Hot News

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, खाते में नहीं आए 2000 रुपये तो तुरंत लिस्ट में चेक करें अपना नाम

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुगली जिले के तारकेश्वर से ‘पीएम-किसान’ योजना की 18,880 करोड़ रुपये की 23वीं किस्त जारी की. जिससे पूरे हिंदुस्तान में 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए.

इस वजह से पीएम किसान की किस्त रुक जाती है

अक्सर e-KYC (ई-केवाईसी) न होने या बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण किस्त रुक जाती है. ऐसे में आपको तुरंत लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम चेक करना चाहिए. यहां हम आपको लिस्ट में नाम देखने और घर बैठे मोबाइल से e-KYC पूरी करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary List (लाभार्थी सूची) के विकल्प पर क्लिक करें.
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. यहां ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने राज्य (State), जिला (District), उप-जिला/ब्लॉक (Sub-District), और गांव (Village) का चयन करें.
सभी विवरण सही-सही चुनने के बाद Get Report के बटन पर क्लिक करें. आपके गांव के सभी लाभार्थी किसानों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान ई-केवाईसी (e-KYC) कैसे करें?

पीएम किसान की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं और ‘Farmers Corner’ में सबसे ऊपर दिख रहे e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें.

अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें.
आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे खाली बॉक्स में भरकर Submit करें.
इसके बाद Submit For Auth पर क्लिक करें. स्क्रीन पर eKYC is Successfully Submitted का मैसेज आ जाएगा. आपकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है.

CSC केंद्र जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC करा सकते हैं. पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है

अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Counter) या जन सेवा केंद्र पर जाएं.
वहां अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दें.
संचालक आपके अंगूठे का निशान (Biometric Authentication) लेकर आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर देगा.

ये भी पढ़ें: किसानों का इंतजार खत्म ! पीएम मोदी ने जारी की PM Kisan की 23वीं किस्त, खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये

The post पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, खाते में नहीं आए 2000 रुपये तो तुरंत लिस्ट में चेक करें अपना नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top