India’s Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ आखिरकार अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी मेहमान बनकर पहुंचीं. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में शामिल हुईं, लेकिन इस दौरान समय के मजेदार जोक्स ने पूरा माहौल ही बदल दिया.
Samay Raina Jigra Joke: समय रैना ने ‘जिगरा’ को लेकर किया मजेदार मजाक
शो के दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा, “आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां आई हैं.” इस पर आलिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हां, मुझे भी अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है.” तभी समय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था.” समय की यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग और खुद आलिया जोर-जोर से हंसने लगी. आलिया ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा, “कम से कम तुमने फिल्म तो देखी, मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए शुक्रिया.”
Samay Raina Cannes Comment: ‘कहां Cannes, कहां Latent…’ वाली बात हुई वायरल
समय रैना ने आगे कहा, “लेकिन सच में आलिया जी, मैं आपके बगल में बैठकर बहुत नर्वस हूं… मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं…” कुछ सेकंड रुकने के बाद उन्होंने कहा, “आपके पति का… आपका भी, बिल्कुल.” यह सुनकर एक बार फिर सेट पर हंसी का माहौल बन गया. बातचीत के दौरान समय ने आलिया से मजाकिया अंदाज में पूछा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जैसे शो में आने का फैसला क्यों लिया. समय ने कहा, “कहां कान्स और कहां लेटेंट… लेकिन यहां कैमरा सिर्फ आप पर है.” इस पर आलिया ने जवाब दिया, “नहीं समय, सच कहूं तो हम सबको कपिल शर्मा की वजह से इतनी हंसी और एंटरटेनमेंट मिला है, उसके लिए हमें शुक्रगुजार होना चाहिए.”
Alpha Release Date: इस दिन रिलीज होगी ‘अल्फा’
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?
यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें
The post समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब appeared first on Naya Vichar.

