Hot News

कौन हैं Parastoo Ahmadi? बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में किया परफॉर्म, सिंगर को मिली 74 कोड़ों की सजा

Parastoo Ahmadi: एक गाना वायरल होने के बाद अगर किसी कलाकार को ऐसी सजा मिले, जिसे सुनकर पूरी दुनिया हैरान रह जाए, तो जाहिर है मामला चर्चा में आएगा. ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 29 साल की इस गायिका ने अपने एक लाइव कॉन्सर्ट से दुनियाभर में पहचान बनाई, लेकिन अब वही परफॉर्मेंस उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है. ईरान की एक अदालत ने परस्तू और उनकी प्रोडक्शन टीम के 8 सदस्यों को 74 कोड़ों की सजा सुनाई है. इस समाचार के सामने आने के बाद दुनियाभर के कलाकार, एक्टिविस्ट और मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. आखिर कौन हैं परस्तू अहमदी और क्यों उन्हें इतनी कठोर सजा मिली? आइए जानते हैं पूरा मामला.

Who Is Parastoo Ahmadi: कौन हैं परस्तू अहमदी?

परस्तू अहमदी ईरान की जानी-मानी सिंगर हैं, जो अपनी दमदार आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाती हैं. हालांकि वह पहले से ही ईरान के म्यूजिक सर्कल में लोकप्रिय थी, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिसंबर 2024 में मिली. दरअसल, उन्होंने यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस परफॉर्मेंस में उन्होंने ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाना गाया था. यह एक देशभक्ति गीत है.

Parastoo Ahmadi Live Concert Controversy: क्यों विवादों में आया लाइव कॉन्सर्ट?

परस्तू अहमदी का यह कॉन्सर्ट सिर्फ गाने की वजह से नहीं, बल्कि उनके लुक को लेकर भी विवादों में आ गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने हिजाब नहीं पहना था. ईरान में स्त्रीओं के पहनावे और सार्वजनिक मंच पर उनकी प्रस्तुति को लेकर बेहद सख्त नियम हैं. ऐसे में बिना हिजाब लाइव परफॉर्म करना अधिकारियों की नजर में नियमों का उल्लंघन माना गया. कॉन्सर्ट वायरल होने के कुछ ही समय बाद परस्तू और उनके साथ जुड़े कई संगीतकारों को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रही.

Parastoo Ahmadi 74 Lashes Punishment: 74 कोड़ों की सजा से मचा हंगामा

ईरान के कोम प्रांत की एक अदालत ने परस्तू अहमदी और प्रोडक्शन टीम के आठ सदस्यों को 74 को यानी 74 कोड़ों की सजा सुनाई है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उन पर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने और ऑनलाइन अनैतिक कंटेंट पब्लिश करने का आरोप लगाया है. परस्तू पर दो साल का ट्रैवल बैन भी लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें अगले दो सालों तक किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है. सिंगर को मिली इस सजा के बाद सोशल मीडिया पर #ParastooAhmadi तेजी से ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने इसे कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया.

यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

The post कौन हैं Parastoo Ahmadi? बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में किया परफॉर्म, सिंगर को मिली 74 कोड़ों की सजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top