Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलिमिनेटर में ‘फ्लॉप’ हुए अभिषेक शर्मा, नॉकआउट मैचों में बेहद शर्मनाक है रिकॉर्ड 

Abhishek Sharma Poor Records: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक शर्मा से एक आतिशी शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी घातक गेंदबाजी से इस उम्मीद पर पानी फेर दिया. अभिषेक अपनी दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिसने हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया है. बड़े मैचों के खिलाड़ी नहीं हैं अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आंकड़े सामान्य मैचों में जितने अच्छे हैं, नॉकआउट मैचों में उतने ही निराशाजनक हैं. ओवरऑल टी20 में 176 के स्ट्राइक रेट, 33 की औसत, 9 शतक और 36 फिफ्टी लगाने वाले अभिषेक की क्लास पर कोई शक नहीं है. लेकिन जैसे ही नॉकआउट मुकाबलों का दबाव आता है, उनकी बल्लेबाजी बिखर जाती है. टी20 क्रिकेट के 15 नॉकआउट मैचों में उनके बल्ले से महज 17.21 की साधारण औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 241 रन निकले हैं. ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि दुनिया का यह नंबर-1 बल्लेबाज बड़े मैचों के दबाव को झेलने में फिलहाल नाकाम साबित हो रहा है. 🚨Abhishek Sharma in Important matches👇🏻 Knockout Games :🔻 Asia Cup final(vs PAK) : 5(6)🔻 Ind vs pak (WC) : 0(4)🔻 Ind vs Wi, knockout (WC) : 10(11)🔻 Ind vs Eng, Semi Final (WC) : 9(7) IPL Playoffs :🔻 IPL Playoffs : 3(4)🔻 IPL Playoffs : 12(5)🔻IPL Final : 2(5)🔻… pic.twitter.com/3WhKCQ3DH4 — Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 28, 2026 नॉकआउट मुकाबले में फ्लॉप शो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए नॉकआउट मुकाबले किसी बुरे सपने जैसे रहे हैं. आंकड़ों पर नज़र डालें तो वह टी20 नॉकआउट मैचों में 10 बार 9 या उससे कम के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. इतिहास गवाह है कि चाहे घरेलू क्रिकेट हो, आईपीएल हो या इंटरनेशनल मैच, अभिषेक का बल्ला अहम मौकों पर खामोश रहा है. 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह गोल्डन डक हुए. आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की 3 पारियों में सिर्फ 17 रन बना पाए और एशिया कप 2025 के फाइनल में भी महज 5 रन पर ढेर हो गए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर में उनका शून्य पर आउट होना इसका बड़ा उदाहरण है. नॉकआउट का अनोखा कॉम्बिनेशन अभिषेक शर्मा के नॉकआउट आंकड़े बेहद अजीब कहानी बयां करते हैं. जहाँ एक तरफ वह 15 पारियों में 10 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए. वहीं दूसरी तरफ जब भी वह क्रीज पर टिके, उन्होंने अपनी टीम को सीधे मैच जिताया. उनके करियर की 3 सबसे बड़ी नॉकआउट पारियां इसका सबूत हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में देखने को मिला, जहाँ पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने फाइनल में सिर्फ 21 गेंदों पर 52 रन कूट दिए. इससे पहले घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने पंजाब के लिए 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दिल्ली के खिलाफ 77 रन (45 गेंद) और 2022 में हरियाणा के खिलाफ नाबाद 55 रन बनाए थे. साफ है कि अभिषेक ‘आर या पार’ वाले खिलाड़ी हैं; वह जब चलते हैं, तो विपक्षी टीम को मैच से बाहर कर देते हैं. यह भी पढ़े- मैच से पहले वैभव ने छुए सुनील गावस्कर और संजय बांगर के पैर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल The post एलिमिनेटर में ‘फ्लॉप’ हुए अभिषेक शर्मा, नॉकआउट मैचों में बेहद शर्मनाक है रिकॉर्ड  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार DElEd एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB ने Bihar DElEd Entrance Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लें और सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें. कब होगी बिहार DElEd परीक्षा? बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी. बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को जारी कर दिया गया है. वहीं रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. ऐसे डाउनलोड करें Bihar DElEd Admit Card 2026 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.cbrt.co.in पर जाएं. होमपेज पर Bihar DElEd Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link इन बातों का रखें ध्यान Bihar DElEd Admit Card 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी. इसके अलावा उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर भी मौजूद रहेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जरूर चेक करें. एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. कोशिश करें कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 19838 कैंडिडेट्स पास The post बिहार DElEd एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kia Seltos से अपग्रेड करना है? ये 5 SUVs दे सकती हैं ज्यादा पावर और प्रीमियम फील

