Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिहार में कब्र से निकली शराब की बोतलें, कब्रिस्तान बना दारू धंधेबाजों का ठिकाना, देखिए वीडियो

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन शराब तस्कर चोरी-छिपे शराब का अवैध धंधा करने से बाज नहीं आते. आए दिन पुलिस की कार्रवाई भी सामने आती है. शराब को छिपाने का अजब-गजब तरीका भी ये तस्कर निकालते हैं. कहीं दूध और गैस के टैंकर में तो कहीं एंबुलेंस में शराब के खेप को छिपाकर ले जाते ये तस्कर धराए हैं. अब रोहतास जिले में एक मामला सामने आया है जहां कब्रिस्तान में कब्र में शराब का खेप छिपाया गया था. जिसे पुलिस ने बरामद किया है. रोहतास में कब्रिस्तान से शराब का खेप बरामद रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र का यह मामला है. जहां कादिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास एक कब्रिस्तान में पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को सूचन थी कि कुछ असमाजिक तत्व यहां आकर जमा होते हैं और संदिग्ध गतिविधि को अंजाम देते हैं. जिसके बाद पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर छापेमारी की तो कब्र में छिपाकर रखी गयी शराब के बोतलों से भरी बोरी बरामद हुई. मौके पर से धंधेबाज फरार हो गए. ALSO READ: Photos: पटना जंक्शन पर 4 स्त्रीएं बेहोश होकर गिरीं, नहीं थम रहा महाकुंभ जाने वालों का सैलाब 50 लीटर शराब बरामद हुआ दरिगांव थाना के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने कब्रगाह से शराब मिलने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि जब छापेमारी की गयी तो करीब 50 लीटर शराब यहां से बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि महुआ शराब यहां छिपाकर रखा गया था. दो साल पहले भी जब्त हुआ था शराब बता दें कि वर्ष 2023 में भी यहां कब्र से शराब का खेप बरामद किया गया था. पुलिस ने तब केस दर्ज करके कार्रवाई भी शुरू की थी. देसी शराब को धंधेबाजों ने यहां कब्र में छिपाकर रखा था. जब टहलने गए किसी व्यक्ति की नजर खुदे हुए कब्र की तरफ गयी तो गांव के लोगों को जुटाया था. कब्र में शराब की खेप छिपाई हुई मिली थी. The post Video: बिहार में कब्र से निकली शराब की बोतलें, कब्रिस्तान बना दारू धंधेबाजों का ठिकाना, देखिए वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील और तेजू के परिवार की आपस में मुलाकात होती है. तेजू कहती है कि ये संयोग है कि वह लोग बार-बार मिलते रहते हैं. मोहित, नील से पूछता है कि वह वहां क्या कर रहा है. इस पर नील अपने झूठ को बरकरार रखते हुए कहता है वह अपने डॉक्टर बॉस को छोड़ने आया था. नील कहता है वह वहां पर एक वीक रहेगा. दूसरी तरफ होटल में नील और तेजू एक-दूसरे से फिर से टकरा जाते हैं. नील का सच आएगा क्या तेजू को सामने? सीरियल में दिखाया जाएगा कि नील का सारा सामान नीचे गिर जाता है. तेजू उसके बैग में स्टेथोस्कोप देखती है और उसके बारे में पूछती है. नील कहता है कि वह उसका नहीं, उसके बॉस का है. तेजू उसे छेड़ती है और कहती है कि वह जब उसके पास होता है तो वह घबराने लगता है. तेजू का परिवार मेडिकल कैंप में जाता है. वहां पर वह लोग नील को डॉक्टर का कोट पहने देखते हैं, जो मरीज का इलाज कर रहे होते हैं. उसी वक्त वेदांत, नील को पुकारता है. नील को महसूस होता है कि तेजू के परिवार ने उसे देख लिया है और तो वह अपना कोट उतार कर चला जाता है. क्या नील से होगी तेजू की शादी? गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू को ऋतुराज से प्यार हो गया है. उसे एक फोन आता है और उसे कॉल करने वाला बताता है कि उसके पिता अस्पताल में एडमिट है. तेजू काफी परेशान हो जाती है और ऋतुराज को फोन करती है. ऋतुराज अपने कॉन्सर्ट में बिजी होता है और वह परफॉर्म करने वाला होता है. इस वजह से वह तेजू का खॉल कट कर देता है. अस्पताल जब तेजू जाती है कि तो पाती है कि उसके पिता उसकी शादी के लिए नील से बात करते हैं. उसके पिता नील को कहते हैं कि ये उसकी अतिंम इच्छा है. तेजू को समझ नहीं आता कि वह क्या कहें. यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के सहरसा में पीजी की छात्रा ने की खुदकुशी, लॉज का कमरा था बंद, अंदर फंदे से झूल रही थी लाश

बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के संत नगर वार्ड नंबर 19 स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही पीजी की एक छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि छात्रा बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित बनबंधा की रहने वाली ठक्कन राम की पुत्री मंजूषा कुमारी है.वह पिछले चार महीने से माधव लॉज के चौथे फ्लोर पर एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी. लेकिन गुरुवार की सुबह छात्रा ने खुदकुशी कर ली. कमरा अंदर से बंद था, मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना छात्रा के सुसाइड करने की जानकारी तब बाहर आयी जब उसके बगल के कमरे में रहने वाली अन्य छात्रा ने किसी काम से उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. छात्रा ने जब गेट नहीं खोला और उसके कमरे में किसी तरह की हरकत नहीं सुनाई दी तो मामला गड़बड़ लगा. जिसके बाद बगल के कमरे में रहने वाली छात्रा ने इसकी सूचना अपने मकान मालिक को दी. मकान मालिक भी उस छात्रा के कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा काफी देर तक खटखटाया. छात्रा को आवाज भी दिया गया लेकिन छात्रा के कमरे से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उसके बाद मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाने को दी. ALSO READ: Photos: पटना जंक्शन पर 4 स्त्रीएं बेहोश होकर गिरीं, नहीं थम रहा महाकुंभ जाने वालों का सैलाब रोशनदान के जरिए पुलिस ने झांका, फंदे से लटकती मिली छात्रा सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर गश्ती टीम को भेजा. वहीं गश्ती पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन छात्रा का कमरा अंदर से बंद रहने के कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा था. किसी तरह एक सीढ़ी मंगाकर रोशनदान से जब छात्रा के कमरे के अंदर झांका गया तो देखा छात्रा पंखे में लगे फंदे से झूलती दिखी. उसके बाद गश्ती पदाधिकारी ने मामले की जानकारी छात्रा के परिजन को दी और घटना स्थल पर आने को कहा. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची वहीं मामले की पूरी जानकारी सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को दी गयी. सदर थानाध्यक्ष थाना में पदस्थापित पुअनि खुशबू कुमारी, पुअनि रूपा कुमारी सहित एफएसएल की टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी. मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन से पूरी जानकारी हासिल करते खुदकुशी के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी. खुदकुशी की वजह अबतक नहीं आयी सामने जांच के दौरान सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच का आदेश दिया. वहीं पूछे जाने पर एसडीपीओ ने कहा कि मामला खुदकुशी का है. पुलिस सभी तरह से मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा ने खुदकुशी क्यों की. The post बिहार के सहरसा में पीजी की छात्रा ने की खुदकुशी, लॉज का कमरा था बंद, अंदर फंदे से झूल रही थी लाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Evening Donations to Avoid : शाम में भूलकर भी न दें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

Evening Donations to Avoid : हिन्दू धर्म में दान पुण्य करना फलदायी माना गया है. दान करने से न केवल हमारे पाप धुल जाते हैं बल्कि हमारे घर में भी सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है. लेकिन कुछ ऐसे भी चीज होती हैं जिन्हें हमें शाम के समय में किसी को नहीं देना चाहिए. शाम के समय में कुछ चीजें देने से आपके लिए अशुभ हो सकता है और माता लक्ष्मी आपके घर से नाराज होकर जा सकती हैं. इसलिए शाम के समय कुछ चीजों को देना वर्जित है.आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीज हैं जो सूर्यास्त होने के बाद आपको किसी के मांगने पर भी नहीं देना चाहिए. शाम ढ़लने पर दूध न दें अगर कोई शाम के समय में दूध मांगने के लिये आये तो किसी भी व्यक्ति को दूध नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता हैं और आपके घर की आर्थिक स्थिति भी बुरी हो सकती है और आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए शाम में दूध देने या दान करने से बचें. सुई न दें शाम में सुई देने से आपके राहु और शनि ग्रह कमजोर हो सकते हैं. इसके कारण आपके घर में अशांति होने लगेगी और परिवार में उलझने भी बढ़ सकती हैं. राहु और शनि ग्रह के कमजोर होने से आपके जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है. हल्दी देने से बचें शाम में किसी को हल्दी देने से आपके बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाते हैं. इससे आपके घर में तंगी आ सकती है और पैसों की कमी भी हो सकती है. बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से आपके जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है. Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता धन न दें ऐसा माना जाता है की सूर्यास्त के समय पैसे या आभूषण किसी को नहीं देना चाहिए. इससे लक्ष्मी मां आपके घर से नाराज हो सकती हैं जिसके कारण आपके घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है. इससे आपके व्यापार में भी बरक्कत नहीं होती और आप कर्जे में डूब जाते हैं. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Evening Donations to Avoid : शाम में भूलकर भी न दें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Public Holiday : आज से लगातार 16 फरवरी तक छुट्टी, जानें वजह

