Hot News

मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा

नगर थाना के नयी बाजार का मामला

पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह को हिरासत में लिया

पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुके हैं जेल

दोनों पक्ष से नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

दीपक 21 से 25

संवाददाता,मुजफ्फरपुर

नगर थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में रविवार की सुबह एक मकान पर जबरन कब्जा करने के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर हंगामा हुआ. एक पक्ष ने पूर्व पार्षद विजय झा पर घर में 70-80 लोगों के साथ घुस कर लूटपाट करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि वह जमीन का केवाला करा चुके हैं. सुबह जब वह पूछताछ करने गये तो उन पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा.

जानकारी के अनुसार, नयी बाजार सब्जी मंडी निवासी पीड़ित स्त्री ने बताया कि मेरे पिता का लेन देन पूर्व पार्षद विजय झा से था. इसको लेकर न्यायालय में टाइटिल सूट भी चल रहा है. इसी बीच रविवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद पति विजय झा, पंकज शाही सहित 70 से 80 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस गये. पिता, मां और मुझ पर हमला कर दिया. मेरे साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पंकज शाही ने पिस्टल के बट से मार कर मेरे पिता पर प्रहार किया. जेसीबी से घर का ग्रिल , खिड़की सब कुछ तोड़ दिया गया. आसपास के लोगों के जुटने पर उनलोगों की जान बची. इस दौरान घर में लगा सीसीटीवी कैमरा, 18 हजार नकदी, सोना , चांदी, मोबाइल भी लूट लिया गया.स्त्री का आरोप था कि लेन देन के कारण पूर्व पार्षद जबरन मकान पर कब्जा करना चाह रहा है. स्त्री का कहना है कि उसे अब हत्या करने की धमकी दी जा रही है. इधर, दूसरे पक्ष से पूर्व पार्षद ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि राजकुमार ने पौने चार धुर में बना मकान मेरे नाम से केवाला कर दिया था. उनलोगों ने किरायेदार के तौर पर रहने का आग्रह किया था. लेकिन मैं इन्हें बराबर मकान खाली करने को लिए बोलता था. रविवार की सुबह पंकज शाही और रुपेश झा के साथ जब पहुंचा तो उन पर जान मारने की नीयत से दबिया से हमला कर दिया गया. जिसमें वह खून से लथपथ हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया.

पूर्व पार्षद विजय झा जा चुके हैं जेल

मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल से हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को मई 2024 में जेल भेजा था. उन पर और स्कूल के उप प्राचार्य पर आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दायर भी दायर हो चुकी है. बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बीते 16 मई को मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित निजी स्कूल में छापेमारी की थी. जिसमें स्कूल के कार्यालय में अलमारी से पांच हथियार बरामद हुए. एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और तीन कट्टा मिले थे. इसकी सूचना आयकर टीम ने मुशहरी पुलिस को दी. पुलिस ने हथियार जब्त कर मौके पर मौजूद स्कूल के उप प्राचार्य आदर्श प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में मुशहरी थाने में दारोगा तेज प्रकाश सिंह के बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई. जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा, उसकी पत्नी वार्ड पार्षद सीमा झा, स्कूल के प्राचार्य अविनाश कुमार और गिरफ्तार आदर्श प्रियदर्शी को नामजद आरोपी बनाया गया था. दो दिनों बाद विजय झा की गिरफ्तारी हुई थी.

पूर्व पार्षद पर शराब बरामदगी व आर्म्स एक्ट की हुई थी प्राथमिकी

पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के पुरानी बाजार स्थित मां सविता भवन में आयकर की छापेमारी के दौरान शराब बरामदगी के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अपर थानेदार दारोगा राजकुमार के लिखित बयान के आधार पर यह एफआइआर दर्ज किया गया था. पूर्व पार्षद के यहां से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद के अलावा ऑफिस से 28 मुहर बरामद किया गया था.

कोट

दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्ष से पूर्व पार्षद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सुशील कुमार, एसएसपी

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मकान पर जेसीबी लेकर कब्जा के लिए पहुंचे पूर्व पार्षद , हंगामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top