Numerology: अंक ज्योतिष में हर एक नंबर इंसान के जीवन, स्वभाव और भविष्य के कई राज खोलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी जन्म तिथि सिर्फ एक नंबर नहीं होती, बल्कि यह तय करती है कि हम रिश्तों को कैसे निभाएंगे. अंक शास्त्र में एक ऐसा मूलांक है, जिससे जुड़ें लोग दिल के बेहद साफ होते हैं, लेकिन प्यार के मामले में अक्सर इनके हाथ केवल धोखा और मायूसी ही लगती है.
मूलांक
अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, शीतलता, कल्पना और भावनाओं का कारक माना गया है. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग स्वभाव से बेहद कोमल, संवेदनशील और रोमांटिक होते हैं.
क्यों सबसे बड़ी खूबी ही बन जाती है कमजोरी?
मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को अपनी जिंदगी में सबसे ऊपर रखते हैं. वे जिससे भी जुड़ते हैं, दिल से जुड़ते हैं. लेकिन यही खूबियां उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं:
- हद से ज्यादा केयरिंग होना: इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर से बेपनाह मोहब्बत करते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं. लेकिन कई बार उनका यह अत्यधिक झुकाव सामने वाले के लिए ‘टेकन फॉर ग्रांटेड’ बन जाता है, जिससे इन्हें रिश्तों में धोखा मिलता है.
- भावुकता में बह जाना: चंद्र देव के प्रभाव के कारण ये लोग बेहद इमोशनल होते हैं. ये दिमाग की बजाय दिल से फैसले लेते हैं. लोग इनकी इसी मासूमियत और भावुकता का गलत फायदा उठा लेते हैं.
मूलांक 2 के लोगों में होती हैं ये कमियां
- फैसले लेने में घबराहट और असमंजस: इन लोगों में अक्सर आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है. जब भी जिंदगी का कोई बड़ा फैसला लेना हो, तो ये असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं. अपनी इसी घबराहट के कारण ये अक्सर दूसरों की राय पर निर्भर हो जाते हैं, जो कभी-कभी इनके लिए गलत साबित होती है.
- बातों को दिल से लगा लेना: बहुत ज्यादा संवेदनशील होने के कारण मूलांक 2 के लोग दूसरों की छोटी-छोटी बातों का भी बुरा मान जाते हैं. पार्टनर या दोस्तों की हल्की सी बेरुखी भी इन्हें अंदर तक उदास कर देती है और ये खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026: व्रत रखने से पहले तैयार कर लें ये पूजा सामग्री, नहीं होगी कोई कमी
The post इस मूलांक के लोग प्यार में खाते हैं धोखा, सबसे बड़ी खूबी ही बन जाती है कमजोरी appeared first on Naya Vichar.

