Hot News

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराया जाए।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top