Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकाया 2500 रुपये मांगने पर कर दी हत्या, शव को छत पर छिपाया

संवाददाता, बैरकपुर खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के सुखचर बाजारपाड़ा इलाके में अपना बकाया 2500 रुपये मांगने पहुंचे एक शख्स की पीट-पीटकर और गले में तार फंसाकर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम अकरम अली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी चिराग गुहा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी के घर की छत से कबाड़ी का काम करने वाले अकरम अली का शव बरामद किया. गिरफ्तार चिराग की मां फरार है. पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम अकरम अली है. वह पेशे से टूटे-फूटे लोहा-टिन खरीदने और बेचने का करता था. कमरहट्टी निवासी अकरम सुखचर इलाके में अपना व्यवसाय करता था. इसी कारण उस इलाके के ही चिराग से उसका परिचय हुआ था. उसने चिराग को महीने भर पहले 2500 रुपये दिये थे. पैसे को लेकर कुछ दिनों पहले दोनों में विवाद हुआ था. इसके बाद शनिवार को अकरम अपना पैसा मांगने के लिए चिराग गुहा के घर गया था. स्थानीय निवासी श्रावणी दास ने कहा कि शनिवार सुबह चिराग के घर से ‘बचाओ, बचाओ, बचाओ’ की चीखें सुनाई दे रही थीं. पूछने पर चिराग की मां ने कहा था कि उसके बेटे को कुत्ते ने काट लिया है. अगले दिन जब बदबू आने लगी, तो सच्चाई का पता चला. देर रात को लोगों ने पुलिस को समाचार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चिराग के घर की छत से शव बरामद किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पैसे मांगने पर ही चिराग ने कबाड़ी की हत्या कर दी है.प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक के गले में एक तार लपेटा हुआ था. गले और मुंह में तार लपेट कर ही उसकी हत्या की गयी है. हत्या के बाद बचने के लिए आरोपी ने अकरम के शव को छत पर छिपा कर रखा था. पुलिस का अनुमान है कि ढाई हजार रुपये के लिए ही विवाद में चिराग ने उसकी हत्या कर दी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी चिराग से पूछताछ कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकाया 2500 रुपये मांगने पर कर दी हत्या, शव को छत पर छिपाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीघा का ढेऊ सागर मनोरंजन पार्क टूटेगा, एनजीटी का निर्देश

फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट जा सकती है राज्य प्रशासन संवाददाता, कोलकाताएनजीटी की पूर्वांचल बेंच ने दीघा का आकर्षक ढेऊ सागर मनोरंजन पार्क को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है. बेंच का कहना है कि पार्क का निर्माण करते समय कोस्टर रेगुलेशन जोन या सीआरजेड कानून का उल्लंघन किया गया है. इस वजह से मंदारमणि के कई होटलों को भी तोड़ने का निर्देश दिया गया था. एनजीटी ने सुप्रीम कोर्ट के तीन निर्देशों का उल्लेख किया है. तीनों ही मामले में पंचायत या नगरपालिका अधिकारी ने कानून का उल्लंघन कर निर्माण की अनुमति दी थी. एनजीटी ने राज्य प्रशासन को कहा है कि अगले तीन महीने में ढेऊ सागर को पुरानी अवस्था में लौटा देना होगा. राज्य प्रशासन इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत जायेगी. इस पार्क को बनाने में पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं किया गया है, इसे लेकर पर्यावरण कर्मी सुभाष दत्त ने एनजीटी में मामला दर्ज कराया था. 2019 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के मौके पर दीघा के समुद्र किनारे यात्रानाला में इस मनोरंजन पार्क को बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी. इसका नाम उन्होंने ही ढेऊ सागर दिया था. कोरोना के बाद इसका काम शुरू हुआ. इस पार्क में मनोरंजन के लिए कई साधन मौजूद है. यह पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है. इसका निर्माण दीघा शंकरपुर विकास परिषद की ओर से किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीघा का ढेऊ सागर मनोरंजन पार्क टूटेगा, एनजीटी का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता फिर सत्ता में आयीं, तो बेच देंगी सभी चाय बागान: शुभेंदु

