Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanam Teri Kasam 2: क्या सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Sanam Teri Kasam 2: ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज के बावजूद फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस कर पाई. फिल्म को उम्मीद से ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और कई सिनेमाघरों में हाउसफुल शो देखने को मिले. फिल्म को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है और इसके गाने और डायलॉग आज भी फैंसों को याद है. मूवी की सफलता के बीच मेकर्स ने घोषणा की अगले साल वह सनम तेरी कसम 2 लेकर आएंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही कि मूवी का हिस्सा श्रद्धा कपूर होंगी. इसपर लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने रिएक्ट किया. क्या सनम तेरी कसम 2 में होंगी श्रद्धा कपूर? दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू से पूछा गया कि क्या वह सनम तेरी कसम के सीक्वल में श्रद्धा कपूर को कास्ट करने पर विचार करेंगे. इसपर राधिका ने कहा, “श्रद्धा को प्लीज टैग कर दो.” हालांकि सनम तेरी कसम में मावरा होकेन यानी सरू के किरदार की मौत हो जाती है. ऐसे में हो सकता है कि दूसरे पार्ट में एक नया कैरेक्टर मेकर्स लेकर आए. फिलहाल श्रद्धा के फैंस ये जानकर काफी खुश हो गए. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) फैंस कर रहे ये कमेंट श्रद्धा कपूर के सीक्वल में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स सिर्फ सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को ही रखने की बात कर रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सरू सनम तेरी कसम 2 के लिए सबसे अच्छी. एक यूजर ने लिखा, मुझे श्रद्धा पसंद है लेकिन सरू के रोल में नहीं. एक यूजर ने लिखा, मावरा की जगह कोई नहीं ले सकता. फिलहाल अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में मेकर्स किस एक्ट्रेस को लेकर आते हैं. यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: सनम तेरी कसम के आगे हस्तर का खौफ हुआ कम, फिल्म 13वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर… The post Sanam Teri Kasam 2: क्या सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? मेकर्स ने बताई सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होने वाला है द्विद्वादश राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगा शुभ समय

Dwadash Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और इसे पिता तथा आत्मा का प्रतीक माना जाता है. इस प्रकार, सूर्य की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. वर्तमान में सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में स्थित है. इसके साथ ही, वह यम के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं. इस स्थिति में इन तीन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए, इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानें. कब बनने वाला है द्विद्वादश राजयोग आज 20 फरवरी को रात 10:25 बजे सूर्य और यम एक-दूसरे से 30 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इस स्थिति में द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है. वृषभ राशि सूर्य यम के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे शुभ संकेत मिल रहे हैं. जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संपत्ति, आवास और वाहन की खरीदारी का अवसर प्राप्त हो सकता है. नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक रहेगी. संतान की ओर से कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. मीन राशि सूर्य और यम का द्विद्वादश योग जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है. व्यापार में नए अनुबंध, समझौते या कई नए प्रोजेक्ट्स की संभावना है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का उपहार मिल सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कुंभ राशि सूर्य और यम का द्विद्वादश योग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है. सभी क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है. यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है. The post होने वाला है द्विद्वादश राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगा शुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारतीय टीम में पांच स्पिनर्स का क्या काम? रोहित शर्मा ने बताया सीक्रेट प्लान, कर दिया खुलासा

