Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल है महाशिवरात्रि, 144 वर्षों बाद बन रहा है शुभ संयोग

Maha Shivratri 2025: सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को ज्योतिलिंग के रूप में प्रकट करनेवाली महारात्रि-महाशिवरात्रि का परम- पावन- पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025,बुधवार को पड़ रहा है.आज का दिन शिव भक्तों तथा सनातन धर्मियों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है.इस वर्ष का महाशिवरात्रि पर्व 144 वर्षों वाद महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान का संयोग भी बना हुआ है. शिव मन्दिरों में होती है विशेष पूज विश्वभर में फैले शिवानुरागी शिव भक्त अत्यन्त श्रद्धा-विश्वास के साथ जलाभिषेक-दुग्धाभिषेक-विल्व पत्राभिषेक तथा अन्यान्य विधियों से शिव पूजन कर व्रत रखकर मनाते हैं.देश भर के द्वादश ज्योतिलिंग के साथ-साथ सभी शिव मन्दिरों में विशेष पूजनः अनुष्ठान का कार्य सम्पन्न होगा. महाशिवरात्रि का है विशेष महत्व, शिवजी के विवाह को लेकर ये है मान्यता शिवभक्ति में लोग होते हैं सराबोर शास्त्रीय मान्यता एवं परम्परा के अनुसार आज के दिन बाबा भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था.इसलिए औघड़दानी बाबा भोलेनाथ के भक्त शिवभक्ति में सराबोर होकर शिव बारात निकालकर तथा व्रत रखकर अभिषेक करके मस्ती में आकर शिवरात्रि पर्व मनाते हैं. फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनायी जाती है.शिवभक्तों के लिए शिवरात्रि का व्रत एवं भगवान् शिव की पूजा विशेष फलदायी है.महाशिवरात्रि शिव और शक्ति का मिलन का दिन है.मान्यता है कि इस समय भगवान् शिव का अशं प्रत्येक शिवलिंग में पूरे दिन और रात मौजूद रहता है. भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा से होता है इन्हें फायदा महाशिवरात्रि में शिवजी की पूजा और उपासना करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं तथा भक्तों का हर मनोकामना पूरी करते हैं.स्थाई सुख-समृद्धि,संतान सुख,आयु-आरोग्य की बृद्धि,रोग बाधा से छुटकारा मिलता है.जिन व्यक्तियों की जन्म कुण्डली में कालसर्प दोष,विष योग,शनि की आढैया तथा साढ़ेसाती,साथ ही मंगली दोष व्याप्त है उन्हें शिवरात्रि का व्रत एवं भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा उपासना करना चाहिए. महाशिवरात्रि व्रत से बढ़कर और कोई व्रत नहीं जिन लोगों के घर में कलह,वाद-विवाद,लड़ाई-झगड़े से परेशानी,मामला मुकदमा,आर्थिक हानि,चालू व्यापार बंद हो जाना,भाग्य बाधा,संतान हीनता,विवाह बाधा तथा सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए महाशिवरात्रि व्रत से बढ़कर और कोई व्रत नहीं हैं. 60 वर्षों बाद बन रहा है त्रिग्रही योग इस वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि पर्व के तीन दुर्लभ संयोग बन रहा है. 60 वर्षों बाद त्रिग्रही योग(सूर्य,बुध व शनि कुंभ राशि में रहेंगे),31 वर्षों बाद बुधादित्य योग तथा 7 वर्ष वाद बुधवार का संयोग तथा श्रवण व धनिष्ठा नक्षत्र का युग्म संयोग. 26 फरवरी बुधवार त्रयोदशी तिथि दिवा 9 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का का शुरूआत होगी. चतुर्दशी तिथि का समापन 27 फरवरी बृहस्पतिवार दिवा 8 बजकर 09 मिनट पर होगी,श्रवण नक्षत्र दिवा 4 बजकर 10 तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र,शिवयोग रात्रि 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग है. चन्द्रमा मकर राशि में रात्रि 3.50 के उपरांत कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.इस दिन सुबह से लेकर रात्रि जागरण कर शिव पूजा का विधान है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार चार पहर की पूजा का है विशेष महत्व महाशिवरात्रि के अवसर पर निर्जला व्रत रखकर रात्रि के चारों पहरों में चार बार पूजा करते हैं उन्हें शिवजी के विशेष कृपा मिलता है.समस्त संकट दूर हो जाता है.मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. रात्रि के प्रथम पहर में पूजा का समय-सायं 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 26 मिनट रात्रि के द्वितीय पहर में पूजा का समय-रात्रि 9 बजकर 26 मिनट से (27 फरवरी) की अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट रात्रि के तृतीय पहर में पूजा के समय-अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट से रात्रि 3 बजकर 41 मिनट रात्रि के चतुर्थ पहर पूजा के समय –(27 फरवरी) सुबह 3 बजकर 41 मिनट से प्रातः 6 बजकर 48 मिनट The post कल है महाशिवरात्रि, 144 वर्षों बाद बन रहा है शुभ संयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Urvashi Rautela Net Worth: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चलीं, फिर भी उर्वशी रौतेला हैं करोड़ों की मालकिन, जानें इनकम सीक्रेट्स

