Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस जिले में खुलेगा राज्य का 20वां मेडिकल कॉलेज, लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Medical College: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैमूर जिले के विकास को नई दिशा देते हुए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की घोषणा की. यह बिहार का 20वां मेडिकल कॉलेज होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए कई अन्य विकास योजनाओं की भी घोषणा की, जिनमें मोहनिया में बाइपास निर्माण, अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज और सोन नदी से पेयजल आपूर्ति शामिल हैं. कैमूर को मिली कई नई सौगातें कैमूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 345.50 करोड़ रुपये की 169 विकास योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 233.29 करोड़ रुपये की 79 योजनाओं का शिलान्यास और 112.20 करोड़ रुपये की 90 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलने से पहाड़ी क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी. वहीं, सिंचाई की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सीन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का भी विकास किया जाएगा. गंगा जल लिफ्ट योजना पर यूपी से होगा समन्वय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि जमानिया गंगा जल लिफ्ट योजना को उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लागू किया जाएगा. इसके अलावा, कैमूर जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और प्रेक्षागृह बनाने की भी योजना है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधौरा पहाड़, करकटगढ़, तेल्हारकुंड और वंशीखोड में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. Also Read: ‘सरेंडर कर दो वरना गोली मार देंगे’, पटना गैंगवार पर 5 घंटे तक चले ऑपरेशन की पूरी कहानी पढ़िए 2005 से बिहार के विकास में जुटे हैं- नीतीश कुमार कैमूर में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास की यह यात्रा 24 नवंबर 2005 से शुरू हुई थी, और तब से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार नई योजनाएं बनाई जा रही हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार के इस जिले में खुलेगा राज्य का 20वां मेडिकल कॉलेज, लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सीबीआइ ने चलाया ‘ऑपरेशन चक्र- 4’, कोलकाता, सिलीगुड़ी व दिल्ली में छापेसंवाददाता, कोलकाता साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने अपने ‘ऑपरेशन चक्र-4’ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अभियान के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोलकाता, सिलीगुड़ी और नयी दिल्ली में छह जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. जिसमें अहम दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किये गये हैं. अभियान के तहत गिरोह के मास्टरमाइंड माने जाने वाले राहुल साव को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया. गिरोह पर ज्यादातर जर्मनी के नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है. मामले की जांच में सीबीआइ ने जर्मनी की पुलिस व जांच एजेंसियों से भी समन्वय बनाया था. गिरोह के सदस्यों ने वर्ष 2021 से ही विदेशियों से ठगी थी. मामले में जर्मनी पुलिस ने भी सीबीआइ से जानकारियां साझा कीं. इस वर्ष 12 फरवरी को सीबीआइ ने राहुल साव, शुभम शर्मा, राजीव बुद्धिराजा और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साइबर अपराध के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. वर्ष 2021-2022 के दौरान गिरोह ने जर्मनी के नागरिकों को निशाना बनाया. वे लोग कंप्यूटर की तकनीकी सहायता देने के नाम पर पीड़ितों के कंप्यूटर और बैंक अकाउंट्स का रिमोट एक्सेस ले लेते थे. फिर उन्हें झांसा देकर उनके बैंक अकाउंट हैक हो जाने की बात कह उन्हें डराकर उनसे रुपये क्रिप्टोकरेंसी के जरिये अपने वॉलेट में स्थानांतरित करा लेते थे. गिरोह ने विदेशियों से 5.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि क्रिप्टोकरेंसी के जरिये अपने वॉलेट में ट्रांसफर करायी है. सीबीआइ ने कोलकाता, सिलीगुड़ी और नयी दिल्ली में 14 से 17 फरवरी के अंतराल में करीब छह जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जब्त किये गये. मुख्य आरोपी राहुल साव को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया. उसे ट्रांजिट रिमांड पर नयी दिल्ली ले जाया गया, जहां उसे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, उसके घर से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये हैं. गिरोह का संचालन बंगाल से : सीबीआइ को जांच में पता चला कि इस गिरोह का संचालन मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल से ही हो रहा था. सिलीगुड़ी के माटीगड़ा स्थित वेबेल आइटी पार्क में गिरोह ने फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था. सीबीआइ ने इस कॉल सेंटर को बंद करवा दिया है. कार्रवाई के दौरान 24 हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किये गये हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पैसों के नेटवर्क की जांच कर रही है. इस मामले में जर्मन एजेंसियों के अलावा इंटरपोल की भी सहायता ली जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अधिकांश खाली सीट के साथ दो घंटे के अंदर दो कुंभ स्पेशल ट्रेनें चली

