Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

60 लीटर महुआ बरामद कर किया गया नष्ट

गुमला. उत्पाद विभाग गुमला ने शहरी क्षेत्रों में कई ठिकानों में अवैध शराबबंदी को लेकर छापामारी अभियान चलाया. टीम का नेतृत्व उत्पाद विभाग गुमला के अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार करमाली कर रहे थे, जबकि टीम में सिपाही व गृहरक्षक बल तैनात थे. होली पर्व को देखते हुए विभाग ने बड़े पैमाने पर यह अभियान ललित उरांव बस स्टैंड व बाजारटांड़ गुमला में चलाया. इस दौरान कुल 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब व 40 लीटर हड़िया बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. एक दर्जन विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया. साथ ही कहा गया कि दोबारा अवैध तरीके से शराब व हड़िया बेचे जाने पर कार्रवाई की जायेगी. प्रदीप कुमार करमाली ने कहा है कि वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर अभियान चलाया गया. बस पड़ाव में कुछ स्त्रीएं छिप कर शराब व हड़िया बेच रही थी. उन सभी की शराब व हड़िया जब्त कर नष्ट की गयी. उन्होंने कहा है कि अक्सर पर्व के समय इस प्रकार का अवैध धंधा चलता है. युवा व कुली मजदूरी करने वाले लोग शराब व हड़िया दारू बेचते हैं, जिससे घटनाएं घटती हैं. इसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 60 लीटर महुआ बरामद कर किया गया नष्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :फीकी रहेगी ओसीपी के असंगठित मजदूरों की होली

ओपेनकास्ट के जल्द चालू होने का है इंतजार आर्थिक तंगी से जूझ रहे असंगठित मजदूरों की होली फीकी रहेगी. गिरिडीह कोलियरी की ओपेनकास्ट से जुड़े असंगठित मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. एक ओर महंगाई दूसरी ओर पैसे की किल्लत के कारण के कारण त्योहार को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है. बता दें कि ओपेनकास्ट से तीन वर्षों से उत्पादन ठप है. हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन के प्रयास से ओसीपी को इसी मिल गया है. अब सीटीई और सीटीओ का प्रयास हो रहा है. कोयला का उत्पादन बंद रहने से असंगठित मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ा है. रोजगार के लिए बड़ी संख्या में मजदूर यहां से दूसरे प्रदेशों में पलायन कर चुके हैं. असंगठित मजदूरों का कहना है कि वेलोग बेसब्री से ओसीपी के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं. उत्पादन बंद रहने से उन्हें परेशानी हो रही है. झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन व राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद के प्रयास से स्थानीय स्तर पर सभी मामलों का निष्पादन कराया गया. इसके बाद ओसीपी को इसी मिल गया है. प्रबंधन को सीटीइ और सीटीओ के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :फीकी रहेगी ओसीपी के असंगठित मजदूरों की होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: बगोदर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

वहीं कम उम्र के स्कूली छात्रों को बाइक चलाते पकड़े जाने पर जमकर क्लास भी ली. बगोदर पुलिस बाजार का भ्रमण करते हुए स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहुंची. यहां पर गार्ड को सुझाव देते हुए कहा कि पैसे निकालने के लिए लोगों को कतारबद्ध रखें. एक साथ एटीएम में मशीन की संख्या के आधार पर लोगों को अंदर जाने दें. वहीं लोगों को साइबर क्राइम का शिकार होने से कैसे बचे. इसपर ध्यान देने की बात कही. रुपए की निकासी के बाद रुपये को बाइक की डिक्की में नहीं रखने का सुझाव भी लोगों दिया गया. इसके बाद पुलिस बगोदर चौक पर पहुंची और बगोदर व्यवसायियों सहित आमजनों को व्यवसायियों के साथ बढ़ते आपराधिक घटना पर रोक कैसे लगे, इसके बारे में बताया. व्यवसायी वर्ग से कहा कि अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें. आने वाले समय में सुरक्षा को लेकर अन्य भी कार्य पुलिस करेगी ताकि लूट, चोरी, डकैती जैसे घटनाओं से बचा जा सकता है. इसके साथ लोगों को पुलिस का हर संभव सहयोग करने की बात कही. इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के द्वारा व्यवसायियों को कई तरह से टिप्स दिए. मौके पर एएसआई सविता कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: बगोदर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :फगुआ गीतों पर झूमे महिला-पुरुष, खूब मचा धमाल

