Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kharmas 2025 Date: मार्च में लगेगा खरमास, इस तारीख से बंद हो जाएंगे शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्य

Kharmas 2025 Date: मार्च के महीने में शादी या नया घर प्रवेश करना चाहते हैं, तो 14 मार्च से पहले कर लें. क्योंकि 14 मार्च के बाद खरमास शुरू हो जाएगा. इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा. धार्मिक मान्यता अनुसार संक्रांति तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. वहीं सूर्य देव के राशि गोचर करने की तिथि को संक्राति कहते हैं. इस तिथि से लेकर सूर्य देव एक राशि में अगले 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं. उसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं. सूर्य देव के धनु से मीन राशि में गोचर करने पर खरमास दोष लगता है. ऐसी मान्यता है कि उस समय अवधि में कोई भी विवाह और मंगलकारी कार्य नहीं करना चाहिए. मार्च में लगेगा खरमास वैदिक पंचांग के अनुसार 12 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 13 मार्च तक विराजित रहेंगे. इसके बाद 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इसी गोचर के साथ 14 मार्च से खरमास दोष आरंभ हो जाएगा. इसके बाद कोई मंगल कार्य एक महीने तक नहीं होगा. फिर उसके बाद सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में विराजमान होंगे. खरमास समाप्त होगा. मार्च में गृह प्रवेश मार्च में गृह प्रवेश के लिए भी शुभ मुहूर्त हैं. इनमें 1 मार्च शनिवार, 5 मार्च बुधवार, 6 मार्च गुरुवार, 14 मार्च शुक्रवार को गृह प्रवेश का आयोजन किया जा सकता है. खरमास में क्यों नहीं करना चाहिए शुभकार्य ज्योतिषाचार्य गंगौर निवासी बमबम झा ने बताया कि सूर्य देव के धनु से मीन राशि में गोचर करने के समय गुरु का प्रभाव शून्य हो जाता है. वहीं ऐसा माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य के लिए गुरु के प्रभाव का होना अति आवश्यक और मंगलमय होता है. 14 मार्च को सूर्य देव धनु से मीन राशि में गोचर करेंगे. इसी दिन से खरमास दोष लगेगा. Also Read: धर्म से जुड़ी अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें विवाह शुभ मुहूर्त हालांकि इससे पहले इस वर्ष मार्च महीने में विवाह या मंगल कार्य के लिए कई शुभ लग्न मुहूर्त हैं. मार्च माह वैवाहिक कार्य के लिए अधिक पसंद किया जाने वाला माह है. जिससे इस समय न तो ज्यादा सर्दी रहती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है. साथ ही बसंत ऋतु में विवाह जैसे कार्यक्रम करना लोगों को अधिक पसंद होता है. मार्च 2025 में विवाह की तिथियां 1, 2, 6, 7 और 12 मार्च तक है. The post Kharmas 2025 Date: मार्च में लगेगा खरमास, इस तारीख से बंद हो जाएंगे शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Metro : पटना मेट्रो ने मांगी सस्ती बिजली, विशेष टैरिफ बनाने का किया आग्रह

Patna Metro : पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर दानापुर से मीठापुर (वाया बेली रोड) और पटना स्टेशन से न्यू आइएसबीटी (वाया अशोक राजपथ) पर मेट्रो रेल सेवाएं देने पर करीब 40 एमवीए (मेगावोल्ट एंपियर) की औसत खपत होगी. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) यह बिजली साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से लेगी. साथ ही निर्बाध व गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर मेट्रो डिपो सहित स्टेशनों के पास छोटे-छोटे पावर सब स्टेशन स्थापित करेगी. पीएमआरसीएल ने मेट्रो सेवाओं को पब्लिक यूटिलिटी बताते हुए यात्रियों को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराने के लिए टैरिफ में रियायत दिये जाने और मेट्रो के लिए विशेष टैरिफ निर्धारित किये जाने की मांग की है. महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी सहित कई शहरों की बिजली दर का दिया हवाला पटना मेट्रो ने बिजली दर निर्धारण के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी सहित कई शहरों में मेट्रो रेल को दिये गये टैरिफ स्ट्रक्चर का हवाला दिया है. पीएमआरसीएल के मुताबिक मेट्रो को महाराष्ट्र और यूपी में सबसे कम 5.31 रुपये प्रति किलोवाट की दर से बिजली मिलती है, जबकि यूपी में सबसे अधिक 7.30 रुपये प्रति यूनिट की दर निर्धारित है. कई राज्यों में मेट्रो को दी जाने वाली बिजली विशेष श्रेणी में रखी गयी है. रियायती दर पर बिजली मिलने से यात्रियों पर उसका बोझ नहीं पड़ेगा. प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए इसी साल मिलेगी बिजली पीएमआरसीएल ने बिजली कंपनियों को बताया