Urvashi Rautela Net Worth: उर्वशी रौतेला आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2015 में एक्ट्रेस ने मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था. उर्वशी ने साल 2013 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा. उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी मूवीज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह लव डोज, गाल बन गई, तेरी लोड वे, डूब गए म्यूजिक वीडियोज से भी काफी पॉपुलर हुई है. हालांकि उनकी कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जो सुपरहिट हुई है. हालांकि फिर भी उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. आइये आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. उर्वशी रौतेला की नेट वर्थ उर्वशी रौतेला एक ग्लोबल आर्टिस्ट है और वह एक्टिंग के अलावा रैंप वॉक, फोटोशूट, कोलैबोरेशन से तगड़ी कमाई करती है. जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 250 करोड़ रुपये है. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 236 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 72.6 फॉलोअर्स है और वह सिर्फ 74 लोगों को फॉलो करती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर किसी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए तगड़ी फीस लेती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डाकू महाराज में अपने 3 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी. इसके अलावा उन्होंने ‘स्कंद’ में 3 मिनट के’कल्ट मामा’ आइटम सॉन्ग के लिए 3 करोड़ रुपये लिए. उर्वशी रौतेला के पास हैं ये लग्जरी कारें उर्वशी रौतेला एक लैविश लाइफस्टाइल जीती है. उनके पास 1.83 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 3.5 करोड़ रुपये की फेरारी पोर्टोफिनो, 1.71 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 6 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, ऑडी क्यू 7 सहित कई अन्य महंगी और लग्जरी कारें हैं. Naya Vichar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Naya Vichar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति The post Urvashi Rautela Net Worth: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चलीं, फिर भी उर्वशी रौतेला हैं करोड़ों की मालकिन, जानें इनकम सीक्रेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shahid Kapoor Birthday: इन 7 फिल्मों को शाहिद ने मारी लात, जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, एक ने तो रणबीर कपूर को बनाया रॉकस्टार

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर आज 44 साल के हो गए हैं. शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की. एक्टर ने साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. मूवी में उनका चॉकलेटी अंदाज खासकर फीमेल फैंस को काफी पसंद आया. इश्क विश्क ने उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया. एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्में की है, जिसमें जब वी मेट, कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह शामिल हैं. हालांकि उन्होंने कई ऐसी मूवीज को रिजेक्ट भी की है, जो बाद में सुपरहिट हुई. आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं. रांझणा टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रांझणा पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी. हालांकि एक्टर ने फिल्म को करने से मना कर दिया था. बता दें कि बाद में ये मूवी साउथ एक्टर धनुष को मिली थी, जो सुपरहिट हुई थी. रॉकस्टार इम्तियाज अली की ब्लॉकबस्टर फिल्म रॉकस्टार पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी. हालांकि उस वक्त एक्टर किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त थे और इस वजह से वह ये मूवी नहीं कर पाए. बाद में ये फिल्म रणबीर कपूर को मिल गई और ये सुपरहिट हुई. रंग दे बसंती फिल्म रंग दे बसंती भी शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. हालांकि किस वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट किया था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी. शुद्ध देसी रोमांस शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया और मूवी को दर्शकों ने पसंद किया था. लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि पहले ये मूवी मेकर्स ने शाहिद कपूर को ऑफर की थी. वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार के साथ मेकर्स शाहिद कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. बैंग बैंग फिल्म बैंग बैंग सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और इसकी जगह फिल्म हैदर को करने का फैसला लिया था. गोरी तेरे प्यार में फिल्म गोरी तेरे प्यार में शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. बाद में ये ऑफर इमरान खान को मिली, जिन्होंने फिल्म में करीना कपूर के साथ काम किया था. Naya Vichar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Naya Vichar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति The post Shahid Kapoor Birthday: इन 7 फिल्मों को शाहिद ने मारी लात, जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, एक ने तो रणबीर कपूर को बनाया रॉकस्टार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AUS vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में पहली बार भिड़ंगे ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

