Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय

Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की साल 2024 में लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद, इस साल की शुरुआत में ‘स्काई फाॅर्स’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है. इसे 160 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 149.88 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर नजर आए थे. अब यह फिल्म अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. ऐसे में आइए बताते हैं आप इस फिल्म को कहां और कैसे देख सकते हैं. ओटीटी पर कहां देखें स्काई फाॅर्स? स्काई फाॅर्स ने 12.25 करोड़ रुपए से शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज होने लगी और इस तरह यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अब इसका छुपके से ओटीटी डेब्यू हो चूका है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 349 रुपए अपनी जेब से खर्च करने होंगे. हालांकि, मुफ्त में आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते इसपर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिली है. मालूम हो कि 1965 के हिंदुस्तान-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन का सामना करना पड़ा था. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? अक्षय की अपकमिंग मूवीज अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘कन्नप्पा’, ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आने वाले हैं. इन फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद अगले साल 2026 में उनकी फिल्म ‘भूत बंगला, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म भी रिलीज हो सकती हैं. The post Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime Patrol On OTT: सच्ची अपराधिक घटनाओं को अब ओटीटी पर करें एंजॉय, क्राइम पेट्रोल इस दिन से होगी स्ट्रीम

Crime Patrol On OTT: साल 2003 में ऑनएयर हुई क्राइम पेट्रोल आज भी दर्शकों की पसंदीदा सीरीज बनी हुई है. इसके एपिसोड्स और जबरदस्त ट्विस्ट टर्न रूह कंपाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए होते हैं. हाल ही में एक बड़े अवार्ड सेरेमनी में, क्राइम पेट्रोल को माइलस्टोन अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. अगर आप भी इस रियालिटी शो के एपिसोड्स को देखना चाहते हैं, तो अब ओटीटी पर देख सकते हैं. इस ओटीटी पर देख सकते हैं क्राइम पेट्रोल क्राइम पेट्रोल 17 मार्च, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. इससे पहले, यह शो सोनीलिव पर उपलब्ध था. सीरीज वास्तविक जीवन के आपराधिक मामलों को एक कहानी के रूप में दिखाती है, जिसमें अपहरण, हत्या और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, होस्ट अनूप सोनी प्रत्येक मामलों को एक नए नजरिये से समझाते हैं और सतर्क रहने के लिए दर्शकों को कहते हैं. क्राइम पेट्रोल के आ चुके हैं अब तक इतने एपिसोड्स क्राइम पेट्रोल के सबसे मशहूर होस्ट अनूप सोनी हैं. हालांकि, इस सीरीज को दिवाकर पुंडीर, शक्ति आनंद, साक्षी तंवर, संजीव त्यागी, निसार खान, मनीष राज शर्मा, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यंका त्रिपाठी, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और नकुल मेहता जैसे स्टार्स ने भी होस्ट किया है. इसका पहला एपिसोड 2003 में टेलीकास्ट हुआ था और यह शो 8 सीजन तक प्रसारित हुआ, जिसमें 2000 से ज्यादा एपिसोड थे. यह सीरीज उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है, जो सच्चे अपराधिक घटनाओं को देखने में रूचि रखते हैं और नेटफ्लिक्स के साथ, कई दर्शक इसे फिर से देख सकते हैं. The post Crime Patrol On OTT: सच्ची अपराधिक घटनाओं को अब ओटीटी पर करें एंजॉय, क्राइम पेट्रोल इस दिन से होगी स्ट्रीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple Benefits: सेब में है सेहत का खजाना, बीमारियों को दूर रखने में साबित होगा रामबाण