हिंदुस्तानीय एसयूवी बाजार में किया सेल्टॉस लंबे समय से एक पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी रही है. शानदार फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस की वजह से इसे काफी पसंद किया गया. लेकिन कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद कई ग्राहक अब ऐसी एसयूवी की तलाश में रहते हैं, जो ज्यादा स्पेस, बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस दे सके. अगर आप भी सेल्टॉस से एक बड़ा अपग्रेड सोच रहे हैं, तो हिंदुस्तानीय बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो हर लिहाज से अगला स्तर महसूस कराते हैं. इनमें कुछ एसयूवी फैमिली जरूरतों के हिसाब से बेहतर हैं, तो कुछ ऑफ-रोडिंग और रोड प्रेजेंस के मामले में अलग पहचान रखती हैं. महिंद्रा XUV 7XO: फैमिली और परफॉर्मेंस का मजबूत कॉम्बिनेशन अगर कोई ग्राहक सेल्टॉस से सीधे ज्यादा बड़ी और ज्यादा पावरफुल एसयूवी में जाना चाहता है, तो महिंद्रा XUV 7XO एक शानदार विकल्प बन सकती है. यह एसयूवी न सिर्फ 7-सीटर लेआउट देती है, बल्कि इसका रोड प्रेजेंस भी काफी दमदार है. इसमें मिलने वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन हाईवे ड्राइविंग को काफी मजेदार बनाते हैं. केबिन में प्रीमियम फील के साथ एड्रेनॉक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.04 लाख रुपये तक जाती है. टाटा सफारी: लंबी यात्राओं के लिए शानदार एसयूवी टाटा सफारी उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो बड़ी फैमिली एसयूवी चाहते हैं और अक्सर लंबी यात्राएं करते हैं. इसका मजबूत डिजाइन और बड़ी बॉडी सड़क पर अलग पहचान बनाते हैं. सफारी में लेवल-2 एडीएएस, आरामदायक केबिन और बेहतर साउंड इंसुलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. 2.0 लीटर डीजल इंजन इसकी बड़ी ताकत माना जाता है. हाईवे पर इसका स्टेबिलिटी लेवल और बैठने की जगह इसे प्रीमियम फील देती है. इसकी कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है. एमजी हेक्टर: टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन अगर किसी ग्राहक को कार में ज्यादा टेक्नोलॉजी और फीचर-लोडेड केबिन चाहिए, तो एमजी हेक्टर एक मजबूत दावेदार है. इसका बड़ा आकार और चौड़ा केबिन सेल्टॉस से कहीं ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है. इसमें मिलने वाला 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ इसकी खास पहचान हैं. दूसरी पंक्ति में अच्छा लेगरूम और एयरि केबिन इसे फैमिली के लिए बेहतर बनाते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.99 लाख रुपये से 23 लाख रुपये तक जाती है. जीप कंपास: ड्राइविंग का असली मजा चाहने वालों के लिए जो ग्राहक सिर्फ फीचर्स नहीं बल्कि शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए जीप कंपास एक खास विकल्प बन सकती है. इसकी बिल्ड क्वाॅलिटी काफी मजबूत मानी जाती है और खराब सड़कों पर इसका सस्पेंशन बेहतरीन प्रदर्शन करता है. सेल्टॉस की तुलना में कंपास ज्यादा स्थिर और प्रीमियम ड्राइविंग फील देती है. ग्लोबल ब्रांड इमेज और दमदार इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. यह उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो रोजमर्रा के साथ-साथ लंबी ड्राइविंग का भी आनंद लेना चाहते हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन: दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोडिंग का कॉम्बिनेशन अगर अपग्रेड का मतलब सिर्फ ज्यादा फीचर्स नहीं बल्कि ज्यादा दमदार एसयूवी खरीदना है, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन काफी मजबूत विकल्प साबित हो सकती है. इसका बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लैटफॉर्म इसे असली एसयूवी कैरेक्टर देता है. ऊंची सीटिंग पोजिशन, 4×4 क्षमता और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे बाकी विकल्पों से अलग बनाते हैं. तीन पंक्तियों वाली सीटिंग और दमदार इंजन इसे फैमिली और एडवेंचर दोनों के लिए बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत लगभग 13.60 लाख रुपये से शुरू होकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है. किसे चुनना रहेगा बेहतर? अगर आपकी प्राथमिकता फैमिली स्पेस है तो XUV 7XO और सफारी बेहतर विकल्प हो सकती हैं. ज्यादा टेक्नोलॉजी चाहिए तो एमजी हेक्टर आकर्षित करेगी. शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स के लिए जीप कंपास अलग पहचान रखती है, जबकि मजबूत और रफ-टफ एसयूवी पसंद करने वालों के लिए स्कॉर्पियो-एन सबसे दमदार विकल्प बन सकती है. यानी सेल्टॉस से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के पास अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रीमियम ऑप्शन मौजूद हैं. यह भी पढ़ें: Kia की गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर होगा कितना फायदा The post Kia Seltos से अपग्रेड करना है? ये 5 SUVs दे सकती हैं ज्यादा पावर और प्रीमियम फील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्नाटक की सियासत में गर्मजोशी: ब्रेकफास्ट पर पहुंचे डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छुए

