Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा

नगर थाना के नयी बाजार का मामला पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह को हिरासत में लिया पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुके हैं जेल दोनों पक्ष से नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी दीपक 21 से 25 संवाददाता,मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में रविवार की सुबह एक मकान पर जबरन कब्जा करने के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर हंगामा हुआ. एक पक्ष ने पूर्व पार्षद विजय झा पर घर में 70-80 लोगों के साथ घुस कर लूटपाट करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि वह जमीन का केवाला करा चुके हैं. सुबह जब वह पूछताछ करने गये तो उन पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार, नयी बाजार सब्जी मंडी निवासी पीड़ित स्त्री ने बताया कि मेरे पिता का लेन देन पूर्व पार्षद विजय झा से था. इसको लेकर न्यायालय में टाइटिल सूट भी चल रहा है. इसी बीच रविवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद पति विजय झा, पंकज शाही सहित 70 से 80 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस गये. पिता, मां और मुझ पर हमला कर दिया. मेरे साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पंकज शाही ने पिस्टल के बट से मार कर मेरे पिता पर प्रहार किया. जेसीबी से घर का ग्रिल , खिड़की सब कुछ तोड़ दिया गया. आसपास के लोगों के जुटने पर उनलोगों की जान बची. इस दौरान घर में लगा सीसीटीवी कैमरा, 18 हजार नकदी, सोना , चांदी, मोबाइल भी लूट लिया गया.स्त्री का आरोप था कि लेन देन के कारण पूर्व पार्षद जबरन मकान पर कब्जा करना चाह रहा है. स्त्री का कहना है कि उसे अब हत्या करने की धमकी दी जा रही है. इधर, दूसरे पक्ष से पूर्व पार्षद ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि राजकुमार ने पौने चार धुर में बना मकान मेरे नाम से केवाला कर दिया था. उनलोगों ने किरायेदार के तौर पर रहने का आग्रह किया था. लेकिन मैं इन्हें बराबर मकान खाली करने को लिए बोलता था. रविवार की सुबह पंकज शाही और रुपेश झा के साथ जब पहुंचा तो उन पर जान मारने की नीयत से दबिया से हमला कर दिया गया. जिसमें वह खून से लथपथ हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. पूर्व पार्षद विजय झा जा चुके हैं जेल मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल से हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को मई 2024 में जेल भेजा था. उन पर और स्कूल के उप प्राचार्य पर आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दायर भी दायर हो चुकी है. बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बीते 16 मई को मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल में छापेमारी की थी. जिसमें स्कूल के कार्यालय में अलमारी से पांच हथियार बरामद हुए. एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और तीन कट्टा मिले थे. इसकी सूचना आयकर टीम ने मुशहरी पुलिस को दी. पुलिस ने हथियार जब्त कर मौके पर मौजूद स्कूल के उप प्राचार्य आदर्श प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में मुशहरी थाने में दारोगा तेज प्रकाश सिंह के बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई. जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा, उसकी पत्नी वार्ड पार्षद सीमा झा, स्कूल के प्राचार्य अविनाश कुमार और गिरफ्तार आदर्श प्रियदर्शी को नामजद आरोपी बनाया गया था. दो दिनों बाद विजय झा की गिरफ्तारी हुई थी. पूर्व पार्षद पर शराब बरामदगी व आर्म्स एक्ट की हुई थी प्राथमिकी पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के पुरानी बाजार स्थित मां सविता भवन में आयकर की छापेमारी के दौरान शराब बरामदगी के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अपर थानेदार दारोगा राजकुमार के लिखित बयान के आधार पर यह एफआइआर दर्ज किया गया था. पूर्व पार्षद के यहां से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद के अलावा ऑफिस से 28 मुहर बरामद किया गया था. कोट दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुशील कुमार, एसएसपी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा

जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा मुजफ्फरपुर के अलग-अलग थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज वैशाली जिले से हुई रौशन की गिरफ्तारी संवाददाता,मुजफ्फरपुर एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है. वह कुढ़नी थाना के किशुनपुर टोले दर्जिया का रहने वाला है. वह कुढ़नी में ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी से लूटपाट करने के मामले में आरोपित था. वह अगस्त माह से फरार था. एसटीएफ को सूचना मिली कि वह वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में फिर से कुछ घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे वैशाली जिले के सदर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पूछताछ के बाद उसे कुढ़नी पुलिस के हवाले कर दिया गया. कुढ़नी पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है. सीएसपी लूटने के दौरान फायरिंग में साथी को ही लग गयी थी गोली रौशन कुमार पर मुजफ्फरपुर के अलग-अलग थाना में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है. 