Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Astro Tips: क्यों पत्नी को पति के बाएं तरफ सोना चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि, विवाह के पश्चात पत्नी हमेशा पति के बाएं तरफ हि रहती है. किसी पूजा में या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पत्नी को पति के बाएं तरफ आने के लिए कहा जाता है, इसलिए पत्नी को वामांगी भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि जब भगवान शिव ने अर्धनारिश्वर का रूप धारण किया था, तब बयीं ओर ही नारी के रूप में प्रकट हुए थें. इसलिए स्त्री को बाएं अंग कि अधिकारी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पत्नी को हमेशा पति के बाएं तरफ ही सोना चाहिए क्योंकि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है. हिंदू धर्म में कई ऐसी मन्यताएं हैं, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़े होते हैं. तो चलिए जानतें हैं कि आखिर पत्नी को पति के बाएं ओर ही क्यों सोना चाहिए. क्यों सोना चाहिए पत्नी को पति के बाएं तरफ ? पति पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो साथ मिलकर बड़े से बड़े मुश्किल को हंस कर पार कर जाते हैं. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पत्नी पति के बाएं ओर सोती है तो उनके रिश्तें में प्रेम और सम्मान बना रहता है. साथी ही उनके रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं, अगर पत्नी दाएं ओर सोती है तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सही दिशा में सोना पति पत्नी और उनके रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालता है. चंद्र नाड़ी पर सकारात्मक प्रभाव के कारण शारीरिक और मानसिक शांति प्राप्त होता है जिससे चिंता और तनाव कम होता है. उनके स्वास्थ्य को भी लाभ होता है. वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन सूर्य नाड़ी और चंद्र नाड़ी पर प्रभाव वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में सूर्य नाड़ी और चंद्र नाड़ी होती है जिसका हमारे उपर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सूर्य नाड़ी हमारे शरीर के दाएं ओर स्थित होता है जो तेज सोचने समझने और निर्णय लेने की प्रबलता को दर्शाता है. वहीं, चंद्र नाड़ी शरीर के बाएं ओर स्थित होता है जो शांति, शीतलता और भावनात्मकता को दर्शाता है. जब पत्नी पति के बाएं ओर सोती है तो चंद्र नाड़ी प्रधान होती है जिससे शरीर और मन को शांति मिलती है और शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव होता है. सुख-समृद्धि में वृद्धि ऐसी मान्यता है कि, पत्नी पति के बाएं ओर सोती है तो उनके दांपत्य जीवन में सुख-शांति और संवृद्धि बनी रहती है. पति के सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उम्र लम्बी होती है. उनके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है साथ ही दोनो के बिच प्रेम और सम्मान बना रहता है. इनपुट: आस्था सिंह राजपूत ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिन और समय में कपड़े धोने से जीवन में छा जाता है बर्बादी का साया, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Astro Tips: क्यों पत्नी को पति के बाएं तरफ सोना चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video Mahakumbh: कुंभ में छाया देशी जुगाड़, खूब पसंद कर रहे लोग, आप भी देखें वीडियो

Viral Video Mahakumbh: प्रयागराज में महाकुंभ मेला का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग एक ग्रुप बनाकर कुंभ मेले में चलते दिख रहे हैं और ग्रुप के सबसे आगे एक व्यक्ति बड़े से डंडे के साथ चल रहा है. जिसके ऊपर एक झंडा लगा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने वाला शख्स उस व्यक्ति से पूछता है कि यह क्या जुगाड़ है. इस पर व्यक्ति जवाब देता है कि यह एक “निशान” है, ताकि किसी भी व्यक्ति को खोने का डर न हो. जब वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पूछता है कि इस ग्रुप में कितने लोग हैं, तो वह व्यक्ति कहता है कि हमलोग 100 लोग हैं। वीडियो में यह देखा गया कि इस तरीका से एक बड़े समूह को एक साथ रखने में मदद मिलती है, और लोग एक-दूसरे से बिछड़ते नहीं हैं. View this post on