Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कुंभ से लौट रही कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल

Dhanbad News: गहिरा मोड़ एनएच-19 स्थित कोलकाता लेन पर हुई घटना. घटना के बाद कार पर सवार सभी यात्री गाड़ी छोड़ कर भागे. Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहिरा मोड़ स्थित एनएच 19 के कोलकाता लेन पर मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे कार के धक्के से यात्रियों से लदा टेंपो पलट गया. टेंपो के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि टेंपो में सवार स्त्री समेत चार यात्री घायल हो गये. चालक जितेंद्र राय (32) गोविंदपुर के कुम्हारडीह का रहने वाला था. घायलों में निरसा खटाल निवासी संजय यादव, उनकी पत्नी रूपकी देवी व पुत्र निरंजन यादव तथा फकीरडीह के अमीरुद्दीन शेख शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर रुस्तम अली, एसआइ मनीता कुमारी, सुरबाला भृंगराज आदि दलबल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कैसे हुई घटना क्रेटा कार में सवार लोग कुंभ स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान गहिरा ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद कार पर सवार लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने टेंपो चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घायल संजय यादव, रुपकी देवी, निरंजन यादव तथा अमीरुद्दीन शेख का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. टेंपो (जेएच10एजी 8792) गोविंदपुर से सवारी लेकर निरसा जा रहा था. गहिरा मोड़ के पास कार (डब्ल्यू बी40 एजी0492 ) ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन पर परिजन व लोग शांत हुए. वैशाली का रहने वाला था चालक मृत टेंपो चालक मूलत: बिहार के महनार, वैशाली का रहने वाला था. वह कुम्हारडीह में परिवार के साथ रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी निशु कुमारी, पुत्र विमान राय व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, यादव महासभा के लालमुनि यादव, अरुण यादव, शेखर यादव, विश्वनाथ राय, कौशल यादव, रामव्रत यादव आदि थाना पहुंचे और थानेदार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की. इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमानुसार प्रशासनी सुविधाएं मृतक के परिवार को दी जायेगी. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कुंभ से लौट रही कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : गेल गैस ने शुरू की पाइपलाइन की टेस्टिंग, जल्द होगा ट्रायल

Dhanbad News : शहर के 12 हजार से अधिक घरों में हो चुका है कनेक्शन, कुसुम बिहार व सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में होगा ट्रायल Dhanbad News : गेल गैस धनबाद ने शहर में पाइपलाइन के जरिये गैस सप्लाइ करने के लिए सोमवार से पाइपलाइन की टेस्टिंग की. पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी दीक्षा इंटरप्राइजेज ने गोल बिल्डिंग मोड़ समेत अलग-अलग जगहों पर मेन पाइपलाइन की टेस्टिंग की है. टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शहर में ट्रायल के रूप में कुछ घरों में गैस की सप्लाई शुरू की जायेगी. इसमें लगभग दो माह लगेंगे. शहर के कुसुम विहार व बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का ट्रायल शुरू किया जायेगा. 12 हजार से अधिक घरों में हो चुका है कनेक्शन शहर के लगभग साढ़े 12 हजार से अधिक घरों में गेल गैस द्वारा कनेक्शन देने का काम पूरा किया जा चुका है. शहर के लोग बस सप्लाइ मिलने का इंतजार है. साल के अंत तक नियमित गैस सप्लाई शुरू हो जायेगी. जानकारी के अनुसार धोकरा में अभी पाइपलाइन बिछने का रुका हुआ है. वर्तमान में गैस सप्लाइ सिंदरी में हो रही है. इसकी 52 रुपए प्रति एससीएम ली जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : गेल गैस ने शुरू की पाइपलाइन की टेस्टिंग, जल्द होगा ट्रायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : नावाडीह में बंद घर से पांच लाख के गहने व नकदी चोरी