संवाददाता, कोलकाता विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अलीपुरदुआर के सुभाषिनी चाय बागान के दौरे के दौरान चाय बागानों में आदिवासी श्रमिकों और गोरखा नेताओं से मुलाकात की. राज्य प्रशासन द्वारा चाय बागान की 30 प्रतिशत भूमि को व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमति दिए जाने पर अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले से यहां कोई चाय बागान नहीं बचेगा. बागानों में चाय की खेती के बजाय केवल होटल और रेस्तरां होंगे. इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र प्रशासन से हस्तक्षेप करने और राज्य के कदम को रोकने का आग्रह किया. जवाब में अधिकारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है, तो ऐसे सभी मुद्दे छह महीने के भीतर हल हो जायेंगे. उन्होंने सोमवार को अलीपुरदुआर के कालचीनी में संवाददाताओं से कहा कि अगर ममता बनर्जी 2026 में सत्ता में आती हैं, तो वह सभी चाय बागानों को बेच देंगी. अगर हम सत्ता में आते हैं, तो रोजगार और उद्योग दोनों प्रदान किये जायेंगे. अधिकारी ने चाय बागानों और श्रमिकों की आजीविका के संभावित नुकसान पर बढ़ती चिंताओं को रेखांकित किया और चाय उगाने वाले समुदायों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया. दार्जिलिंग के सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट पहले ही केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और हिंदुस्तानीय चाय बोर्ड से संपर्क कर चुके हैं और उनसे पश्चिम बंगाल प्रशासन के हाल ही में जारी गजट अधिसूचना पर ध्यान देने का आग्रह किया है, जिसमें चाय की भूमि का अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए स्वीकार्य उपयोग 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है. दार्जिलिंग के सांसद ने अधिसूचना जारी करने में राज्य प्रशासन की जल्दबाजी की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल प्रशासन ने घोषणा के एक दिन के भीतर ही यह गजट अधिसूचना जारी करने में जल्दबाजी की. विधानसभा में किसी भी विचार-विमर्श को दरकिनार कर दिया. यह कदम न केवल विभिन्न भूमि कानूनों का उल्लंघन करता है, बल्कि 1953 के चाय अधिनियम का भी उल्लंघन करता है, जिसमें यह अनिवार्य है कि चाय बागानों की संरचनाओं में किसी भी बदलाव के लिए हिंदुस्तानीय चाय बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ममता फिर सत्ता में आयीं, तो बेच देंगी सभी चाय बागान: शुभेंदु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मॉर्निंक वाक कर रहीं विधायक मथुरा के घर की दो बहुओं को सीआइएसएफ के बोलेरो ने मारा धक्का, दोनों घायल

Dhanbad News : जोगता मोड़ स्थित डीसी लाइन रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार को अलसुबह मॉर्निंग वाक पर निकली टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के छोटा भाई बसंत महतो की पत्नी प्रीति देवी एवं प्रीति की चचेरी गोतनी धनेश्वरी देवी को सीआइएसएफ के बोलेरो ने धक्का मार दिया. उससे गिर कर दोनों घायल हो गयीं. घटना में धनेश्वरी देवी का पैर टूट गया है, जबकि प्रीति के सिर पर चोट है. धनेश्वरी देवी को टाटा जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रीति का इलाज असर्फी अस्पताल के आइसीयू में चल रहा है. सूचना पाकर जोगता पुलिस असर्फी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी की जांच के बाद पता लगाया कि उक्त वाहन सिजुआ सीआइएसएफ के अधीन चलता है. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त किया और चालक को हिरासत में ले लिया. मामले चालक ने पुलिस को बताया कि रात्रि गश्ती कर लौट रहे थे. इसी क्रम में नींद लगने के कारण हादसा हो गया. उससे काफी डर गया और वाहन लेकर दूसरे रास्ते से सिजुआ कैंप पहुंचा. इधर, जोगता थानेदार योगेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना के बाद मैं खुद अस्पताल पहुंचा, सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी, जिसमें वाहन का पता चला. शिकायत मिलने पर कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल वाहन को जब्त किया गया है. जानकारी मिलने पर डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. राजगंज में ट्रक की चपेट में आयी बाइक, मां-बेटा घायल राजगंज सिक्स लेन के नीचे मैराकुल्ही- चालीबंगला के बीच हाइवे अंडरपास में एक बाइक व ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में बाइक ट्रक के नीचे गुस गयी. उससे बाइक सवार हरलाडीह के निकट माधवपुर (गिरिडीह) की रहने वाली ललिता देवी (50) व इनका पुत्र पंकज घायल हो गया. ललिता का एक हाथ में ट्रक का चक्का चढ़ जाने वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. राजगंज पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा है. सूचना है कि ट्रक सर्विस लेन में एप्रोच बाइपास मार्ग बंद रहने के कारण गलत दिशा में था. वह बरवाअड्डा की ओर जा रहा था. वहीं विवाह समारोह में भाग लेने कतरास जा रहे बाइक सवार मां व बेटे को ट्रक ने चपेट में ले लिया. दलूडीह हादसे में मृतकों की संख्या सात हुई इधर सूचना है कि पिछले शुक्रवार की रात राजगंज के दलूडीह में घटित सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सहित छह लोगों की मौत के मामले में इलाजरत घायल सुदीप साहा उर्फ पगलू की मौत रविवार को अस्पताल में हो गयी. इस घटना में इसके पूर्व सुदीप की मां श्यामोली साहा, पिता प्रणय साहा, बहन अन्वेशा साहा की मौत हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मॉर्निंक वाक कर रहीं विधायक मथुरा के घर की दो बहुओं को सीआइएसएफ के बोलेरो ने मारा धक्का, दोनों घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: अवैध जल संयोजन के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

धनबाद. अवैध जल संयोजन के खिलाफ नगर निगम ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व पाइप लाइन इंस्पेक्टर के अलावा एजेंसी को टीम में शामिल किया गया. पांच टीम गठित की गयी है. पहले चरण में शहर के वार्ड नंबर 20 से वार्ड 24 तक स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा. अवैध जल संयोजन के अलावा जलकर बकायेदारों पर झारखंड म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. नगर निगम अधिकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 38 हजार वैद्य कनेक्शन है. इनमें मात्र 22 हजार उपभोक्ताओं के घरों से वाटर टैक्स का पैसा नगर निगम को मिलता है. 16 हजार उपभोक्ता वर्षों से वाटर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं. स्पेशल टास्क फोर्स की टीम जांच के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी. इधर, जानकारों का कहना है कि वर्ष 2015 के बाद बिना किसी जांच-पड़ताल के उपभोक्ताओं में वाटर कनेक्शन बांटे गये हैं. इस क्रम में वैसे उपभोक्ता, जिन पर लाखों रुपये वाटर टैक्स बकाया था, उन लोगों ने अपने पुराने कनेक्शन को बंद कर नया कनेक्शन ले लिया है. स्पेशल टास्क फोर्स मामले की गहन जांच करे तो कई अधिकारियों व कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है. बकाया जलकर के लिए 1130 उपभोक्ताओं को नगर निगम ने नोटिस किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: अवैध जल संयोजन के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हुगली से गया जा रही कार पानागढ़ में पलटी, चंदननगर की युवती की मौत

पीछे से एक दूसरी कार के ठोकर मारने से हुआ हादसा, पीछा करने व छेड़खानी का आरोप, मृत युवती इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप की हेड थीं, कार से सहयोगियों के साथ गया जा रही थीं प्रतिनिधि, पानागढ़/हुगली पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ रनडीहा मोड़ से लगे राइस मिल रोड पर रविवार आधी रात भयावह दुर्घटना हो गयी, जिसमें हुगली की रहनेवाली एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गये. मृत युवती की पहचान सुतंद्रा चटर्जी (27) निवासी चंदननगर, हुगली के तौर पर हुई है. सुतंद्रा एक इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप चलाती थीं. बिहार में एक कार्यक्रम के सिलसिले में सुतंद्रा अपनी काले रंग की कार से चालक समेत अन्य चार लोगों को लेकर गया जा रही थीं. बुदबुद के पास पीछे से सफेद रंग की कार की ठोकर से उनकी कार सड़क के किनारे शौचालय की दीवार व पोल को तोड़ते हुए पलट गयी. कार में आगे की सीट पर बैठीं सुतंद्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, इस कार में सवार चालक समेत चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गये. सूचना पाते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को जब्त कर थाने ले गयी. वहीं, पलटी कार में मौजूद घायलों को नजदीकी पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत करार दिया. जबकि चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. हादसे के बाद दूसरी सफेद कार को वहीं छोड़ कर उसमें सवार रहे लोग वहां से भाग गये. तफ्तीश में जुटी पुलिस: मामले की तफ्तीश में पुलिस लग गयी है. मृतका सुतंद्रा चटर्जी हुगली जिले के चंदननगर के नादुआ रायपाड़ा की रहने वाली थीं. वह