Instagram A post shared by Foodie Yatri (@foodyyatri) यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस अनोखे तरीके को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “गुड आइडिया”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है!” इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foodyyatri नामक हैंडल से शेयर किया गया है, और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. कैसे देशी जुगाड़ से लोग निकालते हैं तरकीब यह वीडियो एक जुगाड़ करने काम चलाने का सबसे दिलचस्प उदाहरण है कि कैसे पारंपरिक तरीके और कुछ सरल उपायों से बड़े समूह को एक साथ रखा जा सकता है, और साथ ही यह कुंभ मेले में जुटे श्रद्धालुओं की अनोखी सोच को भी दर्शाता है. इस बार सोशल मीडिया पर कई वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. The post Viral Video Mahakumbh: कुंभ में छाया देशी जुगाड़, खूब पसंद कर रहे लोग, आप भी देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहनकर दो युवकों ने अश्लील गाने पर किया डांस, पुलिस ने लिया एक्शन

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक बुर्का पहनकर अश्लील गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कई अन्य लोग भी हैं, जो दोनों युवकों के डांस का वीडियो बनाते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वीडियो सरस्वती पूजा के दौरान का है. मामला बेगूसराय के फुलवड़िया थानाक्षेत्र के धोबी टोला वार्ड नंबर 20 का बताया जा रहा है. बेगूसराय जिला पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टी की है.  पुलिस ने तुरंत मामले का जांच किया Bihar news: सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहनकर दो युवकों ने अश्लील गाने पर किया डांस, पुलिस ने लिया एक्शन 3 पुलिस ने जानकारी देते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें फुलवड़िया थानान्तर्गत धोबी टोला वार्ड नंबर 20 में सरस्वती पूजा के अवसर पर दो युवकों के द्वारा बुर्का पहनकर डांस किया गया है. संबंधित मामले में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए फुलवड़िया थाने के पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक मृणाल गौरव, पुलिस अवर निरीक्षक विनीत कुमार एवं सशस्त्र बल फुलवड़िया थाना के द्वारा सूचना के अनुसार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नुक्कड़ नाटक का किया गया था आयोजन बुर्के में डांस करते दोनों युवक आसपास मौजूद लोगों और सरस्वती पूजा के लाइसेंस धारक से पूछताछ करने पर बताया गया कि बीती रात सरस्वती पूजा के अवसर पर पंडाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. उसी दौरान कुछ गाने भी बजाए गए जिस पर दो युवकों के द्वारा बुर्का पहनकर डांस किया गया था. मामला सामने आते ही पुलिस टीम के द्वारा चिन्हित करते हुए वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को और सरस्वती पूजा के लाइसेंसधारी के खिलाफ निरोधात्मक और बाण्ड डाउन की प्रक्रिया कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.  ALSO READ: Bihar News: गुड न्यूज! पटना से इन दो बड़े शहरों के लिए चलेंगी 16 रैक की वंदे हिंदुस्तान, रेल मंत्री ने नए साल पर दिया तोहफा The post Bihar News: सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहनकर दो युवकों ने अश्लील गाने पर किया डांस, पुलिस ने लिया एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्यार हासिल करने में फेंग शुई करेगा मदद, ऐसे करें आकर्षित करें, जानिए आसान टिप्स

Feng Shui Tips: प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक शुरू होने जा रहा है. 