Public Holiday : पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी 2025 को शब-ए-बारात और पंचानन बर्मा जयंती के मौके पर स्कूल की छुट्टियां घोषित की गई हैं. पहले केवल 14 फरवरी को शब-ए-बारात की छुट्टी होती थी, लेकिन त्योहार की तारीख 13 फरवरी तय होने के बाद उस दिन के लिए भी छुट्टी तय कर दी गई. 14 फरवरी को ठाकुर पंचानन बर्मा की जयंती है. इसलिए, पश्चिम बंगाल में सभी प्रशासनी दफ्तर, स्कूल और संस्थान दोनों दिन बंद रहेंगे. 15 और 16 फरवरी को वीकेंड के साथ कुल मिलाकर चार दिन छुट्टी रहेगी. क्योंकि कुछ दफ्तर में शनिवार को भी छुट्टी रहती है. इसका मतलब है कि प्रशासनी कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिल गई है. शब-ए-बारात और पंचानन बर्मा जयंती की छुट्टी पश्चिम बंगाल प्रशासन ने घोषणा की है कि 13 और 14 फरवरी 2025 को शब-ए-बारात और पंचानन बर्मा जयंती के अवसर पर सभी प्रशासनी कार्यालय, स्कूल और संस्थान बंद रहेंगे. निर्णय के अनुसार, सभी प्रशासनी कार्यालय, स्थानीय निकाय, वैधानिक निकाय, बोर्ड, निगम, राज्य प्रशासन के स्वामित्व वाले उपक्रम और सभी शैक्षणिक संस्थान दोनों दिन बंद रहेंगे. इसके अलावा, 15 और 16 फरवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी. तेलंगाना में स्कूलों की छुट्टी पश्चिम बंगाल के अलावा तेलंगाना प्रशासन ने भी शब-ए-बारात के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. 14 फरवरी को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन हैदराबाद और अन्य जिलों में कई स्कूलों के इस दिन बंद रहने की उम्मीद है. इसके अलावा 15 फरवरी को संत सेवालाल महाराज की जयंती पर प्रशासनी छुट्टी घोषित की गई है. इसके बाद रविवार हे. यानी लगातार कुल दिन दिन की छुट्टी का आनंद लोग ले सकते हैं. शब-ए-बारात के बारे में जानें शब-ए-बारात एक महत्वपूर्ण इस्लामिक त्योहार है. यह इस्लामिक महीने शाबान की 15वीं रात को मनाया जाता है. सभी मुस्लिम भाई मस्जिद में नमाज अदा करते हैं जबकि बहनें घरों में प्रार्थना करतीं हैं. The post Public Holiday : आज से लगातार 16 फरवरी तक छुट्टी, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश

Bihar Police Transfer: बिहार के औरंगाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीश राहुल ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. गुरुवार को एसपी ऑफिस की ओर से जारी आदेश के तहत 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं. प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां फहीम आजाद खान – दाउदनगर थानाध्यक्ष से नगर सर्किल के अंचल निरीक्षक बनाए गए. मृत्युंजय कुमार उपाध्याय – नगर अंचल निरीक्षक से जिला आसूचना इकाई के प्रभारी बनाए गए. शंभू कुमार – जिला आसूचना इकाई से रफीगंज थाना अध्यक्ष नियुक्त. विकास कुमार – देव थाना अध्यक्ष से दाउदनगर थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित. मधु कुमारी – रफीगंज अंचल निरीक्षक से पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित. राम जी प्रसाद – टंडवा थानाध्यक्ष से रफीगंज अंचल निरीक्षक बनाए गए. ललित कुमार – सिमरा थाना प्रभारी से पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित. लाइन हाजिर किए गए कई थाना प्रभारी सुनील कुमार (रिसियप थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह निशा कुमारी को जिम्मेदारी दी गई. अजय कुमार (ओबरा थानाध्यक्ष) को हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह नीतीश कुमार को नियुक्त किया गया. सूरज कुमार (फेसर थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह वर्षा कुमारी को नियुक्त किया गया. अन्य महत्वपूर्ण तबादले धनंजय कुमार (ओबरा में पदस्थ एसआई) को टंडवा थानाध्यक्ष बनाया गया. राम इकबाल यादव (जिला आसूचना इकाई) को बारुण थानाध्यक्ष बनाया गया. गुफरान अली (रफीगंज थाना अध्यक्ष) और अनंत कुमार (देवकुंड थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया. कन्हैया कुमार (खुदवां थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह सुशील कुमार को जिम्मेदारी दी गई. दीपक कुमार राय (बारुण थाना) को माली थाना प्रभारी बनाया गया. आकाश कुमार (अंबा थाना) को सिमरा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया. Also Read: पटना में शराब धंधेबाजों का नया कारनामा, मिठाई के डिब्बों में किलो पर बेच रहे थे शराब, एक गिरफ्तार 24 घंटे के भीतर ज्वाइनिंग का आदेश एसपी अंबरीश राहुल ने आदेश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारी 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस फेरबदल से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है, जिससे अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रयागराज में वेद मंत्रों के साथ अब AI का ज्ञान भी ले रहे वेदपाठी