Dhanbad News: कुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. मंगलवार को दिन भर यात्री स्टेशन पर आते रहे. यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए धनबाद से तीन स्पेशल ट्रेनें को चलाया गया है. इसमें दो ट्रेनों को दो घंटे के अंतराल पर चलाया गया. हालांकि दोनों ट्रेनें धनबाद स्टेशन से अधिकांश खाली सीट के साथ रवाना हुई है. वहीं दूसरी ओर सोमवार की देर रात उमड़ी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अचानक से जहां कोलफील्ड एक्सप्रेस को रद्द कर उसे कुंभ के लिए चलाया गया. एक स्पेशल ट्रेन जहां 11 बजे धनबाद से खुली वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन को एक बजे के करीब धनबाद से प्रस्थान की. प्लेटफाॅर्म पर कोच की सफाई की गयी : धनबाद स्टेशन से प्रस्थान करने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन की सफाई प्लेटफॉर्म पर ही की गयी. चार नंबर से 11 बजे प्रस्थान की स्पेशल ट्रेन गंदगी से भरी हुई थी. वहीं एक बजे के करीब दो नंबर से प्रस्थान करने वाली कोच का बुरा हाल था. रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म पर खड़ी कुंभ स्पेशल के कोच की सफाई करायी गयी. इसके बाद ट्रेन प्रस्थान हुई. ट्रेनों का दे रहे गलत कोच पोजिशन : धनबाद स्टेशन में ट्रेनों के गलत कोच पोजिशन देने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है. मंगलवार को धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल का गलत कोच पोजिशन डिस्प्ले किया गया है. इसके कारण एक पल के लिए यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. अपने कोच के पास जाने के लिए यात्री दौड़ लगाते दिखे. धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल को 2.20 घंटे विलंब से प्रस्थान करना था. सुबह 10.10 बजे की जगह ट्रेन को 12.30 बजे आना था, लेकिन ट्रेन करीब एक बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आयी. करीब डेढ़ बजे ट्रेन धनबाद से प्रस्थान की है. स्वचालित सीढ़ी रहता है बंद : ट्रेनों के समय पर भी स्वचालित सीढ़ी नहीं चलती है. मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे भी स्वचालित सीढ़ी बंद थी. इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. आरपीएफ व जीआरपी टीम रही तैनात : भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम जैप-3 के जवानों के साथ भीड़ कंट्रोल करने के लिए तैनात थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अधिकांश खाली सीट के साथ दो घंटे के अंदर दो कुंभ स्पेशल ट्रेनें चली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात माह की बच्ची का यौन शोषण करने के दोषी को सुनायी गयी फांसी की सजा