Dhanbad News : ध नबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास एक बंद घर से बीती रात चोरों ने पांच लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चुरा ली. घटना के बाद गृहस्वामी विक्रमादित्य ओझा को जानकारी दी गयी. वह मंगलवार को घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की. विक्रमादित्य ओझा ने बताया कि वह अपने पुत्र के पास लखनऊ गये थे. घर में एक किरायेदार था, लेकिन वह भी एक दो दिन पहले घर बंद कर किसी जरूरी काम से चला गया था. मंगलवार की सुबह फोन पर चोरी की सूचना मिली. यहां पहुंचकर देखा कि चोरों ने इलेक्ट्रिक आरी से सभी कुंडी को काटा और घर के सभी कमरा को खंगाला है. चोर लगभग पांच लाख के गहने व नकद अपने साथ ले गये. वहीं घर के बाहर लगा हुआ पानी का मोटर, बैटरी इनवर्टर की भी चोरी कर ली. घर के सभी सदस्य आने के बाद चोरी का सही आंकलन किया जा सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें को खंगाल रही है. सीएमपीएफ पावर हाउस में हजारों की चोरी धनबाद. सरायढेला थाना क्षेत्र के सीएमपीएफ पावर हाउस सह जेनेरेटर रूम में हजारों की चोरी हो गयी. घटना के बाद वहां पर काम करने वाले संजय कुमार महतो ने थाना में लिखित शिकायत की. इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. संजय ने बताया कि वह पावर हाउस में प्राइवेट बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता है. 22 फरवरी की रात में ड्यूटी कर रहा था. उस दौरान नींद लग गयी और वह स्विच रूम में सो गया. कुछ देर के बाद कुछ आवाज पर जगकर बाहर निकला, तो कई दरवाजे खुले थे. अंदर जाने के बाद सीटीपीटी, पुराना सिलिंग फंखा 70 पीस, नया सिलिंग पंखा 15 पीस, बैटरी पांच पीस के अलावा हजारों के सामान की चोरी हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : नावाडीह में बंद घर से पांच लाख के गहने व नकदी चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: जीएन कॉलेज के 192 विद्यार्थी सम्मानित

सम्मानित हुए विद्यार्थी. Dhanbad News: गुरु नानक कॉलेज में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया. एसजेएस ग्रेवाल सभागार में आयोजित समारोह में स्पोर्ट्स, कला और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विभिन्न संकायों के 192 छात्र-छात्राओं और 10 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. इसमें 36 छात्र अकादमिक, 81 स्पोर्ट्स, नौ एनसीसी, 20 एनएसएस और 46 क्रिएटिविटी डिपार्टमेंट से शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आरएस चाहल ने की. छात्रों की सफलता से बढ़ती है कॉलेज की साख : चहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने मुख्य अतिथि और छात्रों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने सरदार आरएस चहल को नवांकुर पौधा भेंट कर सम्मानित किया. श्री चहल ने कहा कि छात्रों की सफलता ही महाविद्यालय की साख को बढ़ाती है. मौके पर पिछले दिनों कॉलेज में ‘जी20 ए ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इकोनॉमिक्स डेवेलपमेंट’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार पर पुस्तक का विमोचन किया गया. मंच संचालन डॉ मीना मालखंडी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो संजय सिन्हा ने किया. मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज (भूदा कैंपस) प्रो अमरजीत सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज (बैंकमोड़ कैंपस) डॉ रंजना दास, प्रो दीपक कुमार, प्रो संजय सिन्हा, प्रो संतोष कुमार, प्रो दलजीत सिंह, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो अर्णब सरस्पोर्ट्स, प्रो पीयूष अग्रवाल, प्रो साधना सिंह, प्रो स्नेहल गोस्वामी, प्रो पुष्पा तिवारी, प्रो उदय सिन्हा, प्रो मनीषा कुमारी, प्रो सपना गुप्ता, नुसरत परवीन, कैप्टन संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: जीएन कॉलेज के 192 विद्यार्थी सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: पिट वाटर के लिए लोगों ने पीओ व कार्मिक विभाग कार्यालय में जड़ा ताला, हंगामा