Mahakumbh: प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज के श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय में हाईटेक और हुनरमंद वैदिक तैयार हो रहे हैं, जो वेद मंत्रों के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हुनर भी सीख रहे हैं. डिजिटल इंडिया के ये हाईटेक वैदिक बटुक वेदों के कठिन मंत्र, पुराण, उपनिषद, गीता, अंग्रेजी, गणित की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं. वेदपाठ करते हुए छात्र वेद और AI का संगम विद्वानों का मानना है कि वेद केवल आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी प्रासंगिक हैं. वेद के बिना एआई(AI) का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है. हालांकि, प्रशासनी स्तर पर इन्हें ICT योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है, फिर भी देश भर में करीब 150 वेद पाठशालाएं और 350 गुरु-शिष्य परंपरा इकाइयों का संचालन कर रहे महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से सम्बद्ध स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय अपने स्तर पर वेद की पढ़ाई करने वाले छात्रों को कंप्यूटर और तकनीक में पारंगत बना रहा है. तकनीक की मदद से वेदों का संरक्षण वेदपाठी छात्रों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तकनीक की मदद से वेदपाठी छात्र वेद ग्रंथों, मंत्रों को संरक्षित करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर साझा करना सीख रहे हैं. संस्था द्वारा 2004 से ही वेद छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. हाईटेक वैदिक, महाकुंभ में भी आकर्षण प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान जहां हाईटेक साधु-सन्यासी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, वहीं हाईटेक वैदिक भी लोगों के कौतुहल का विषय हैं. झूसी के परमानंद आश्रम में स्थित इस विद्यालय में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), हिन्दी व अंग्रेजी टायपिंग, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावर पॉइंट, एक्सेल, फोटोशॉप जैसे विषयों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है. यह ज्ञान उन्हें पांडुलिपियों के संरक्षण में मदद करेगा. मंत्रों का उच्चारण करते हुए छात्र कंप्यूटर से वेदों के अध्ययन में क्रांति विद्यालय के पूर्व छात्र अजय मिश्र, जो अथर्ववेद और कंप्यूटर संचालन में पारंगत हैं, बताते हैं कि वेदों के संरक्षण में कंप्यूटर की उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके माध्यम से: हस्तलिखित और मुद्रित वेद ग्रंथों को डिजिटल रूप में संग्रहीत किया जा सकता है. टेक्स्ट एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और NLP तकनीकों का उपयोग वेदों की गहन व्याख्या और तुलना के लिए किया जा सकता है. ऑडियो रिकॉर्डिंग और साउंड एनालिसिस से वेद मंत्रों का उच्चारण संरक्षित किया जा सकता है. अनुवाद सॉफ्टवेयर की मदद से वेदों का ज्ञान अन्य भाषाओं में प्रसारित किया जा सकता है. डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स के जरिए वेदों को पूरी दुनिया में सुलभ बनाया जा सकता है. नई शिक्षा नीति और वेद विद्यालयों का आधुनिकीकरण नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत संस्कृत और वेद विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. शिक्षा मंत्रालय ने इस कार्य की जिम्मेदारी महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा बोर्ड को दी है. हाल ही में मंत्रालय ने वेद विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें दूसरे स्कूलों के समकक्ष बनाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की है. प्रधानाचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने कहा “हमारे छात्र वेदों और आधुनिक तकनीक दोनों में पारंगत हो रहे हैं. हमारा उद्देश्य वैदिक परंपरा को तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ाना है.” आने वाले समय में इन वेद विद्यालयों से पूजा-पाठ कराने वाले वेदपाठी ही नहीं, बल्कि हाईटेक और हुनरमंद वैदिक भी निकलेंगे, जो संस्कृत, वेद और कंप्यूटर तकनीक में दक्ष होंगे. The post प्रयागराज में वेद मंत्रों के साथ अब AI का ज्ञान भी ले रहे वेदपाठी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू यादव ने कहा- हमारे रहते कैसे सरकार बनाएगी भाजपा? BJP का पलटवार- ‘वो रहेंगे या नहीं, ये तय नहीं’

