Hot News

Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी

Bokaro News : हिंदुस्तानीय इस्पात कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन सिटी पार्क में रविवार को वरीय संयुक्त महामंत्री शंभु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. संचालन कार्यकारी महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया. बतौर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे. श्री मरांडी ने कहा कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहा है. अभी तक 2017 का वेतन समझौता अधूरा है. कर्मचारियों को 39 महीने का एरियर व पर्क्स का मामला सेल प्रबंधन ने उलझा रखा है. साथ ही ग्रैच्युटी पर सीलिंग का फैसला करके कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति में आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसलिए सेल प्रबंधन इस पर एनजेसीएस की बैठक बुलाकर जल्दी सुलझाये. साथ ही 2027 का अगला वेतन समझौता अभी से शुरू करे, ताकि यह समय से हो सके.

मैनपावर की कमी दूर करे बीएसएल :

ट्रेड यूनियन कॉ- ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के केंद्रीय महासचिव एसपी तिवारी व बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बीएसएल में मैनपावर की कमी को दूर किया जाए और कर्मचारियों की मृत्यु किसी भी परिस्थिति में होने से उनके आश्रित को बिना शर्त नियोजन दिया जाये. महामंत्री प्रेम कुमार ने बीएसएल प्रबंधन से मांग की कि मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव गुप्त मतदान से जल्द करवायें.

कौन-कौन थे मौजूद :

सम्मेलन में कार्यकारी उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, संयुक्त महामंत्री मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष एसके सिंह, राकेश कुमार, सुशील कुमार सचिव, दिलीप कुमार, राजेंद्र महतो, असंगठित क्षेत्र के संयुक्त महासचिव जय नारायण मरांडी, अशोक शर्मा, सुनीता देवी, ज्योति प्रकाश चौधरी, राम प्रवेश चौधरी, हृदया देवी, रुबी देवी, किरण कुमारी, सुनैना देवी, सुमन देवी, लालमुनी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : सेल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कर रहा है अन्याय : बाबूलाल मरांडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top