Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wedding Tips: आप भी कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Wedding Tips: डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ते जा रहा है. कपल्स अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए अपनी पसंदीदा जगह का चयन करते हैं. लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग नॉर्मल वेडिंग से बहुत अलग होती है, जहां सभी अपने घर से बहुत दूर होते हैं. नई जगह होने के कारण कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में, अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग का सोच रहे हैं, तो हम आपको आज कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन पर आपको डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान करते समय ध्यान रखना चाहिए. इससे आपका फंक्शन आरामदायक और यादगार हो जाएगा. हमारी ये टिप्स आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तैयार करने में मदद करेंगी और आपको इस खास दिन को और भी खास बनाने में मदद करेंगी. यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: शादी में दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: शादी में पहन सकते है ये 5 रंग के ड्रेसेस, लगेंगे बेहद सुंदर वेडिंग वेन्यू का चयन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे पहले एक वेडिंग वेन्यू को सेलेक्ट किया जाता है. वेडिंग वेन्यू सेलेक्ट करते समय आप अपनी सुविधा जरूर चेक करे लें. वहां पर उपलब्ध संसाधन की भी जानकारी आप पहले लें. लोकेशन पर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा को जरूर देख लें. मौसम की जानकारी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मौसम की जानकारी बहुत जरूरी है. सुनिश्चित करें कि आपके वेडिंग के दिनों मौसम कैसा रहेगा. मौसम के अनुसार ही आप अपना प्लान करें. गेस्ट्स की सुविधा डेस्टिनेशन वेडिंग में आपके गेस्ट्स भी दूर से आते हैं. उनके ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था सुविधाजनक करने के लिए आप पहले से प्लान कर लें. ताकि जब आपके गेस्ट आने लगे तो आपको परेशानी न हो. स्थानीय नियमों का पालन आप जिस जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जा रहे हैं वहां की नियमों की जानकारी जरूर ले लें. इसके लिए आप वेन्यू मैनेजर, स्थानीय लोग और अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. ध्यान रखें की आपके पास अपने फंक्शन के लिए अनुमति जरूर हो. बजट बजट बनाना डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बहुत जरूरी है.आप अपने बजट के अनुसार ही अपनी चीजों का प्लान करें. इसके लिए आप वेन्यू मैनेजर से जरूर बात करें.आप अपने बजट के अनुसार ही अपने गेस्ट्स की संख्या, वेन्यू, खाना, और अन्य चीजों का चयन कर सकते हैं. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: घर में है शादी?, ऐसे सम्भालें सभी रिश्तेदारों को The post Wedding Tips: आप भी कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wedding Tips: आप भी कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Wedding Tips: डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ते जा रहा है. कपल्स अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए अपनी पसंदीदा जगह का चयन करते हैं. लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग नॉर्मल वेडिंग से बहुत अलग होती है, जहां सभी अपने घर से बहुत दूर होते हैं. नई जगह होने के कारण कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में, अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग का सोच रहे हैं, तो हम आपको आज कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन पर आपको डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान करते समय ध्यान रखना चाहिए. इससे आपका फंक्शन आरामदायक और यादगार हो जाएगा. हमारी ये टिप्स आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तैयार करने में मदद करेंगी और आपको इस खास दिन को और भी खास बनाने में मदद करेंगी. यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: शादी में दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: शादी में पहन सकते है ये 5 रंग के ड्रेसेस, लगेंगे बेहद सुंदर वेडिंग वेन्यू का चयन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे पहले एक वेडिंग वेन्यू को सेलेक्ट किया जाता है. वेडिंग वेन्यू सेलेक्ट करते समय आप अपनी सुविधा जरूर चेक करे लें. वहां पर उपलब्ध संसाधन की भी जानकारी आप पहले लें. लोकेशन पर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा को जरूर देख लें. मौसम की जानकारी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मौसम की जानकारी बहुत जरूरी है. सुनिश्चित करें कि आपके वेडिंग के दिनों मौसम कैसा रहेगा. मौसम के अनुसार ही आप अपना प्लान करें. गेस्ट्स की सुविधा डेस्टिनेशन वेडिंग में आपके गेस्ट्स भी दूर से आते हैं. उनके ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था सुविधाजनक करने के लिए आप पहले से प्लान कर लें. ताकि जब आपके गेस्ट आने लगे तो आपको परेशानी न हो. स्थानीय नियमों का पालन आप जिस जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जा रहे हैं वहां की नियमों की जानकारी जरूर ले लें. इसके लिए आप वेन्यू मैनेजर, स्थानीय लोग और अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. ध्यान रखें की आपके पास अपने फंक्शन के लिए अनुमति जरूर हो. बजट बजट बनाना डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बहुत जरूरी है.