है कि अगस्त, 2025 में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल का परिचालन शुरू किये जाने की योजना है. इसलिए इस साल 20.44 एमवीए बिजली खपत की संभावना है. इनमें 33% बिजली ट्रैक्शन पर, जबकि शेष 66% बिजली मेट्रो स्टेशनों व डिपो में उपलब्ध सेवाओं पर खर्च होगी. हर 10 साल पर बिजली खपत 10% बढ़ने का अनुमान है. मेट्रो परिसर में बिजली खपत पर टीओडी नहीं हो लागू पटना मेट्रो ने बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग से भी आग्रह किया है कि बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित टाइम ऑन डे (टीओडी) टैरिफ मेट्रो रेल सेवाओं पर लागू नहीं किया जाये. चूंकि मेट्रो रेल सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेगी. इससे लीन ऑवर में कम दर बिजली का फायदा नहीं मिलेगा. पटना मेट्रो सोलर एनर्जी पर भी काम कर रही है. इसलिए बिजली कंपनी से अनुरोध किया गया है कि ग्रिड कनेक्टेड सोलर एनर्जी दिये जाने पर उसका मुआवजा मिले. साथ ही मेट्रो रेल सेवाओं के लिए केवल लैग कन्फिगरेशन वाले ऊर्जा मीटर के निर्माण की मंजूरी देने की मांग भी की गयी है. Also Read: Patna News: आज साढ़े 11 बजे पटना पहुंचेंगी राष्ट्रपति, पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रहेगा बंद The post Patna Metro : पटना मेट्रो ने मांगी सस्ती बिजली, विशेष टैरिफ बनाने का किया आग्रह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PMCH: शताब्दी समारोह में शामिल होने आज पटना आयेंगी राष्ट्रपति, कार्यक्रम में चार हजार डॉक्टर होंगे शामिल

PMCH in Patna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना आ रही हैं. वे पटना में पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग उनका आगमन होना है. इस दौरान अटल पथ पर बैरिकेडिंग कर रोक लगा दी जायेगी. जानकारी के अनुसार ज्ञान भवन के बापू सभागार में दोपहर 12:15 से 1:15 तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है. ऐसे में वीवीआईपी के रूट से पार करने तक की अवधि में यदि किसी को आकस्मिक परिस्थिति में पटना हवाई अड्डा जाना हो तो उनके लिए हज भवन के पास दक्षिणी लेन में एक वाहन की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से उन्हें हवाई अड्डा पहुंचाया जाएगा. आज पीएमसीएच शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 25 फरवरी 2025 को पटना मेडिकल कालेज 100 वर्ष का हो जायेगा. आज का दिन पीएमसीएच के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी. उद्घाटन कार्यक्रम बापू सभागार में दोपहर 12.15 मिनट से 1.15 मिनट तक होगा. मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रवि शंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे. 4 हजार डॉक्टर रहेंगे शामिल मालूम हो कि वर्ष 1975 में पीएमसीएच के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ नीलम संजीव रेड्डी एवं प्लेटिनम जुबली वर्ष 2000 में हुआ था. जिसमें उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आए थे. इस एतिहासिक समारोह में अभी तक पीएमसीएच में आयोजित सभी सम्मेलनों से अधिक भारी संख्या में देश,प्रदेश, विदेश से पूर्ववर्ती छात्र हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं. अभी तक करीब चार हजार पूर्ववर्ती छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. डॉ आशना को मिला 17 गोल्ड पटना मेडिकल कॉलेज के 100वे स्थापना दिवस पर ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय समागम समारोह के अवसर पर डॉ आशना कुमारी को 17 गोल्ड मेडल के साथ पशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डॉ आशना को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा नीट पीजी 2024-2025 की ऑल इंडिया रैक 48 वां एवं बिहार मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डॉ आशना कुमारी को डॉ रेखा सिन्हा और डॉ नवनीत सिन्हा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. Also Read: Patna News: आज साढ़े 11 बजे पटना पहुंचेंगी राष्ट्रपति, पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रहेगा बंद The post PMCH: शताब्दी समारोह में शामिल होने आज पटना आयेंगी राष्ट्रपति, कार्यक्रम में चार हजार डॉक्टर होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: आज साढ़े 11 बजे पटना पहुंचेंगी राष्ट्रपति, पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रहेगा बंद

