Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TAC के अध्यक्ष बनाए गए सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री चमरा लिंडा उपाध्यक्ष, कमेटी में बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी

Tribal Advisory Council: रांची-झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) का गठन कर लिया गया है. टीएसी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनाये गये हैं, जबकि उपाध्यक्ष मंत्री चमरा लिंडा बने हैं. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. मार्च में टीएसी की पहली बैठक होगी. अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. टीएसी में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी 19 सदस्यीय टीएसी में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी शामिल किये गये हैं. टीएसी में कुल 15 विधायक सदस्य के रूप में रखे गये हैं. ये विधायक हैं प्रो स्टीफन मरांडी, आलोक कुमार सोरेन, लुईस मरांडी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, जगत मांझी, दशरथ गगराई, सुदीप गुड़िया, राम सूर्य मुंडा, राजेश कच्छप, जिगा सुसारण होरो, नमन विक्सल कोंगाड़ी और रामचंद्र सिंह. मनोनीत सदस्य के रूप में पोटका निवासी जोसाई मार्डी व रांची के नारायण उरांव को शामिल किया गया है. विभागीय सचिव को कमेटी का सचिव बनाया गया है. कमेटी में सिर्फ एक ही मंत्री कमेटी में इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ही शामिल किये गये हैं. अनुसूचित जनजाति से आनेवाले अन्य मंत्रियों को कमेटी में नहीं रखा गया है. इनकी जगह पर आदिवासी विधायकों को कमेटी में रखा गया है. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम The post TAC के अध्यक्ष बनाए गए सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री चमरा लिंडा उपाध्यक्ष, कमेटी में बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: स्पेशल बन चल रहीं ट्रेनें, नियमित नहीं होने से यात्री चुका रहे अधिक किराया

धनबाद. धनबाद स्टेशन होकर महीनों से चल रही स्पेशल ट्रेनों को नियमित नहीं किया जा रहा है. इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. स्पेशल बन कर चल रही ट्रेनों के नियमित नहीं होने पर यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है. वहीं इन ट्रेनों में जरूरी सुविधाओं का भी अभाव रहने से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ती है. ये ट्रेनें अधिकांश दिन विलंब से ही चलती हैं. इनमें पेंट्रीकार की सुविधा भी नहीं होने से यात्रियों को खाना-पानी के लिए प्लेटफॉर्म के आने का इंतजार करना पड़ता है. इन ट्रेनों को नहीं किया गया है नियमित धनबाद स्टेशन होकर गाड़ी संख्या 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद समर स्पेशल सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा-धनबाद-रांची के रास्ते चल रही है. ट्रेन 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल समर स्पेशल 22 अप्रैल 2024 से हर सोमवार को चल रही है. वापसी में 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद समर स्पेशल 25 अप्रैल 2024 से हर गुरुवार को चल रही है. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच हैं. यह ट्रेन प्राय: फुल होकर चलती है. कई बार इसे परिचालन अवधि विस्तार मिल चुका है. 2022 से चल रही धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 2022 से परिचालित हो रही है. इसकी मांग अधिक रहने पर कई बार अवधि विस्तार के भी ट्रेन को नियमित नहीं किया गया है. भुवनेश्वर से 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस 23 अगस्त 2022 से और धनबाद से 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल एक्सप्रेस 24 अगस्त 2022 से चल रही है. पहले इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था. अब यह ट्रेन हर दिन चल रही है. यह ट्रेन भुवनेश्वर और धनबाद के बीच कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी होकर चल रही है. अक्तूबर से चल रही धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन संख्या 03309 व 03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल का परिचालन एक अक्तूबर 2024 से किया जा रहा है. हर मंगलवार व शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए तथा हर बुधवार व रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए परिचालित हो रही है. इस ट्रेन को नियमित नहीं किया जा रहा है. ट्रेनों का नहीं है धनबाद में वीआइपी कोटा धनबाद होकर सियालदह से बिकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12259 बिकानेर दूरंतो एक्सप्रेस में धनबाद से वीआइपी कोटा नहीं है. सप्ताह में चार दिन चलने वाली चलने वाली इस ट्रेन में धनबाद से कोटा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है. यह सूरत के लिए धनबाद से एक मात्र ट्रेन है. इसके बाद भी कोटा नहीं दिया गया है. वहीं ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में एक दिन होता है. गोवा के लिए जाने वाली यह एक मात्र ट्रेन है जो धनबाद होकर चलती है. इसका भी कोटा धनबाद के पास नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: स्पेशल बन चल रहीं ट्रेनें, नियमित नहीं होने से यात्री चुका रहे अधिक किराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आमदा के पुराना बाजार से निकली शिव की बारात