बड़तला की घटना, 40 दिनों के अंदर आया कोर्ट का फैसला अदालत ने 10 लाख रुपये जुर्माना चुकाने का भी दिया निर्देश संवाददाता, कोलकाता उत्तर कोलकाता के बड़तला इलाके में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ रहने वाली सात महीने की बच्ची का अपहरण कर उसका यौन शोषण करने और उसपर अत्याचार करने की घटना में सोमवार को नगर सत्र न्यायालय ने राजीव घोष उर्फ गोबरा नाम के युवक को दोषी करार दिया था. मंगलवार को कोर्ट ने दोषी करार दिये गये राजीव घोष को फांसी की सजा सुनायी है. कम उम्र और वृद्ध माता-पिता का हवाला देकर बचाव पक्ष ने की सजा कम करने की मांग : अदालत सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को प्रशासनी वकील ने कहा: पोक्सो एक्ट की धारा के तहत इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम बताते हुए न्यायाधीश ने दोषी करार दिये गये राजीव घोष को मौत की सजा सुनायी है. बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दलील दी कि दोषी करार दिये गये व्यक्ति की उम्र काफी कम है. उसके घर पर बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं. प्रशासनी वकील ने इस तर्क का खंडन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया. बचाव पक्ष के वकील ने बार-बार अदालत में कहा, इस मामले में पीड़ित बच्ची जिंदा है, इसके बावजूद अदालत में दोषी को फांसी की सजा कैसे दी जा सकती हैं? प्रशासनी वकील ने कहा कि, कानून कहीं भी यह नहीं कहता कि मौत की सजा देने के लिए पीड़िता का मरना जरूरी है. प्रशासनी वकील ने अदालत में बार-बार कहा कि, भले ही इस मामले में पीड़िता मासूम बच्ची ठीक होकर घर लौट आये, लेकिन यह घटना उसे जीवन भर परेशान करती रहेगी. यह दुर्लभतम घटना का स्पष्ट उदाहरण है, बच्ची के शरीर के साथ खिलवाड़ किया गया: अदालत सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि यह घटना दुर्लभतम घटना का स्पष्ट उदाहरण है. मासूम बच्ची के शरीर के साथ दोषी करार दिये गये युवक ने खिलवाड़ किया है. ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है. इसलिए मौत के अलावा इन जैसे लोगों के लिए कोई अन्य सजा नहीं हो सकती. इसके अलावा 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. बचाव पक्ष चाहे तो ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती दे सकता है. इस तरह का फैसला समाज में कड़ा संदेश देगा अदालत की तरफ से सुनाये गये इस फैसले पर डीसी (नॉर्थ) दीपक प्रशासन ने कहा, सात महीने की बच्ची जिसे कुछ भी समझ नहीं होती, उनके साथ इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस ने गंभीरता से इसकी जांच शुरू की. सिर्फ दो दिनों में असंख्य सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ दोषी करार दिये गये युवक को चिन्हित किया गया. उसके असल में और कैमरे में कैद चलने के तरीके को मैच कराने में पुलिस को सफलता मिली. आरोपी के डीएनए की जांच की गयी है. बच्ची का डीएनए प्रोफाइल आरोपी युवक के कपड़ों पर लगे खून से मेल खा गया. मामले के जांच अधिकारी अदालत को यह विश्वास दिलाने में सफल रहे कि यह दुर्लभतम घटना है. अदालत का इस तरह का फैसला समाज में सख्त संदेश देगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सात माह की बच्ची का यौन शोषण करने के दोषी को सुनायी गयी फांसी की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल विधायक पर जीएसटी चोरी का आरोप

कोलकाता. केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने माल एवं सेवा कर चोरी के आरोप में जंगीपुर के तृणमूल विधायक जाकिर हुसैन के कार्यालय और कारखाने पर छापा मारा. मंगलवार को सीजीएसटी विभाग की जांच टीम और केंद्रीय बल के जवान मुर्शिदाबाद पहुंचे और उन्होंने जाकिर हुसैन के ””प्रोडक्शन ऑफिस”” और फैक्टरी सहित कई स्थानों का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, जांच दल ने तृणमूल विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के कार्यालय कर्मचारियों से पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, सीजीएसटी अधिकारियों की एक टीम मंगलवार दोपहर जंगीपुर तृणमूल विधायक जाकिर के कार्यालय गयी थी. उन्होंने एक साथ आठ स्थानों पर छापेमारी किया. गौरतलब है कि 2023 में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी और जाकिर हुसैन के घर और फैक्टरी पर छापेमारी की थी. उस समय विधायक के घर से नौ करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. जाकिर हुसैन ने कहा था कि नेतृत्वक कारणों से उन पर आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह पैसा कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रखा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल विधायक पर जीएसटी चोरी का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल पंचायत प्रधान को घेरकर विरोध प्रदर्शन

हुगली. पांडुआ ब्लॉक के जायद द्वारबासिनी ग्राम पंचायत में तृणमूल पंचायत प्रधान जयनाभा काजी के खिलाफ पार्टी के ही सदस्य और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोप है कि पंचायत प्रधान लंबे समय से भाई-भतीजावाद और विभिन्न भ्रष्टाचारों में लिप्त हैं. इन्हीं आरोपों के आधार पर आज एसडीओ स्मिता शुक्ला सान्याल , पांडुआ बीडीओ और पंचायत समिति के अध्यक्ष पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन जैसे ही प्रशासनी अधिकारी वहां से रवाना हुए, तृणमूल के ही सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम पर जब पंचायत प्रधान से प्रतिक्रिया मांगी गयी, तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल पंचायत प्रधान को घेरकर विरोध प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में बांध कर भेजना ‘शर्मनाक’ : सीएम