AUS vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सातवें मुकाबले में दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों टीमें अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीत चुकी हैं और अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी. दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आज 25 फरवरी, मंगलवार को रावलपिंडी में ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों का मौजूदा फॉर्म शानदार है और वे जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. स्‍टीव स्मिथ की कप्‍तानी में ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्‍लैंड को पांच विकेट से हराया था. वहीं, टेंबा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से करारी शिकस्‍त दी थी. अब ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. सेमीफाइनल की राह होगी आसान इस मुकाबले की अहमियत को दोनों टीमें बखूबी समझती हैं, क्योंकि यहां जीत दर्ज करने से सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्‍का हो जाएगा. ऐसे में कोई भी टीम हार का सामना नहीं करना चाहेगी, जिससे मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मंगलवार, 25 फरवरी को एक बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के बल्लेबाजों, खासकर बेन डकेट, ने 351 रनों पर समेट दिया था. हालांकि, जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी की शानदार पारियों ने आईसीसी इवेंट का रिकॉर्ड बनाते हुए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों विभागों में अफगानिस्तान पर पूरी तरह से दबदबा बनाकर जीत दर्ज की.   AUS vs SA: रावलपिंडी पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के लिए रावलपिंडी की पिच का इस्तेमाल किया गया था. यह एक कम स्कोर वाला मुकाबला रहा, लेकिन मंगलवार को होने वाले अगले मैच के लिए पिच को ज्यादा समतल माना जा रहा है, दोनों टीमों की मजबूत बैटिंग लाइनअप को देखते हुए एक बड़े स्कोर वाले मैच की उम्‍मीद है. इसके अलावा, मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी संभव है, और शाम के अभ्यास सत्रों के दौरान ओस देखी गई है, जो स्पोर्ट्स को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे स्पोर्ट्स आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हाल के वनडे मैचों में भी इस पिच पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. AUS vs SA: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम- वनडे रिकॉर्ड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 26 वनडे मैच स्पोर्ट्से जा चुके हैं. इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में बना था, जहां पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 242 रन रहा है. AUS vs SA: रावलपिंडी का मौसम कैसा रहेगा? इस मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 50 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है. यहां का तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्‍मीद है, जिसमें उतार-चढ़ाव संभव है. बारिश की संभावना को देखते हुए मैच के रद्द होने का खतरा भी बना हुआ है. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के लिए रावलपिंडी की पिच का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि यह कम स्कोर वाला मैच था, लेकिन मंगलवार को होने वाले मैच के लिए मैदान समतल होने की उम्मीद है और हम उच्च स्कोरिंग की उम्मीद कर सकते हैं. मैच के दौरान कुछ बूंदाबांदी की भी उम्मीद है और स्पोर्ट्स से पहले शाम के अभ्यास सत्रों के दौरान ओस देखी गई है. वनडे में AUS vs SA आमने-सामने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अब तक 110 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 55 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 51 बार विजयी रहा है. तीन मैच टाई रहे, और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2023 में कोलकाता में स्पोर्ट्सा गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया था. हाल के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले पांच मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को केवल एक जीत मिली है. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 4 मैच जीते हैं. AUS vs SA: मैच कहां देखें टीवी पर कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स18 लाइव स्ट्रीमिंग- जियोहॉटस्टार AUS vs SA: संभावित प्‍लेइंग इलेवन ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित टीम: ट्रेविस हेड, मैथ्‍यू शॉर्ट, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्‍स कैरी, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, बेन ड्वारहुईस, नाथन एलिस, स्‍पेंसर जॉनसन और एडम जंपा. दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम: टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रेयान रिकल्‍टन, रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मुल्‍डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी. AUS