Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के मुंगेर में बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, नालंदा के दो युवकों की मौत, एक जख्मी हायर सेंटर रेफर

Bihar Road Accident: मुंगेर में देर रात को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मुंगेर जिले के संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र की यह घटना है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में नालंदा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं. मुंगेर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा मुंगेर जिले के संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र के पत्थरघट लोहा पुल के पास यह हादसा हुआ है. बुधवार की देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया. जिससे बाइक पर सवार युवकों की मौत कुचले जाने से मौके पर ही हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. ट्रक ने मोटरसाइकिल में इस तरह टक्कर मारी है कि घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए हैं. ALSO READ: बिहार के औरंगाबाद में रात में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, सुबह एक युवक का शव निकाला गया बाहर जख्मी युवक हायर सेंटर रेफर घटना की सूचना मिलते ही टेटियाबंपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है. नालंदा के दो युवकों की मौत इस हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनमें नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के योगेंद्र पासवान के पुत्र राजाराम कुमार (उम्र 21 वर्ष) और राज प्रवेश राम के पुत्र पंकज कुमार (उम्र 18 वर्ष ) शामिल हैं. दोनों युवक एक ही गांव का रहने वाला था. इधर पुलिस ने मृतक का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है. The post बिहार के मुंगेर में बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, नालंदा के दो युवकों की मौत, एक जख्मी हायर सेंटर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP PCS Bharti 2025: यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस आयु सीमा वाले ही कर सकते हैं आवेदन

UP PCS Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा 2025 (PCS 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लेकिन आयोग ने यूपी पीसीएस के लिए 200 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो पिछले साल की पीसीएस भर्ती से कम है. नोटिफिकेशन के मुताबिक UPPSC PCS भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है. आज शाम तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने कहा है कि यूपी पीसीएस भर्ती 2025 के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. UP PCS Bharti 2025: परीक्षा आयोजित कब की जाएगी आयोग के आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा के 2025 कैलेंडर के अनुसार, यूपी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा इस साल 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. मालूम हो कि अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अभयर्थी कब तक आवेदन कर सकते हैं? यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 है. वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान भी 24 मार्च 2025 तक करना होगा। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2025 है. इस भर्ती से बन पाएंगे एसडीएम और डीएसपी? इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आपको एसडीएम, डीएसपी बनने का मौका मिलता है. इसके साथ ही सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी और वरिष्ठ व्याख्याता जैसे अन्य पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलती है. पढ़ें: Today In History 20th February, आज ही के दिन हुई थी हिंदुस्तान की आजादी की घोषणा The post UP PCS Bharti 2025: यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस आयु सीमा वाले ही कर सकते हैं आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में पंचायत समिति सदस्य की दबंगई पड़ी भारी, नशे में पिस्टल लहराते गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय उर्फ पुटूल पांडेय की दबंगई उन पर ही भारी पड़ गई. अंबा थाने की पुलिस ने बुधवार देर शाम चिल्हकी गांव में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतुल पांडेय को उस वक्त दबोच लिया. जब वह नशे में धुत होकर हाथ में पिस्टल लहराते हुए गांव में घूम रहे थे. हरकत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उनकी इस हरकत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी. घबराए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अतुल पांडेय कुटुंबा प्रखंड के अंबा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. Also Read: शौक पूरा करने को इंजीनियरिंग का छात्र बना स्नैचर, पटना के इस जगह पर 2 से 3 हजार में बेचता था चोरी का मोबाईल कानून से ऊपर नहीं कोई- पुलिस थानाध्यक्ष राहुल राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि “कानून का हाथ लंबा होता है, कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता.” पंचायत समिति सदस्य होते हुए भी अतुल पांडेय ने नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते अब उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार में पंचायत समिति सदस्य की दबंगई पड़ी भारी, नशे में पिस्टल लहराते गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanam Teri Kasam 2: क्या सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Sanam Teri Kasam 2: ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज के बावजूद फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस कर पाई. फिल्म को उम्मीद से ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और कई सिनेमाघरों में हाउसफुल शो देखने को मिले. फिल्म को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है और इसके गाने और डायलॉग आज भी फैंसों को याद है. मूवी की सफलता के बीच मेकर्स ने घोषणा की अगले साल वह सनम तेरी कसम 2 लेकर आएंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही कि मूवी का हिस्सा श्रद्धा कपूर होंगी. इसपर लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने रिएक्ट किया. क्या सनम तेरी कसम 2 में होंगी श्रद्धा कपूर? दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में लेखक और निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू से पूछा गया कि क्या वह सनम तेरी कसम के सीक्वल में श्रद्धा कपूर को कास्ट करने पर विचार करेंगे. इसपर राधिका ने कहा, “श्रद्धा को प्लीज टैग कर दो.” हालांकि सनम तेरी कसम में मावरा होकेन यानी सरू के किरदार की मौत हो जाती है. ऐसे में हो सकता है कि दूसरे पार्ट में एक नया कैरेक्टर मेकर्स लेकर आए. फिलहाल श्रद्धा के फैंस ये जानकर काफी खुश हो गए. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) फैंस कर रहे ये कमेंट श्रद्धा कपूर के सीक्वल में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स सिर्फ सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को ही रखने की बात कर रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सरू सनम तेरी कसम 2 के लिए सबसे अच्छी. एक यूजर ने लिखा, मुझे श्रद्धा पसंद है लेकिन सरू के रोल में नहीं. एक यूजर ने लिखा, मावरा की जगह कोई नहीं ले सकता. फिलहाल अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में मेकर्स किस एक्ट्रेस को लेकर आते हैं. यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 13: सनम तेरी कसम के आगे हस्तर का खौफ हुआ कम, फिल्म 13वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर… The post Sanam Teri Kasam 2: क्या सनम तेरी कसम 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? मेकर्स ने बताई सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होने वाला है द्विद्वादश राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगा शुभ समय