Dhanbad News : लोदना क्षेत्र के लोदना एक नंबर बंद खदान में लगाये गये दोनों नया सबमरर्सेबल पंप जल जाने से पिछले 11 दिनों से क्षेत्र में पिट आपूर्ति ठप है. उससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जनता श्रमिक संघ के बैनर तले लोदना व कुजामा कोलियरी के पीओ व कार्मिक विभाग में कार्मिकों को बाहर निकाल कर मुख्य गेट में ताला जड़ दिया. उससे कोलियरी कार्यालय व परियोजना का काम ठप हो गया. इस दौरान आक्रोशित स्त्रीएं गैलन, बाल्टी लेकर प्रबंधन विरोधी नारेबाजी कर घंटों हंगामा किया. सूचना पाकर सीआइएसएफ व लाेदना काेलियरी पीओ अरुण कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुनः नया सबमरर्सेबल पंप मंगाकर कल से क्षेत्र में पिट वाटर को सुचारु करने का लोगों को लिखित आश्वासन दिया. फिलहाल टैंकर से मोहल्ले में पानी देने का आश्वासन दिया. उसके बाद लोग शांत हुए. जश्रसं के केंद्रीय सहायक सचिव संजय यादव ने कहा कि अगर गुरुवार तक पंप लगाकर जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी, तो लोदना क्षेत्र का चक्का जाम किया जायेगा. मौके पर निवर्तमान पार्षद संजय यादव, शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू, रविकांत पासवान, अजय पासवान, संजय निषाद, पप्पू कुमार, बीरू पासवान, निर्मला देवी आदि थे. लोदना से कर्मियों व मशीनों का स्थानांतरण रुका . जनता मजदूर संघ के विरोध के बाद एनटीएसटी जीनागोड़ा प्रबंधन द्वारा क्षेत्र कर्मियों व मशीनों को कुजामा कोलियरी में स्थानांतरण रुक गया है. बताया जाता है कि लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोडा पीओ द्वारा मंगलवार को विभागीय परियोजना में कार्यरत नौ कर्मियों को स्थानांतरण कुजामा कोलियरी में करने कर दिया गया. जमसं के सचिव रितेश निषाद ने बताया कि यूनियन नेताओं ने परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कर्मियों व हेम मशीन भेजे जाने का विरोध किया था. परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि एनटीएसटी जीनागोड़ा परियोजना से जिन नौ कर्मियों व हेम मशीन को कुजामा भेजा जाना था, उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में रितेश निषाद, केल्विन, उमेश सिंह, संतोष मिश्रा, शिवकुमार, इरशाद अहमद आदि थे. एबीओसीपी का अस्तित्व बचाने को ले संयुक्त मोर्चा का धरना बीसीसीएल ब्लॉक एरिया की एबीओसीपी माइंस का अस्तित्व बचाने तथा अन्यत्र भेजी गयी मशीनों को वापस लाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता एसीसी सदस्य गोपाल मिश्रा ने की. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि एबीओसीपी माइंस प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण बंदी के कगार पर है. एसीसी सदस्यों से बगैर बातचीत किये प्रबंधन द्वारा मशीनों को बाहर भेजा जा रहा है. इससे मजदूरों में आक्रोश है. नेताओं ने कहा कि अन्यत्र भेजी गयी मशीनें वापस नहीं लायी गयी, तो ब्लॉक दो का चक्का जाम किया जायेगा. धरना में तुलसी साव, जेके झा, नकुल महतो, चंद्रशेखर राय, गोपाल चंद्र गोप, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, तपन पांडेय, संजय कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, मंगल हेंब्रम, पालचंद महतो, सुरेश चौहान, केशव पासवान, धनंजय महतो, विजय चौहान, रणविजय कुमार, विरेंद्र बेलदार, श्याम सुंदर नोनिया, विकास बेलदार, मनोज कुमार सिंह, अविनाश दुबे, खेपा कमार, आनंद नायक, एचएन पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, शंकर महतो आदि थे. दोपहर में जीएम अनूप कुमार राय से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया. जीएम ने आश्वस्त किया की जमीन की समस्या को सुलझाया जायेगा. विभागीय कार्य बंद नहीं होने दिया जायेगा. मशीनों को वापस लाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: पिट वाटर के लिए लोगों ने पीओ व कार्मिक विभाग कार्यालय में जड़ा ताला, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कुंभ यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 12 घायल

घटनास्थल पर लोगों की भीड़. Dhanbad News: डिबूडीह चेक पोस्ट के पास हुई घटना, बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से प्रयागराज जा रही थी बस Dhanbad News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से प्रयागराज जा रही कुंभ यात्रियों से भरी बस को डिबूडीह चेक पोस्ट के समीप ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना में बस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए बंगाल के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. यात्रियों ने बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है. वहीं चालक ने कहा कि स्टीयरिंग फेल होने के कारण घटना हुई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कहा कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भेजने का प्रयास किया जा रहा है. जो घर जाना चाहते हैं उन्हें सकुशल पहुंचाया जायेगा. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से उठा कर ओपी ले गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कुंभ यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 12 घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: माता-पिता, गुरुजनों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : कृष्ण शास्त्री