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं. सिद्धारमैया ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ब्रेकफास्ट के पहले और ब्रेकफास्ट के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं. एक तस्वीर में डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के पैर छूते नजर आ रहे हैं. PHOTO | Bengaluru: Karnataka Deputy CM DK Shivakumar meets, seeks blessings of CM Siddaramaiah during breakfast meeting. (Source: Third Party) pic.twitter.com/ElUMJENE5k — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026 मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. इस दौरान शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई. VIDEO | Bengaluru: Karnataka Chief Minister Siddaramaiah, who is widely expected to step down, hosted a breakfast for his cabinet colleagues at his official residence. His current deputy and possible successor, D K Shivakumar and other cabinet colleagues attended the breakfast… pic.twitter.com/JJa3e6Q7IU — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026 डीके शिवकुमार के आवास के बाहर समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मिठाइयां बांटीं और उनके समर्थन में नारे लगाए. समर्थकों में उत्साह देखा गया और वे लगातार शिवकुमार के पक्ष में आवाज बुलंद करते रहे. यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, राज्यपाल की गैरमौजूदगी से कर्नाटक का सियासी सस्पेंस और गहराया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के बाहर गुरुवार (28 मई) को बैरिकेड लगाए जा रहे थे. आम जनता और मीडिया के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे थे. पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. The post कर्नाटक की सियासत में गर्मजोशी: ब्रेकफास्ट पर पहुंचे डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छुए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

Iran Attacks US Airbase: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एकबार फिर बढ़ रहा है. बुधवार सुबह बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास अमेरिकी अटैक के बाद अब ईरान ने जवाबी हमला करने का दावा किया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:50 बजे एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया. आईआरजीसी का कहना है कि यह हमला उसी दिन पहले हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किया गया. बंदर अब्बास के पास कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव आईआरजीसी के मुताबिक, अमेरिका ने बंदर अब्बास एयरपोर्ट के आसपास सैन्य कार्रवाई की थी, जिसके बाद जवाबी कदम उठाया गया. हालांकि ईरानी मीडिया ने यह नहीं बताया कि किस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया. ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा. #BREAKING The Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) said on Wednesday it targeted a US air base in response to what it described as a “hostile attack” by the US military on a site near Bandar Abbas airport earlier, according to a statement by its public relations office… pic.twitter.com/wURCeKoNla — Iran International English (@IranIntl_En) May 28, 2026 कुवैत ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को जवाब देने का किया दावा ईरान ने भले ही किसी एयरबेस का नाम नहीं बताया हो, लेकिन कुवैत ने गुरुवार सुबह एक बयान जारी कर कहा कि उसने मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दिया था. कुवैत मिडिल ईस्ट में अमेरिका का एक सहयोगी देश है. कुवैत में अमेरिका का अली अल सलेम एयर बेस है. यह अल जहरा के पास स्थित, यहां यूएस एयरफोर्स की 386वीं एयर एक्सपेडिशनरी विंग का केंद्र है. यह एक अहम एयरलिफ्ट हब के रूप में कार्य करता है. इसी बेस के जरिए अमेरिका इलाके में ड्रोन ऑपरेशन्स को मैनेज करता है. अमेरिका को दी सख्त चेतावनी आईआरजीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने आगे कोई और सैन्य कदम उठाया, तो ईरान की प्रतिक्रिया ‘और ज्यादा निर्णायक’ होगी. ईरानी सैन्य बलों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती अमेरिकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें:- ट्रंप ने अब ओमान को दी खुली धमकी, बोले- नियम नहीं माना तो ‘उड़ा देंगे’, ईरान की वजह से दोस्त पर ही भड़के डॉन ये भी पढ़ें:- बकरीद पर नहीं कुर्बान होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, बांग्लादेश प्रशासन ने बचाई जान, भेजा चिड़ियाघर अमेरिका ने बीते 48 घंटे में ईरान पर दो हमले किए अमेरिका ने बीते दो दिनों में ईरान के खिलाफ दो बड़े सैन्य हमले किए हैं. पहला हमला मंगलवार को दक्षिणी ईरान में किया गया, जिसे अमेरिकी सेना ने ‘सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक’ बताया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह कार्रवाई उन मिसाइल लॉन्च साइट्स और ईरानी नौसैनिक ठिकानों के खिलाफ की गई. अमेरिका ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्री माइंस बिछाने और अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की तैयारी हो रही थी. इसके बाद बुधवार देर रात अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास इलाके के पास दूसरा हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान ने एक अमेरिकी कारोबारी जहाज को निशाना बनाने के लिए चार आत्मघाती ड्रोन भेजे थे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने रास्ते में ही मार गिराया. इसके तुरंत बाद अमेरिका ने जमीन पर मौजूद एक ईरानी ड्रोन लॉन्च यूनिट को भी निशाना बनाया, ताकि आगे और ड्रोन हमले न हो सकें. इस सैन्य कार्रवाई के कुछ देर बाद बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में तीन धमाकों की समाचार आई और इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए. अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह हमला इसलिए किया गया ताकि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को किसी बड़े खतरे से बचाया जा सके. अमेरिका का कहना है कि ये हमले क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों और जहाजों की सुरक्षा के लिए जरूरी थे, जबकि ईरान लगातार इन्हें आक्रामक कार्रवाई बता रहा है. ईरान ने इन हमलों का जवाब देने की बात कही थी. ताजा हमलों के बाद शांति वार्ता की कोशिशों को झटका होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी खोलने और ईरान के न्यूक्लियर हथियार कार्यक्रम समाप्त करने के लिए वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी भी दे रहे हैं. अब यूएस इन दो हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद, फिर से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है और शांति वार्ता की कोशिशों को झटका लग सकता है. The post बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: जानें शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

Adhik Jyeshtha Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दिन स्नान, दान और भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. वर्ष 2026 में आने वाली अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह अधिक मास में पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, सूर्य को अर्घ्य और चंद्र देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है. अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 का शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 मई 2026 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगी. वहीं इसका समापन 31 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 31 मई को स्नान-दान, व्रत और पूजा की जाएगी. पूजा और चंद्रोदय का समय अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 का शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 मई 2026 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगी. वहीं इसका समापन 31 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 31 मई को स्नान-दान, व्रत और पूजा की जाएगी. पूजा और चंद्रोदय का समय पूजा का शुभ समय: सुबह 7:08 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक चंद्रोदय का समय: रात 7:36 बजे इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि चंद्र देव की आराधना करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. अधिक मास पूर्णिमा का महत्व अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है और यह भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. इस महीने की पूर्णिमा पर व्रत और पूजा करने से सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सत्यनारायण कथा का पाठ और श्रवण करने से पाप कर्मों का नाश होता है. यह व्रत परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है. स्नान-दान से मिलता है पुण्य अधिक मास की पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन अन्न, वस्त्र, गौदान और जरूरतमंदों को सहायता देने से पुण्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि इससे नौकरी, धन और जीवन की अन्य परेशानियां दूर हो सकती हैं. ज्येष्ठ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितृ दोष दूर होता है. ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. The post अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: जानें शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Instagram-WhatsApp-Facebook के प्रीमियम फीचर्स अब नहीं मिलेंगे फ्री, Meta ने लॉन्च किये नए Paid Plans