Dwadash Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और इसे पिता तथा आत्मा का प्रतीक माना जाता है. इस प्रकार, सूर्य की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. वर्तमान में सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में स्थित है. इसके साथ ही, वह यम के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं. इस स्थिति में इन तीन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए, इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानें. कब बनने वाला है द्विद्वादश राजयोग आज 20 फरवरी को रात 10:25 बजे सूर्य और यम एक-दूसरे से 30 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इस स्थिति में द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है. वृषभ राशि सूर्य यम के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे शुभ संकेत मिल रहे हैं. जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संपत्ति, आवास और वाहन की खरीदारी का अवसर प्राप्त हो सकता है. नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक रहेगी. संतान की ओर से कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. मीन राशि सूर्य और यम का द्विद्वादश योग जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है. व्यापार में नए अनुबंध, समझौते या कई नए प्रोजेक्ट्स की संभावना है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का उपहार मिल सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कुंभ राशि सूर्य और यम का द्विद्वादश योग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है. सभी क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है. यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है. The post होने वाला है द्विद्वादश राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगा शुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kapil Mishra : पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा, पानी भी नहीं पीते

Kapil Mishra : दिल्ली की नयी प्रशासन में प्रवेश वर्मा सहित छह कैबिनेट मंत्री होंगे. उन्हें गुरुवार दोपहर को पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें एक नाम कपिल मिश्रा का भी है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने कहा, ”मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने उन्हें (कपिल मिश्रा को) अपनी टीम (दिल्ली मंत्रिपरिषद) में शामिल किया है. दिल्ली के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा. यह सब भगवान के आशीर्वाद से हो रहा है.” #WATCH | Delhi: Priti Mishra, wife of BJP leader Kapil Mishra, says, “I feel so proud. I express gratitude to PM Modi that he has included him (Kapil Mishra) in the team (Council of Ministers in Delhi). Whatever is needed for the development of Delhi will be done…It is all… pic.twitter.com/tgU4Y8ouVW — ANI (@ANI) February 20, 2025 कपिल मिश्रा राजनेता के अलावा अच्छे पति भी हैं कपिल मिश्रा जितने अच्छे राजनेता है, उतने ही अच्छे वो एक पति हैं. कपिल मिश्रा अपनी पत्नी को पूरा सम्मान देते हैं. पत्नी के लिए वे करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं. इस संबंध में asianetnews.com ने समाचार प्रकाशित की थी. प्रीति और कपिल मिश्रा दोनों एक-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के आंबेडकर कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं. दोनों ने सोशल वर्क में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए. दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा एक इंटरव्यू के दौरान कपिल मिश्रा की पत्नी ने बताया था कि पति उनके लिए हर साल करवाचौथ का व्रत रखते हैं. पत्नी के लिए मिश्रा पूरी श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत रखते हैं. व्रत को खोलने के बाद दोनों लॉन्ग ड्राइव पर चले जाते हैं. इसके बाद बाहर ही खाना खाते हैं. इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम अद्विता है. #WATCH | BJP leader Kapil Mishra, who will take oath as a Delhi minister today, says, “It is a historic day. The people of Delhi have accepted PM Modi’s vision, which we will implement…” pic.twitter.com/5u0WkF8m28 — ANI (@ANI) February 20, 2025 यह ऐतिहासिक दिन : कपिल मिश्रा दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ”यह ऐतिहासिक दिन है. दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को स्वीकार किया है, जिसे हम लागू करेंगे.” The post Kapil Mishra : पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं कपिल मिश्रा, पानी भी नहीं पीते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan news: रोजगार के नाम पर बीमारी बांट रही कंपनी : हरेलाल