vs SA: दोनों टीमों का स्क्वॉड ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट, एलेक्स केरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, एडम जाम्पा. ट्रेवल रिजर्व: कूपर कोनोली दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डुसेन. ट्रेवल रिजर्व: क्वेना मफाका  नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति मुताह निकाह के जरिए अकबर ने अपने हरम में हजारों स्त्रीओं को रखा, रिझाने के लिए होती थीं साजिशें इंडो–पैसिफिक रीजन का विवाद क्या है? हिंदुस्तान के महत्व को दरकिनार कर चीन क्यों दिखाना चाहता है दादागिरी The post AUS vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में पहली बार भिड़ंगे ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूकंप से फिर कांपी धरती, कोलकाता में महसूस हुए तेज झटके

Earthquake in West Bengal: आज तड़के मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह भूकंप सुबह करीब 6:10 बजे आया और इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई.हालांकि, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की कोई समाचार सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बगाल की खाड़ी में करीब 91 किलोमीटर की गहराई पर था. इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.7 थी और इसका केंद्र सुंदरनगर इलाके के किरगी के पास 7 किलोमीटर गहराई पर था. हालांकि, यहां भी किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र 5 में आता है, जो उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है. कुछ दिनों पहले दिल्ली में आया था भूकंप इसके अलावा, 17 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसके झटके दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा, और आगरा में भी महसूस किए गए थे. दिल्ली सिस्मिक जोन IV में स्थित है, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आता है, और एक्सपर्ट्स के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में प्लेटों की गतिविधियों की वजह से भविष्य में भी भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। इस घटनाओं ने लोगों में घबराहट पैदा की, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. The post भूकंप से फिर कांपी धरती, कोलकाता में महसूस हुए तेज झटके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 चेन्नई सुपरकिंग्स ने लिया बड़ा फैसला, इस धाकड़ को बनाया नया गेंदबाजी कोच

IPL 2025: पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सहायक गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. पांच बार की आईपीएल (IPL) चैंपियन टीम ने सोमवार को इसकी घोषणा की. चेन्नई सुपर किंग्स ने ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘हमारे सहायक गेंदबाजी कोच श्रीराम श्रीधरन को सलाम. चेपॉक की पिच से लेकर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में कई वर्षों तक कोचिंग देने वाले श्रीधरन गर्व के साथ इस नयी यात्रा पर निकल पड़े हैं. श्रीराम ने 2000 से 2004 के बीच आठ वनडे मैचों में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व किया.” बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन टीम में स्टीफन फ्लेमिंग (मुख्य कोच), माइक हसी (बल्लेबाजी कोच) और एरिक सिमंस (गेंदबाजी सलाहकार) के साथ काम करेंगे. सीएसके की स्पिन गेंदबाजी लाइनअप में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, दीपक हुड्डा और रचिन रविंद्र शामिल हैं. श्रीधरन (49 वर्ष) ड्वेन ब्रावो की जगह लेंगे जो अब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में शामिल हो गए हैं. CSK appoints Sriram Sridharan new Assistant Bowling Coach. श्रीधरन श्रीराम का कैरियर हिंदुस्तान के लिए आठ वनडे मैचों में, श्रीराम ने 30.44 की औसत से नौ विकेट लिए, जिसमें 3/44 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. बल्ले से, उन्होंने सात पारियों में 13.50 की औसत से 81 रन भी बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, श्रीराम घरेलू स्तर पर काफी अनुभवी हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए प्रारूप में 13,000 से अधिक रन बनाए हैं और 200 विकेट भी लिए हैं. Say Yellove to our assistant bowling Coach Sriram Sridharan! 💛💪🏻 Brought up from the tracks of Chepauk to a packed portfolio of coaching tenures in Australia and Bangladesh, he embarks on this new journey with the pride! 🦁🥳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/adrzPFnwlq — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 24, 2025 कोचिंग का लंबा अनुभव अपने क्रिकेट के दिनों के बाद, श्रीराम ने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम किया. 49 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 विश्व कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया है. उन्होंने वनडे विश्व कप से पहले तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया था. आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ काम किया है.  