होली के रंग में रंगने लगे गिरिडीह को लोग. जिले में जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह बरनवाल सेवा समिति के होली मिलन समारोह में गूंजे पारंपरिक गीत बरनवाल सेवा समिति ने बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत लाल व अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल, बरनवाल स्त्री समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल आदि ने किया. समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन करती है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. फगुआ के पारंपरिक गीतों पर सभी थिरकते नजर आये. सफल बनाने में संजय बरनवाल, विनय बरनवाल, राकेश रंजन, बीरेंद्र बरनवाल, आयुष कुमार, शंकर बरनवाल, अमितेश गौरव आदि सक्रिय रहे. भाजपा का होली मिलन समारोह आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्रीनगर आवास पर 10 मार्च को होली मिलन समारोह होगा. श्री साव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह होंगे. इनके अलावा पार्टी के जिला व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बताया कि होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :फगुआ गीतों पर झूमे स्त्री-पुरुष, खूब मचा धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Champions Trophy 2025 Final: भारत ने जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड के खाते में गोल्डन बैट और बॉल

Champions Trophy 2025 Final: हिंदुस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 4 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड से 25 साल बाद बदला ले लिया है. हिंदुस्तान ने 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. पिछले बार टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था. टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर तो कब्जा कर लिया, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल पर न्यूजीलैंड ने जीत लिया. बेन डकेट को गोल्डन बैट, मैट हेनरी को गोल्डन बॉल न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट को गोल्डन बैट से सम्मानित किया गया. जबकि मैट हेनरी को गोल्डन बॉल का खिताब दिया गया. बेन ने एक शतक की मदद से 227 रन बनाए. दूसरे स्थान पर दो शतक की मदद से रचिन रविंद्र ने 226 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में हिंदुस्तान की ओर से विराट कोहली रहे. उन्होंने 218 रन बनाए. गोल्ड बॉल जीतने वाले मैट हेनरी ने 4 मैचों 10 विकेट चटकाए. दूसरे स्थान पर हिंदुस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. शमी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट लिए. रचिन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज और रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट से नवाजा गया. वहीं रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया. रचिन ने 226 रन बनाए और विकेट भी लिए. हिंदुस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रचिन ने एक विराट कोहली का अहम विकेट चटकाया. The post Champions Trophy 2025 Final: हिंदुस्तान ने जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड के खाते में गोल्डन बैट और बॉल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाय रे पाकिस्तान! न ट्रॉफी, न पैसा और न कोई सम्मान, टीम इंडिया ने पाकिस्तान से सबकुछ छीन लिया