शिव-पार्वती विवाह को लेकर भक्तों ने व्रत रख रातभर अखंड दीपक जलायाखरसावां. खरसावां के आमदा में शिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हो गया. बुधवार को देर रात भगवान शिव की बारात निकाली गयी. साथ ही शिव विवाह की रस्म निभायी गयी. एक खुले वाहन में दो बच्चों को भगवान शिव व पार्वती के वेश में सजा कर शिव बारात निकाली गयी. शिव की भूमिका में आदित्य केशरी, पार्वती की भूमिका में त्रिशा केशरी, हनुमान की भूमिका में शिवांश केशरी, देवाशीष साहू, भूत-प्रेत की भूमिका में जी भास्कर नजर आये. इस दौरान कई बच्चों को शिवगण के रूप में सजाया गया था. भूत-पिशाच बने बाराती आमदा के पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से शिव की बारात निकाली गयी. विद्युत सज्जा व साउंड की भी व्यवस्था की गयी थी. भगवान शिव से जुड़े भजनों की धुन पर भक्तों को नाचते-झूमते देखा गया. शिव बारात की झांकी बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः मंदिर में समाप्त हुई. शिव-पार्वती के विवाह को लेकर भक्तों ने व्रत रख रातभर अखंड दीपक जलाया. मौके पर भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस दौरान अमित केशरी, सुधीर मंडल, मंजीत केशरी, अंकित केशरी, आलोक जयसवाल, पीयूष केशरी, नयन केशरी, शुभम मोदक, चीकू मोदक, मनीष मोदक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आमदा के पुराना बाजार से निकली शिव की बारात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन

धनबाद. धनबाद होकर कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है. यह ट्रेन श्रीगंगानगर से पांच व कोलकाता से नौ मार्च को चलेगी. इसके लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. अब गिनती की ही सीटें खाली हैं. ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर-कोलकाता स्पेशल पांच मार्च को श्रीगंगानगर से रात 11:00 बजे रवाना होगी. सात मार्च की रात 8:40 बजे धनबाद तथा आठ मार्च की सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 04732 कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल नौ मार्च को कोलकाता से सुबह 9:05 बजे रवाना होगी. दोपहर 3:05 बजे धनबाद तथा 11 मार्च को दिन 11:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. ट्रेन प्रयागराज, आगरा व मथुरा होकर चलेगी. खाटू श्याम दरबार तक पहुंचने का भी विकल्प होगा. ट्रेन का बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, गया, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, मथुरा, डींग, गोविंदगढ़, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, खतिपुरा, जयपुर, चौमू सामीद, रिंगस, सीकर, रशीदपुर खोरी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावटी, चुरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडुंगरगड़, नापसार, बीकानेर, लालगढ़, लुनकरनसर, सूरतगढ़, जैतसर आदि में ठहराव होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: गोविंदपुर में जीटी रोड पर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