23 मार्च- चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK का आगाज IPL के पिछले सीजन के दौरान, सीएसके सात जीत और सात हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पीछे पांचवें स्थान पर रही थी. वह नेट-रन-रेट के आधार पर प्लेऑफ स्थान से चूक गई थी. इस साल सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत इससे एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से होगी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह? Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति The post IPL 2025 चेन्नई सुपरकिंग्स ने लिया बड़ा फैसला, इस धाकड़ को बनाया नया गेंदबाजी कोच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में गिरेगा पारा

Weather Forecast Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी हिंदुस्तान में आज से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 26 से 28 फरवरी के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में पहले से ठंड का मौसम बना हुआ है, और बारिश-बर्फबारी से तापमान और गिर सकता है. दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा अलग था। 25 फरवरी को दिल्ली में हल्की धुंध के साथ सुबह का मौसम रहेगा, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. यूपी बिहार में गिर सकता है तापमान यूपी में भी 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, साथ ही घने कोहरे का भी अलर्ट है. बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़ें.. कांग्रेस पर लग सकता है चंद्र ग्रहण, शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश के आसार हरियाणा और पंजाब में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, मुंबई, ठाणे और पालघर में 26 फरवरी तक गर्मी तेजी से बढ़ सकती है और तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहेगा, जिससे असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में गिरेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL इतिहास में पहली बार, सांसे रोक देने वाला मैच, सुपर ओवर में यूपी ने आरसीबी को हराया

WPL 2025: एक सांसे रोक देने वाले थ्रिलर में, यूपी वारियर्स ने सोमवार को स्त्री प्रीमियर लीग के सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के साथ मात दी. स्त्री प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार किसी मैच का भाग्य सुपर ओवर में तय हुआ. यूपी वॉरियर्स की इस जीत में सोफी एकलेस्टोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी और फिर गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए. जवाब में यूपी वॉरियर्स ने भी इतने ही रन बनाकर मुकाबले को सुपर ओवर तक खींच लिया. RCB vs UP Warriorz. हाई स्कोर वाले मुकाबले में ड्रॉ स्पोर्ट्सने के बाद, ग्रेस हैरिस और चिनेल हेनरी सुपर ओवर में यूपी वारियर्स के लिए पहले बल्लेबाजी करने आईं. किम गर्थ, जिन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 40 रन दिए थे. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने उनको जिम्मेदारी सौंपी. गर्थ ने हैरिस और हर्नी को चुप कराकर अपने ऊपर सौंपे गए विश्वास को चुकाया.  अपनी पहली दो गेंदों पर कुछ रन देने के बाद, गर्थ ने हेनरी को गेंद को स्लॉग करने के लिए कहा, जिन्होंने एक स्वस्थ किनारा ऋचा घोष को दे दिया. आरसीबी के लिए कप्तान मंधाना और घोष छह ओवर में नौ रन का पीछा करने उतरीं. यूपी वारियर्स की ओर से एक्लेस्टोन को आरसीबी की धमाकेदार जोड़ी के खिलाफ स्कोर का बचाव करने का काम सौंपा गया था. उन्होंने अपनी घूमती हुई गेंदों से जादू बिखेरा और पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए. आरसीबी को जीत हासिल करने के लिए छक्के की जरूरत थी और मंधाना को विजयी शॉट लगाने का खामियाजा अपने कंधों पर उठाना पड़ा. एक्लेस्टोन ने पैड पर लो फुल टॉस गेंदबाजी की, लेकिन मंधाना बाउंड्री रोप को पार करने में विफल रहीं और उनकी टीम हार गई. 𝗦𝘂𝗽𝗲𝗿 𝗦𝗼𝗽𝗵𝗶𝗲! 🔝 A special performance from a memorable match! 💛#TATAWPL | #RCBvUPW | @UPWarriorz | @Sophecc19 pic.twitter.com/uXMB2Q4ubg — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 24, 2025 आरसीबी की धमाकेदार बल्लेबाजी इससे पहले यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी की शुरुआत खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में ही मंधाना (06) का विकेट गंवा दिया जो दीप्ति की गेंद पर बोल्ड हो गईं. सलामी बल्लेबाजी डैनी और पैरी ने इसके बाद पारी को संवारा. दोनों ने पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 42 रन तक पहुंचाया. डैनी ने इस बीच ग्रेस हैरिस जबकि पैरी ने साइमा ठाकोर पर छक्का जड़ा.  पैरी ने क्रांति गौड़ की गेंद पर एक रन के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि डैनी ने इसी ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ 13वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन पर छक्के के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. सुपर ओवर से पहले, असाधारण रात एक्शन से भरपूर प्रदर्शनों से भरी थी. आरसीबी ने एलिस पेरी के मात्र 56 गेंदों पर शानदार 90* रन की बदौलत 180/6 तक पहुंचाया.   