Champions Trophy Final: हिंदुस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को एक कड़े प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्राफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हिंदुस्तान ने बैक टू बैक यह दूसरा आईसीसी खिताब जीता है. पिछले साल रोहित शर्मा की सेना ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया था. हिंदुस्तान की इस बड़ी जीत ने पाकिस्तानियों की निंद उड़ा दी है. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान जरूर था, लेकिन हिंदुस्तान ने अपने सभी मुकाबला दुबई में स्पोर्ट्से, क्योंकि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. हाईब्रिड मॉडल की वजह से पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा. हिंदुस्तान की जीत ने तोड़ा पाकिस्तान का दिल अगर हिंदुस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता तो फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाता. लेकिन हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की अरमानों पर पानी फेर दिया और फाइनल मुकाबला दुबई में शिफ्ट हो गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने करोड़ों रुपये खर्च कर कराची के गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन करवाया था, जो किसी काम का नहीं रहा. हिंदुस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में इसी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब हिंदुस्तान की ट्रॉफी जीत के बाद पाकिस्तानियों के कलेजे पर सांप लोट गया होगा. 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🇮🇳🏆 India get their hands on a third #ChampionsTrophy title 🤩 pic.twitter.com/Dl0rSpXIZR — ICC (@ICC) March 9, 2025 पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करीब 586 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत किया है. इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होने हैं. इनमें हिंदुस्तान के तीन ग्रुप मुकाबले और एक सेमीफाइनल दुबई में स्पोर्ट्सा गया. अब फाइनल मुकाबला भी दुबई में स्पोर्ट्सा जाएगा. तो एक मैच के लिए करीब 39 करोड़ रुपये का बजट था. ऐसे में पाकिस्तान को 4 मैच का 156 करोड़ रुपये का नुकसान पहले ही हो चुका है. अब फाइनल दुबई में होने से पाकिस्तान को 39 करोड़ रुपये का और नुकसान उठाना पड़ेगा. स्टेडियमों पर पाकिस्तान ने कितना किया खर्च पाकिस्तान ने इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने तीन स्टेडियमों के पुनर्निमाण में करीब 5 अरब रुपये खर्च करने का अनुमान जताया था. हो सकता है कि उतने पैसे खर्च भी हुए होंगे. पीसीबी को उम्मीद थी कि मैचों के लिए स्टेडियमों में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा, लेकिन हुआ उसका उल्टा. क्योंकि पाकिस्तान की टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो गई और दो मैच बारिश ने धो डाले. इन दो मैच की टिकटों के पैसे पाकिस्तान को फैंस को वापस करने होंगे. उम्मीद की जा रही है कि आयोजन की समाप्ति के बाद पाकिस्तान एक बार फिर पैसे के लिए आईसीसी के सामने गिड़गिड़ाएगा. ये भी पढ़ें… Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की, बतौर कप्तान 12 बार टॉस गंवाया क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल होगा रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? गिल के बयान से मची खलबली हिंदुस्तान बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले पर लगा 5000 करोड़ का सट्टा, दाऊद इब्राहिम के ‘डी-कंपनी’ से जुड़े हैं तार The post हाय रे पाकिस्तान! न ट्रॉफी, न पैसा और न कोई सम्मान, टीम इंडिया ने पाकिस्तान से सबकुछ छीन लिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sleeping Tips: रात को सोने से पहले उतार लें इस तरह के कपड़े, पहनकर सोने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Sleeping Tips: हम रात को किस तरह से सोते हैं इसका काफी गहरा असर हमारे सेहत पर पड़ता है. जब हम सही तरह से सोते हैं तो इससे हमारे सेहत पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिलते हैं वहीं, जब हम रात को सोते समय कोई गलती करते हैं तो हमारे सेहत पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ता है. रात को एक चैन की नींद पाने के लिए यह काफी जरूरी होता है कि आप आरामदायक कपड़े जरूर पहनें. कई बार जब आप गलत तरीके के कपड़े पहन लेते हैं तो इससे आपकी नींद पूरी नहीं होती है और साथ ही लंबे समय तक ऐसा होते रहने से आपके सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको रात को सोते समय किस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं. गर्म कपड़े अगर आप रात को सोते समय गर्म कपड़े पहनते हैं तो आपको आज ही अपनी इस गलती को सुधार लेना चाहिए. जब आप रात को सोते समय गर्म कपड़े पहनते हैं तो इससे आपका शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है और कई बार ऐसा होने की वजह से आपको घबराहट और बेचैनी का अहसास भी हो सकता है. हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां जींस कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बाहर से घूमकर आते हैं और बाहर पहने हुए जींस को पहनकर ही सो जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं टी आपको सुधर जाना चाहिए. रात को सोते समय आपको कभी भी जींस नहीं पहनना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको इस तरह के किसी भी मोटे और भारी कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए. अगर आप रात को सोते समय अपने जींस को नहीं उतारते हैं तो आपको पैरों में दर्द, जलन और पसीने की समस्या हो सकती है. टाइट अंडरगार्मेंट्स रात को सोते समय आपको कभी भी टाइट अंडरगारमेंट्स नहीं पहनने चाहिए. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको रैशेज और जलन की समस्या से गुजरना पड़ सकता है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपकी नींद भी पूरी नहीं होती है. ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होता है जब आप हर रात सोने से पहले चबाते हैं 2 इलायची, जानें चौंकाने वाले फायदे बटन वाले कपड़े आपको रात को सोते समय कभी भी बटन वाले शर्ट या फिर कपड़े नहीं पहनने चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि रात की यह बटन आपको चुभने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी नींद बार-बार टूटती है और साथ ही आपको घबराहट भी महसूस होने लगता है. टाइट कपड़े आपको रात को सोते समय कभी भी टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इस तरह के कपड़े ब्लड फ्लो में रुकावट डालते हैं. कई बार यह आपके सेहत से जुड़ी अन्य तरह की समस्याओं का भी कारण बनते है. ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को कभी भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गंभीर समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा The post Sleeping Tips: रात को सोने से पहले उतार लें इस तरह के कपड़े, पहनकर सोने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत का रांची में मना जश्न, देखें Video