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में बांधकर वापस भेजना ‘शर्मनाक’ है. उन्होंने उन ‘अमानवीय परिस्थितियों’ पर चिंता व्यक्त की जिनके तहत निर्वासित लोगों को हिंदुस्तान वापस भेजा गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से बचा जा सकता था. सुश्री बनर्जी ने कहा: निर्वासित लोगों को बेड़ियों में बांधकर वापस भेजना शर्मनाक है. यह बहुत चिंता का विषय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र प्रशासन को निर्वासित लोगों को ऐसे हाल में छोड़ने के बजाय उन्हें लाने के लिए अपने विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर सकती थी कि पश्चिम बंगाल के नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाये. उन्होंने कहा: अगर हमारे लोग तैनात होते, तो हम उन्हें वापस लाने की जिम्मेदारी ले सकते थे.मुख्यमंत्री का यह बयान उन समाचारों की पृष्ठभूमि में आया है, जिनमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के लोगों सहित कई अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भेजने के समय कठोर बर्ताव किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में बांध कर भेजना ‘शर्मनाक’ : सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिजेंट पार्क में लूट की घटना की जांच शुरू

कोलकाता. रिजेंट पार्क थाना अंतर्गत मूर एवेन्यू में सोमवार शाम को वृद्धा के घर में घुसे बदमाशों ने चाकू की नोक पर करीब चार लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने गहने खरीद कर रखे थे. माना जा रहा है कि घटना में वृद्धा का कोई परिचित शामिल है. जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में पीड़िता के एक रिश्तेदार ने अपनी बेटी की शादी के लिए उससे रुपये मांगे थे. लेकिन उसने इंकार कर दिया था. उक्त रिश्तेदार भी संदेह के घेरे में है. पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रिजेंट पार्क में लूट की घटना की जांच शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बताने को लेकर ममता पर भड़का संत समाज

महाकुंभ नगर. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहे जाने पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. संत समाज ने उनके बयान को सनातन धर्म और महाकुंभ की पवित्रता का अपमान बताते हुए उनसे अपने शब्दों पर खेद प्रकट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के राष्ट्रीय सचिव महंत जमुना पुरी जी ने कहा कि ममता बनर्जी जिस जिम्मेदार पद पर हैं, वहां से ऐसा बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता. पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा: पश्चिम बंगाल हिंदू सनातनियों के लिए मृत्यु प्रदेश बनता जा रहा है. हजारों सनातनियों का नरसंहार हो रहा है और चुनाव के समय लाखों हिंदुओं को पलायन करना पड़ता है. निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास ने ममता बनर्जी के बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ बताने को लेकर ममता पर भड़का संत समाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : खगौल-दीघा सड़क अब होगी फोरलेन, अवैध स्ट्रक्चर टूटेंगे

प्रमोद झा,पटना : रूपसपुर नहर पर खगौल से दीघा तक बनी सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी. इसकी प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होगी. वर्तमान सड़क को फोरलेन बनाये जाने की योजना है. इसके लिए सड़क किनारे की प्रशासनी जमीन पर बने अवैध स्ट्रक्चर हटाये जायेंगे. इसके लिए जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होने की संभावना है. खगौल से दीघा तक रूपसपुर नहर पर साढ़े आठ किमी लंबी सड़क बनी है. फिलहाल इसकी चौड़ाई लगभग 10 मीटर है. इस पर ट्रैफिक दबाव अधिक होने से इसे चौड़ा करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसको लेकर ही डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने अभियंताओं की टीम के साथ हाल ही में स्थल निरीक्षण किया था. इसके बाद अभियंताओं को इसका विस्तृत ब्योरा तैयार करने को कहा गया. साढ़े आठ किलोमीटर की सड़क होगी फोरलेन फोरलेन हो जाने के बाद खगौल-दीघा सड़क की चौड़ाई लगभग 14 मीटर हो जायेगी. सूत्र ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है. इसके बाद विभाग से स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. अगले वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई के बीच टेंडर निकाल कर निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा. जानकारों के अनुसार सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा होने की संभावना है. बेली रोड के दोनों साइड सड़क है. बेली रोड के दक्षिण खगौल लख सहित दानापुर स्टेशन जाने की सुविधा है. वहीं, बेली रोड के उत्तर दीघा होते हुए जेपी सेतु व गंगापथ जाने में सहूलियत हो रही है. सड़क के चौड़ीकरण में नहर के हिस्से की जमीन का उपयोग किये जाने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : खगौल-दीघा सड़क अब होगी फोरलेन, अवैध स्ट्रक्चर टूटेंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top