Champions Trophy 2025: हिंदुस्तानीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हिंदुस्तानीय टीम की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि आखिर टीम में 5 स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने की क्या जरूरत थी? इस पर अब हिंदुस्तानीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि हिंदुस्तानीय टीम का यह फैसला एक खास रणनीति के तहत लिया गया है. हिंदुस्तानीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित टीम में पांच स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने के फैसले का बचाव किया है. उन्होंने साफ किया कि इनमें से तीन खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं, जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और हिंदुस्तानीय रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. स्पिनर्स से मिलेगी टीम को गहराई टीम इंडिया ने इस बार स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को बतौर विशेषज्ञ स्पिनर शामिल किया है, जबकि रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. इन तीनों को टीम में शामिल करने का मकसद गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई लाना है. हिंदुस्तानीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, “केवल दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं, बाकी तीन ऑलराउंडर हैं. वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलता है. अन्य टीमों में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ज्यादा होते हैं, इसलिए वे छह तेज गेंदबाज चुनते हैं, लेकिन हमने अपनी ताकत के हिसाब से टीम बनाई है. जडेजा, अक्षर और वाशिंगटन टीम को एक अलग आयाम देते हैं. हम ऐसे खिलाड़ी चाहते थे जो एक से ज्यादा कौशल में माहिर हों.” Rohit Sharma Press Conference. ओस और पिच को लेकर भी बोले रोहित दुबई में पिछले कुछ दिन से बरसात हो रही है और हिंदुस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को पहले मैच में इस मौसम का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ओस की भूमिका अहम हो जायेगी. रोहित ने कहा, ‘‘हमारे पास उसका सामना करने के लिये संसाधन है . गेंदबाजों के मददगार हालात होने पर हमारे पास उसका फायदा उठाने के लिये गेंदबाज है और बल्लेबाजी करने पर हमें पता है कि क्या करना है.’’ पाकिस्तान की हार से हिंदुस्तान को बड़ा फायदा, सेमीफाइनल लगभग पक्का, ऐसा बन रहा समीकरण वरुण चक्रवर्ती पर दिया बड़ा बयान टीम में अंतिम समय पर शामिल किए गए वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी रोहित ने दिलचस्प बयान दिया.“वह नेट्स पर बहुत ज्यादा वैरिएशन नहीं डालता, लेकिन उसकी गेंदबाजी में खास काबिलियत है. वह नहीं चाहता कि बल्लेबाज पहले से उसके हथियार पहचान लें. जब सही समय आएगा, तब वह अपने खास गेंदबाजी कौशल का उपयोग करेगा यह अच्छी बात है. उसके पास विशेष अस्त्र हैं जिन्हें वह मौका पड़ने पर इस्तेमाल करेगा.” हिंदुस्तानीय टीम की नजर ट्रॉफी पर आठ साल बाद वापसी कर रही चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “यह सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स की तरह बेहद अहम है. हमें इसे जीतने के लिए बहुत सी चीजें सही करनी होंगी.” हिंदुस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले मुकाबले में आज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगा. टीम की रणनीति और संयोजन को लेकर सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी. हिंदुस्तान पहला मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार आगाज करना चाहेगा. ‘हमें उम्मीद नहीं थी’, हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को समझ आया, इसको बताया कारण ग्लेन फिलिप्स का चमत्कारिक कैच, अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा, पाकिस्तानी कप्तान की बत्ती गुल ‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा The post हिंदुस्तानीय टीम में पांच स्पिनर्स का क्या काम? रोहित शर्मा ने बताया सीक्रेट प्लान, कर दिया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के औरंगाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अस्पताल से रेफर होने पर रास्ते में तोड़ा दम

बिहार के औरंगाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. रफीगंज प्रखंड के हाजीपुर गोला बाजार के समीप अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही लभरी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र गोविंद कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना बुधवार के रात की है. घर से निकला था युवक, खून से लथपथ मिला शव गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि गोविंद बुधवार की शाम अपने घर पर था. करीब साढ़े सात बजे के आसपास वह अपने घर से एक किलोमीटर दूर बाजार जाने के लिए निकला था. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि अपराधियों द्वारा गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया गया है. सूचना पर जब घटनास्थल पर सभी पहुंचे तो देखा कि गोविंद खून से लथपथ पड़ा हुआ था. ALSO READ: बिहार के औरंगाबाद में रात में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, सुबह एक युवक का शव निकाला गया बाहर तीन जगह किया गया रेफर, पटना ले जाने के दौरान मौत वहीं घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. किसी तरह परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से गोविंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के भी डॉक्टरों ने गोविंद की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया. मगध मेडिकल कॉलेज गया में कुछ देर उपचार के बाद जब गोविंद की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने वहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन गोविंद को लेकर पटना जा रहे थे. इसी दौरान अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई. सीने और कमर में मारी गोली मौत के बाद परिजन गोविंद के शव को लेकर रफीगंज थाना पहुंचे. इसके बाद रफीगंज थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने गोविंद को दो गोली मारी है. पहली गोली सीने में और दूसरी गोली कमर में लगी है. पास के ही गांव के रहनेवाले पर गोली मारने का आरोप है. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं है. घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता था युवक परिजनों ने बताया कि गोविंद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. अपराधी ने घटना को अंजाम किस वजह से दी इसकी जानकारी नहीं है. परिजनों ने बताया कि मृतक गोविंद के पिता राजेंद्र चौधरी जिला भविष्य निधि में कर्मचारी के रूप में पदस्थापित हैं. वर्तमान में उनकी ड्यूटी कुटुंबा ब्लॉक में लगी है. गोविंद पांच भाइयों में चौथे नंबर पर है. वह घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. बोले थानाध्यक्ष… मामला संदेह के घेरे में है. पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मृतक के भाई आशीष कुमार द्वारा घटना से संबंधित एक आवेदन थाना में दिया गया है. रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post बिहार के औरंगाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अस्पताल से रेफर होने पर रास्ते में तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rekha Gupta Son Video : 30 साल की मेहनत सफल, रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज का आया रिएक्शन

Rekha Gupta Son Video : दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा, ”यह अच्छी बात है कि एक स्त्री को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया गया है. हमें पूरा भरोसा है कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा पाएंगी. उनकी 30 साल की मेहनत सफल साबित हुई है. उन्होंने कड़ी मेहनत की है और यह सब उन्होंने अपने दम पर किया है. उन्होंने डूसू से शुरुआत की. हम उन्हें यह मौका देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी और सभी का शुक्रिया अदा करते हैं.” देखें वीडियो #WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta’s son, Nikunj says, “It is good that a woman has been given the opportunity to be the CM. We are confident that she will be able to shoulder her responsibility very well. Her 30-year-long hard work has proved to be successful. She has… pic.twitter.com/UXesCIMM8g — ANI (@ANI) February 20, 2025 रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता कहती हैं, ”अच्छा काम करो.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भावी मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामनाएं भेजती हैं, तो उन्होंने कहा, ”हां, निश्चित रूप से” #WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta’s mother-in-law Meera Gupta says, “…Work well.” When asked if she sends her best wishes to the CM-designate, she says, “Yes, certainly…” pic.twitter.com/vTaT3RWgZq — ANI (@ANI) February 20, 2025 The post Rekha Gupta Son Video : 30 साल की मेहनत सफल, रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज का आया रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kapil Mishra : पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा, पानी भी नहीं पीते

Kapil Mishra : दिल्ली की नयी प्रशासन में प्रवेश वर्मा सहित छह कैबिनेट मंत्री होंगे. उन्हें गुरुवार दोपहर को पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें एक नाम कपिल मिश्रा का भी है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने कहा, ”मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने उन्हें (कपिल मिश्रा को) अपनी टीम (दिल्ली मंत्रिपरिषद) में शामिल किया है. दिल्ली के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा. यह सब भगवान के आशीर्वाद से हो रहा है.” #WATCH | Delhi: Priti Mishra, wife of BJP leader Kapil Mishra, says, “I feel so proud. I express gratitude to PM Modi that he has included him (Kapil Mishra) in the team (Council of Ministers in Delhi). Whatever is needed for the development of Delhi will be done…It is all… pic.twitter.com/tgU4Y8ouVW — ANI (@ANI) February 20, 2025 कपिल मिश्रा राजनेता के अलावा अच्छे पति भी हैं कपिल मिश्रा जितने अच्छे राजनेता है, उतने ही अच्छे वो एक पति हैं. कपिल मिश्रा अपनी पत्नी को पूरा सम्मान देते हैं. पत्नी के लिए वे करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं. इस संबंध में asianetnews.com ने समाचार प्रकाशित की थी. प्रीति और कपिल मिश्रा दोनों एक-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के आंबेडकर कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं. दोनों ने सोशल वर्क