Apple Benefits: सेब खाने से आपके स्वास्थ्य को बहुत फायदे हो सकते है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. सेब में विटामिन -ए, विटामिन -सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं. यह एक ऐसा फल है, जो आपको आपके शरीर को अंदर से स्वास्थ्य रखता है और शरीर को मजबूत बनाता हैं. तो आज हम आपको रोज सेब खाने से आपके शरीर में क्या फायदे हो सकते है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे.  वजन कम करना सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती हैं. जो वजन कम करने के लिए बहुत मददगार हैं. सेब खाने से आपका पेट जल्दी भर जाता है, जिससे आपको कम भूख लगती है. अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते है, तो यह आपको वजन कम करने में बहुत मदद करेगा.  हेल्थ से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान यह भी पढ़ें: Health Tips: हार्ट और हड्डियों के लिए जरूरी है यह विटामिन, इन चीजों के सेवन से शरीर में नहीं रहती है कमी ह्रदय अच्छा रखना सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते है. रोजाना एक सेब खाने से हृदय संबंधित बीमारियों को कम किया जा सकता है.   त्वचा को सुंदर बनाना  सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो आपकी त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाए रखने हैं. रोज सेब खाने से आपके चेहरे में ग्लो आता है और चेहरा खिला-खिला रहता हैं.   कैंसर से बचाव  सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं से बचाने में सहायता करते हैं. इसके लिए आप रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें.  डायबिटीज से बचाव  सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इम्यून सिस्टम अच्छा रहना  सेब में विटामिन C की मात्रा अच्छी होती है जो आपके इम्यून को बेहतर और मजबूत बनाती है. रोज सेब खाने से शरीर को फुर्तीला महसूस होता है.  पाचन तंत्र अच्छा रहना  सेब में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, यह आपके पाचन तंत्र को सही रखता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता हैं.  यह भी पढ़ें: Health Tips: फैटी लिवर की समस्या से हैं परेशान? इन चीजों को करें डायट में शामिल The post Apple Benefits: सेब में है सेहत का खजाना, बीमारियों को दूर रखने में साबित होगा रामबाण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शमी के रोजे न रखने पर शमा मोहम्मद ने जताई हमदर्दी, कहा- खेल और धर्म को रखना चाहिए अलग

Mohammed Shami: हिंदुस्तानीय क्रिकेट और नेतृत्व का एक बार फिर टकराव देखने को मिल रहा है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने हाल ही में हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर तीखी टिप्पणी करने के बाद अब मोहम्मद शमी पर टिप्पणी की है. हालांकि, इस बार विवादित टिप्पणी के बजाय तेज गेंदबाज शमी के समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने रमजान के दौरान शमी के रोजा न रखने का समर्थन किया. साथ ही मौलाना को अपराधी करार दिया है. यह भी पढ़ें- हिटमैन पर उठे सवाल, तो सूर्यकुमार ने दिखाया आईना, रोहित शर्मा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात स्पोर्ट्स और धर्म को अलग रखना चाहिए- शमा मोहम्मद विवाद तब शुरू हुआ जब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया कि शमी ने रमजान का अपमान किया है. उन्होंने यह टिप्पणी शायद उस समय की जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते देखा गया. उनके इस बयान से क्रिकेट जगत और फैंस में आक्रोश फैल गया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि स्पोर्ट्स और धर्म को अलग रखना चाहिए, खासकर जब खिलाड़ी हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहा हो और उसके लिए 100 फीसदी देना जरूरी हो. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा शमा मोहम्मद ने शमी का किया समर्थन जिस तरह उन्होंने रोहित शर्मा पर उनकी फिटनेस के लिए निशाना साधा था, अब शमा मोहम्मद ने मोहम्मद शमी का बचाव किया और मौलाना के बयान को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि “इस्लाम में यह अनिवार्य नहीं है कि जब आप यात्रा कर रहे हों या कोई कठिन शारीरिक परिश्रम कर रहे हो, तब भी आपको रोजा रखना होगा. शमी देश के लिए स्पोर्ट्स रहे हैं और यह बहुत वैज्ञानिक दृष्टिकोण है कि स्पोर्ट्सते समय रोजा न रखना जायज है.” उन्होंने आगे यह भी कहा,”आपके कर्म ज्यादा मायने रखते हैं, सिर्फ रोजे रखने से कोई ज्यादा धार्मिक नहीं हो जाता. इस्लाम में लचीलापन है और यह विज्ञान के अनुरूप है.” #WATCH | Delhi | On Indian cricketer Mohammed Shami, Congress leader Shama Mohamed says, “…In Islam, there is a very