आप अपने बजट के अनुसार ही अपनी चीजों का प्लान करें. इसके लिए आप वेन्यू मैनेजर से जरूर बात करें.आप अपने बजट के अनुसार ही अपने गेस्ट्स की संख्या, वेन्यू, खाना, और अन्य चीजों का चयन कर सकते हैं. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी यह भी पढ़ें- Wedding Season Tips: घर में है शादी?, ऐसे सम्भालें सभी रिश्तेदारों को The post Wedding Tips: आप भी कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya: ट्रक के धक्के से दो महिलाओं की मौत, चालक घायल

Gaya: गया-पटना मुख्य मार्ग पर महकार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के समीप ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार दो स्त्रीओं की मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल चला रहा सवार बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद स्त्रीओं को आनन-फानन में महकार स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया. वहां 51 वर्षीय पुष्पा देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वही एक स्त्री सुमित्रा देवी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं अशोक पासवान का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है पुष्पा देवी मानपुर प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव के मनोज हिंदुस्तानी की पत्नी थी. वहीं सुमित्रा देवी सुदामा पासवान की पत्नी बतायी जाती है. सभी हुलासगंज थाना क्षेत्र से शादी विवाह के सिलसिले में होकर इस रास्ते से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था और घटना घट गयी. धक्का मारने वाले ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और महकार थाने ले गयी है. वही ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों पर पथराव करना पड़ा भारी, रेलवे ने शुरू की कार्रवाई   The post Gaya: ट्रक के धक्के से दो स्त्रीओं की मौत, चालक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा में छह वर्षीय मासूम के साथ दुराचार, ICU में जिंदगी मौत से जूझ रही मासूम 

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के एक इलाके में एक छह वर्ष के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका इलाज डीएमसीएच के गायनिक विभाग के आईसीयू में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार एक वहसी दरिंदे 50 वर्षीय महाकान्त पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से इलाके में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और ग्रामीण एसपी सहित कई थानों की पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.  बच्ची की हालत काफी नाजुक घटना बीती रात की बताई जा रही जब बच्ची एक दुकानदार को दूध देने जा रही थी. इस दौरान दरिंदे ने उसे जबरदस्ती अपने साथ एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया.  मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची देर रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं लौटी तब परिजनों खोजबीन करते हुए बाजार की तरफ गए तो बच्ची खून से लथपथ कराहती हुई आ रही थी. परिजनों ने तत्काल पीएचसी में भर्ती करवाया जहां से उसे रात 1 बजे डीएमसीएच में भर्ती करवाया. वहां भी डॉक्टरो ने हालत नाजुक बताते हुए सुबह 4 बजे डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में रेफर कर दिया. जहां आईसीयू में डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है. हालांकि बच्ची का इलाज करने वाली स्त्री डॉक्टर ने बच्ची की हालत काफी नाजुक बताई है.  पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार इस सम्बंध में ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है. इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद एक आरोपी को सकिरना टोला निवासी महाकान्त पासवान 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं बिरौल के एसडीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लगे सभी सीसीटीबी फुटेज की जांच के बाद कार्यवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इससे घटना की जानकारी अभी ली जा रही है. इसे भी पढ़ें: जहानाबाद में इमरजेंसी ड्यूटी से गायब तीन डॉक्टरों को अधीक्षक ने जारी किया नोटिस,  मांगा जवाब The post दरभंगा में छह वर्षीय मासूम के साथ दुराचार, ICU में जिंदगी मौत से जूझ रही मासूम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIP की अहम बैठक में तय होगी 2025 की चुनावी रणनीति, जुब्बा सहनी दिवस भी मनाएगी पार्टी