29 अगस्त 2024 को वह अपने तीन साथियों के साथ कमतौल स्थित जमीन हाट के पास सीएसपी लूटने का प्रयास किया. लूटपाट कर भागने के क्रम में एक ग्राहक ने एक अपराधी को पकड़ लिया.उसे छुड़ाने के लिए पिस्टल से फायर किया गया. वह गोली उसके ही दूसरे साथी के कमर में लग गयी. वह वही गिर गया. उसके पास से पिस्टल भी जब्त किया गया. पकड़े गये अपराधी की पहचान खरौना निवासी आकाश कुमार के रूप में की गयी. उसने गोली चलाने वाले अपराधी का नाम राहुल कुमार बताया. वह दरियापुर कफेन का रहने वाला है. सीएसपी संचालक संतोष कुमार ने जख्मी अपराधी के पास से बरामद पिस्टल, गोली व मोबाइल फोन पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया. वही पुलिस ने जख्मी को इलाके लिए एसकेएमसीए में भर्ती कराया था. वहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था. चौकीदार रंजीत पासवान के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के टॉप टेन अपराधी रौशन को एसटीएफ ने पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेलो इंडिया यूथ अंडर 18 बालिका टीम में प्रशिक्षण के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रविवार को स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ अंडर 18 स्पोर्ट्स बिहार बालिका फुटबॉल का प्रशिक्षण शिविर के गठन के लिए सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें प्रशिक्षण कैंप के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन सभी को प्रशिक्षण देने के बाद एक बेस्ट बिहार टीम का चयन होगा जो बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी. उक्त जानकारी संघ के असगर हुसैन ने दी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ता में हिंदुस्तानीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान अभिषेक यादव, इंडिया टीम के कोच सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एन वेंकेटेस, टीआइडी स्पोर्ट्सो इंडिया के पूर्व निदेशक विकरम एन वाडेकर, शत्रुध्न सिंह, श्यामा रानी, असगर हुसैन, मो दानिश, मेहताब आलम, जूली कुमारी शामिल रहे. ट्रायल का आयोजन जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण व बिहार फुटबॉल संघ के देखरेख में किया जा रहा है. सोमवार को बालक वर्ग का ट्रायल का आयोजन होगा. इसमें स्पोर्ट्स प्राधिकरण की ओर से रविंद्र शंकरण भी आयेंगे. मैदान में नहीं हो रहा पानी का छिड़काव एक ओर प्रशासन स्पोर्ट्स के विकास को लेकर पंचायतों में स्पोर्ट्स मैदान के लिए जमीन खोज रही है. शहर में स्थित शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल स्पोर्ट्स मैदान में स्पोर्ट्सो इंडिया के तहत बिहार टीम का ट्रायल हो रहा है. लेकिन मैदान में धूल उड़ने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है फुटबॉल संघ ने सबमर्सिबल भी लगवाया, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण उसका उपयोग नहीं हो रहा है. स्त्री फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन ने बताया कि इस स्पोर्ट्स मैदान को विकसित करने की आवश्यकता है. बिजली कनेक्शन मिल जाये तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव होगा. जो शौचालय बना है उसकी स्थिति ठीक नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ अंडर 18 बालिका टीम में प्रशिक्षण के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भजनों पर झूमते श्याम भक्तों का जत्था पहुंचा राज राजेश्वरी मंदिर

कई जगहों पर श्याम भक्तों का हुआ स्वागत, बाबा को चढ़ाया निशान रंगीलो फागुणोत्सव के तहत रविवार को श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी सूतापट्टी, जवाहरलाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए गुरुद्वारा पहुंची. यहां गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरजीत सिंह साईं के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया. इसके बाद यह यात्रा राज राजेश्वरी मां दुर्गा मंदिर पहुंची. यहां प्रबंध समिति ने महावीर मुरारका के सानिध्य में श्याम भक्तों का स्वागत किया और माता की चुनरी और प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया किया. प्रभातफेरी में कई श्याम भक्त निशान लेकर चल रहे थे. इसे बाबा को चढ़ाया गया. रास्ते में लोगों ने ध्वजा निशान की आरती की. भजन गायक सोहन अग्रवाल और सुदर्शन अग्रवाल ने भजन काल रात न सपनों आयो बाबा हेलया मारा, ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले, श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं चरणों में अरदास लाया हूं. भजन में उनका साथ संजय मारोदिया दे रहे थे. वापस लौटते वक्त भक्तों का जत्था उत्तम टिबरेवाल के घर पहुंचा. यहां श्याम भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा और गुलाल से की गयी. स्वागत करने वाले में रवि कहनानी, अनिल चनानी, सरिता टिबरेवाल, ममता भरतिया, प्रवीण चाचान, संतोष टिबरेवाल, रवि टिबरेवाल, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा, उत्तम टिबरेवाल, किरण टिबरेवाल, अमित अग्रवाल, स्वीटी चाचान, शालिनी चाचान, भरत तुलस्यान, अरुण कहनानी, सुरुचि चौधरी, शंकर केजरीवाल प्रमुख थे. यात्रा में मुख्य रूप से पंकज नेमानी, सज्जन सुरेका, पवन मोजासिया, गणेश अग्रवाल , किशन तुलस्यान, अमीषा केजरीवाल, मोनू केजरीवाल, आयुष चौधरी, गौतम चाचान, प्रियांशु केडिया, श्याम शर्मा, सुरुचि माहेश्वरी, बंटी सर्राफ शामिल थे. यात्रा का नेतृत्व नवीन चाचान कर रहे थे . अरदास ताली कीर्तन ने बाबा को चढ़ाया निशान फोटो – दीपक – 15, 16 मोतीझील के डीआरबी मॉल से अरदास ताली कीर्तन के साथ श्याम प्रेमीयो ने बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली. इसे सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर में अर्पित किया गया. भक्तों का जत्था कल्याणी ,सरैयागंज टावर, बैंक रोड होकर जुलूस के रूप में श्याम मंदिर पहुंचा. इस मौके पर शरद बंका, बबीता बंका, मोहित बंका, ध्रुव, नीरज, गौतम और आयुष मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भजनों पर झूमते श्याम भक्तों का जत्था पहुंचा राज राजेश्वरी मंदिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी

Bokaro News : हिंदुस्तानीय इस्पात कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन सिटी पार्क में रविवार को वरीय संयुक्त महामंत्री शंभु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. संचालन कार्यकारी महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया. बतौर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे. श्री मरांडी ने कहा कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहा है. अभी तक 2017 का वेतन समझौता अधूरा है. कर्मचारियों को 39 महीने का एरियर व पर्क्स का मामला सेल प्रबंधन ने उलझा रखा है. साथ ही ग्रैच्युटी पर सीलिंग का फैसला करके कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति में आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसलिए सेल प्रबंधन इस पर एनजेसीएस की बैठक बुलाकर जल्दी सुलझाये. साथ ही 2027 का अगला वेतन समझौता अभी से शुरू करे, ताकि यह समय से हो सके. मैनपावर की कमी दूर करे बीएसएल : ट्रेड यूनियन कॉ- ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के केंद्रीय महासचिव एसपी तिवारी व बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बीएसएल में मैनपावर की कमी को दूर किया जाए और कर्मचारियों की मृत्यु किसी भी परिस्थिति में होने से उनके आश्रित को बिना शर्त नियोजन दिया जाये. महामंत्री प्रेम कुमार ने बीएसएल प्रबंधन से मांग की कि मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव गुप्त मतदान से जल्द करवायें. कौन-कौन थे मौजूद : सम्मेलन में कार्यकारी उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, संयुक्त महामंत्री मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष एसके सिंह, राकेश कुमार, सुशील कुमार सचिव, दिलीप कुमार, राजेंद्र महतो, असंगठित क्षेत्र के संयुक्त महासचिव जय नारायण मरांडी, अशोक शर्मा, सुनीता देवी, ज्योति प्रकाश चौधरी, राम प्रवेश चौधरी, हृदया देवी, रुबी देवी, किरण कुमारी, सुनैना देवी, सुमन देवी, लालमुनी देवी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : छाई व काेयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी

गांधीनगर. एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की बैठक संडे बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान की अध्यक्षता में हुई. यूनियन द्वारा 20 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद दिये गये 21 सूत्री मांग पत्र पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर रोष जताया गया. साथ ही ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के केंद्रीय अधिवेशन की तैयारी पर भी चर्चा हुई. क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि प्रबंधन के नकारात्मक रवैया को लेकर मजदूरों में आक्रोश है. सीसीएल के मृत कर्मियों के आश्रितों के नियोजन देने में विलंब किया जाता है. आउटसोर्सिंग मजदूरों को तय वेतनमान व सुविधाएं नहीं दी जा रही है. बोकारो कोलियरी डीडी माइंस विस्तार के क्रम में दिहाड़ी मजदूरों को बिना सुविधा दिये हटाया जा रहा है. यूनियन की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 19 मार्च से बोकारो कोलियरी डीडी माइंस के समीप कोयला व छाई ट्रांसपोर्टिंग ठप की जायेगी. मनोज पासवान ने कहा कि सीसीएल के अस्पतालों में अब दवा भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से देने की तैयारी की जा रही है. मौके पर वरुण कुमार, मनोज शर्मा, चंद्रिका मलाह, मेहतरु, धर्म कुमार, भोला रजक, सुरेश कुमार,आर रवानी, भागवत कुमार, भूपत कुमार आदि उपस्थित थे. प्रबंधन का आश्वासन, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित बोकारो थर्मल. गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ के विस्थापितों ने सीसीएल कथारा एरिया प्रबंधन के साथ रविवार को हुई वार्ता के बाद तीन मार्च से गोविंदपुर-स्वांग परियोजना में प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन स्थगित कर दिया. कथारा जीएम ऑफिस में हुई वार्ता में विस्थापितों द्वारा विस्थापित प्रमाण पत्र देने और सड़क व पानी की समस्या दूर करने की मांग उठायी. जीएम संजय कुमार ने कहा कि एक माह के अंदर लहरियाटांड़ गांव की समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा. विस्थापितों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो एक अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जायेगा. वार्ता में गोविंदपुर पीओ एके तिवारी, नोडल अधिकारी आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : छाई व काेयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sambalpur News: संबलपुर में सिनेमा हॉल हुए बंद, कलाकारों ने जतायी चिंता

Sambalpur News: एक समय था, जब संबलपुर के लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने के लिए उत्सुकता से पहुंचते थे. बड़े शहरों में कई थिएटर नियमित रूप से फिल्में चलाते थे. लेकिन अब स्थिति काफी बदल गयी है. संबलपुर शहर में अब एक भी सिनेमा हॉल चालू नहीं है. पिछले कुछ सालों में तीन प्रमुख थिएटर गेयटी टॉकीज, अशोका टॉकीज और लक्ष्मी टॉकीज पूरी तरह से बंद हो गये, जिससे शहर से इनका अस्तित्व मिट गया. इस पर सिनेमा प्रेमियों और कलाकारों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. रोजगार के अवसर हुए बाधित, व्यवसाय भी प्रभावित सिनेमा हॉल बंद होने से न केवल मनोरंजन का साधन प्रभावित हुआ है, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बाधित हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म उद्योग केवल संस्कृति और कला ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख व्यवसाय क्षेत्र भी है. पहले प्रत्येक सिनेमा हॉल में विभिन्न भूमिकाओं में लगभग 30 से 40 कर्मचारी कार्यरत थे. इसके अलावा आसपास के इलाकों से लोग फिल्म देखने के लिए संबलपुर आते थे, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से छोटे और बड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलता था. थिएटरों की कमी ने शहर की वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. सिनेमा हॉल बंद होने के बाद कुछ अस्थायी स्क्रीनिंग विकल्प पेश किये गये. कुछ सालों तक, एलेक्स जैसी वैकल्पिक डिजिटल स्क्रीनिंग ने बड़ी भीड़ को आकर्षित किया. लेकिन हाल ही में इनका संचालन भी बंद हो गया. अब संबलपुर के निवासी फिल्में देखने के लिए पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हैं. विशेषज्ञों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की धनुयात्रा नाटककार और निर्देशक बबलू बाग सहित वरिष्ठ कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों ने इस मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है. उनका तर्क है कि संबलपुर जैसे शहर में कम से कम छह चालू थिएटर होने चाहिए. ओडिशा प्रशासन को दक्षिण हिंदुस्तान की तरह फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए. यदि प्रशासन थिएटर निर्माण के लिए सब्सिडी देती है, तो युवा उद्यमी निवेश करने में रुचि ले सकते हैं. इससे न केवल प्रशासन के लिए राजस्व उत्पन्न होगा, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sambalpur News: संबलपुर में सिनेमा हॉल हुए बंद, कलाकारों ने जतायी चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: नलकूपों की शीघ्र मरम्मत करने, पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने के दिये निर्देश

Rourkela News: सुंदरगढ़ जिला में गर्मी की स्थिति से निबटने के लिए एक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई. जिलापाल मनोज सत्यवान महाजन ने इसकी अध्यक्षता की. उन्होंने आगामी दिनों में गर्मी के दौरान पेयजल के साथ ही प्रदूषण की समस्या से निबटने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, वाटको तथा सभी सामुदायिक विकास अधिकारियों और नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पानी की समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये. इसी खराब पड़े नलकूपों की शीघ्र मरम्मत करने, पानी की समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान कर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर प्याऊ खोलने को कहा. सभी कार्यालयों में स्थापित करें नियंत्रण कक्ष जिलापाल ने बैठक में सभी कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की सलाह दी. कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपरोक्त अधिकारी को सूचित करें तथा जिला कार्यालय को भी सूचित करें. बैठक में राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल आशुतोष कुलकर्णी, अतिरिक्त जिलापाल रविनारायण साहू, अतिरिक्त जिलापाल (राजस्व) अभिमन्यु