गोविंदपुर. गोविंदपुर में जीटी रोड जाम की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. बुधवार को भी जीटी रोड पर जाम लगा, इससे लोगों काे काफी परेशानी हुई. जाम का असर यहां व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है. स्थिति यह हो गयी है कि लोग गोविंदपुर बाजार आने से कतराने लगे हैं. पिछले कई दिनों से गोविंदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. लोगों के काफी प्रयास के बाद भी सड़क जाम से पीछा नहीं छूट रहा है. बुधवार को शिवरात्रि पर प्रशासनी छुट्टी होने के बाद भी गोविंदपुर बाजार में सड़क जाम लग गया. सर्विस लेन पर अतिक्रमण, नाली निर्माण कार्य, पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने तथा साहिबगंज मोड़ के सिग्नल लाइट की टाइम सेटिंग ठीक नहीं रहने के कारण भी यहां जाम लग रहा है. विरोध में लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी से की शिकायत इधर स्थानीय नागरिकों ने गोविंदपुर जीटी रोड चौड़ीकरण कंपनी द्वारा गोविंदपुर ऊपर बाजार के धनबाद मोड़ पर सड़क से ऊंची नाली बनाने का बुधवार को विरोध किया. लोगों ने कहा कि इससे मोड़ और संकरा हो जा रहा है. वाहनों के घूमने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है. ऊपर बाजार के व्यवसायी संदीप विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद भगत, शंभू भगत, विवेकानंद पांडे आदि ने इसकी शिकायत कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से की है. इसके पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर व हाईवे इंजीनियर के साथ नागरिक समिति के पदाधिकारी के बीच विगत 3 फरवरी को हुए समझौते में 220 एमएम की जगह 100 एमएम ऊंची नाली बनाने का फैसला लिया गया था, परंतु 220 एमएम ऊंची नाली बनायी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: गोविंदपुर में जीटी रोड पर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्कता जरूरी : डीजी

Dhanbad News : डीजीएमएस मुख्यालय धनबाद में बुधवार को ‘ट्रॉय दिशानिर्देश और संगठनात्मक और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा’ पर विकास भवन के वर्कशॉप हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीजीएमएस के डीजी उज्ज्वल ताह, डीडीडी अजय सिंह, डीडीजी (स्टेट) जेपी आर्य, बीएसएनएल के डीजीएम (एनडब्ल्यू) अन्विता नाथ व बीएसएनएल के एजीएम (ईबी) कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. जबकि समन्वय डीजीएमएस के निदेशक (सोमा) एन बाला सुब्रमण्यम ने किया. कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को ट्रॉय दिशा-निर्देशों, संगठनात्मक और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी थी. इस दौरान डीजीएमएस के डीजी श्री ताह ने बताया कि बढ़ते साइबर क्राइम के खतरों को देखते सतर्कता जरूरी है. सभी कर्मचारी अपने कार्य वातावरण की सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहें. यह कार्यशाला संगठन के सभी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल व ट्रॉय दिशा-निर्देशों पर अपने ज्ञान को अद्यतन करने के लिए महत्वपूर्ण है. कार्यशाला के प्रथम सत्र में बीएसएनएल के एजीएम (ईबी) कमलेश कुमार ने ट्राई का परिचय व दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. जबकि दूसरे सत्र में डीएमएमएस के सदाशिव ने प्रशासनी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश से संबंधित पावर प्रजेंटेशन दिया. मौके पर बड़ी संख्या में डीजीएमएस व बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्कता जरूरी : डीजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी

Dhanbad News : धनबाद जिले के कुमारधुबी के प्रेमी युवक ने पहले जहर खाया, यह देख उसकी प्रेमिका ने भी जहरपान कर लिया. किस्मत ने साथ दिया और दोनों की जान बच गयी. दोनों की हालत देख परिजनों ने दोनों की शादी बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में ही करवा दी. दो साल से प्रेम प्रसंग, परिजनों ने शादी का किया विरोध : जानकारी के अनुसार कुमारधुबी के आलोक वर्मा (24) व नेहा कुमारी (23) के बीच बीते दो सालों से प्रेम संबंध में थे. दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खायी. जब विवाह करना चाहा तो परिवार ने विरोध किया. निराशा में पहले आलोक वर्मा ने जहर खा दिया, उसके बाद नेहा ने भी जान देने की कोशिश की. दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. जब दोनों के परिवार को उनकी गहरी भावनाओं का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल में ही एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी. दंपत्ति का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत अभी पहले से बेहतर है. आलोक वर्मा ने बताया कि नेहा के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती हैं आलोक व नेहा : आलोक वर्मा ने सोमवार को जहर खा लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे अपने प्रेमी आलोक से मिलने के लिए नेहा ने मंगलवार की रात को एसएनएमएमसीएच की प्वाइजनिंग वार्ड के पास जमकर हंगामा किया. नेहा अपने प्रेमी आलोक से मिलने पहुंची और उसके पास रहने की जिद पर अड़ गयी, लेकिन प्रेमी के परिजनों ने उसे वार्ड में जाने से रोक दिया और जबरन बाहर निकाल दिया. इस पर नेहा भड़क गई और वार्ड के बाहर ही हंगामा करने लगी. बाद में उसने भी जहर खा लिया. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत में सुधार होने के बाद परिजनों ने बुधवार को अस्पताल में ही उनकी शादी करा दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका ने खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में करा दी दोनोंं की शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सीएम के पास पहुंची गया पुल नये अंडरपास की फाइल