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक हर साल वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. इस दौरान लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे के मन में प्यार को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं. प्यार और रिश्ते हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं. हम सभी की इच्छा होती है कि हमारा संबंध सच्चा, मजबूत और प्रेम से परिपूर्ण हो, चाहे वह विवाह हो या कोई विशेष मित्रता. अक्सर हम यह सोचते हैं कि क्या प्यार हमारी जिंदगी में आएगा या नहीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेंग शुई की सहायता से आप अपने रिश्ते में प्रेम और खुशियों को आकर्षित कर सकते हैं? फेंग शुई, जो एक प्राचीन चीनी विज्ञान है, न केवल आपके घर के माहौल को बदलता है, बल्कि यह आपके रिश्तों को भी नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है. यह आपके प्रेम को आकर्षित करने और आपके संबंध को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होता है. तो चलिए, जानते हैं कि फेंग शुई आपके रिश्ते को रोमांचक और प्रेम से भरा कैसे बना सकता है. सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, तुला समेत इन राशियों को होगा फायदा  पूर्णिमा की रात का जादू पूर्णिमा की रात आपके संबंधों में ताजगी लाने का एक उत्कृष्ट अवसर है. एक लाल कांच के कटोरे में एमेथिस्ट, क्वार्ट्ज, साइट्रीन जैसे क्रिस्टल्स डालें और उसमें तीन लाल या गुलाबी मोमबत्तियां रखें. जब ये मोमबत्तियां जलेंगी, तो यह आपके जीवन में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी. इसे हर महीने दोहराएं और देखें कि कैसे प्रेम और आकर्षण आपके जीवन में बढ़ता है. क्वार्ट्ज और प्रेम की शक्ति यदि आप अपने रिश्ते में खुशियों और प्रेम को बढ़ाना चाहते हैं, तो एक गुलाबी क्वार्ट्ज का दिल लें और उसे लाल कपड़े पर रखें, फिर इसे अपने बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें. यह आपके संबंध को और गहरा करेगा, और यदि आप अविवाहित हैं, तो यह आपके जीवन में नए प्रेम की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है. अकेले हैं तो इस उपाय को जरूर अपनाएं यदि आप अकेले हैं और अपने रिश्ते की किस्मत में सुधार लाना चाहते हैं, तो अपने लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में कुछ प्राकृतिक पत्थरों का संग्रह या एक बड़ा एमेथिस्ट गियोड स्थापित करें. यह आपके जीवन में प्रेम की ऊर्जा को आकर्षित करेगा और आपकी किस्मत को सुदृढ़ करेगा. रिश्ते की मजबूती का आधार: बड़ा पृथ्वी फेंग शुई में ‘बड़ा पृथ्वी’ को रिश्ते का शुभ संकेत माना जाता है. यदि आप अकेले हैं, तो अपने घर के लिविंग रूम में एक पहाड़ या बड़े पत्थरों का समूह रखें. यह आपको रिश्ते की किस्मत को मजबूती से थामे रखने में सहायता करेगा. पुरुषों के लिए फेंग शुई टिप्स यदि आप एक अविवाहित पुरुष हैं और एक रिश्ते की खोज में हैं, तो अपने बेडरूम में चाँद या किसी स्त्री की तस्वीर लगाएँ. यह स्त्री ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करेगा. स्त्रीओं के लिए, घर में उज्ज्वल सूरज और प्रचुर प्राकृतिक रोशनी होनी चाहिए. यह न केवल आपके घर को रोशन करेगा, बल्कि एक आकर्षक और प्रेमपूर्ण रिश्ते के लिए अवसर भी प्रदान करेगा. लाइटिंग का प्रभाव अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक दीपक स्थापित करें और उसे लगातार जलता रखें. यह आपके जीवन के प्रेम को आकर्षित करने के लिए एक प्रभावी फेंग शुई उपाय है. यह रिश्ते की किस्मत को भी सकारात्मक दिशा में प्रभावित करेगा. इन सरल और प्रभावी फेंग शुई उपायों के माध्यम से, आप न केवल अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में प्रेम और सुख-शांति को भी आकर्षित कर सकते हैं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post प्यार हासिल करने में फेंग शुई करेगा मदद, ऐसे करें आकर्षित करें, जानिए आसान टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: शेर नहीं, मेमना निकला! ‘शेर-ए-पंजाब’ को हनुमान गढ़ी के पुजारी ने अखाड़े में धोया, उठने तक को लेना पड़ा सहारा

Viral Video: 144 साल बाद आयोजित हो रहे अमृत महाकुंभ में देश विदेश से लोग शिरकत कर रहे हैं. प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में एक से बढ़कर एक लोग वायरल हो रहे हैं. पहले आईआईटी वाले बाबा चर्चा का विषय बने तो, कुछ समय बाद इंदौर की मोनालिसा की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खींचा. अब अयोध्या के एक पुजारी ने भी कुश्ती में दांव लगाकर एक हट्टे-कट्टे पहलवान को मात देकर तहलका मचा दिया है. हनुमान गढ़ी के पुजारी ने पंजाब के पहलवान को ऐसा चित्त किया कि उन्हें उठाने के लिए भी एक और आदमी को बुलाना पड़ा.  