For her heroics 👇 With bat and ball ✅In the field ✅In the final over ✅In the Super Over ✅ Sophie Ecclestone is the Player of the Match in #RCBvUPW 🙌👌#TATAWPL | @UPWarriorz | @Sophecc19 pic.twitter.com/va8bx5csBT — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 24, 2025 यूपी वारियर्स की एकलेस्टोन ने टाई करवाया आरसीबी के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वारियर्स ने सोफी एकलेस्टोन (33 रन, 19 गेंद, चार छक्के, एक चौका) और श्वेता सहरावत (31) की पारियों की बदौलत 11वें ओवर में 93 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद 20 ओवर में 180 रन बनाकर मुकाबले को टाई करके सुपर ओवर में खींचा. आरसीबी की ओर से एलिस पैरी ने कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने श्वेता को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच कराके यूपी वारियर्स को बड़ा झटका दिया. एकलेस्टोन ने इसके बाद मैच का रुख बदला. उन्होंने 18वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहैम पर दो छक्के मारे जबकि अगले ओवर में साइमा ठाकोर (14) ने एकता बिष्ट पर छक्का जड़ा. यूपी वारियर्स को अंतिम ओवर में 18 रन की दरकार थी. एकलेस्टोन ने रेणुका की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन अंतिम गेंद पर जब एक रन की दरकार थी तो रन आउट हो गईं. कप्तान दीप्ति शर्मा (25) और किरण नवगिरे (24) ने भी उपयोगी पारियां स्पोर्ट्सीं. आरसीबी की ओर से स्नेह राणा (27 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि रेणुका सिंह (36 रन पर दो विकेट) और किम गार्थ (40 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए. नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- Mughal Harem Stories : मुगल स्त्रीएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह? The post WPL इतिहास में पहली बार, सांसे रोक देने वाला मैच, सुपर ओवर में यूपी ने आरसीबी को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरजी कर कांड के दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा : ममता बनर्जी

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में स्त्री जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म व उसकी हत्या की घटना के जिम्मेदार लोगों के लिए सोमवार को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. उन्होंने मृत स्त्री चिकित्सक को अपनी ‘बहन’ कह कर संबोधित किया. साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. वह सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में सीनियर एवं जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की एक विशेष सभा को संबोधित कर रही थीं. सीएम ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रशासन के प्रयासों पर प्रकाश डाला और अपराजिता विधेयक पेश करने पर जोर दिया, जिसमें दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है. ममता बनर्जी ने कहा : मैं आरजी कर अस्पताल में मारी गयी बहन के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. हम इस मामले में उचित सजा की मांग करते हैं. मैं भी इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतरी थी. हमारी प्रशासन ने अपराजिता विधेयक पारित किया था, लेकिन यह अब भी लंबित (राष्ट्रपति के पास) है. बता दें कि अपराजिता स्त्री एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक, 2024 को सितंबर में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था. विधेयक में बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है, यदि उनके अपराध के परिणामस्वरूप पीड़िता की मृत्यु हो जाती है या वह अचेतावस्था में चली जाती है. सीएम ने कहा : मैं अपने भाइयों को हमारी बहनों की सुरक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी सौंपती हूं. आज, कोई लैंगिक असमानता नहीं है, जो एक बहुत ही सकारात्मक माहौल है. प्रशासन निश्चित रूप से अपना काम करेगी, लेकिन मेरा मानना है कि आप (भाई) इस मामले में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में, तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लंबित विधेयक पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की, जिसे राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति कार्यालय को भेजा था. गौरतलब रहे कि पिछले साल नौ अगस्त को कोलकाता के प्रशासनी अस्पताल में 31 वर्षीय चिकित्सक से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज कांड में जूनियर डॉक्टरों का निलंबन वापस मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में एक प्रसूता की मृत्यु मामले में कथित लापरवाही के आरोप में मुख्य ममता बनर्जी ने छह जूनियर चिकित्सकों को निलंबित कर दिया था. सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों का निलंबन वापस लेने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रसूता की मृत्यु मामले में लापरवाही हुई थी. हालांकि, सीनियर चिकित्सक