिला पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है. ऑपरेशन के दौरान ड्रोन और स्पीड बोट का भी सहारा लिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कुछ साल पूर्व ही भागलपुर जिला में होली के दौरान करीब एक दर्जन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है. इसी वजह से पुलिस शराब के अवैध कारोबार और तस्करी को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही है. सभी थानों को ज्यादा से ज्यादा शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया गया है. शराब तस्करों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भागलपुर के सीनियर एसपी हृदय कांत ने कहा कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में शराब तस्करों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है. जिसमें पूर्व में जिन लोगों पर कांड दर्ज हुआ है उनपर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है. होली को लेकर किसी भी परिस्थिति में खेप जिला में नहीं पहुंचे इसके लिए भी विशेष दिशा निर्देश दिया गया है. जिन इलाकों में देसी शराब की भट्टियों के संचालन की सूचना आ रही है उन इलाकों में भी विशेष टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है. Also Read: Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया The post Bhagalpur News: होली के दौरान शराब तस्करों की खैर नहीं, टेक्निकल सेल से लेकर थानों की पुलिस तक कर रही निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PU Elections: आज से मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म, विद्यार्थियों को बताना होगा किस पद पर लड़ेंगे चुनाव

PU Elections: पटना विश्वविद्यालय की ओर से 29 मार्च को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म सोमवार से मिलना शुरू हो जायेगा. विद्यार्थी नॉमिनेशन फॉर्म 50 रुपये देकर डीएसडब्लयू ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं. नॉमिनेशन फॉर्म 10,11,12,17 और 18 मार्च को मिलेगा. चीफ एलेक्शन ऑफिसर प्रो रजनीश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी उम्र सीमा का ख्याल रखते हुए फॉर्म खरीदने की बात कही. उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्धारित की गयी उम्र सीमा के अनुसार ही विद्यार्थी चुनाव लड़ सकते हैं. विद्यार्थी को नॉमिनेशन फॉर्म खरीदते समय इस बात की जानकारी देनी होगी कि वे किस पद के लिए फॉर्म खरीद रहे हैं. फॉर्म खरीदने वाले प्रत्येक व्यक्ति की डिटेल विश्वविद्यालय की ओर से रिकॉर्ड किया जायेगा. वहीं 20 मार्च को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जायेगी. विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने छात्रसंघ चुनाव के बारे में बताया कि उम्मीदवारों की सूची 20 मार्च को जारी की जायेगी. उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइलन सूची 24 मार्च को जारी की जायेगी. दीवारों पर लिखकर प्रचार-प्रसार करने वालों पर होगी कार्रवाई चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अगर किसी उम्मीदवार की ओर से कॉलेज कैंपस की दीवारों पर लिखकर प्रचार किया गया तो उनपर विश्वविद्यालय की ओर से कार्रवाई की जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय की ओर से जांच करने के बाद दोषी पाये जाने पर उक्त उम्मीदवार पर कार्रवाई की जायेगी. विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि सभी कॉलेज में उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार-प्रसार या पोस्टर लगाने के लिये अलग से जगह प्रदान की जायेगी. जहां वे अपने पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं. पीयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र राजद की एक दिवसीय बैठक संपन्न पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर रविवार को पटना कॉलेज परिसर में छात्र राजद द्वारा एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में छात्र राजद के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा संभावित प्रत्याशी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना था. बैठक की अध्यक्षता छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश कुमार उर्फ रॉकी यादव एवं संचालन अमन लाल ने किया. छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव छात्र राजद बड़े अंतर से जीतेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी अभियान को संचालित करने की अपील की. इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता डॉ.