माझी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, डीएमएफ के सीइओ, उपजिलापाल दशरथी सराबू, अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ मुर्मू, डिप्टी कलेक्टर (आपातकाल) अश्विनी पंडा, सभी विभागीय अधिकारी, सभी विकास अधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी नगरपालिका कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे. अस्पतालों में विशेष वार्ड खोलने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा बैठक में जिलापाल ने वनों में लगने वाली आग, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, उनके लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने, गर्मी के मौसम में पालतू पशुओं की देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करने आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. इसी प्रकार, सभी अस्पतालों में स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की करने, विशेष स्ट्रोक वार्ड तैयार रखे जाने, इन विशेष वार्डों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने तथा पर्याप्त संख्या में ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाइयां आदि उपलब्ध रखने को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया. जिलाधीश ने संबंधित सामुदायिक विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को दौरा कर इन सभी व्यवस्थाओं आदि को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. आंगनबाड़ी व स्कूलों की बदलेगी समय सारिणी बैठक में स्कूलों और आंगनबाड़ियों को सुबह के समय खोले जाने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. विद्यालयों में विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए नियमित अंतराल पर छुट्टी देने पर भी चर्चा हुई. इसी प्रकार सभी छात्रावासों में गर्मी से निबटने के तरीकों पर भी चर्चा की गयी. श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अत्यधिक गर्म मौसम में काम न करें. कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए छाया उपलब्ध कराने के बारे में भी चर्चा हुई. इस समय में जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, बाहर नहीं जाने के लिए जन जागरूकता पैदा करने पर भी चर्चा की गयी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को यात्री बसों में पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक तत्काल नियंत्रण कक्ष स्थापित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: नलकूपों की शीघ्र मरम्मत करने, पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने के दिये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhubaneswar News: उन्नत कृषि उपकरणों से किसान प्रतिस्पर्धी वैश्विक बाजार में बनेंगे सक्षम : मोहन चरण माझी

Bhubaneswar News: क्योंझर के धरणीधर विश्वविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स मैदान में क्षेत्रीय कृषि उपकरण मेला-2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को किया. उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं. वे सूखा, बारिश व ठंड को झेलते हुए कठिन परिश्रम से हमें भोजन प्रदान करते हैं. उनके बिना समाज की कल्पना करना असंभव है. इसलिए, अन्नदाताओं का धन्यवाद करना हमेशा कम ही रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा एक कृषि आधारित राज्य है, जहां 60 प्रतिशत से अधिक लोग कृषि और उससे संबंधित कार्यों पर निर्भर हैं. उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन ने सत्ता में आने के तुरंत बाद किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषक समृद्धि योजना लागू करने का निर्णय लिया है, जो हमारे प्रशासन की कृषि और किसानों की कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. जलवायु परिवर्तन और अस्थिर बाजार मूल्य से उत्पादन हो रहा प्रभावित जलवायु परिवर्तन, अस्थिर बाजार मूल्य और श्रमिकों की कमी कृषि उत्पादन में रुकावटें डाल रही हैं. इसलिए इस तरह मेला का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है. कृषि क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों से निर्मित कृषि उपकरणों और मशीनों के उपयोग से किस प्रकार से चुनौतियों को कम किया जा सकता है, दक्षता, उत्पादकता और अंततः लाभ बढ़ाया जा सकता है, यह इस मेला का मुख्य उद्देश्य है. यह आयोजन हमारी कृषि पद्धतियों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ हमारे किसानों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने में सक्षम करेगा. कृषि बजट 5000 से बढ़ाकर 6000 करोड़ रुपये किया गया मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध किसान योजना के अंतर्गत किसानों को न्यूनतम सहायता मूल्य से अधिक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है और प्रति क्विंटल 3,001 रुपये में धान खरीदा जा रहा है. इस योजना का बजट 5,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये किया गया है. इसके साथ ही, केंद्र प्रशासन की पीएम किसान योजना को राज्य