Meta अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp को इस्तेमाल करने का तरीका बदलने की तैयारी में है. कंपनी ने इन प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. इन Plus प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस्ड टूल्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हिंदुस्तान समेत दुनियाभर में Meta धीरे-धीरे इन प्रीमियम सर्विसेज को रोलआउट कर रही है. कितनी होगी कीमत? रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी हर महीने करीब 387 रुपये हो सकती है. वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को लगभग 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये हर महीने चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि हिंदुस्तान में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है. Instagram Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Instagram Plus यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे. इसमें यह देखने का ऑप्शन होगा कि आपकी Story को कितने लोगों ने दोबारा देखा. इसके अलावा यूजर्स Unlimited Story Audience Lists बना सकेंगे, जो मौजूदा Close Friends फीचर से ज्यादा एडवांस्ड होगा. सबसे खास फीचर यह होगा कि यूजर्स किसी की Story को बिना Viewer List में दिखे चुपचाप देख सकेंगे. वहीं Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा हर हफ्ते एक Story को Spotlight किया जा सकेगा, जिससे उसे ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी. यूजर्स Story Viewer List में Search भी कर सकेंगे और पोस्ट्स को बिना Followers की Feed में दिखाए सीधे Profile और Highlights में जोड़ सकेंगे. प्रोफाइल को मिलेगा नया लुक Meta Instagram Plus यूजर्स के लिए कुछ Cosmetic Features भी ला रहा है. इसमें Animated Super Heart Reactions, Custom App Icons, Bio के लिए Special Fonts और Profile Pins जैसे फीचर्स शामिल होंगे. WhatsApp Plus में क्या होगा खास? WhatsApp Plus को खासतौर पर Messaging Personalisation के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें यूजर्स को Custom Themes, Unique Ringtones, Premium Stickers, ज्यादा Pinned Chats और एडवांस्ड Chat List Customisation जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं, Meta के Head of Product Naomi Gleit ने संकेत दिए हैं, कि आने वाले समय में इन प्लान्स में और भी Fun Features जोड़े जाएंगे. Meta Verified से अलग होंगे ये प्लान्स Meta ने साफ किया है कि ये नए Subscription Plans, Meta Verified से अलग होंगे. Meta Verified फिलहाल Identity Verification, Fake Account Protection और Customer Support जैसी सुविधाएं देता है. Meta AI के लिए भी आएंगे Paid Plans Meta अब सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक ही नहीं रहना चाहता. कंपनी ने Meta One नाम से नए AI Subscription Plans भी पेश किए हैं. Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 775 रुपये हर महीने होगी. यह उन यूजर्स के लिए होगा जो AI Image Generation, Video Creation और लंबे AI Tasks ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर यानी करीब 1,939 रुपये हर महीने में आएगा, जिसमें ज्यादा Usage Limits दी जाएंगी. हालांकि नॉर्मल यूजर्स Meta AI Chatbot को फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन Heavy Usage करने वालों को लिमिट पार होने पर Subscription लेना पड़ सकता है. Creators और Businesses के लिए भी नए प्लान Meta ने Creators और Businesses के लिए भी नए Premium Plans लॉन्च किए हैं. इनमें Meta One Essential और Meta One Advanced शामिल हैं. Meta One Essential की कीमत 14.99 डॉलर यानी करीब 1,454 रुपये हर महीने होगी. इसमें Verification, Impersonation Protection और बेहतर Profile Promotion Tools दिए जाएंगे. वहीं Meta One Advanced प्लान की कीमत 49.99 डॉलर यानी करीब 4,849 रुपये हर महीने होगी. यह खासतौर पर Influencers और Businesses के लिए बनाया गया है. इस प्लान में Facebook Feed और Search Results में Priority Placement, Reels पर Bold Follow Button, Advanced Analytics Tools और Multiple Moderator Management जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. Human Customer Support