धीरज सिंह यादव, छात्र राजद के पूर्व प्रदेश प्रभारी राहुल यादव, डीएसएस स्त्री विंग अध्यक्ष निकी कुमारी, छात्र राजद नेत्री प्रिया राज, छात्र राजद उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, साकेत यादव, कुंदन गुप्ता, लोकेश मिश्रा, रवि रंजन कुमार, धीरज कुमार, बादशाह, रूपेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. Also Read: Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया The post PU Elections: आज से मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म, विद्यार्थियों को बताना होगा किस पद पर लड़ेंगे चुनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020 में 10 लाख प्रशासनी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख लोगों को प्रशासनी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है. यह बातें वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान कही. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने खटारा बिहार को समृद्ध बनाने का काम किया है. 2025-26 के बिहार बजट में राज्य के किसान, नौजवान, युवा और रोजगार की पूरी चिंता की गयी है. बजट में तरकारी आउटलेट खोलने की बात है, जिससे राज्य के किसानों को सब्जी के उचित दाम मिलेंगे. प्रदेश में 300 नये डिग्री कॉलेज बनाने की तैयारी बिहार के सभी जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 300 जिलों में नये डिग्री कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है. बिहार में बेटी की शादी के लिए सभी पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनाये जायेंगे. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1980 से 2005 के बीच कांग्रेस और राजद की प्रशासन में न मेडिकल कॉलेज और न ही इंजीनियरिंग कॉलेज खुले. सिर्फ दो पॉलिटेक्निक कॉलेज खुले हैं, वह भी लालू प्रसाद के इलाके में. आरक्षण को लेकर विपक्ष के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद नाटक करने और परसेप्शन क्रिएट करने वाली पार्टी है. राजद जिसके गोद में बैठी है, उसने मंडल कमीशन का भी विरोध किया था, जबकि हम लोगों ने उसका भी समर्थन किया था. सीएम की प्राथमिकता में शिक्षा सबसे आगे : सम्राट चौधरी गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीपीएसएसी से चयनित शिक्षकों के नियुक्त होने के बाद से बिहार में अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो गयी है. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शिक्षा है. इसलिए शिक्षा का बजट लगातार बढ़ रहा है. इस साल 60 हजार करोड़ पार कर गया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों से अपील कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर गरीब बच्चों को पढ़ाएं. आप लोग ही भविष्य का विकसित बिहार बना सकते हैं. कहा कि जितना काम सीएम नीतीश कुमार ने किया, उतना किसी और सीएम ने नहीं किया है. 2005 के बाद इन्होंने आठ लाख नौकरी दी. 2020 में 10 लाख नौकरी दी. हालिया बजट में मुख्यमंत्री ने 50 लाख नौकरी देने का वादा किया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी अन्य प्रशासनी सेवा से अधिक जवाबदेह शिक्षा सेवा होती है. इसलिए शिक्षकों की भूमिका खास बन जाती है. प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षक नियुक्तियां समारोह में प्रदेश के जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने राजद का नाम लिये बना उस पर जबरदस्त कटाक्ष किया. कहा कि कि प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षक नियुक्तियां उस समय हुई, जब उनके शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के दफ्तर आना बंद कर दिया था. अब हो रही नियुक्तियों में श्रेय लेने के लिए वह लोग खासे परेशान हैं. कहा कि उनके शिक्षा मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति की नियमावली पर भी सहमति व्यक्त नहीं की थी. उन लोगों के शासनकाल में बीपीएससी के चेयरमैन भी अनियमितता के फेर में जेल जाते थे. श्री चौधरी ने शिक्षकों से अपील की आप लोग बेहतर ढंग से पढ़ाइए. यही आप लोगों से उम्मीदें हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में अब छह लाख से अधिक शिक्षक हो चुके हैं. उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि आप लोग पूरे मनोयोग से पढ़ाइए, ताकि हमारे राज्य के शिशु बेहतर नागरिक बन सकें. Also Read: Gopalganj News: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया अपना आपा, दोनों की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव The post Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया

Patna Flight: होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापसी का विमान किराया बढ़ गया है. देश के सात बड़े महानगर पुणे, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता से होली से पहले पटना आने और होली के बाद पटना से वापस जाने के विमान किराया से स्पष्ट है कि कोलकाता को छोड़कर इस वर्ष अन्य सभी रूट में लोगों को होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापस जाने पर विमान किराया खर्च करना होगा. होली खत्म होने के बाद के शुरुआती दो दिनों (16 और 17 मार्च) को वापसी का विमान किराया सबसे महंगा है. पुणे, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के लिए तो न्यूनतम विमान किराया 11 हजार से भी अधिक हो गया है जबकि अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है. महानगर पटना आने का विमान किराया12 मार्च – 13 मार्च वापस जाने का विमान किराया16 मार्च- 17 मार्च पुणे 10760-9986 11947-10509 मुंबई 8019-9982 11500-9739 चेन्नई 7607-7607 11008-9544 बेंगलुरू 7259-7404 9310-8189 हैदराबाद 7428-8087 11211-6422 दिल्ली 8800-7299 9498-7398 कोलकाता 4862-4227 4584-3953 दिल्ली रूट पर तीन जोड़ी विमानों की हुई आवाजाही दरभंगा हवाई अड्डा से रविवार को कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह फ्लाइट संचालित किये गये. मुंबई रूट पर चार एवं बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह फ्लाइट की सर्विस दी गयी. शनिवार को 14 फ्लाइट में 2058 लोगों ने यात्रा की थी. सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही समय से हुई. Also Read: Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज The post Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Reliance Jio ने दुनिया कर ली मुठ्ठी में, मुकेश अंबानी की कंपनी ने डेटा ट्रैफिक में चीन को पीछे छोड़ा

Reliance Jio News: रिलायंस जियो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है. जियो ने चीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी चाइना मोबाइल को भी पीछे छोड़ दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली तिमाही में जियो के नेटवर्क पर कुल डेटा ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट तक पहुंच गया, जबकि चाइना मोबाइल का डेटा ट्रैफिक 40 एक्साबाइट से कम दर्ज किया गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने रिलायंस जियो को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख स्थान पर स्थापित कर दिया है. 5G सेवा का विस्तार इसका मुख्य कारण जियो की इस सफलता के पीछे प्रमुख कारणों में से एक है उसका व्यापक 5G नेटवर्क विस्तार. कंपनी ने अपने Jio True 5G नेटवर्क के तहत देशभर में तेजी से 5G सेवाएं शुरू की हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 10.8 करोड़ से अधिक ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं. यही नहीं, कुल डेटा खपत में से लगभग 28% हिस्सा 5G नेटवर्क से आ रहा है, जो जियो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जियो की 5G सेवाओं की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और तकनीकी नवाचार ने इसे वैश्विक डेटा ट्रैफिक के मामले में सबसे आगे ला दिया है. Jio AirFiber की भूमिका भी महत्वपूर्ण डेटा ट्रैफिक में वृद्धि में Jio AirFiber की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. जियो ने हाल ही में अपने एयर फाइबर सर्विस को देशभर के 5,900 शहरों में लॉन्च किया है. इससे दूरदराज और शहरी क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट की पहुंच आसान हुई है. इस सेवा ने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला इंटरनेट प्रदान करते हुए डेटा खपत में वृद्धि की है. एयर फाइबर के माध्यम से जियो न केवल नए ग्राहकों को जोड़ रहा है, बल्कि मौजूदा उपयोगकर्ताओं की डेटा खपत भी बढ़ रही है. डेटा खपत में उल्लेखनीय वृद्धि जियो के नेटवर्क पर प्रति ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत भी तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में यह आंकड़ा 28.7 जीबी प्रति माह तक पहुंच गया है, जो तीन साल पहले 13.3 जीबी था. यह बढ़ती हुई डेटा खपत दर्शाती है कि जियो की सेवाओं की मांग बढ़ रही है और ग्राहक इसके हाई-स्पीड इंटरनेट का पूरा लाभ उठा रहे हैं. इस तरह, अपने 5G नेटवर्क, एयर फाइबर सेवा और उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण के कारण रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर लिया है. यह भी पढ़ें: Jio Airtel Vi के इन 6 रिचार्ज प्लान्स में इकट्ठे मिलेगा 50GB, अब डेटा की टेंशन ओवर यह भी पढ़ें: 365 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो के दो प्लान्स, आपके लिए कौन है फायदेमंद? The post Reliance Jio ने दुनिया कर ली मुठ्ठी में, मुकेश अंबानी की कंपनी ने डेटा ट्रैफिक में चीन को पीछे छोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया अपना आपा, दोनों की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव

Gopalganj News: गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड स्थित तालाब में मिली दो लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. भाई ने बहन को उसके प्रेमी के साथ देख अपना आपा खो दिया, फिर अपने परिजनों के सहयोग से दोनों की गला दबाकर हत्या कर दिया. घटना के बाद शव को शेख बेइली गांव के चंवर स्थित तालाब में ठिकाना लगा दिया. पुलिस ने दूसरे दिन तालाब से युवक धर्मेंद्र खटिक के शव को भी बरामद किया. पुलिस ने इस कांड में हत्या में शामिल राजापुर महंत गांव निवासी अकलू महतो के पुत्र रमेश कुमार व उसकी बहन सरिता कुमारी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के समक्ष दोनों ने अपने जुर्म को कबूल किया है. उनके बताने पर ही शव भी तालाब से बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक रमेश कुमार ने अपनी बहन को अपने प्रेमी के साथ देख लिया था. इससे अपना आपा खो दिया और परिजनों के सहयोग से मारकर शव को ठिकाना लगा था. कांड में शामिल और लोगों की तलाश में छापेमारी चल रही है. उधर धर्मेंद्र की हत्या की समाचार मिलते ही उसके परिजनों में चीत्कार मच गया. कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेइली गांव स्थित चंवर के उसी तालाब से युवक की शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के इस घटना से इलाके के लोग हतप्रभ हैं. शुक्रवार की दोपहर से लापता था धर्मेंद्र खटिक मगहियां गांव निवासी राम बड़ाई खटीक का पुत्र धर्मेंद्र खटिक शुक्रवार की दोपहर दिउलिया बाजार में गया था. देर रात तक घर लौटकर नहीं आया. पूरी रात इंतजार करने के बाद राम बड़ाई खटिक ने शनिवार को कटेया पुलिस को लापता होने की तहरीर देते हुए राजापुर महंत गांव के अकलू महतो के परिजनों पर आशंका जतायी. कटेया थानाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने अलगू महतो के पुत्र रमेश कुमार व उसकी बेटी सरिता कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसके बाद सच सामने आया, तो पुलिस के भी होश उड़ गये. एक दिन पहले युवती का मिला था शव उनके बताये के मुताबिक पुलिस शेख बेइली गांव के चंवर में स्थित एक तालाब में घंटों तलाश के बाद राजापुर महंत गांव के अकलू महतो की बेटी 18 वर्षीया पूजा कुमारी का शव बरामद किया. पुलिस ने संदेह के आधार पर पूरे तालाब को मछुआरों की सहायता से पूरी तरह से खंगलवाया. लापता लड़के धर्मेंद्र खटिक का शव नहीं मिला. हिरासत में लिये गये रमेश व सरिता से दोबारा पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि युवक धर्मेंद्र खटिक का शव भी उसी तालाब है. रविवार की सुबह घंटों तालाब को खंगालने के बाद शव बरामद हुआ. महज सात माह पहले धर्मेंद्र की हुई थी शादी मगहियां गांव निवासी राम बड़ाई खटीक के पुत्र धर्मेंद्र खटिक की शादी महज सात माह पूर्व ही नेहा के साथ हुई थी. भोरे थाना क्षेत्र के खुशहाल छापर गांव के रहने वाले विनोद खटिक की बेटी नेहा के साथ धर्मेंद्र की शादी होने के बाद भी पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम था. धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिजनों को भी धर्मेंद्र के इस प्यार की जानकारी थी. जब वह लापता हुआ, तो परिजनों ने थाने में राजापुर महंत गांव के अकलू महतो के परिजनों पर आशंका जताते हुए तहरीर दी थी. घटनास्थल पर लगी रही लोगों की भीड़ 24 घंटे में दोनों प्रेमी जोड़े की शव तालाब से बरामद होने की समाचार से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने घटनास्थल का बैरिकेड कर दिया था ताकि जांच प्रभावित नहीं हो सके. सुबह शव तालाब में होने की समाचार मिली, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की घटना सथल पर एफएसएल की टीम पहुंच कर साक्ष्यों को कलेक्ट किया. जांच के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. घटनास्थल पर कुछ साक्ष्य मिले हैं, जो पुलिस के अनुसंधान में काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं. मोबाइल का खंगाला रहा कॉल डिटेल कटेया पुलिस इस कांड की जांच में जुटी है. युवक व युवती के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा. दोनों से कितने दिनों से दोस्ती थी. घटना के दिन किन- किन लोगों से बातचीत हुई थी. इसकी पड़ताल व पूछताछ की तैयारी चल रही थी. थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. उधर, एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. शामिल लोगों को सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है. Also Read: Chhapra News : युवती ने चार्जर के तार से मासूम की गला घोंटकर की हत्या, सरसो के खेत में शव को फेंका The post Gopalganj News: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया अपना आपा, दोनों की हत्या कर तालाब में फेंक दिया था शव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top