Patna News: पीएमसीएच के शताब्दी समरोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार को सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी और वहां से बापू सभागार जायेंगी. राष्ट्रपति बुधवार की सुबह 9:30 बजे पटना एयरपोर्ट से रवाना होंगी. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार लाने और फिर उन्हें राजभवन ले जाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया गया. एयरपोर्ट से रवाना होने से 15 मिनट पहले और बापू सभागार से राजभवन रवाना होने से पहले पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक बंद रहेगा. पुलिस लाइन तिराहे से पूरब करगिल चौक तक वाहन नहीं चलेंगे. एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार और राजभवन तक करीब 500 जवानों की तैनाती रहेगी. एयरपोर्ट के दोनों गेट से लेकर टर्मिनल भवन और बाउंड्री के आसपास अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. एयरपोर्ट पर वाहनों, यात्रियों के सामान की सघन तलाशी शुरू हो गयी है. जिला और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को उन रूटों पर राष्ट्रपति के कारकेड का रिहर्सल किया, जहां से उनका कफिला गुजरना है. एहतियात के तौर पर पीएमसीएच और आईजीआईएएम तक कारकेड का रिहर्सल किया गया. करगिल चौक से तिराहा तक ट्रैफिक बंद रहेगा करगिल चौक से पश्चिम गोलघर से तिराहा तक ट्रैफिक बंद रहेगा. जेपी गोलंबर से चिल्ड्रन पार्क तक भी वीवीआइपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले ट्रैफिक को बंद कर दिया जायेगा. पटना एयरपोर्ट जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों की इंट्री और एग्जिट एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से होगी. मंगलवार की सुबह 11 बजे से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद जिन यात्रियों की फ्लाइट है, उन्हें एयरपोर्ट पर 10:45 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है. बुधवार की सुबह नौ बजे से दो घंटे पहले या बाद में जिनका विमान है, उन्हें भी 8:45 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाना है. अगर किसी स्थिति में समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे और फ्लाइट का समय हो गया, तो उनके लिए हजभवन के पास दक्षिणी लेन में प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था की है. एयरपोर्ट से राजभवन होते पहुंचेंगी बापू सभागार एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन होते हुए जू के गेट नंबर-2 से बेली रोड पर आइपीएस मेस होते हुए हड़ताली मोड़ से अटलपथ पर जायेगा. फिर वहां से जेपी गंगापथ होते हुए आयुक्त कार्यालय से बापू सभागार जायेगा. वापसी में उनका कारकेड एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर, पटना जंक्शन फ्लाइओवर, जीपीओ फ्लाइओवर होते हुए विधानसभा के पास उतरने के बाद राजभवन जायेगा. पटेल गांलबर से एयरपोर्ट तक रूट बंद होने पर ये होंगे वैकल्पिक मार्ग बेली रोड/सगुना मोड़/आशियाना-दीघा रोड से एयरपोर्ट जाने के लिए राजाबाजार होते हुए डुमरा चौकी से राइडिंग रोड होकर एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से जा सकते हैं. इसके अलावा राजाबाजार से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रोड से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम कार्यालय होते हुए आरण्य भवन रोड से एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से जा सकते हैं. खगौल/फुलवारीयरीफ की ओर से टमटम पड़ाव होते हुए डीटीओ कार्यालय से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 तिराहा होते हुए एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट जा सकते हैं. बोरिंग रोड / राजीवनगर/पटेल नगर से पाटलिपुत्रा गोलंबर होते हुए राजीव नगर नाला वाले रोड से दीघा-आशियाना रोड से राजाबाजार से डुमरा चौकी से एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से जा सकते हैं. न्यू बाइपास से मीठापुर से बेऊर मोड़ से अनिसाबाद से टमटम पड़ाव होते हुए डीटीओ से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 तिराहा होते हुए जा सकते हैं. पुरानी बाइपास से चिरैयाटाड़ पुल से जीपीओ गोलंबर व आर ब्लॉक के ऊपर से हार्डिंग रोड से गर्दनीबाग 15 नंबर पुल से चितकोहरा, अनिसाबाद, टमटम पड़ाव होते हुए डीटीओ से आगे एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से जा सकते हैं. पटना सिटी / गायघाट से गंगापथ से दीघा गोलंबर से जेपी सेतु एप्रोच पथ होते हुए रामजीचक आरओबी के नीचे से दीघा- आशियाना रोड होते हुए राजाबाजार से डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट के पश्चिमी गेट से जा सकते हैं. जिन वाहनों को पटना जक्शन से अनिसाबाद, एयरपोर्ट, राजाबाजार, आशियाना मोड की ओर जाना