भी मिलेगा Premium Business Plan का सबसे बड़ा फीचर Human Customer Support होगा. लंबे समय से छोटे बिजनेस यूजर्स Instagram और Facebook पर सही सपोर्ट की कमी की शिकायत करते रहे हैं. अब Meta ऐसे यूजर्स को Direct Human Support देने की तैयारी में है. साथ ही अगर कोई आपकी पोस्ट बिना Credit के Repost करता है, तो उसका Alert भी मिलेगा. क्या बदल जाएगी सोशल मीडिया की दुनिया? Meta का यह कदम दिखाता है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स धीरे-धीरे Paid Services की तरफ बढ़ सकते हैं. कंपनी AI और Advanced Features पर होने वाले भारी खर्च को पूरा करने के लिए नए Revenue Models तलाश रही है. ऐसे में अगर ये प्लान्स सफल होते हैं, तो फ्यूचर में Instagram, Facebook और WhatsApp का एक्सपीरियंस Free और Paid यूजर्स के बीच काफी अलग दिखाई दे सकता है. यह भी पढ़ें: मौत के बाद यूजर के डिजिटल अकाउंट्स का क्या होता है? फोटो, पासवर्ड और प्राइवेट डेटा पर किसका हक, समझिए पूरा नियम The post Instagram-WhatsApp-Facebook के प्रीमियम फीचर्स अब नहीं मिलेंगे फ्री, Meta ने लॉन्च किये नए Paid Plans appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 मई को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट चेक करें लिस्ट 

Bank Holiday On 28 May 2026: अगर आज आप चेक क्लीयरेंस या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. आज यानी 28 मई को देश के कई हिस्सों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंकों में छुट्टी है. ऐसे में परेशानी से बचने के लिए अपने शहर का स्टेटस जरूर चेक कर लें. आज बैंक क्यों बंद हैं? पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि बकरीद का त्योहार 27 मई को मनाया जाएगा. लेकिन इमारत-ए-शरिया हिंद, दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के धर्मगुरुओं ने चांद दिखने के बाद साफ किया कि इस्लामिक महीना ‘जिल हिज्जा’ 18 मई से शुरू हुआ है. इसी वजह से देश में आज यानी 28 मई को आधिकारिक तौर पर ईद-उल-अजहा मनाई जा रही है और इसी दिन बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि, गुवाहाटी, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जैसे कुछ शहरों में इसके लिए 27 मई को ही बैंक बंद रहे थे. किन-किन शहरों में आज बैंक में ताले लटके रहेंगे? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के लगभग सभी बड़े शहरों में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा. इन शहरों की लिस्ट नीचे दी गई है: उत्तर और मध्य हिंदुस्तान: नई दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर और शिमला. पश्चिम और दक्षिण हिंदुस्तान: मुंबई, बेलापुर, नागपुर, अहमदाबाद, पणजी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम. पूर्वी और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान: पटना, रांची, कोलकाता, रायपुर, अगरतला, आइजोल, इम्फाल, कोहिमा और शिलांग. हिंदुस्तान में बैंकों की छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों और फैसलों पर निर्भर करती हैं, इसलिए हर राज्य में तारीखें अलग हो सकती हैं. मई के महीने में अब आगे क्या होगा? मई का महीना अब खत्म होने की कगार पर है. इससे पहले इस महीने में 1 मई को मई दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी थी. इसके अलावा 9 मई (रवींद्रनाथ टैगोर जयंती), 16 मई (राज्य दिवस) और 26 मई (काजी नजरुल इस्लाम जयंती) को कुछ चुनिंदा राज्यों में बैंक बंद रहे थे. वहीं, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार (9 और 23 मई) और सभी रविवार को नियमित साप्ताहिक छुट्टी थी. अब इस महीने की आखिरी छुट्टी 31 मई को रविवार के दिन होगी. बैंक बंद होने पर काम कैसे होगा? भले ही आज आपके शहर में बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आपको पैसों के लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू हैं. आप घर बैठे ये काम कर सकते हैं: ऑनलाइन या नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल. कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम (ATM) का उपयोग. यूपीआई (UPI) के जरिए तुरंत पैसे ट्रांसफर करना. आईएमपीएस (IMPS) और एनईएफटी (NEFT) जैसी पेमेंट सुविधाएं. ये भी पढ़ें: दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका?  The post 28 मई को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट चेक करें लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