की सीएम किसान योजना के साथ मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बजट में 2,200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आगामी बजट में कृषि और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रस्तुत की गयी हैं, जिनके तहत किसानों को बेहतर वित्तीय सहायता और सब्सिडी दी जायेगी. किसानों के विकास को अधिक योजनाएं लागू करने का लिया संकल्प मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री अन्न अभियान के तहत किसानों को खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए और अधिक योजनाओं को लागू करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि योजनाओं के तहत राज्य प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया. मेला में क्षेत्रीय कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जहां किसानों को कृषि यंत्रों और तकनीकी सहायता के बारे में जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में सांसद अनंत नायक, विधायक डॉ फकीर मोहन नायक, जिला कलेक्टर विशाल सिंह और कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक जामी सूर्या राव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhubaneswar News: उन्नत कृषि उपकरणों से किसान प्रतिस्पर्धी वैश्विक बाजार में बनेंगे सक्षम : मोहन चरण माझी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhubaneswar News: ओडिशा के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अयोग्य लाभार्थियों से राशन कार्ड लौटाने की अपील की, बोले-सजा से बचने का हो सकता है आखिरी मौका

Bhubaneswar News: ओडिशा के खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने निर्धारित सीमा से अधिक आय वाले परिवारों से स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर कनरे का आह्वान किया और रविवार को आश्वस्त किया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जायेगी. मंत्री की अपील खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को लक्षित करती है, जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक है और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिनकी आय 15,000 रुपये से अधिक हैं. कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा फर्जी लाभार्थियों द्वारा राशन कार्ड लौटाने पर किसी भी सजा से बचने का आखिरी मौका हो सकता है. 4500 प्रशासनी कर्मचारियों समेत 80 हजार अयोग्य लाभार्थियों ने लौटाये राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति मंत्री के अनुसार, 80,000 से अधिक अयोग्य लाभार्थियों ने पहले ही अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिये हैं, जिनमें 4,500 प्रशासनी कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपील का जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के लॉन्च होने के बाद, 1,500 नये आवेदन आये हैं, जो बढ़ी हुई गतिविधि को दर्शाता है. जैसा कि मंत्री पात्रा ने कहा, इससे पहले, राशन कार्ड की स्वीकृति के लिए लगभग छह लाख आवेदन लंबित थे. मंत्री ने कहा कि मेरी अपील पर लगभग 80,000 अयोग्य लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड वापस कर दिये हैं. यह निश्चित रूप से एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. जो लोग उच्च आय वर्ग से संबंधित हैं या अच्छी तरह से रोजगार कर रहे हैं, उन्हें अपने राशन कार्ड वापस कर देने चाहिए. मंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन के मानदंडों का पालन करते हुए, हर दिन कम से कम 3,000 से 4,000 लोग अपने राशन कार्ड वापस कर रहे हैं. गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख परिवारों को बड़ी राहत देते हुए ओडिशा ने पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड जारी करने के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए एक मार्च को एक बार फिर अपना ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया. पोर्टल का फिर से खुलना लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2024 के आम चुनावों की घोषणा के बाद से बंद था. रिकॉर्ड से हटाये गये चार लाख फर्जी लाभुकों के नाम मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि आयकरदाताओं और प्रशासनी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने कार्ड वापस कर दिये हैं, जिससे अधिक योग्य लाभार्थियों के लिए रास्ता खुल गया है. हमने अपने रिकॉर्ड से चार लाख फर्जी राशन कार्ड धारकों को सफलतापूर्वक हटा दिया है. मंत्री ने कहा कि प्रशासन अपने सबसे कमजोर नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफएसएस) के संयुक्त छत्र के तहत पात्र लोगों से आवश्यक खाद्यान्न और राशन प्राप्त करने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhubaneswar News: ओडिशा के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अयोग्य लाभार्थियों से राशन कार्ड लौटाने की अपील की, बोले-सजा से बचने का हो सकता है आखिरी मौका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top