हो, वे वाहन चिरैयाटांड़ ऊपरी पुल-करबिगहिया स्टेशन-मीठापुर ऊपरी पुल-यारपुर-गर्दनीबाग थाना होते चितकोहरा गोलंबर से अनिसाबाद टमटम पड़ाव होते आगे जायेंगे. डुमरा टीओपी से बेली रोड में हड़ताली मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. जिन वाहनों को बेली रोड में हड़ताली मोड़ की ओर जाना हो, वे जगदेवपथ-टमटम पड़ाव अनिसाबाद गोलंबर-गर्दनीबाग आरओबी पश्चिमी छोर गर्दनीबाग थाना-यारपुर पुल-मीठापुर सब्जी मंडी ऊपर होते आगे जायेंगे. जिन वाहनों को पुलिस लाइन से पूरब की ओर जाना हो, वे बुद्धमार्ग से जा सकेंगे. जिन वाहनों को करगिल चौक से गोलघर तिराहे की ओर जाना हो, वे जेपी गोलंबर से छज्जूबाग होते हुए बुद्धमार्ग से जा सकेंगे. Also Read: PMCH: शताब्दी समारोह में शामिल होने आज पटना आयेंगी राष्ट्रपति, कार्यक्रम में चार हजार डॉक्टर होंगे शामिल सुबगह 7 बजे से वीवीआईपी मूवेमेंट रूट पर वाहनों की पार्किंग पर रोक राष्ट्रपति के कारकेड वाले मार्ग एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक के मार्ग में सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक किसी भी प्रकार के वाहनों की कहीं भी पार्किंग नहीं होगी. राष्ट्रपति के कारकेड में शामिल वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान गेट नंबर के पूरब खाली स्थान में होगी.-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के कारकेड के वाहनों की पार्किंग गेट नंबर-1 के उत्तर दिशा में होगी. आमंत्रित अतिविशिष्ट, विशिष्ट जन, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, प्रधान सचिव के वाहनों की पार्किंग ज्ञान भवन के बेसमेंट में होगी. मीडिया कर्मियों के वाहन बापू सभागार से सटे गांधी मैदान गेट नंबर-11 के पास पार्क होंगे. पदाधिकारी एवं आमंत्रित अन्य वीआइपी के वाहनो की पार्किंग गांधी मैदान के अंदर होगी. इन वाहनों का प्रवेश गेट नंबर 1,4, 6 और 10 से होगा. The post Patna News: आज साढ़े 11 बजे पटना पहुंचेंगी राष्ट्रपति, पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रहेगा बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रचिन रवींद्र ने शतक जड़ बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Champions Trophy 2025: रचिन रवींद्र ने चोट से शानदार वापसी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. इस महीने की शुरूआत में लाहौर में त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय लगी चोट के कारण वह न्यूजीलैंड के पिछले तीन मैचों से बाहर रहे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच भी शामिल था. रचिन ने प्लेइंग इलेवन में डेरिल मिशेल की जगह ली, जो बीमारी के कारण बाहर हो गए थे. 25 वर्षीय रचिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जब ब्लैक कैप्स ने अपने रन-चेज की खराब शुरुआत की थी. जब विल यंग और केन विलियमसन एकल अंकों के स्कोर पर आउट हो गए थे. रचिन ने डेवोन कॉनवे के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की ठोस साझेदारी करके न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने में बड़ी मदद की. बाद में, टॉम लेथम और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. रचिन सिर्फ 105 गेंदों में 112 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि लेथम ने 76 गेंदों में 55 रन बनाकर ब्लैक कैप्स के लिए आसान जीत का मंच तैयार किया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड, हिंदुस्तान के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया. रवींद्र के शतक ने इतिहास की किताबों में उनका नाम दर्ज करा दिया. वह क्रिकेट विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में डेब्यू पर शतक बनाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए है. इस युवा खिलाड़ी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2023 विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया, जो वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन में उनका पहला शतक था. क्रिकेट इतिहास में, 19 खिलाड़ियों ने एकदिवसीय विश्व कप में अपने पदार्पण मैच में शतक बनाया है और 15 खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले मैच में शतक बनाया है. लेकिन रचिन दोनों ही सूची में एकमात्र डेब्यू शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. यह रचिन का वनडे क्रिकेट में मात्र 30 पारियों में चौथा शतक था और चारों शतक ICC इवेंट में आए हैं. स्टार बल्लेबाज ने 2023 के क्रिकेट विश्व कप में तीन शतक लगाए, जब उन्होंने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया और बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ तीन अंकों का आंकड़ा छुआ. रचिन अब आईसीसी प्रतियोगिताओं में न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले केन विलियमसन और नाथन एस्टल ने तीन-तीन शतक बनाए थे. रचिन आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में हिंदुस्तान शिखर धवन के बाद सबसे तेज चार शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. The post रचिन रवींद्र ने शतक जड़ बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस सप्ताह दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