दरअसल महाकुंभ में एक अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया था. इसी अखाड़े में पंजाब के एक पहलवान कुश्ती करने उतरे. अखाड़े में पहुंचते ही डील-डौल से लगभग 100 किलोग्राम के पहलवान ने सबको ललकारना शुरू कर दिया. कुश्ती में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर ने कहा कि कोई मुकाबले में हो तो सामने आए. इसी बीच पहलवान ने खुद को शेर-ए-पंजाब भी घोषित कर दिया.  शेर-ए-पंजाब के सामने लड़ने के लिए अयोध्या के हनुमान गढ़ी के पुजारी ने हामी भर दी. आव देखा न ताव पंजाब के पहलवान के लगभग आधे वजन के पुजारी ने  हनुमान जी की जयकारा लगाते हुए तीन दांव में ही पटक दिया. पंजाबी पहलवान चित होने के बाद उठ भी नहीं पा रहे थे. उन्हें उठाने के लिए दूसरे आदमी का सहारा लेना पड़ा. पुजारी जी की जीत के बाद उनके समर्थक उन्हें कंधे पर उठाकर नाचने लगे. देखें वीडियो- प्रयागराज में पंजाब के पहलवान ने भगवाधारी को किया चैलेंज फिर संत ने अखाड़े में सिखाया सबक हनुमान गणी से आया संत पहलवान ने चटाई पंजाब के पहलवान को धूल इसे बोलते हैं ब्रह्मचर्य की ताकत 🔥 pic.twitter.com/hnkQw18nyB — Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) February 4, 2025 राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ की कार में ऑटो ने मारी टक्कर, गुस्से से नाराज हुए ‘द वाल’ The post Video: शेर नहीं, मेमना निकला! ‘शेर-ए-पंजाब’ को हनुमान गढ़ी के पुजारी ने अखाड़े में धोया, उठने तक को लेना पड़ा सहारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, तुला समेत इन राशियों को होगा फायदा

Surya Gochar February 2025: सूर्य, जो ग्रहों का राजा है, अपने मित्र मंगल के नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस गोचर का देश और दुनिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. सूर्य अग्नि तत्व राशि के स्वामी हैं, जबकि मंगल भी इसी तत्व की राशि में स्थित है. सूर्य और मंगल के बीच की मित्रता के कारण, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सकारात्मक और शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य ऊर्जा का प्रतीक है और आत्मा का कारक ग्रह भी है, जो हमें जीवन में प्रकाश प्रदान करता है. ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का मंत्री माना गया है, और इनके प्रभाव से व्यक्ति कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान कर सकता है. सूर्य के कारण व्यक्ति को नेतृत्वक और प्रशासनी नौकरी में उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. हालांकि, यदि जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कार्य में मन की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं. घनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य के गोचर का प्रभाव घनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जबकि इस नक्षत्र का राशि स्वामी शनि है. यह नक्षत्र क्रम संख्या 23 पर स्थित है और इसका राशि मकर है. मकर राशि के प्रभाव से व्यक्ति मेहनती, तेजस्वी और पराक्रमी बनते हैं. वर्तमान में सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण न केवल राशि पर, बल्कि देश और दुनिया पर भी इनका विशेष प्रभाव पड़ेगा. प्यार हासिल करने में फेंग शुई करेगा मदद, ऐसे करें आकर्षित करें, जानिए आसान टिप्स कब करेंगे सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 06 फरवरी 2025 समय 07 बजकर 55 मिनट पर घनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि को होगा लाभ मेष सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा. सूर्य दशम भाव में स्थित है, जिससे पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, और जो कार्य रुके हुए थे, वे पूर्ण होंगे. करियर में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा. यदि आपने नई नौकरी की योजना बनाई है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. सिंह सिंह राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से करियर में विशेष लाभ प्राप्त होगा. कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा और आप अपने कार्य को समय से पहले पूरा करेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष रहेगा. व्यापार के लिए यह समय अनुकूल है और वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी. तुला तुला राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के कारण सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. जो पुरानी समस्याएँ चल रही थीं, उनका समाधान होगा और आर्थिक लाभ की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और भूमि या भवन से संबंधित लाभ मिल सकता है. पुराने घर की मरम्मत की जाएगी, वाहन की खरीदारी संभव है, और व्यापार तथा नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी. मीन मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन को विशेष रूप से लाभकारी माना जाएगा. यह समय लाभ के अवसर प्रदान करेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, क्योंकि इसके परिणाम संतोषजनक नहीं हो सकते. शेयर बाजार से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, तुला समेत इन राशियों को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल द्रविड़ की कार में ऑटो ने मारी टक्कर, गुस्से से नाराज हुए ‘द वाल’

Rahul Dravid: पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एकबार फिर सुर्खियों में हैं. आमतौर पर शांत स्वभाव के राहुल इस बार गुस्से में दिखे. मंगलवार को उनकी कार को एक पिकअप ऑटो ने टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्हें गुस्से में पिकअप ड्राइवर से बहस करते हुए देखा गया. यह घटना बेंगलुरु के कनिंघम रोड इलाके की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 फरवरी 2025 को तब हुई जब बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर खड़ी द्रविड़ की एसयूवी को पीछे से आ रहे एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी. राहुल द्रविड़ की कार पार्किंग में खड़ी थी, जब लोडिंग ऑटो ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण उनकी कार आगे खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा भिड़ी. इस अप्रत्याशित घटना के बाद, द्रविड़ ड्राइवर पर नाराज होते नजर आए और दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई. Rahul Dravid’s Car touches a goods auto on Cunningham Road Bengaluru #RahulDravid #Bangalore pic.twitter.com/AH7eA1nc4g — Spandan Kaniyar ಸ್ಪಂದನ್ ಕಣಿಯಾರ್ (@kaniyar_spandan) February 4, 2025 कल शाम करीब 6:30 बजे बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स ट्रैफिक पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास हुई. राहुल द्रविड़ अपनी कार से इंडियन एक्सप्रेस सर्किल से हाई ग्राउंड्स की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक लोडिंग ऑटो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार में डेंट आ गया. वीडियो में द्रविड़ को ऑटो चालक से सवाल-जवाब करते हुए देखा जा सकता है, हालांकि उनकी आवाज स्पष्ट नहीं है. हालांकि, वीडियो में द्रविड़ की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रही, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि वह ड्राइवर से क्या कह रहे थे. उन्होंने ऑटो चालक से स्थानीय कन्नड़ भाषा में तीखी बातें कहीं. घटना के दौरान द्रविड़ ने न केवल ड्राइवर को फटकार लगाई, बल्कि जाते-जाते उसका फोन नंबर और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नोट कर लिया.  रिपोर्ट के अनुसार, यह मामूली दुर्घटना थी और इसे मौके पर ही सुलझा लिया गया. बेंगलुरु पुलिस ने भी पुष्टि की कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.  ओडीआई में हिंदुस्तान के आगे पस्त हैं अंग्रेज बल्लेबाज, टॉप फाइव में एक भी नहीं, धोनी-युवी हैं टॉप पर राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड The post राहुल द्रविड़ की कार में ऑटो ने मारी टक्कर, गुस्से से नाराज हुए ‘द वाल’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: गुड न्यूज! पटना से इन दो बड़े शहरों के लिए चलेंगी 16 रैक की वंदे भारत, रेल मंत्री ने नए साल पर दिया तोहफा

