Hot News

Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?

Welcome To The Jungle Review: अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए क्योंकि अक्षय कुमार एक बार फिर धमाकेदार एंटरटेनमेंट लेकर लौट आए हैं. इस बार वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ दर्शकों को हंसाने और पूरा मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं. कई लोग फिल्म की कॉमेडी, स्टार कास्ट और मजेदार डायलॉग्स की तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर पाएगी.

Welcome To The Jungle X Review: जानिए फिल्म को लेकर पब्लिक का क्या है रिएक्शन

अक्षय पटेल नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, अहमद खान मेरे नए पसंदीदा डायरेक्टर हैं. ‘वेलकम 3‘ बहुत मजेदार है और उन्होंने अक्षय कुमार को वैसे ही पेश किया है जैसा हम 90s के शिशु उन्हें देखना चाहते थे. यह फैमिली यूनिवर्स बॉलीवुड के हर यूनिवर्स पर राज करेगा. पूरे परिवार के साथ जाएं और ‘फिर हेरा फेरी’ की तरह मजा लें. सचिन नाम के यूजर ने लिखा, मैंने हाल ही में किसी फिल्म के लिए थिएटर में लोगों को इतना हंसते हुए नहीं देखा है. फिल्म लोगों को पसंद आएगी. आलोचकों की किसे परवाह है, जब तक दर्शक फिल्म का आनंद ले रहे हैं. जाओ और इसे देखो.

Welcome To The Jungle: फिल्म देखकर कुछ दर्शक हुए निराश

विपिन सिंह नाम के यूजर ने लिखा, पहला हाफ कमजोर और बोरिंग है. अधिकांश समय आप यह सोचते रह जाते हैं कि क्या हो रहा है और कहानी कहां जा रही है. लेकिन इंटरवल के दौरान चीजें बेहतर हो जाती हैं और दूसरा पार्ट वास्तव में कुछ मजेदार स्थितिजन्य कॉमेडी लेकर आता है.

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

यह भी पढें- ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर लौटा ओल्ड-स्कूल कॉमेडी का दौर; अक्षय, सुनील और अरशद की तिकड़ी ने मचाया धमाल

The post Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top