अपने इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप की हेड थीं. एक कार्यक्रम को लेकर सुतंद्रा अपनी कार से ग्रुप के चार साथियों के साथ बिहार के गया जा रही थीं. ग्रुप के बाकी लोग ट्रेन से रात में गया के लिए निकले थे. सुतंद्रा के कार चालक भद्रेश्वर निवासी राजदेव शर्मा ने बताया कि ‘मैडम’ कार में सामने की सीट पर और बाकी लोग पीछे बैठे थे. इस बीच, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और काली कार में बुरी तरह जख्मी सुतंद्रा चटर्जी(27) और अन्य चार लोगों को नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने सुतंद्रा को मृत करार दिया. मामले की तफ्तीश में पुलिस लग गयी है. सफेद कार में प्लास्टिक के कई गिलास मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस का अनुमान है कि उसमें सवार लोग शराब के नशे में धुत रहे होंगे. काली कार में युवती को देख उससे छेड़खानी की कोशिश की गयी, जिससे यह हादसा हुआ है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है. पानागढ़ कबाड़ीपट्टी के व्यापारी की है सफेद कार : बाद में पुलिस ने बताया कि सफेद कार पानागढ़ कबाड़ीपट्टी के व्यवसायी बबलू यादव की है. सफेद व काली कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. सफेर कार से उतर कर भागे लोगों को पुलिस तलाश रही है. इस बीच, मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. उधर, हादसे की समाचार लगते ही इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के बाकी सदस्य ट्रेन से उतर कर पानागढ़ पहुंच गये हैं. सुतंद्रा की मां को घटना की सूचना दे दी गयी है. सुतंद्रा ही अपने घर की अकेली कमाऊ बेटी थी. कुछ माह पहले ही उसके पिता सुकांत चटर्जी का देहांत हुआ है. तब से वह अपनी मां के साथ रह रही थीं. सुतंद्रा के साथ उसका ग्रुप एक प्रोग्राम के सिलसिले में बिहार के गया जा रहा था. लेकिन पानागढ़ में हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना को लेकर कोशिश के बावजूद पानागढ़ के व्यापारी बबलू यादव का पक्ष नहीं मिल पाया है. क्या कहा पुलिस कमिश्नर ने घटना को लेकर कांकसा थाने में आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के पुलिस कमिश्नर (सीपी) सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि मौका-ए-वारदात या आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अभी तक ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिनसे लगे कि छेड़खानी के इरादे से मृत युवती के पीछे कोई पड़ा था. हालांकि मामला अभी छानबीन के अधीन है. यह कहना गलत होगा कि शराब के नशे में धुत कुछ लोग अपनी कार से आगेवाली कार का सिर्फ इसलिए पीछा करने लगे कि उसमें एक युवती सवार थी. अलबत्ता, दोनों कारें एक-दूसरे को ओवरटेक करने में लगी हुई थीं. पुलिस हरसंभव पहलू से मामले की जांच कर रही है. मृत युवती की कार के चालक ने कहा- पीछा कर रहे थे सफेद रंग की कार में सवार लोग चालक ने कहा कि बुदबुद के पहले बाइपास पर पेट्रोल पंप से तेल भराने के बाद वे लोग आगे बढ़े ही थे कि पीछे से एक सफेद कार उन लोगों का पीछा करने लगी. चालक के मुताबिक सफेद कार आगे-पीछे कर उन लोगों को परेशान करने लगी. आरोप है कि श्वेत कार में सवार लोग मैडम को देख अश्लील इशारे करने लगे. उसके बाद काली कार को चालक राजदेव ने साइड लगा कर रोक दिया. कुछ देर बाद अपनी काली कार से आगे बढ़े, तो फिर सफेद कारवाले पीछे लग गये. उसके बाद अचानक सफेद कार ने काली कार को ठोकर मार दी. किसी तरह वहां से निकल कर काली कारवाले और आगे बढ़े, तो पानागढ़ रनडीहा मोड़ पर उसे फिर टक्कर मारी गयी, जिससे यह कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंभे और शौचालय की दीवार को तोड़ते हुए पलट गयी. किसी तरह काली कार से चालक समेत चारों सवार बाहर निकले और पीछे देखा कि ठोकर मारनेवाली सफेद कार भी खड़ी थी, जिसका आगे का पहिया फट गया था. सफेद कार में सवार लोग ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ की तर्ज पर उखड़ गये और भला-बुरा कहने लगे. फिर वे मौका पाकर भाग गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हुगली से गया जा रही कार पानागढ़ में पलटी, चंदननगर की युवती की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉक्टरों के वेतन में 10 हजार से 25 हजार तक की होगी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के साथ हुई बैठक में की अहम घोषणा