Bihar News: राजधानी पटना से हावड़ा और लखनऊ के बीच ट्रेन से यात्रा के शौकीन लोगों के लिए अच्छी समाचार है. अब इस रुट पर 16 रैक की वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस चलेगी. इन दोनों रुटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए हिंदुस्तानीय रेलवे ने वंदे हिंदुस्तान की बोगियों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है. इस फैसले के पहले फेज में राजधानी पटना से लखनऊ के गोमती नगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22345/22346 वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस की रैक में बदलाव किया जाएगा.  16 बोगी वाली वंदे हिंदुस्तान पटना पहुंची जानकारी के अनुसार, पटना से लखनऊ के बीच चलने वाली 16 बोगी वाली वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस राजधानी पटना पहुंच चुकी है. जबकि दूसरे फेज में पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे हिंदुस्तान की रैक जल्द ही पटना पहुंचेगी. ट्रायल होने के बाद इसका भी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. इन दोनों रुटों पर नई रैक से परिचालन शुरू होने के बाद आठ बोगियों वाली रैक को चेन्नई भेज दिया जाएगा. वर्तमान में 15 जिलों से गुजर रही है वंदे हिंदुस्तान ट्रेन वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर वीसी में बताया कि वर्तमान में बिहार के 15 जिलों से 12 वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें चल रही हैं या यूं कहें तो गुजर रही हैं. पिछले साल 12 मार्च को राजधानी पटना से लखनऊ के गोमती नगर के बीच आठ बोगियों वाली वंदे हिंदुस्तान ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था. वहीं पटना से हावड़ा के बीच 24 दिसंबर 2023 को आठ बोगियों वाली वंदे हिंदुस्तान का परिचालन शुरू हुआ था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने लिया फैसला  लेकिन, दोनों रूटों पर चलने वाली वंदे हिंदुस्तान ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक होने लगी है. ट्रेन पर लोड बढ़ गया है, इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पाता था. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दोनों रूटों पर 16 बोगियों की वंदे हिंदुस्तान चलाने का फैसला लिया गया है. ALSO READ: Bihar Crime: बेटिंग एप के जरिए 304 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 24 लोगों को दबोचा The post Bihar News: गुड न्यूज! पटना से इन दो बड़े शहरों के लिए चलेंगी 16 रैक की वंदे हिंदुस्तान, रेल मंत्री ने नए साल पर दिया तोहफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh Mela 2025 : सनातन धर्म के खिलाफ कौन रच रहा है षड्यंत्र ? सीएम योगी ने बताया

Mahakumbh Mela 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में सेक्टर 6 स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम भद्राचार्य जी के शिविर में पहुंचे और उनसे भेंट की. उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाकुंभ के विराट स्वरूप को संपूर्ण विश्व के लिए आस्था और सनातन धर्म का एक अद्वितीय प्रतीक बताया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”कुछ लोग सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. सनातन धर्म को लाखों संतों का सानिध्य प्राप्त है, उसे कोई मारीच और सुबाहु बाल भी बांका नहीं कर सकता.” इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिविर में चल रहे 151 कुंडी अखंड हिंदुस्तान संकल्प महा यज्ञ में आहुति भी डाली. सनातन धर्म विरोधियों को यह आयोजन रास नहीं आ रहा सीएम योगी ने कहा कि इस महाकुंभ में अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान से आरंभ यह आयोजन 22 दिनों में दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए सनातन धर्म की महिमा का भव्य दर्शन प्रस्तुत कर चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सनातन धर्म का यह विराट स्वरूप अच्छा नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा, ”यह वही लोग हैं, जो राम जन्मभूमि का विरोध करते रहे और कुम्भ जैसे आयोजनों पर भी सवाल उठाते रहे. ये वही लोग हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान टेस्ट, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन का भी विरोध कर रहे थे.” रामलला के पुनः विराजमान होने से दुनिया अभिभूत मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए कहा कि इस आयोजन ने पूरी दुनिया को सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ और राम मंदिर का निर्माण सनातन संस्कृति की शक्ति का प्रतीक हैं. सीएम योगी ने कहा, ”सनातन धर्म सुरक्षित है तो हिंदुस्तान सुरक्षित है और हिंदुस्तान सुरक्षित है तो मानवता सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के पूज्य संतों और आचार्यों की परंपरा पर संदेह करने का कोई स्थान नहीं है.” ये भी पढ़ें : महाकुंभ से 520 KM पैदल चलकर 10 दिनों में लौटीं जमशेदपुर, 70 साल की बुजुर्ग की दास्तां सुन रह जाएंगे दंग आयोजन को बदनाम करने वालों को सनातन धर्मावलंबी कभी माफ नहीं करेंगे मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन 26 फरवरी, महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा. अब तक तीन अमृत स्नान संपन्न हो चुके हैं, जिसमें सभी अखाड़ों और धर्माचार्यों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को सनातन धर्मावलंबी कभी माफ नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म विरोधी झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर संसद तक को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”संसदीय लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च होती है, उसे गुमराह करने का प्रयास कदापि स्वीकार्य नहीं होगा.” सनातन धर्म को लेकर अफवाहों से सावधान रहें अंत में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि वे सनातन संस्कृति के खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्रों से सतर्क रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि असहमति हो सकती है, लेकिन संदेह का कोई स्थान नहीं है. कार्यक्रम में राम भद्राचार्य ने सीएम को आश्वासन दिया कि महाकुंभ का यह आयोजन सनातन का इतिहास बनेगा. उन्होंने सीएम को चित्रकूट आने के लिए आमंत्रित भी किया. कार्यक्रम में जगद्गुरु विष्णु स्वामी संतोषचार्य सतुआ बाबा भी मौजूद थे. The post Mahakumbh Mela 2025 : सनातन धर्म के खिलाफ कौन रच रहा है षड्यंत्र ? सीएम योगी ने बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में शकील अहमद खान के घर जाएंगे राहुल गांधी, बेटे आयान खान की शायरी के थे दीवाने

MLA Son Suicide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जो उनकी 19 दिनों में दूसरी यात्रा होगी. वह पटना के एसकेएम हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होंगे. उसके बाद कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के घर जाएंगे उनसे मुलाकात कर ढाढस बढ़ाएंगे. बता दें कि रविवार को शकील अहमद के बेटे ने MLC आवास पर आत्महत्या कर ली थी. 18 जनवरी को आयान ने राहुल से की थी मुलाकात बता दें कि अयान खान एक प्रतिभाशाली लड़का था जो पढ़ने-लिखने में होशियार था और शेरो-शायरी करने का शौकीन था. वह 18 जनवरी को राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर विधायक शकील अहमद खान के साथ मौजूद था और अपनी शायरियों से महफिल सजा दी थी. लेकिन दुर्भाग्य से राहुल गांधी अब उस प्रतिभावान लड़के से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है. दलित वोट बैंक को साधेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दलित वोट बैंक को साधना है. जो बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. कांग्रेस पार्टी बिहार में अपनी रणनीति बना रही है और दलित और पिछड़े वर्ग के वोटरों को लुभाने पर जोर दे रही है. Also Read: स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए सुबह 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे कांग्रेस नेता बता दें कि राहुल गांधी सुबह 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर एयरपोर्ट से सीधे मौर्या होटल जाएंगे. जहां से वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद, वह पार्टी के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर जाएंगे और फिर शाम को दिल्ली रवाना होंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post पटना में शकील अहमद खान के घर जाएंगे राहुल गांधी, बेटे आयान खान की शायरी के थे दीवाने appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top