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 8 और 9 मार्च को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, वाल्मीकि नगर, बिहार में बुलाई है. बैठक में पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. बैठक का कार्यक्रम और एजेंडा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा— 8 मार्च (शनिवार): दोपहर 12:05 बजे से शाम 5:00 बजे तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी की बैठक. 9 मार्च (रविवार): सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक. इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा, पार्टी द्वारा लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों को अंतिम रूप दिया जाएगा. जुब्बा सहनी शहादत दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन बैठक के दौरान VIP पार्टी की ओर से अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस समारोह और होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन में सामंजस्य बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. ये भी पढ़े: शॉर्ट सर्किट से मुजफ्फरपुर में 20 घर जल कर खाक, लाखों का हुआ नुकसान बैठक में अनिवार्य उपस्थिति की अपील पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि सभी लोग पार्टी की आगामी रणनीति में योगदान दे सकें. बिहार की नेतृत्व में इस बैठक को VIP के बड़े चुनावी फैसलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. The post VIP की अहम बैठक में तय होगी 2025 की चुनावी रणनीति, जुब्बा सहनी दिवस भी मनाएगी पार्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट से किसानों को होगा दोगुना लाभ, पैक हाउस और प्रोसेसिंग यूनिट की तैयारी

Bihar News: भागलपुर में उद्यान विभाग ने फल और सब्जी किसानों के लिए एक अहम कदम उठाया है. जिले में आम, लीची और केला की बागवानी बढ़ाने के लिए तीन पैक हाउस बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है, ताकि उत्पादन को संरक्षित किया जा सके और बर्बादी को रोका जा सके. इसके अलावा, किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की जाएगी, जिससे अचार, जैम आदि तैयार किए जा सकेंगे, जिससे 40% तक होने वाली बर्बादी का सदुपयोग हो सके. कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रस्ताव उद्यान विभाग ने प्रस्ताव में अनुदान राशि बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके और पैक हाउस के निर्माण में आसानी हो. इसके अतिरिक्त, खरबूजा और तरबूज जैसी फसलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज पर भी अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसानों को दोगुनी आय प्राप्त हो सके. भागलपुर प्रक्षेत्र का कृषि महत्व भागलपुर कृषि और बागवानी क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है, जहां आम, लीची, केला, मक्का, चावल और गेहूं जैसी फसलों का उत्पादन होता है. यहां के कृषि उत्पादों को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, लेकिन फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने से किसानों को भारी लाभ होगा. ये भी पढ़े: शॉर्ट सर्किट से मुजफ्फरपुर में 20 घर जल कर खाक, लाखों का हुआ नुकसान नए अवसर और सौगात यदि प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो यह प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान भागलपुरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकता है. इस कदम से भागलपुर के फल और सब्जी उत्पादकों को अपने उत्पादों का बेहतर उपयोग करने का मौका मिलेगा, और राज्य प्रशासन के आंकड़े इस क्षेत्र में समृद्धि की पूरी संभावना दिखाते हैं. The post भागलपुर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट से किसानों को होगा दोगुना लाभ, पैक हाउस और प्रोसेसिंग यूनिट की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur Crime: चौकीदार के भाई की सिर पर वार कर हत्या, मक्के के खेत से बरामद हुआ शव

Bhagalpur Crime: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना के चौकीदार के भाई को बेखौफ अपराधियों ने सिर पर वार कर मार डाला. घटना को शंकरपुर स्थित कारगिल बहियार के मक्के के खेत में अंजाम दिया गया. मृतक तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर निवासी दिनेश पासवान का पुत्र राजीव पासवान (25 वर्ष) है. अपराधियों ने तेज धार वाले हथियार से प्रहार कर उसे मार डाला. मृतक राजीव पासवान का भाई रंजन शंकरपुर थाना में चौकीदार है. शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. अपराधियों की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. मृतक के दादा ने क्या बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड और एफएसअल टीम से घटनास्थल की जांच करायी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के दादा भूषण पासवान ने बताया कि राजीव पासवान मंगलवार के दोपहर घर से निकला था और रात में नहीं पहुंचा, तो काफी खोजबीन के बाद नाथनगर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने रात में ही इलाके में सर्च अभियान चलाया. बुधवार दिन में शंकरपुर दियारा के कारगिल बहियार में मक्के के खेत से शव बरामद किया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें हेलमेट और चप्पल पुलिस ने किया बरामद घटनास्थल से मृतक का हेलमेट और चप्पल पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजीव की हत्या षडयंत्र के तहत बुला कर की गयी है. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अजय यादव बने शिक्षा विभाग के नए सचिव, देखें लिस्ट The post Bhagalpur Crime: चौकीदार के भाई की सिर पर वार कर हत्या, मक्के के खेत से बरामद हुआ शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: अगर ये सपने दिखे, तो हो जाएं सावधान, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आप

Swapna Shastra: जागते हुए व्यक्ति मन मुताबिक सपना देखता है. लेकिन सोते समय दिखाई देने वाले सपने व्यक्ति के बस में नहीं होते हैं. कई बार ये सपने बहुत अच्छे होते हैं. अगर नींद टूट जाए, तो बहुत पछतावा होता है. लेकिन कई सपने ऐसे होते हैं कि गहरी नींद में सोया हुआ व्यक्ति भी जाग जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. ये घटनाएं शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं. ऐसे में कुछ सपने हैं, जो कि बहुत खतरनाक होते हैं. ये हमारे जीवन में उथल-पुथल कर देने वाले होते हैं. ऐसे में अगर आपको ये सपने दिखाई दें, तो सतर्क हो जाएं. व्यक्ति को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत होती है. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: इन सपनों को छिपाकर रखने में ही है भलाई, किसी को बताया तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बर्बादी का संकेत देते हैं ये सपने, लव लाइफ पैदा होती हैं दिक्कतें अनहोनी की ओर करता है इशारा स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काली बिल्ली का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है. ये निकट भविष्य में किसी अनहोनी घटना की ओर इशारा करता है. ऐसे में माना जाता है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कोई बुरी घटना घट सकती है. ऐसे में व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप दिखाई देने के अलग-अलग मायने होते हैं. ऐसे में अगर सपने में काला सांप दिखाई दे, तो सतर्क रहने की जरूरत होती है. यह बहुत ही अशुभ होता है. माना जाता है कि आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इसके अलावा, अगर सपने में सुनहरा सांप दिखाई दे, तो भी होशियार रहने की जरूरत होती है. यह घर पर बने पितृ दोष की वजह से होता है. ऐसे में पितरो की पूजा करना जरूरी हो जाता है. स्वास्थ्य समस्याओं की ओर करता है इशारा स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में नदी या तालाब का दिखाई देना बहुत खराब होता है. यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत करता है. सपने में नदी और तालाब के दिखने से निकट भविष्य में आप पेट या लीवर की समस्या से परेशान हो सकते हैं. ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है. दुर्घटना की ओर करता है इशारा स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में सांड या बैल का दिखना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में अनहोनी की ओर संकेत करता है. इसके अलावा, आप सपने में यात्रा कर रहे हैं, तो निकट भविष्य में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: फूटी किस्मत बदलने वाली होती है, तो ही दिखाई देते हैं ये 4 सपने Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: अगर ये सपने दिखे, तो हो जाएं सावधान, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia: ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है…’, रणवीर इलाहाबादिया पर गरजे राजपाल यादव

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ पर एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ चारों ओर विरोह हो रहा है. साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई और लगातार सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने भी रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई है. ‘इनको काउंसलिंग की जरूरत…’ राजपाल यादव ने रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है. हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं. इनको काउंसलिंग की जरूरत है.’ ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए….’ राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए. संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो. समाज की इज्जत करो. शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं.’ क्या है पूरा विवाद? रणवीर इलाहाबादिया बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेंटेट’ पहुंचे. इस शो में अलग-अलग फील्ड से गेस्ट बुलाए जाते हैं, जो कंटेस्टेंट को जज करते हैं. ऐसे में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया भी इस शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रीबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के साथ शामिल हुए. इसी बीच एक कंटेस्टेंट के परिवार के खिलाफ इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बातें होने लगी. साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई. यही नहीं मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची. यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia Facts: विवादों के बीच जान लेनी चाहिए रणवीर इलाहाबादिया के जीवन से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें The post Ranveer Allahbadia: ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है…’, रणवीर इलाहाबादिया पर गरजे राजपाल यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Congress: इंडिया गठबंधन में एक बार फिर कांग्रेस हुई मजबूत

Congress: दिल्ली का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी हार चुकी है. आम आदमी पार्टी की हार के पीछे कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को जिम्मेदार माना जा रहा है. लेकिन लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने के बावजूद दिल्ली में दोनों दल एक भी सीट नहीं जीत सके. इस हार के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. हालांकि अंदरखाने दोनों दलों के बीच गठबंधन की कोशिश हुई, लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया. आम आदमी पार्टी का मानना था कि दिल्ली में वह मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस से गठबंधन का सियासी नुकसान हो सकता है. लेकिन आम आदमी पार्टी का यह दांव उल्टा पड़ गया. दिल्ली में वैसे भी कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं था. भले ही तीसरी बार कांग्रेस को विधानसभा में जीरो सीट मिली, लेकिन पार्टी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया. कांग्रेस की उपस्थिति के कारण आम आदमी पार्टी को लगभग 14 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. यही नहीं आप के दिग्गज नेता चुनाव हार गए. दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बावजूद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान चलाया. दिल्ली से कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह सहयोगी दलों से गठबंधन बनाना चाहती है, लेकिन अपनी शर्त पर. सहयोगी दलों को कांग्रेस को राज्यों में सम्मानजनक हिस्सेदारी देनी होगी. दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की बढ़ी अहमियत दिल्ली के चुनाव परिणाम के असर उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक हो सकता है. लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी. हालांकि कांग्रेस ने उप चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन सपा को उप चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की हार के बाद एक बार फिर सपा और कांग्रेस नजदीक आते दिख रहे हैं. उसी तरह बिहार में राजद लगातार कांग्रेस की उपेक्षा कर रहा था. लेकिन दिल्ली के नतीजों के बाद दोनों दलों की ओर से मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. दिल्ली चुनाव परिणाम से साबित हुआ है कि अकेले चुनाव लड़ने पर भले कांग्रेस को सीट जीतने के मामले में फिसड्डी साबित हो, लेकिन वह दूसरे दलों को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. कांग्रेस ने सहयोगी दलों को यह संदेश देने का काम किया है कि गठबंधन में पार्टी को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, नहीं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है.  पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. भले ही पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का जनाधार कम हो गया है, लेकिन अकेले चुनाव लड़ने पर इसका नुकसान तृणमूल कांग्रेस को हो सकता है. ममता बनर्जी लगातार 15 साल से मुख्यमंत्री है और स्वाभाविक है कि उनकी प्रशासन के खिलाफ भी प्रशासन विरोधी लहर हो सकती है. ऐसे में कांग्रेस को दरकिनार करने का नुकसान पार्टी को हो सकता है. दरअसल क्षेत्रीय दलों की समस्या मजबूत कांग्रेस है. क्षेत्रीय दलों को लगता है कि कांग्रेस के मजबूत होने से उनका सियासी जनाधार कम हो सकता है. क्योंकि क्षेत्रीय दल और कांग्रेस का वोट बैंक एक समान है. वहीं कांग्रेस का मानना है कि अगर उसे मजबूत होना है तो क्षेत्रीय दलों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनानी होगी.  ReplyForward The post Congress: इंडिया गठबंधन में एक बार फिर कांग्रेस हुई मजबूत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top