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आगामी बिहार चुनाव में भाजपा के हार की गारंटी दे दी तो बिहार का सियासी तापमान भी चढ़ गया. लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि दिल्ली चुनाव का असर बिहार में नहीं दिखेगा और उनके रहते भाजपा की जीत बिहार में नहीं हो सकती. लालू के इस बयान का जवाब भाजपा ने भी दिया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद को निशाने पर लेते हुए लालू यादव पर हमला बोला. उपमुख्यमंत्री बोले- एनडीए का आना तय, लालू रहेंगे या नहीं ये तय नहीं भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव के दावे पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि एनडीए की प्रशासन का आना तय है. लालू यादव रहेंगे या नहीं रहेंगे ये जरूर तय नहीं है. विजय सिन्हा ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा-‘ श्रीमान लालू प्रसाद यादव जी, अब आपका रहना भी जरूरी नहीं है. क्योंकि बिहारी को आपने लज्जित किया और बिहारी शब्द को गाली बनाया. आपने जातिय उन्माद पैदा करके भाई से भाई को लड़ाया और बिहार को बर्बाद किया. इसलिए आपके जैसे लोगों को रहने की जरूरत ही नहीं है. आप रहें ना रहें एनडीए का आना तय है.’ ALSO READ: Video: दिल्ली चुनाव का बिहार पर कोई असर नहीं, लालू यादव ने कहा- BJP ऐसे ही प्रशासन बना लेगी क्या? भाजपा प्रवक्ता ने भी किया पलटवार भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने भी लालू यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू जी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. जब उनका सपना टूटेगा तो असलीयत सामने आएगी. राजद को इतना जोर पटका जनता मारेगी कि राजद कभी खड़ा होने लायक नहीं रहेगा. प्रवक्ता ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि लालटेन युग में बिहार के लोग कभी नहीं लौटना चाहेंगे. क्या है लालू यादव का बयान? दरअसल, भाजपा ने लालू यादव के उस बयान का पलटवार किया है जिसमें मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि दिल्ली चुनाव वाला हाल बिहार में नहीं होगा. लालू यादव ने कहा कि उनके रहते भाजपा बिहार में नहीं जीत सकती है और प्रशासन नहीं बना सकती. वो भाजपा को नहीं जीतने देंगे. इस बयान से सियासी गर्मी बढ़ी है. The post लालू यादव ने कहा- हमारे रहते कैसे प्रशासन बनाएगी भाजपा? BJP का पलटवार- ‘वो रहेंगे या नहीं, ये तय नहीं’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Friday Release: शुक्रवार को मिला वैलेंटाइन डे का साथ, थिएटर्स से OTT तक पर होगी धांसू फिल्मों-सीरीज की बरसात

Friday Release: सिनेमाप्रेमी पुरे हफ्ते शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दिन एक से बढ़कर एक फिल्मों और वेब सीरीज की ओटीटी और थिएटर्स में बौछार होती है. ऐसे में यह शुक्रवार और भी ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि इस दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा. तो अगर इस दिन आपका भी अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट का प्लान है तो आइए आपको बताते हैं इस दिन कौन-कौनसी फिल्में और सीरीज थिएटर्स से ओटीटी तक पर बवाल काटने को तैयार है. छावा (Chhaava) View this post on Instagram A post shared by Maddock Films (@maddockfilms) विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. मैडॉक्स फिल्म्स बैनर के तले बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है. इस फिल्म में विक्की और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं. मारको (Marco) उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन-थ्रिलर मलयालम फिल्म ‘मारको’ थिएटर्स में बवाल मचाने के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर रिलीज होगी. धूम धाम (Dhoom Dhaam) View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘धूम धाम’ इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होगी. फैंस इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. प्यार टेस्टिंग (Pyar Testing) View this post on Instagram A post shared by सत्यजीत/Satyajeet Dubey (@satyajeetdubey) वैलेंटाइड डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रोमांटिक वेब सीरीज ‘प्यार टेस्टिंग’ स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं. नखरेवाली (Nakharewaali) रांझणा और अतरंगी रे जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक इस बार बतौर निर्माता फिल्म ‘नखरेवाली’ लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव लीड रोल में हैं. यह फिल्म भी 14 फरवरी फ्राइडे को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह भी पढ़े: Sanam Teri Kasam OTT: वैलेंटाइन डे पर नहीं जा पा रहे कहीं घूमने,तो इस ओटीटी पर घर बैठे पार्टनर के साथ देखें फिल्म फ्री में The post Friday Release: शुक्रवार को मिला वैलेंटाइन डे का साथ, थिएटर्स से OTT तक पर होगी धांसू फिल्मों-सीरीज की बरसात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Foods For Anxiety And Depression: डिप्रेशन और एंग्जायटी से हैं परेशान? आज ही डायट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Foods For Anxiety And Depression: आजकल अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं. यह समस्या युवाओं में ज्यादा हो रहा है. एंग्जायटी और डिप्रेशन ऐसी समस्या है जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं, जिससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. यह बहुत गंभीर समस्याएं हैं, जिसको कंट्रोल न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. हालांकि, दवाइयों और थेरीपी से इन्हें संतुलित किया जा सकता है लेकिन आप चाहें तो बिना दवाइयों के भी इन्हें कंट्रोल कर सकतें हैं. आप अपने बिजी लाइफस्टाइ और खान-पान मे बदलाव करके एंग्जायटी और डिप्रेशन से निजात पा सकतें हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिनका सेवन करने से आपको डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव से राहत मिल सकता है. हरे पत्तेदार सब्जियां हरे पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनमें फोलेट, मैग्नीशियम, मिनरल्स और विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है. इनका सेवन करने से आपका ब्रेन हेल्थ बेहतर होता है और स्वास्थ्य को ढेरों फायदे मिलते हैं. यह एंग्जायटी, डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है. हेल्थ से जुड़े समाचारों को यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Health Tips: मटन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत को हो सकता है खतरा यह भी पढ़ें: Health Tips: जानें कौन सी आदतें पहुंचा रही है आपके दिमाग को नुकसान, तुरंत इन्हें बदलें  डार्क चॉक्लेट अगर आपको चॉक्लेट खाना पसंद है तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. डार्क चॉक्लेट में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड जैसे कंपाउंड्स से भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो ब्रेन में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है. डार्क चॉक्लेट खाने से डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: Health Tips: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी का पानी है कारगर नट्स और बीज का सेवन नट्स और बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. नट्स और बीज को डाइट में शामिल करने से आपको एंग्जायटी और डिप्रेशन से छुटकारा मिल सकता है. नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लेक्स सीड्स, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं और यह आपके दिमाग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह भी पढ़ें: High Blood Pressure Diet: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जहर हैं ये चीजें, आज ही अपने डायट से करें रिमूव दही अगर आपको दही खाना पसंद है तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. दही में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है साथ ही इसमें बैक्टीरिया, लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया के तत्व भी पाए जाते हैं. यह सभी तत्व तनाव को कम करने में मदद कर मूड को बेहतर बनाते हैं. यह भी पढ़ें: Health Tips: प्रेशर कुकर में पकाई गई ये चीजें बन जाती है जहर, सेहत को होते हैं भयानक नुकसान मछली मछली में सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर पाया जाता है. मछली का सेवन हमारे ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इनमें मौजूद फैटी एसिड्स ब्रेन को पोषण प्रदान करते हैं. इसके सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: Benefits of Bathua: आज ही अपने डाइट में शामिल करें बथुआ का साग, गायब हो जाएगा गठिया का दर्द और हड्डियों में भर जाएगी ताकत The post Foods For Anxiety And Depression: डिप्रेशन और एंग्जायटी से हैं परेशान? आज ही डायट में शामिल करें ये 5 फूड्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top