जुनकूदर में प्रवचन सुनते लोग. Dhanbad News: धर्म उत्थान समिति की ओर से जुनकुंदर ब्रह्मस्थान स्थित मंगल मूर्ति धाम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा वाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने एकादश रुद्र अवतार, हनुमंत अवतार का प्रसंग सुनाया. कहा कि भगवान विष्णु के मोहिनी रूप को देखकर माता अंजना ने उसे धारण किया. उसी से हनुमान जी का अवतार हुआ. भगवान शिव श्रीराम की सेवा करना चाहते थे. आज लोग सेवा से दूर भागते हैं. उन्होंने कहा कि माता-पिता व गुरुजनों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. आचार्यों ने कराया पूजन मौके पर अयोध्या से राघव प्रपन्ना जी महाराज, रासबिहारी, नरोत्तम जी शामिल हुए. मुख्य यजमान राजेश्वर साव, पत्नी रेणु देवी थे. आचार्य मनीष शर्मा ने पूजन कराया. मौके पर आचार्य मधूसुदन तिवारी, मनीष शर्मा, पुजारी रितेश पांडेय, अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, उपाध्यक्ष भरत सिंह, एसीबी के एचआर संजय सिन्हा, आरके हेड रवि नायर, वरिष्ठ नेता अशोक मंडल, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, एचआर मनोज शर्मा, एस मुखर्जी, मानव सेवा परिवार के मंजू अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, निरंजन यादव, गुड्डू सिंह, रिंटू पाठक, राजू चौहान, इंद्रदेव प्रसाद, वीरेंद्र अटल, भोला चौहान, पप्पू शर्मा, दनोज ठाकुर, मंटू ठाकुर, शैलेश सिंह, रामप्रवेश ठाकुर, अरुण मोदी, मटरु अग्रवाल, दिलीप सिंह, वीरु राय, रवि महतो आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: माता-पिता, गुरुजनों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : कृष्ण शास्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रेमिका से मिलने फतुहा पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई

फतुहा. थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर मारपीट कर एक घर में बंद कर दिया. किसी तरह घायल प्रेमी के परिजनों की इस बात की जानकारी हुई तो वह लोग फतुहा के नारायणा बांध पर पहुंच कर 112 की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को समझा बुझाकर घायल प्रेमी को अपने कब्जे में लेकर फतुहा अस्पताल भर्ती कराया. जहां उसकी स्थित गंभीर बनी ही थी. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे पटना पीएमसीएच भेज दिया है. घायल युवक सालीमपुर थाना क्षेत्र के शालिमपुर मुसहरी का रहने वाला गुलशन कुमार था, जो अपनी प्रेमिका के फोन करने पर अपने बाइक से फतुहा के नारायणा बांध पहुंचा था. फतुहा पुलिस तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस के लौटते ही पीड़िता के घर पहुंचे दबंगों ने किया जानलेवा हमला बाढ़. चालीसकुरबा गांव में शिकायत की जांच करने गयी पुलिस टीम के लौटती ही अभियुक्त हथियार लेकर पीड़िता के घर पर आ धमके. और घर के लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. संजना कुमारी ने बताया कि उसकी मां कंचन देवी द्वारा पांच दिन पूर्व बाढ़ थाने में विकास साव सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था. इसको लेकर जांच करने के लिए पुलिस टीम पहुंची. जांच की खानापूर्ति करने के बाद पुलिस टीम बिना अभियुक्त को पकड़े लौट गयी. इसके बाद अभियुक्त हथियार लेकर संजना के घर पहुंचे और संजना कुमारी, उसकी मां कंचन देवी, बहन सपना कुमारी आदि की पिटाई की. कंचन और सपना को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. संजना ने बताया कि हमलावर पिस्टल लेकर उन्हें धमका रहे थे. उनकी गर्दन भी दबाने की कोशिश की. पुलिस ने विकास साव आदि पर केस दर्ज कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रेमिका से मिलने फतुहा पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सीसीएल में पांच नयी वाशरी बनेंगी