important thing during Ramzan. When we are travelling, we don’t need to fast (Roza), so Mohammed Shami is travelling and he’s not at his own place. He’s playing… pic.twitter.com/vdBttgFbRY — ANI (@ANI) March 6, 2025 रोहित पर हमला, शमी पर सहानुभूति शमा मोहम्मद के ये दो विपरीत बयान सवाल खड़े करते हैं. जब रोहित शर्मा की बात आई, तो उन्होंने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कड़ी आलोचना की थी. यहां तक कह दिया कि वह “हिंदुस्तान के सबसे खराब कप्तान” हैं. इस बयान ने जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया, जिससे कांग्रेस को उन्हें पोस्ट हटाने के लिए मजबूर करना पड़ा. जब मोहम्मद शमी को धार्मिक कट्टरता का सामना करना पड़ा, तो वह तुरंत उनके समर्थन में कूद पड़ीं और उन्हें बचाने लगीं. इनपुट- आशीष राज यह भी पढ़ें- फाइनल में आते ही ‘बाली’ बन जाता है न्यूजीलैंड, विपक्षी टीम की खींच लेता है आधी ताकत The post शमी के रोजे न रखने पर शमा मोहम्मद ने जताई हमदर्दी, कहा- स्पोर्ट्स और धर्म को रखना चाहिए अलग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद अब किसके प्यार में पड़ी काजल राघवानी, बोलीं- यूं तेरा मेरा मिलना…

Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने किसी फिल्म के सेट पर नजर आ रही है. उन्होंने लाल कलर की साड़ी पहनी है. उनके गले में मंगलसूत्र है, मांग में सिंदूर है और हाथों में लाल चूड़ियां है. वह अपने को-स्टार्स के साथ मिलकर ये रील बना रही है. बैकग्राउंड में गाना यूं तेरा मेरा मिलना प्ले हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. View this post on Instagram A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani) नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन काजल राघवानी के वीडियो पर यूजर्स ने किए ये कमेंट काजल राघवानी के वीडियो पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये किसके मिलने का बात कह रही है. एक यूजर ने लिखा, किसके प्यार में डूबी हुई है आप मैम. एक यूजर ने लिखा, वॉव आप बहुत खूबसूरत लग रही है. एक यूजर ने लिखा, लगता है मैडम को खेसारी लाल यादव की याद आ रही है. एक यूजर ने लिखा, आपका ये लुक अच्छा लग रहा. कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं. The post Viral Video: खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद अब किसके प्यार में पड़ी काजल राघवानी, बोलीं- यूं तेरा मेरा मिलना… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर किया डांस

Watch Video : राजस्थान के जोधपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी में कई दिग्गज पहुंचे. 6 मार्च को कार्तिकेय और लिबर्टी शूज के मालिक अनुपम बंसल की बेटी अमानत की शादी हुई. शादी समारोह में देश भर के नेतृत्वक और उद्योग जगत के दिग्गज पहुंचे. इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है. उन्होंने पत्नी प्रियदर्शिनी राजे संग बारात में जमकर डांस किया. TheSootr ने यह वीडियो  जारी किया है. देखें वीडियो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया #shivrajsinghchouhanson #kartikeychouhan #wedding #JyotiradityaScindia #TheSootr । @ChouhanShivraj @ks_chauhan23… pic.twitter.com/J6TosafGhM — TheSootr (@TheSootr) March 6, 2025 वीडियो में नजर आ रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान उनका स्वागत करते हैं. सिंधिया अन्य मेहमानों से मिलते हैं. इसके बाद चौहान के साथ डांस करते हैं. The post Watch Video : शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर किया डांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid in Bihar: सुबह-सुबह DTO के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Vigilance Raid in Bihar: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह नालंदा जिला के परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापामारी की. जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर अचानक पहुंचीं. डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर जांच अभियान शुरू किया. मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं फिलहाल डीटीओ अनिल कुमार दास के घर पर छापामारी जारी है. इस वजह से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. विजिलेंस  टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बता दें, अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं. समाचार अपडेट की जा रही है… The post Raid in Bihar: सुबह-सुबह DTO के घर विजिलेंस टीम की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गिरती TRP की वजह से शो का बदला टाइम स्लॉट, अब से इस समय पर देख सकेंगे आप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद नील के रूप में परम सिंह, तेजस्विनी के रूप में वैभवी हंकारे और ऋतुराज के रूप में सनम जौहर दिखाई दे रहे हैं. तीनों के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है. जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के बावजूद सीरियल की टीआरपी रेटिंग नहीं बढ़ रही है और ये टॉप 10 से बाहर हो चुका है. अब चैनल ने शो के टाइम स्लॉट को बदलने का फैसला किया है. गुम है किसी के प्यार में का बदला टाइम स्लॉट 11 मार्च यानी मंगलवार से सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने पिछले 8:00 बजे के स्लॉट से हटकर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट होगा. हालांकि अचानक यह बदलाव क्यों किया गया है, इसको लेकर डिटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन रूमर्स है कि शो में रजत और सवी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी, लेकिन जब इसमें लीप आया, तो दर्शक नए स्टारकास्ट से नहीं जुड़ पा रहे हैं. टीआरपी रैंकिंग में, इसने 1.4 की रेटिंग के साथ 11वां स्थान हासिल किया. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? मुनव्वर फारूकी ने नए स्लॉट की मजेदार ढंग से की अनाउंसमेंट गुम है किसी के प्यार में के नए टाइम स्लॉट की अनाउंसमेंट करते हुए स्टार प्लस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया. इसमें मुनव्वर फारूकी इंस्टाग्राम पर लाइव नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी चाची ‘गुम है किसी के प्यार में’ को फुल वॉल्यूम पर देख रही हैं. वह स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में उनसे आवाज कम करने के लिए कहता है. फिर मुनव्वर ने मजाक में कहा कि वह हमेशा स्टार प्लस देखती रहती है, वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, तेजस्विनी को अच्छा खासा डॉक्टर ने प्रपोज किया था, लेकिन नहीं, इनको लाइफ में चाहिए बस ड्रामा! इंसान ड्रामा से दूर भागता है, और ये ड्रामा की तरफ भागती है.” रील के साथ कैप्शन में लिखा है, #गुम है किसी के प्यार में, इस मंगलवार से शाम 7:30 बजे, स्टारप्लस और कभी भी जियोहॉटस्टार पर.” The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गिरती TRP की वजह से शो का बदला टाइम स्लॉट, अब से इस समय पर देख सकेंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका में अंडों का संकट! अब क्या करेंगे ट्रंप और मस्क?

Egg Crisis in America: अमेरिका में इन दिनों अंडों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. लोगों को महंगे दामों पर अंडे खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पहले जो अंडा 2 डॉलर में बिकता था, अब उसकी कीमत 10 डॉलर तक पहुंच गई है. इस संकट के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने अंडों की बढ़ती कीमतों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को दोषी ठहराया है. मस्क का दावा – बाइडेन ने लाखों मुर्गियों को मरवाया गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “यह सच है. 150 मिलियन मुर्गियों को मारने का आदेश दिया गया, जिससे अंडे की कीमतें बढ़ गईं.” जिस पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया दी, उसमें दावा किया गया था कि “जो बाइडेन ने मुर्गियों को मार डाला.” मस्क के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. विशेषज्ञों ने बताई अंडों की बढ़ती कीमतों की असली वजह हालांकि, विशेषज्ञों की राय मस्क के दावे से अलग है. उनके मुताबिक, अमेरिका में अंडों की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण बर्ड फ्लू है. अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण बड़ी संख्या में मुर्गियों को मारा गया है. यूएसडीए (USDA – U.S. Department of Agriculture) की नीति के तहत फ्लू से संक्रमित या उसके संपर्क में आए पक्षियों को खत्म करना अनिवार्य होता है. इसे भी पढ़ें: दूल्हा- दुल्हन में महायुद्ध! देखें वीडियो   बर्ड फ्लू का कोई इलाज