RPSC APO Recruitment 2026: अगर आपने लॉ की पढ़ाई की है और राजस्थान प्रशासन के साथ जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी समाचार है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) यानी सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों परनोटिफिकेशन जारी किया है. APO के कुल 371 पदों पर भर्तियां की जाएगी.  RPSC APO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 जून 2026 से शुरू होगी. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 जुलाई 2026 तय की गई है. कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.  RPSC APO वैकेंसी 2026 – कैटेगरी के अनुसार सीटें  क्षेत्र (Area) जनरल (UR) एससी (SC) एसटी (ST) ओबीसी (OBC) एमबीसी (MBC) ईडब्ल्यूएस (EWS) कुल सीटें नॉन-एसए (Non SA) 110 29 21 53 04 25 355 एसए (SA) 03 00 13 00 00 00 16 कुल पद (Total) 113 29 34 53 04 25 371 RPSC APO Recruitment 2026 Notification Check Here कौन कर सकता है आवेदन?  इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री (प्रोफेशनल या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स) होनी चाहिए. इसके साथ ही आपको देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का अच्छी नॉलेज  होनी चाहिए.  आपकी उम्र 21 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए. राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/MBC/EWS) के पुरुषों और सामान्य वर्ग की स्त्रीओं को उम्र में 5 साल की छूट दी गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग की स्त्रीओं को 10 साल की छूट मिलेगी. RPSC APO Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस  प्रीलिम्स परीक्षा: यह एक ऑब्जेक्टिव (मल्टीपल चॉइस) परीक्षा होगी. इसमें 70% सवाल लॉ (कानून) से जुड़े होंगे और 30% सवाल हिंदी और अंग्रेजी भाषा से पूछे जाएंगे.  मेन्स परीक्षा: मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर लॉ का होगा जो 300 नंबर का होगा और इसके लिए 3 घंटे मिलेंगे. दूसरा पेपर भाषा (सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी) का होगा जो 100 नंबर का होगा और इसके लिए 2 घंटे मिलेंगे. मेन्स परीक्षा में पास होने के लिए हर पेपर में कम से कम 40% नंबर लाना जरूरी है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इसमें 5% की छूट दी गई है. यह भी पढ़ें: राजस्थान RAS के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी The post राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका? 

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 28 May 2026: सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आज राहत वाली समाचार है. 28 मई 2026 को सोना और चांदी दोनों के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 100 रुपये प्रति किलो टूट गई. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के अपडेट के हिसाब से हैं.  कितना सस्ता हुआ सोना? आज 24 कैरेट सोना 1,58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है.  पिछले कुछ दिनों से सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन मई महीने में अब तक सोना करीब 5% महंगा हो चुका है.  शहरवार सोने का रेट (10 ग्राम/24 कैरेट) शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला पटना  ₹1,58,330 ₹1,58,340 -₹10 लखनऊ  ₹1,58,430 ₹1,58,440 -₹10 रांची  ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 मुंबई  ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 दिल्ली  ₹1,58,430 ₹1,58,440 -₹10 कोलकाता  ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 चेन्नई  ₹1,59,810 ₹1,59,820 -₹10 चांदी में क्या चल रहा है? चांदी की कीमत में भी आज हल्की नरमी रही. एक किलो चांदी 2,84,900 रुपये पर पहुंच गई है. बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर मजबूत होने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में दबाव बना हुआ है. हालांकि मई महीने में चांदी अब भी करीब 12% ऊपर चल रही है.  शहरवार चांदी का रेट (1 किलो) शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला पटना  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 लखनऊ  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 रांची  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 मुंबई  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 दिल्ली  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 कोलकाता  ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 चेन्नई  ₹2,89,900 ₹2,90,000 -₹100 आगे क्या रह सकता है असर? इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी दोनों दबाव में हैं. डॉलर मजबूत होने और अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से इन्वेस्टर्स की नजर अब अगले कुछ दिनों के बाजार पर टिकी है. ऐसे में शादी-ब्याह या इनवेस्टमेंट के लिए खरीदारी करने वाले लोग अभी रेट पर नजर बनाए हुए हैं.  ये भी पढ़ें: कहीं घटे दाम तो कहीं बढ़ी टेंशन, जानें 28 मई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव The post दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका?  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top