नहीं होने की वजह से जूनियर डॉक्टरों को इलाज करना पड़ा था. ये जूनियर डॉक्टर ही भविष्य में सीनियर डॉक्टर बनेंगे, इसलिए उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन ने यह फैसला लिया है. गौरतलब है कि प्रसूता की मौत के बाद लापरवाही के आरोप में कुल 12 डॉक्टराें को निलंबित किया गया था. इनमें जूनियर चिकित्सकों में डॉ मौमिता मंडल, डॉ भाग्यश्री कुंडू, डॉ सुशांत मंडल, पूजा साहा, डॉ मनीष कुमार व डॉ जागृति घोष शामिल हैं. जूनियर डॉक्टरों की चिंताओं के प्रति राज्य प्रशासन उदासीन : दिलीप कोलकाता. भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जूनियर डॉक्टरों की चिंताओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही हैं. स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी के संबंध में, जो दोषी हैं उन्हें कभी सजा नहीं मिलती. अगर कोई समस्या है, तो कुछ डॉक्टरों को निलंबित कर दिया जाता है. जो डॉक्टर अनियमितताएं कर रहे हैं वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे पार्टी से जुड़े हैं. जूनियर डॉक्टर उनके प्रति व्यवहार के कारण विरोध करते रहते हैं. उनकी बात नहीं सुनी जाती और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता. गौरतलब है कि सोमवार को राज्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति कोलकाता में ””चिकित्सार अरेक नाम सेवा”” का आयोजन किया गया, जहां सीएम ममता बनर्जी भी उपस्थित रहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरजी कर कांड के दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा : ममता बनर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेतन वृद्धि नहीं, हमें न्याय चाहिए : डॉ विप्लव

संवाददाता, कोलकाता स्टेट लेवल ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी (शिकायत निवारण समिति) की ओर से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टर, इंर्टन, सीनियर रेसिडेंट (एसआर) का वेतन बढ़ाने की घोषणा की. पर इससे चिकित्सक वर्ग संतुष्ट नहीं है. इसे लेकर मेडिकल सर्विस सेंटर की ओर से प्रेसवार्ता की गयी. इसमें सेंटर के राज्य सचिव डॉ विप्लब चंद्रा, सर्विस डॉक्टर्स फोरम के महासचिव डॉ सजल विश्वास, कोषाध्यक्ष डॉ सपन विश्वास और नर्सेज यूनिटी की सचिव सिस्टर भास्वती मुखर्जी मौजूद रहे. डॉ चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई बैठक में बंगाल के चिकित्सा और नर्सिंग समुदाय ही नहीं, बल्कि राज्यवासियों को भी गहरी निराशा का सामना करना पड़ा. लोग अभया के लिए वास्तविक न्याय चाहते हैं. धमकी संस्कृति के नेताओं के लिए अनुकरणीय सजा चाहते थे. मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्य का माहौल लौट आये. भय की संस्कृति का अंत हो, भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों के चक्र को रोका जाना चाहिए. लेकिन बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला. कॉलेजों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त दो करोड़ आवंटित किया गया है, जबकि प्रशासनी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयां नहीं हैं. डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के पद रिक्त हैं. अगर मुख्यमंत्री ने अभया के न्याय और धमकी संस्कृति के बारे में कुछ सकारात्मक कहा होता, तो प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर बहुत खुश होते. राज्य प्रशासन की ओर से हर महीने टास्क फोर्स की बैठक कराये जाने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन छह महीने में एक भी बैठक नहीं हुई. जिस तरह से प्रशासन प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को परेशान करने की कोशिश कर रहा है, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा. यह अत्यंत निराशाजनक हैं. इसलिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा. बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का वेतन देश के अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है. इसके बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने अब तक वेतन वृद्धि की मांग नहीं की. क्या मुख्यमंत्री ने आज मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जूनियर डॉक्टरों के वेतन वृद्धि की घोषणा की? आम जनता की तरह हम भी जानना चाहते है कि अभया के असली हत्यारे कब पकड़े जायेंगे? घटना के पीछे का मकसद क्या था? राज्य की जनता इस मामले पर मुख्यमंत्री का बयान सुनना चाहती थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा. आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में धमकी संस्कृति फैलाने वालों के खिलाफ व्यापक आरोपों के बावजूद उन्होंने किसी भी दंडात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया. मेदिनीपुर कांड में आरोपित कंपनी को क्लीन चीट दे दी गयी. लेकिन डॉक्टरों को दोषी ठहरा दिया गया. आखिरकार आंदोलन के दबाव में उन्हें आज छह जूनियर डॉक्टरों का निलंबन हटाने को मजबूर होना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वेतन वृद्धि नहीं, हमें न्याय चाहिए : डॉ विप्लव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top