स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन में भी बढ़ोतरी का एलान संवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के जूनियर चिकित्सक से लेकर वरिष्ठ डॉक्टरों व हाउस स्टाफ यानी स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन में वृद्धि करने की घोषणा की. अलीपुर स्थित धनधान्य ऑडिटोरियम में चिकित्सकों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्रशासन ने राज्य के प्रशासनी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इंटर्न से लेकर पोस्ट डॉक्टरेट ट्रेनी तक के वेतन में बढ़ोतरी की जायेगी. इसके तहत वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन प्रति माह 15 हजार रुपये बढ़ाया जायेगा, जबकि अन्य श्रेणियों के जूनियर डॉक्टरों का वेतन 10 हजार रुपये तक बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि डिप्लोमा धारक सीनियर रेजिडेंट, पोस्ट ग्रेजुएट सीनियर रेजिडेंट और पोस्ट डॉक्टरेट सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन 15 हजार रुपये तक बढ़ाया जायेगा. वहीं, इंटर्न, हाउस स्टाफ, पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी और पोस्ट डॉक्टरेट ट्रेनी डॉक्टरों के वेतन में 10 हजार रुपये की वृद्धि की जायेगी. डिप्लोमा धारक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को अब 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो पहले 65 हजार रुपये था. पोस्ट ग्रेजुएट सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन 70 हजार रुपये से बढ़ाकर 85 हजार रुपये किया जायेगा. वहीं, पोस्ट डॉक्टरेट सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन अब 75 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉक्टरों के वेतन में 10 हजार से 25 हजार तक की होगी बढ़ोतरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेट पर ताला: सोनारपुर के कारखाने में फंसी हैं धनबाद की सौ युवतियां

रोजगार की मांग में स्थानीय लोगों ने कपड़ा कारखाने पर जड़ा ताला प्रबंधन युवतियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर नहीं जाने दे रहा संवाददाता, पंचेत (धनबाद) दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के रामचंद्रपुर स्थित एक्सोडस फ्यूचरा नीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत करीब एक सौ युवतियां पिछले पंद्रह दिनों से कंपनी के अंदर फंसी हुई हैं. युवतियों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने रोजगार की मांग को लेकर कंपनी में पिछले पंद्रह दिनों से ताला जड़ दिया है. युवतियों का कहना है कि कोई एक साल तो कोई छह महीने से कंपनी में काम कर रही हैं. सभी एक्सपोर्ट क्वालिटी कपड़े की सिलाई व डिजाइन का काम करती हैं. कंपनी के अंदर रहती हैं. पिछले 15 दिनों से काम ठप रहने के कारण सभी युवतियां अपने घर लौटना चाहती हैं. सभी मजदूर झारखंड के निरसा विधानसभा क्षेत्र के पंचेत के बेनागड़िया, पतलाबाड़ी, बांदा आदि गांव की निवासी हैं. एचआर को घर जाने के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन युवतियों का आरोप हैं कि उन्हें यह कहकर बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है कि कंपनी के गेट के बाहर निकलने से उनको जान का खतरा है. है. युवतियों ने परिजनों को वीडियो भेजकर मामले की जानकारी दी है. कारखाने में फंसी कामगार युवतियों में शामिल गुड़िया ने फोन पर बताया: असली दिक्कत सैलरी को लेकर मालिक और स्थानीय कामगारों के बीच के विवाद के चलते पैदा हुई है. यहां काम नहीं हो पा रहा है, तो हमलोग यहां करें क्या? हम चाहते हैं कि या तो घर जायें या किसी दूसरी जगह जाकर काम तलाशें. पर, कारखाना परिसर बाहर से निकल पाना ही मुश्किल हो गया है. गुड़िया ने यह भी जानकारी दी कि वे लोग निरसा (झारखंड) के विधायक अरूप चटर्जी से संपर्क साधे हैं. उन्होंने हस्तक्षेप का आश्वासन दिया है और संभवत: मंगलवार को पुलिस भी मामले में दखल देगी. संभव है कि पुलिस यहां फंसी झारखंड की युवतियों को कारखाना परिसर से निकाल कर स्टेशन तक जाने में मदद कर दें. देखने की बात है कि मंगलवार को होता क्या है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेट पर ताला: सोनारपुर के कारखाने में फंसी हैं धनबाद की सौ युवतियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आरजेकेएस के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि : आसनी सिंह