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम पर हिंदुस्तान की शानदार जीत का जश्न झारखंड भी मना रहा है. दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार की रात को जैसे ही टीम इंडिया के लिए सर रवींद्र जडेजा ने विजयी चौका जड़ा, हिंदुस्तानीय टीम के प्रशंसक सड़कों पर उतर गये. लोगों के हाथों में तिरंगा था. ढोल-नगाड़े बज रहे थे. क्रिकेट के प्रशंसक नाच रहे थे. इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे थे. जश्न में डूबे थे. तिरंगा लहरा रहे थे. लोग गा रहे थे-चक दे इंडिया…. ‘वंदे मारतम’ और ‘हिंदुस्तान माता की जय’ के भी गगनभेदी नारे लग रहे थे. #WATCH | रांची: #iccchampionstrophy2025 में हिंदुस्तान की जीत के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/FTDjcGnLVN — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025 एक ओवर शेष रहते हिंदुस्तान ने जीत लिया मैच रविवार (9 मार्च 2025) को दुबई में हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्से गये फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाये. टीम इंडिया को चैंपियन बनने के लिए 252 रन की जरूरत थी. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की विस्फोटक शुरुआत और बाद में श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल की शानदार पारियों की बदौलत हिंदुस्तान ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 49वें ओवर में ही हासिल कर लिया. इसके बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. The post ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर हिंदुस्तान की जीत का रांची में मना जश्न, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई, कहा- ‘असाधारण खेल का असाधारण परिणाम’

Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हिंदुस्तान ने जीत लिया है. इस जीत पर टीम इंडिया को पीएम मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा “एक असाधारण स्पोर्ट्स और एक असाधारण परिणाम!”. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई. An exceptional game and an exceptional result! Proud of our cricket team for bringing home the ICC Champions Trophy. They’ve played wonderfully through the tournament. Congratulations to our team for the splendid all around display. — Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2025 हिंदुस्तान ने 4 विकेट से जीता फाइनल टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये. अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास- अमित शाह चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा “मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें.” A victory that scripts history. Congratulations to Team India on clinching a stunning victory in the ICC #ChampionsTrophy2025. Your fiery energy and unassailable dominance on the pitch made the nation proud, setting a new benchmark for cricketing excellence. May you always come… pic.twitter.com/SC22G8c3OF — Amit Shah (@AmitShah) March 9, 2025 The post Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई, कहा- ‘असाधारण स्पोर्ट्स का असाधारण परिणाम’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ind vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी, 25 साल बाद लिया बदला

Ind vs NZ: हिंदुस्तान ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. हिंदुस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले 251 के स्कोर पर रोक दिया, फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हिंदुस्तान ने 6 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया. हिंदुस्तान ने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. 12 साल के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में हिंदुस्तान ने इतिहास दोहरा दिया है. हिंदुस्तान ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से लिया बदला चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर हिंदुस्तान ने न्यूजीलैंड से 25 साल बाद बदला ले लिया. 25 साल पहले 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने हिंदुस्तान को 4 विकेट से हराया था. रोहित शर्मा ने स्पोर्ट्सी कप्तानी पारी हिंदुस्तान की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 83 गेंदों में 83 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. हिंदुस्तान की ओर से शुभमन गिल ने 31, श्रेयस अय्यर 48, अक्षर पटेल 29, हार्दिक पांड्या 18 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. The post Ind vs NZ: हिंदुस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी, 25 साल बाद लिया बदला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top