राकेश वर्मा, बेरमो : सीसीएल में सालाना 14.5 मिलियन टन क्षमता वाली पांच नयी कोल वाशरी अस्तित्व में आयेंगी. कथारा में तीन, ढोरी में तीन, स्वांग में 1.5, न्यू केदला में चार और रजरप्पा में सालाना तीन मिलियन टन क्षमता वाली वाशरी बनेगी. ग्लोबल कोल माइंस नामक निजी कंपनी करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से कथारा में पुरानी वाशरी के निकट नयी वाशरी का निर्माण करेगी. कथारा की पुरानी वाशरी 54 साल पहले बनी थी. किसी वाशरी की लाइफ 20 साल ही होती है. पुरानी कथारा वाशरी की भी सालाना उत्पादन क्षमता तीन मिलियन टन थी, लेकिन पुराना होने के कारण उत्पादन क्षमता मात्र .8 मिलियन टन हो गयी है. फिलहाल सालाना इस वाशरी से .55 (साढ़े पांच लाख टन) वॉश कोल का उत्पादन हो रहा है. कथारा एरिया की स्वांग वाशरी भी 50 साल पुरानी हो चुकी है. इसकी उत्पादन क्षमता .75 मिलियन टन थी, जिसे अब घटा कर .2 मिलियन टन कर दिया गया है. सीसीएल के जीएम वाशरी के अनुसार स्वांग में भी इस वाशरी के स्थान पर सालाना 1.5 मिलियन वॉश्ड कोल क्षमता की कोल वाशरी बनेगी. इसके लिए इनवायरमेंटल क्लीयरेंस लेना है. दो माह के अंदर यहां इसके लिए ग्राम सभा की जायेगी. सीएमपीडीआइ इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना रहा है. बंद करगली कोल वाशरी के स्थान पर भी नयी वाशरी लगाने की योजना बीएंडके एरिया की बंद करगली कोल वाशरी के स्थान पर भी एक नयी वाशरी लगाने की योजना है. सीसीएल मुख्यालय के वाशरी प्रबंधन का मानना है कि बंद करगली वाशरी के स्थान पर एक नयी वाशरी स्थापित करने के लिए यहां सारा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है. बगल की कोलियरियों से कोयला भी मिल जायेगा. जमीन भी उपलब्ध है. मालूम हो कि वर्ष 2020 में सुरक्षा का हवाला देते हुए इस वाशरी को सीसीएल मुख्यालय के आदेश के बाद से बंद कर दिया गया है. इस वाशरी का उद्घाटन 1958 में देश के तत्कालीन गृह मंत्री केसी पंत ने किया था. पहले इस वाशरी को नन कोकिंग मोड में कोयला फीड कर चलाया गया. बाद में इसे कोकिंग कोल वाशरी कर दिया गया था. यहां से उत्पादित वॉश कोल डीवीसी के बीटीपीएस और सेल बोकारो के अलावा विशाखापत्तनम स्थित पावर प्लांट को जाता था. फिलहाल इस बंद वाशरी का मैन पावर 96 है. इसके अलावा एक परियोजना पदाधिकारी हैं. यहां एक लेबोरेट्री भी है, जिसमें काेयले के ग्रेड की जांच की जाती है. क्या कहते हैं सीसीएल के जीएम वाशरी सीसीएल के जीएम (वाशरी) सुमन कुमार का कहना है कि जल्द ही सीसीएल में पांच नयी कोल वाशरी अस्तित्व में आयेंगी. बंद करगली वाशरी में भी नयी कोल वाशरी लगाने की कार्य योजना पर मंथन चल रहा है. अभी यह प्राइमरी स्टेज में है. सैद्धांतिक सहमति अभी नहीं हुई है. जल्द ही हेडक्वार्टर से बंद करगली वाशरी के लोहे का ई ऑक्शन का टेंडर कराया जायेगा. कहीं भी नयी माइंस व वाशरी अस्तित्व में आयेगी तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन होता है. क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सीसीएल में पांच नयी वाशरी बनेंगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में तीन अपराधियों ने की लूटपाट

बिहटा. थाना क्षेत्र के पीतल नगरी परेव बाजार में स्थित एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में हथियारबंद तीन अपराधियों में लूटपाट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले. लूट की सूचना के बाद बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंच क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है बिहटा थाना क्षेत्र के कोईलवर पुल के समीप पीतल नगरी परेव बाजार में एचडीएफसी का सीएसपी ब्रांच है. जिसका संचालन परेव निवासी सुरेश प्रसाद सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार करते हैं. अपराह्न करीब एक बजे तीन युवा अपराधी मास्क लगाए कुछ देर तक ऑफिस के बाहर रेकी की फिर मौका देख भीड़ के खत्म होते ही कार्यालय में घुस गये. इस दौरान संचालक जैसे वॉशरूम जाने के लिए उठे तो तीनों ने हथियार निकाल कर उन्हें कब्जे में ले लूटपाट की. इतने में बाहर कुछ लोग घटना को देख शोर करने लगे तो अपराधी फायरिंग करते कोईलवर परेव पुल के समीप खड़ी बाइक से फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 20 से 25 हजार रुपये की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी है. विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग मोकामा. थाना अंतर्गत कन्हायपुर में विद्युत पोल गाड़ने के विवाद में तीन राउंड फायरिंग हुई. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपित रामाधार राय (कन्हायपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कन्हायपुर के प्रिंस कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रिंस अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था. इसी बीच आरोपित पिस्तौल लेकर पहुंचे और प्रिंस से गाली गलौज करने लगा. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ जाने पर आरोपित ने प्रिंस पर फायरिंग कर दी. गोली प्रिंस के सिर के बगल से गुजर गयी. मौके से भगाने के चक्कर में गिर पड़ा. परिवार के अन्य सदस्य आरोपित को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया. यह देखकर आरोपित दो राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एचडीएफसी के सीएसपी ब्रांच में तीन अपराधियों ने की लूटपाट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top