चांडिल. चांडिल थाना के लाखा गांव स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी (वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार को हारुडीह गांव में बैठक की. बैठक में भादुडीह, रुदिया व चिलगू पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से गांव वालों को काफी परेशानी हो रही है. समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया. हरेलाल महतो ने कहा कि वर्ष 1982 से कंपनी चल रही है. लेकिन इस तरह की भयावह स्थिति कभी देखने को नहीं मिली थी. कंपनी रोजगार देने की बात कहकर प्रदूषण फैलाकर ग्रामीणों में बीमारियां बांट रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि वह सबसे पहले प्रदूषण नियंत्रण करें. वहीं बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि सात दिनों में कंपनी प्रदूषण को नियंत्रित नहीं करती है तो बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत नेशनल हाइ-वे जाम, कंपनी गेट जाम आदि आंदोलन किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan news: रोजगार के नाम पर बीमारी बांट रही कंपनी : हरेलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एनएचआरएम घोटाले से प्रमोद सिंह के सहयोगियों के तार जुड़े

धनबाद. नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले, झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वर्ष 2016 में छापेमारी कर उनकी करोड़ों की अवैध संपत्ति उजागर की थी और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. उस समय प्रमोद सिंह झरिया सह जोड़ापोखर सीएचसी चासनाला में ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के पद पर थे. अब इडी ने उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. जिन लोगों के यहां छापे मारे गए, वे सभी एनआरएचएम घोटाले या प्रमोद सिंह से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं. क्या है मामला प्रमोद कुमार सिंह धनबाद के निवासी हैं और एनआरएचएम में हुए नौ करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी हैं. जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने उसे 12 बार समन भेजा था, लेकिन वह एजेंसी के सामने प्रस्तुत नहीं हुए़. इसके बाद इडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस घोटाले से जुड़े केस में इडी ने धनबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने प्रमोद सिंह के ड्राइवर अजीत सिंह के भूली स्थित आवास की भी तलाशी ली थी. प्रमोद सिंह पहले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे, लेकिन बर्खास्तगी के बाद उसने कोयला कारोबार में कदम रखा. कैसे हुआ घोटाला ? झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एनआरएचएम के तहत वर्ष 2011-12 में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) के लिए आवंटित छह करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की गड़बड़ी पकड़ी थी. इस मामले में एसीबी ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे बाद में इडी ने अपने हाथ में ले लिया. प्रमोद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीएचसी के लिए आवंटित धनराशि को अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया और उसे गलत तरीके से खर्च किया.पीएचसी के 10 अकाउंट्स की राशि प्रमोद सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी. उनकी पत्नी प्रिया सिंह के खाते में भी अवैध रूप से पैसे भेजे गए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एनएचआरएम घोटाले से प्रमोद सिंह के सहयोगियों के तार जुड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 21 तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Dhanbad news: महाशिवरात्रि का शाही स्नान करना मुश्किल होने वाला है. कारण रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है. प्रयागराज होकर लौटने वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. 26 घंटे विलंब चल रही कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल : कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल 26 घंटे लेट चल रही है. कोयंबटूर से प्रयागराज होकर धनबाद आनेवाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 26 घंटे विलंब से चलने से यह ट्रेन गुरुवार के स्थान पर शुक्रवार को आयेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल 24 घंटे लेट चल रही है. ट्रेन को धनबाद से 18 फरवरी की रात 11 बजे प्रस्थान करना थ. लेकिन इस ट्रेन के 19 फरवरी बुधवार की रात 11 बजे प्रस्थान करने की उम्मीद है. रद्द रहने वाली ट्रेनें 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 21 तक रद्द 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 को रद्द12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 22 व 23 को रद्द 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 21 को रद्द22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 20 व 22 को रद्द 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 20 व 21 को रद्द डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: 21 तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: कारीगरों, शिल्पकारों के लिए केंदुआ में जागरूकता कार्यक्रम

केंदुआ. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए केंदुआ हटिया स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन एमएसएमई धनबाद की ओर से किया गया. इसमें प्रमुख रूप से जिला उद्योग केंद्र धनबाद के जीएम राजेंद्र प्रसाद ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य परंपरागत व्यवसाय करनेवाले आर्थिक रूप से कमजोर और हुनरमंद कारीगरों को सशक्त बनाना है. एमएसएमई के सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी. कहा कि इसमें 18 ट्रेड्स जैसे कारपेंटर, सोनार, दर्जी, मिस्त्री, नाई, लोहार, धोबी, खिलौना बनानेवाले, मूर्तिकार आदि के लिए पंजीकरण किया जा सकता है. इसके तहत कारीगरों को तीन लाख रुपये तक का बिना जमानत ऋण मिलेगा और प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन का भत्ता, 15,000 रुपये तक का उपकरण अनुदान भी प्रदान किया जायेगा. योजना का उद्देश्य पूरे हिंदुस्तान में 30 लाख कारीगरों को जोड़ने का है. अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार ने योजना की पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश दिये. संचालन एमएसएमई धनबाद के सहायक डायरेक्टर सुजीत कुमार व यंग प्रोफेशनल कुणाल ने किया. जागरूकता अभियान में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया और योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया. कार्यक्रम में सीएससी जिला प्रबंधक मो अंजर, सुनील कुमार, वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राउत, बीआरपी रेखा रानी सिंह आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: कारीगरों, शिल्पकारों के लिए केंदुआ में जागरूकता कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top