में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए. दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा एक इंटरव्यू के दौरान कपिल मिश्रा की पत्नी ने बताया था कि पति उनके लिए हर साल करवाचौथ का व्रत रखते हैं. पत्नी के लिए मिश्रा पूरी श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत रखते हैं. व्रत को खोलने के बाद दोनों लॉन्ग ड्राइव पर चले जाते हैं. इसके बाद बाहर ही खाना खाते हैं. इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम अद्विता है. #WATCH | BJP leader Kapil Mishra, who will take oath as a Delhi minister today, says, “It is a historic day. The people of Delhi have accepted PM Modi’s vision, which we will implement…” pic.twitter.com/5u0WkF8m28 — ANI (@ANI) February 20, 2025 यह ऐतिहासिक दिन : कपिल मिश्रा दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ”यह ऐतिहासिक दिन है. दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को स्वीकार किया है, जिसे हम लागू करेंगे.” The post Kapil Mishra : पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा, पानी भी नहीं पीते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan news: रोजगार के नाम पर बीमारी बांट रही कंपनी : हरेलाल

चांडिल. चांडिल थाना के लाखा गांव स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी (वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार को हारुडीह गांव में बैठक की. बैठक में भादुडीह, रुदिया व चिलगू पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से गांव वालों को काफी परेशानी हो रही है. समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया. हरेलाल महतो ने कहा कि वर्ष 1982 से कंपनी चल रही है. लेकिन इस तरह की भयावह स्थिति कभी देखने को नहीं मिली थी. कंपनी रोजगार देने की बात कहकर प्रदूषण फैलाकर ग्रामीणों में बीमारियां बांट रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि वह सबसे पहले प्रदूषण नियंत्रण करें. वहीं बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि सात दिनों में कंपनी प्रदूषण को नियंत्रित नहीं करती है तो बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत नेशनल हाइ-वे जाम, कंपनी गेट जाम आदि आंदोलन किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan news: रोजगार के नाम पर बीमारी बांट रही कंपनी : हरेलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एनएचआरएम घोटाले से प्रमोद सिंह के सहयोगियों के तार जुड़े

धनबाद. नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले, झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वर्ष 2016 में छापेमारी कर उनकी करोड़ों की अवैध संपत्ति उजागर की थी और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. उस समय प्रमोद सिंह झरिया सह जोड़ापोखर सीएचसी चासनाला में ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के पद पर थे. अब इडी ने उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. जिन लोगों के यहां छापे मारे गए, वे सभी एनआरएचएम घोटाले या प्रमोद सिंह से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं. क्या है मामला प्रमोद कुमार सिंह धनबाद के निवासी हैं और एनआरएचएम में हुए नौ करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी हैं. जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने उसे 12 बार समन भेजा था, लेकिन वह एजेंसी के सामने प्रस्तुत नहीं हुए़. इसके बाद इडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस घोटाले से जुड़े केस में इडी ने धनबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने प्रमोद सिंह के ड्राइवर अजीत सिंह के भूली स्थित आवास की भी तलाशी ली थी. प्रमोद सिंह पहले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे, लेकिन बर्खास्तगी के बाद उसने कोयला कारोबार में कदम रखा. कैसे हुआ घोटाला ? झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एनआरएचएम के तहत वर्ष 2011-12 में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) के लिए आवंटित छह करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की गड़बड़ी पकड़ी थी. इस मामले में एसीबी ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे बाद में इडी ने अपने हाथ में ले लिया. प्रमोद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीएचसी के लिए आवंटित धनराशि को अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया और उसे गलत तरीके से खर्च किया.पीएचसी के 10 अकाउंट्स की राशि प्रमोद सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी. उनकी पत्नी प्रिया सिंह के खाते में भी अवैध रूप से पैसे भेजे गए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एनएचआरएम घोटाले से प्रमोद सिंह के सहयोगियों के तार जुड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 21 तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Dhanbad news: महाशिवरात्रि का शाही स्नान करना मुश्किल होने वाला है. कारण रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है. प्रयागराज होकर लौटने वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. 