Dhanbad News: बजट सत्र के बाद एप्रूवल के लिए भेजा जायेगा कैबिनेट. कैबिनेट से एप्रूवल लेने के बाद शुरू होगा कामDhanbad News: गया पुल नये अंडरपास की फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गयी है. चूंकि मुख्यमंत्री ही पथ निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं. यहां से एप्रूवल के बाद फाइनांस विभाग में फाइल भेजी जायेगी. इसके बाद कैबिनेट से एप्रूवल के बाद अंडरपास का काम शुरू होगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के बाद अंडरपास की फाइल कैबिनेट में भेजी जायेगी. अंडरपास के लिए तीन कंपनियां शीला कंस्ट्रक्शन, राजस्थान व पटना की कंपनी ने टेंडर डाला था. इसमें दो कंपनी राजस्थान व पटना की कंपनी का टेंडर रिजेक्ट हो गया. जबकि शीला कंस्ट्रक्शन ने टेंडर में क्वालिफाई किया, हालांकि इस कंपनी ने प्राक्कलित राशि से 19.9 प्रतिशत रेट अधिक कोट किया है. 10 प्रतिशत तक टेंडर कमेटी इस पर निर्णय लेती है. 10 प्रतिशत से अधिक रेट होने पर कैबिनेट स्तर से निर्णय होता है. टेंडर कमेटी ने शीला कंस्ट्रक्शन रेट करने की पहल की, लेकिन कंपनी द्वारा सहमति नहीं दी गयी. लिहाजा मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी गयी. मुख्यमंत्री से पास होने के बाद फाइल फाइनांस विभागको भेजी जायेगी. इसके बाद कैबिनेट एप्रूवल के लिए भेजी जायेगी. 30.50 करोड़ का है अंडरपास का टेंडर गया पुल नये अंडरपास का 30.50 करोड़ का टेंडर है. शुरुआत में 23.84 करोड़ का डीपीआर बना था. कुछ सप्लीमेंट बजट को डीपीआर में जोड़कर टीएस किया गया. इसमें 5.57 करोड़ रुपये मुआवजा व कुछ यूटिलिटी को जोड़ा गया. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला गया था. अब शीला कंस्ट्रक्शन द्वारा अधिक रेट कोट करने से मामला फंसा हुआ है. क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने कहा : गया पुल अंडरपास की फाइल कैबिनेट में भेजने की तैयारी चल रही है. बजट सत्र के बाद कैबिनेट की बैठक होगी. प्राक्कलित राशि से 19.9 प्रतिशत अधिक रेट कोट किया गया है. कैबिनेट से एप्रूवल होने के बाद ही शीला कंस्ट्रक्शन को काम अवार्ड किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सीएम के पास पहुंची गया पुल नये अंडरपास की फाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र के स्टार्टअप को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग

संबीत परीजा Dhanbad News: एआइ पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म है 73 स्ट्रिंगस. Dhanbad News: इनोवेशन और इंवेनशन के क्षेत्र में आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्रों ने अपनी अलग ही पहचान बनायी है. संस्थान के छात्रों के कई स्टार्टअप ने देश और दुनिया में बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. इस प्रतिष्ठित के क्लब में अब 2014 बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के पासआउट छात्र संबीत परीजा अपने स्टार्टअप 73 स्ट्रिंगस के साथ शामिल हुए हैं. इस एआइ-पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 73 स्ट्रिंगस ने सीरीज बी फंडिंग में शानदार 55 मिलियन डॉलर (लगभग 455 करोड़ रुपये) जुटाये हैं. उन्हें फंडिंग करने वाले प्रमुख कंपनियों में गोल्डमैन सैचे, ब्लैक स्टोन, गोलूब कैपिटल, हैमिल्टन लेन और ब्रैडमैन वेंचर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं. यह फंडिंग हमारे लिए नवाचार को गति देने वाला ईंधन संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर संबीत परीजा ने कहा, “यह फंडिंग हमारे लिए महज एक वित्तीय समर्थन नहीं, बल्कि नवाचार को गति देने वाला ईंधन है. 73 स्ट्रिंगस के जरिए हम निजी पूंजी बाजारों में एआई-संचालित वैल्यूएशन मॉनिटरिंग और डेटा एक्सट्रैक्शन सॉल्यूशंस के माध्यम से क्रांति ला रहे हैं. हमारे लैंग्वेज मॉडल और एडवांस्ड पोर्टफोलियो इंटेलिजेंस के साथ, हम उद्योग के लिए सबसे स्मार्ट और अनुकूलित टूल्स बना रहे हैं. यह निवेश हमें एआइ की सीमाओं को और आगे बढ़ाने की शक्ति देगा, जिससे हमारे क्लाइंट्स को अभूतपूर्व गति, सटीकता और पारदर्शिता मिलेगी.” 73 स्ट्रिंगस क्या करता है? यह एक उभरती हुई फिनटेक कंपनी है, जो एआइ-संचालित डेटा संग्रह, मॉनिटरिंग और वैल्यूएशन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है. यह कंपनी अपने ग्राहकों को वित्तीय संपत्तियों का विश्लेषण, मूल्यांकन और निगरानी करने में सक्षम बनाती है. इससे लेन-देन अधिक कुशल और सटीक हो जाते हैं. संबीत परीजा की यात्रा आइआइटी आइएसएस से पढ़ाई करने के दौरान संबीत परीजा स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर भी रहे थे. उनके करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं. उन्होंने 2018 में 73 स्ट्रिंगस की स्थापना की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र के स्टार्टअप को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 58 शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी गयी प्रोन्नति, हुआ स्थानांतरण

धनबाद. जिला शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति दी गयी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश जारी कर दिया गया है. प्रोन्नति पाने वाले 58 शिक्षकों का स्थानांतरण भी कर दिया गया है. उन्हें संबंधित विद्यालयों में योगदान देने को कहा गया है. प्रोन्नति के लिए तैयार की गयी सूची को 21 फरवरी को हुए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की बैठक में मुहर लगा दी गयी थी. इसके बाद विज्ञान, कला, भाषा एवं उर्दू के शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी. किस विषय के कितने शिक्षकों को मिली प्रोन्नति उर्दू के एक, भाषा के 25, आर्ट्स के 22 और विज्ञान के 10 शिक्षकों को प्रोन्नति मिली है. स्थानांतरित विद्यालय में योगदान की तिथि से यह प्रोन्नति देय होगी. शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान यदि किसी शिक्षक का प्रमाण पत्र गलत मिलता है तो उनकी प्रोन्नति रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अधिक दी गयी राशि की भी एक मुश्त वसूली की जायेगी. यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई लंबित है और इसके निष्पादन के दौरान दोषी मिलने पर उनकी यह प्राेन्नति रद्द कर दी जायेगी. शिक्षक संघों ने जताया आभार जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा ग्रेड 4 में प्रोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना विभिन्न विद्यालयों में करने पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नेहरू हेंब्रम ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद का आभार जताया है. उन्होंने डीएसइ से जल्द ही ग्रेड 2 एवं 3 में प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नेहरू हेंब्रम, कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता, उप महासचिव रामचरित पासी, उपाध्यक्ष रंजन दास, ब्रजेश भट्ट, सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र बर्नवाल, नरेंद्र मंडल, संजय गिरि, मो. इकबाल, शिवेश झा, दीपक कुमार, विजय कुमार, सोमनाथ मरांडी, समीर सोरेन, अमर किस्कू, अजीत महतो ने प्रोन्नति प्राप्त सभी शिक्षकों को बधाई दी है. वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मो. शरिफ रजा की ने सभी को बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: 58 शिक्षकों को ग्रेड-4 में दी गयी प्रोन्नति, हुआ स्थानांतरण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top