नहीं, लाखों पक्षी मारे गए यूएसडीए के अनुसार, बर्ड फ्लू का अब तक कोई प्रभावी इलाज नहीं है, इसलिए संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पक्षियों को मारना ही एकमात्र समाधान है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 से अब तक अमेरिका में करीब 166 मिलियन (16.6 करोड़) पक्षियों को मारा जा चुका है. ट्रंप प्रशासन ने भी नहीं बदली थी नीति बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद भी यह नीति जारी रही, लेकिन यह नीति केवल उनके कार्यकाल की नहीं है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भी इस नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 13 मिलियन (1.3 करोड़) मुर्गियों को मारा जा चुका है. इसे भी पढ़ें: वाह रे इंसान! कंधे पर बाइक उठा रेलवे फाटक किया पार, देखें वीडियो  लोगों ने घरों में पालनी शुरू की मुर्गियां अंडों की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अब कई अमेरिकी नागरिकों ने घरों में मुर्गियां पालना शुरू कर दिया है. वे खुद अंडों का उत्पादन कर महंगाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, यह समाधान सभी के लिए संभव नहीं है, इसलिए अंडों की कीमतों को लेकर बहस लगातार जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अंडों की कीमतों में कोई कमी आती है या फिर यह संकट और गहराता है. The post अमेरिका में अंडों का संकट! अब क्या करेंगे ट्रंप और मस्क? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPS Swarn Prabhat: कौन हैं मोतिहारी एसपी IPS स्वर्ण प्रभात? विधानसभा में इनके नाम पर क्यों हुई चर्चा

IPS Swarn Prabhat: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को बजट सत्र का 5वां दिन था. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई. इस दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. सत्र के दौरान मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की खूब चर्चा हुई. वे सदन में छा गए. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने विपक्ष को घेरते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात की जमकर तारीफ की. विधायक पवन जायसवाल ने कहा,”इनके (आरजेडी) समय जंगलराज था. सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे. अपहरणकर्ता को संरक्षण मिलता था. सुशासन की प्रशासन में अपराधियों की कोई जगह नहीं है. जाइए मोतिहारी में… स्वर्ण प्रभात एसपी हैं. एक दिन में 200-200 घर की कुर्की जब्ती होती है.” अब मोतिहारी एसपी चर्चा में हैं. ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात के बारे में जनका नाम सुनकर अपराधी थर-थर कांपता है. यूपीएससी में हासिल की 105वीं रैंक बता दें, स्वर्ण प्रभात 2017 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत हैं. उनका जन्म भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के मोआप कला गांव में हुआ था. स्वर्ण प्रभात ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और यूपीएससी की परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल की थी. आईपीएस बनने से पहले वे माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे.  सितंबर 2024 में बने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गोपालगंज जिले में एसपी के रूप में कार्य करते हुए अपराधियों के बीच खौफ पैदा किया था. उनके सख्त एक्शन की वजह से अपराधी थर-थर कांपते थे. गोपालगंज में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया था. सितंबर 2024 में स्वर्ण प्रभात को मोतिहारी का एसपी नियुक्त किया गया. उनके कार्यकाल में मादक पदार्थ की तस्करी, जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया पर कड़ी नजर रखी गई है. नेपाल सीमा से सटे इस जिले में तस्करी की चुनौतियों का सामना करते हुए, उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है.  ALSO READ: Bihar News: वाह रे किसानी! खेत के बदले हवा में उगा दिया आलू, अब दूर-दूर से सीक्रेट जानने पहुंच रहे लोग ALSO READ: Bihar Four lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, 58 किमी लंबी सड़क पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां The post IPS Swarn Prabhat: कौन हैं मोतिहारी एसपी IPS स्वर्ण प्रभात? विधानसभा में इनके नाम पर क्यों हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top