26 घंटे विलंब चल रही कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल : कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल 26 घंटे लेट चल रही है. कोयंबटूर से प्रयागराज होकर धनबाद आनेवाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 26 घंटे विलंब से चलने से यह ट्रेन गुरुवार के स्थान पर शुक्रवार को आयेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल 24 घंटे लेट चल रही है. ट्रेन को धनबाद से 18 फरवरी की रात 11 बजे प्रस्थान करना थ. लेकिन इस ट्रेन के 19 फरवरी बुधवार की रात 11 बजे प्रस्थान करने की उम्मीद है. रद्द रहने वाली ट्रेनें 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 21 तक रद्द 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 को रद्द12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 22 व 23 को रद्द 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 21 को रद्द22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 20 व 22 को रद्द 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 20 व 21 को रद्द डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: 21 तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : कल प्रगति यात्रा के दौरान दनियावां के तोप प्लस टू स्कूल से मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

संवाददाता,पटना : पटना जिले में 21 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है. इस दौरान अलग-अलग विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन होने के साथ ही नयी योजनाओं का शिलान्यास होना है. जानकारों के अनुसार प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले बाढ़ की बेढ़ना पंचायत जायेंगे. इसके बाद दनियावां के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोप से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इससे संबंधित शिलापट्ट राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोप में रखे जा रहे हैं. वहां से मौर्यालोक में मल्टी लेवल कार पार्किंग व कदमकुआं में मॉडल वेंडिंग जोन का ऑनलाइन उद्घाटन होने की संभावना है. हालांकि, इसमें फेरबदल भी हो सकता है. सीएम के कदमकुआं में मॉडल वेंडिंग जोन जाने की भी चर्चा हो रही है. गुरुवार को प्रगति यात्रा को लेकर कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. मौर्यालोक में बनी मल्टी लेवल कार पार्किंग मौर्यालोक में दो भागों में मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है. डॉली शटल सिस्टम वाली यह पहली कार पार्किंग है. यहां 156 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. कदमकुआं में मॉडल वेंडिंग जोन कदमकुंआ में मॉडल वेंडिंग जोन का निर्माण हुआ है.इसमें 22 हजार वर्गफुट में 200 वेंडरों को दुकान लगाने की जगह मिलेगी. इसके अलावा 300 बाइक के लिए स्वचालित वाहन पार्किंग की भी सुविधा रहेगी. तोप में स्पोर्ट्स का मैदान तैयार दनियावां के तोप प्लस टू स्कूल के स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण किया गया है. इसमें बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, हाइ व लाॅंग जंप ट्रैक बनाये गये हैं. 21 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा. सीएचसी व पंचायत प्रशासन भवन का निर्माण भी पूरा हो गया है. ऐमन बिगहा होकर तोप गांव सीएचसी पहुंचनेवाली सड़क को बिहटा-सरमेरा एसएच-78 से जोड़ने की घोषणा हो सकती है. पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा उमानाथ मंदिर उमानाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूम में विकसित करना है. इसके लिए गंगा घाटों व सीढ़ी का निर्माण, पार्किंग जोन, रिवर फ्रंट पार्क, सामुदायिक भवन, वेंडिंग जोन, मोक्षधाम का काम होगा. बेढ़ना पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेंटर, पुस्तकालय, सुधा केंद्र, कचरा प्रसंस्करण इकाई आदि का उद्घाटन होना है. उसरी-छितनावा सड़क का निर्माण पूरा प्रगति यात्रा में दानापुर में उसरी-छितनावा सड़क का उद्घाटन व निसपुरा लख पर फ्लाइओवर का शिलान्यास होना है. सोन सुरक्षा तटबंध पर नयी सड़क के निर्माण की घोषणा किये जाने की संभावना है. बिहटा-मनेर सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया जाना है. 30 लाख से नौबतपुर के रामपुर में पहला मनरेगा पार्क तैयार नौबतपुर के रामपुर में पहला मनरेगा पार्क बन कर तैयार है. मुख्यमंत्री 21 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे. यह पार्क एक बीघा प्रशासनी जमीन पर 30 लाख रुपये से तैयार किया गया है. मनरेगा पार्क के कार्यक्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पार्क का काम लगभग पूरा हो गया है. उद्घाटन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. पार्क में सभी उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं हैं. बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए ओपन जिम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : कल प्रगति यात्रा के दौरान दनियावां के तोप प्लस टू स्कूल से मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top