Hot News

मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 26 जून से 1 जुलाई के बीच उत्तर हिंदुस्तान के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 30 जून-1 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 30 जून-1 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 29 जून-1 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 30 जून-1 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से 1 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं 26-27 जून और 30 जून से 1 जुलाई के दौरान विदर्भ में जबकि 26 जून को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

बंगाल के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 26 जून से 1 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 29 जून से 1 जुलाई जबकि बिहार, झारखंड और ओडिशा में 28 जून से 1 जुलाई के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

तमिलनाडु में 28 जून से भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक्टिव रहने के बीच राज्य के 10 से अधिक जिलों में 28 जून से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार से नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, थेनकासी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तिरुवल्लूर, रानीपेट, वेल्लोर, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : बिहार से बंगाल तक होगी झमाझम बारिश, उत्तर बंगाल में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 26 से 29 जून के बीच मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. 26 और 27 जून को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 28 और 29 जून को भी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

The post मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top