मानसी. थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर थानाध्यक्ष परेन्दर कुमार के नेतृत्व में पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को शराब नहीं पीने की सलाह दी. वहीं थानाध्यक्ष ने जागरूक करते हुए नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. कई जगह रैली के माध्यम से शराब, चरस, स्मैक के कारोबार में मिलने वाली सजा की जानकारी देते हुए इस धंधे से दूर रहने को कहा गया. नशा मुक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों के नजदीक या गांवों में मादक पदार्थो का सेवन अथवा तस्करी हो रही हो, तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना एप पर दे सकता है. स्कूलों के नजदीक बीड़ी, तम्बाकू या अन्य तम्बाकू उत्पाद या मादक पदार्थों की बिक्री भी प्रतिबंधित है. किसी वाहन चालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसकी फोटो खींचकर एप में अपलोड की जा सकती है. पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इधर, मानसी थाना क्षेत्र के छोटी बलहा में हों रहे शिव पुराण कथा में पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर नशा मुक्त को लेकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान एएसआइ मोहम्मद रफीक ने नशा पर गीत भी प्रस्तुत किये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस सप्ताह दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

चास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त के संयुक्त आदेशानुसार सोमवार को चास में प्रतिबंधित वस्तुओं सहित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री के रोकथाम के लिए कृषि बाजार परिसर में विशेष अभियान चलाया गया. दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सामानों की जांच की गयी व कुल 25500 रुपये का आर्थिक दंड वसूला गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो, ललित नीलम लकड़ा व राम श्रीवास्तव ने कहा कि चास के विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा. अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि सामान की खरीदारी के लिए घर से थैले लेकर आये और सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलियों में सामान लेने से इंकार करें. अभियान में नगर निगम के एनफोर्समेंट टीम के सदस्य मनीष कुमार हाजरा, अनिल कुमार रजवार, शिव शंकर सिन्हा, आकिब हुसैन, संतोष कुमार सिंह, शैलेश कुमार एवं गृह रक्षा बल के जवान शामिल थे. विशेष राजस्व शिविरों में कई मामलों का किया गया निष्पादन पेटरवार, बोकारो के उपायुक्त विजया जाधव और जिला अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी के निर्देश में सोमवार को हल्का नंबर दो, हल्का नंबर तीन के उलगड्डा, छह के दारीद और सात के चांदो पंचायत भवनों में सोमवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. नेतृत्व अंचल अधिकारी अशोक राम ने किया. शिविर में 48 रैयतों ने आवेदन दिया. इसमें त्रुटि निवारण से संबंधित 10 मामले और ऑनलाइन भू लगान से संबंधित दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. मौके पर संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंसस, राजस्व उप निरीक्षक अजय कुमार, प्रकाश चंद्र दास, दिनेश्वर मांझी, कुलीन कुमार शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिहार के मिडिल स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, एक-एक शिक्षक को मिलेगा प्रशिक्षण