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ (आरजेकेएस) का मिलन समारोह सोमवार को कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि धनबाद की पूर्व मेयर सह राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह की उपस्थिति में बीके झा व अरुण प्रकाश पांडेय समेत बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के कई कर्मियों ने आरजेकेएस की सदस्यता ग्रहण की. गौरतलब है कि बीके झा व अरुण पांडेय ने कुछ दिन पूर्व में ही जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के कोयला भवन शाखा अध्यक्ष व सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. वह पिछले एक दशक से जमसं के सक्रिय पदाधिकारी थे. मौके पर आसनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि है. बीसीसीएल प्रबंधन को अपने कर्मियों का मूल अधिकार हर हाल में देना होगा. इसके लिए हमारा संगठन आरजेकेएस किसी भी लड़ाई के लिए सक्षम है. कार्यक्रम के शुरुआत में अरुण पांडेय व बीके झा ने 51 किलो के माला व तलवार भेंट कर अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह का स्वागत किया. कार्यक्रम में ही बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मियों ने जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) छोड़ राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर कोयला भवन शाखा के अध्यक्ष कौशिक चटर्जी, सचिव दरोगा महतो, उपाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी, सांतनु बनर्जी, अनिल कुमार पांडेय, राम स्पोर्ट्सावन शर्मा, क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह, संगठन सचिव हेमंत कुमार, सतीश कुमार पांडेय, सुमंत कुमार कुर्मी, सुमित रंजन, संदीप रॉय, जेएम के अड्डीसन, राजकुमार, सुरभि सिंह, मुन्नी देवी, रिंकू कुमारी, रीना कुमारी, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे. बीसीसीएल डीपी को सौंपा ज्ञापन : कार्यक्रम के पश्चात आरजेकेएस अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया से कोयला भवन में मिलीं. श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित एक मांगपत्र भी सौंपा. मजदूरों के हक की लड़ाई रहेगी जारी : अरुण पांडेय अरुण पांडेय ने आरजेकेएस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मजदूरों के न्याय व अधिकारी के लिए उनकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी. बीसीसीएल कर्मियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मजदूरों के शोषण के विरुद्ध संगठन के माध्यम से कोलियरी व एरिया से लेकर कंपनी मुख्यालय तक लड़ाई लड़ी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आरजेकेएस के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि : आसनी सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: पृथ्वी पर सामूहिक विनाश का कारण बनेंगी मानवीय गतिविधियां

धनबाद. आइआइटी आइएसएम में जूलॉजी विभाग की ओर से दूसरे शताब्दी व्याख्यान का आयोजन सोमवार को किया गया. इसका विषय था ‘पृथ्वी पर जीवन का सामूहिक विनाश: अतीत, वर्तमान और भविष्य. इसमें प्रोफेसर सुनील वाजपेयी, प्रोफेसर (एचएजी), पृथ्वी विज्ञान विभाग, आइआइटी रुड़की और बिरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के पूर्व निदेशक ने व्याख्यान दिया. गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में आयोजित इस व्याख्यान में प्रो. वाजपेयी ने अतीत की जैव विविधता और पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया. बताया कि सामूहिक विनाश की घटनाएं पृथ्वी पर अल्प समय में बड़ी जैव विविधता की हानि का कारण बनती हैं. इतिहास में अब तक पांच प्रमुख सामूहिक विनाश की घटनाएं हुई हैं. इनमें ऑर्डोविशियन, डेवोनियन, पर्मियन, ट्रायसिक और क्रेटेशियस शामिल हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि पृथ्वी इस समय छठे सामूहिक विनाश होलोसीन या एंथ्रोपोसीन का सामना कर रही है, जो मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों जैसे आवास विनाश, प्रदूषण, प्रजातियों का अत्यधिक शोषण और जलवायु परिवर्तन से प्रेरित है. वर्तमान में प्रजातियों के विलुप्त होने की दर प्राकृतिक दर से 100 से 1,000 गुना अधिक है, जो वैश्विक पारिस्थितिक तंत्र के लिए गंभीर खतरा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: पृथ्वी पर सामूहिक विनाश का कारण बनेंगी मानवीय गतिविधियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top