Bihar Teacher: मुजफ्फरपुर. अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा-6 से 8 में कंप्यूटर विषय को पढ़ाया जाना है. इसको लेकर शिक्षक विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ को पत्र लिखा है. जिसमें सभी मध्य विद्यालयों से एक-एक कंप्यूटर शिक्षक नामित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ऐसे में डीईओ-डीपीओ कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई वाले विद्यालयों में एक शिक्षक को नामित कर रिपोर्ट भेजें. अब कंप्यूटर सीखेंगे मध्य विद्यालय के शिशु बताया गया है कि उन सभी विद्यालयों में, जहां वर्ग छह से आठ की पढाई होती है, वहां एक शिक्षक को कंप्यूटर शिक्षक के रूप में अनिवार्य रूप से नामित करना है. यह सूची सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. यह पहल न केवल शिक्षा में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप कुशल बनाने में भी सहायक होगी. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंप्यूटर में दक्ष, रूचि रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए कंप्यूटर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है. लिंक और QR कोड भी प्रदान किया गया परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि नामित शिक्षकों की सूची हार्ड कॉपी के साथ-साथ एक विशेष गूगल फॉर्म के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी जमा कराई जाए. संबंधित लिंक और QR कोड भी प्रदान किया गया है, जिससे प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके. निदेशक SCERT सज्जन आर ने इसे अति आवश्यक बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि निर्धारित समयसीमा (7 दिन) के भीतर शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई जाए. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Bihar Teacher: बिहार के मिडिल स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, एक-एक शिक्षक को मिलेगा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 23 से वसूला गया जुर्माना

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से धूम्रपान निषेध कमेटी की ओर से औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी दल के सदस्य मो असलम ने राम मंदिर चौराहा, सेक्टर दो, सेक्टर तीन, नयामोड़, दूंदीबाद बाजार, 12 मोड के आसपास चल रहे 113 दुकानों की जांच की. इसमें 23 दुकानों व व्यक्तियों को कोटपा कानून उल्लंघन करते पाया गया. इनसे अर्थदंड के रूप में 3350 रुपये की वसूली की गयी. धूम्रपान का उपयोग जिंदगी को कर देगा बर्बाद दुकानदार व आमलोगों को धूम्रपान के प्रति जागरूक किया गया. दुकानदार को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं भेजे. वहीं बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने कहा कि धूम्रपान का उपयोग जिंदगी को बर्बाद कर देगा. धूम्रपान करनेवाले रोजाना मौत के आगोश में जा रहे है. खुद को व परिवार को धूम्रपान से बचाये. जीवन को खुशहाल बनाये. युवाओं की टोली आम लोगों को धूम्रपान निषेध के प्रति जागरूक करें. जनता दरबार में 15 मामलों पर हुई सुनवाई बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीआरडीए निदेशक मेनका ने जनता दरबार में आमलोगों से जुड़ी समस्या पर क्रमवार सुनवाई की. इस दौरान जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 15 लोगों की क्रमवार समस्या व शिकायतों पर सुनवाई हुई. कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन को अग्रसारित किया गया. मामले पर अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, बीएसएल, विद्युत कार्यपालक अभियंता, गृह रक्षक कमांडेंट, राजस्व, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अंचलाधिकारी नावाडीह आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 23 से वसूला गया जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलबेस्टर तोड़कर मोबाइल दुकान में हुई चोरी

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के मारनी गांव निवासी तैयब अंसारी के मोबाइल दुकान एलबेस्टर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मेरा राजा मोबाइल के नाम से कानो मोड़ पर एक मोबाइल रिपेयर दुकान है. रोज की तरह 23 फरवरी को सुबह करीब 8:30 बजे अपना दुकान खोलने पहुंचा और दुकान का सटर खोला तो देखा की दुकान का सामान बिखरा पड़ा है तथा उपर का एलबेस्टर टूटी हुई है. अपने दुकान के सामानों को अच्छे से देखने के बाद पाया की मेरे दुकान में रखा 10 पुराना मोबाइल जो रिपेयरिंग के लिए दिया हुआ था, एक पुराना कंप्यूटर का एलइडी मोबाईल, रिपेयरिंग के लिए रखा मोबाइल, पार्ट्स गायब पाया. कहा मुझे विश्वास है की अज्ञात चोरों द्वारा मेरे दुकान में 22 फरवरी तथा 23 की रात्रि में एलबेस्टर तोड़कर सामानों की चोरी कर ली गयी. चोरी की गयी सभी सामानों कि कीमत लगभग पचास हजार रुपया होगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एलबेस्टर तोड़कर मोबाइल दुकान में हुई चोरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top