BJP Attack Rahul Gandhi: बीजेपी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के भीतर समर्थन खो रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नाविकों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनाए गए रुख की शशि थरूर की सराहना, राहुल गांधी के रुख के विपरीत है.
थरूर ने राहुल गांधी की खोल दी पोल
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए एक्स पर लिखा- शशि थरूर ने राहुल गांधी की पोल खोल दी. कांग्रेस नेता ने PM पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ की. जब हिंदुस्तान के राष्ट्रीय हित की रक्षा की बात आती है, तो PM मोदी सबसे आगे रहते हैं; वहीं, जब हिंदुस्तान के राष्ट्रीय हित के खिलाफ बोलने की बात आती है, तो राहुल गांधी सबको पीछे छोड़ देते हैं!
Shashi Tharoor exposes Rahul Gandhi.
Congress Leader praises PM @narendramodi Ji’s diplomacy.
When it Comes to Protecting India’s National Interest PM Modi comes first;
When it comes to speaking against India’s National interest Rahul Gandhi leaves everyone behind! pic.twitter.com/zJIr5RiTRh
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) June 20, 2026
थरूर ने पीएम मोदी के समर्थन में क्या दिया था बयान?
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ANI से बात करते हुए कहा था, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रखी. यह संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर मौजूद आम नाविकों को हमले का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. वे सैनिक नहीं होते और यही संदेश मिस्टर मोदी ने दिया. एक और चिंता की बात यह है कि हमारे हिंदुस्तानीय नाविक हिंदुस्तानीय झंडे वाले जहाजों पर या उनके बिना भी काम करते हैं. अगर वे आपकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका निकालिए, लेकिन लोगों की जान मत लीजिए.
#WATCH | Delhi | On the bilateral meeting between PM Modi and US President Donald Trump, Congress MP Shashi Tharoor says, “PM Modi made his point clear both in the public and private meeting with the President. It is important to convey the message that in wartime, civilian… pic.twitter.com/0PMRjNNObK
— ANI (@ANI) June 19, 2026
राहुल गांधी ने जनता का समर्थन खो दिया है : पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ नेता इस विचार से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, एक तरफ कांग्रेस कहती है कूल पीएम राहुल और दावा करती है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन उनकी अपनी पार्टी के सांसद भी शायद इस बात पर विश्वास नहीं करते. भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जनता का समर्थन खो दिया है और उन लोगों का साथ भी खो दिया है, जो कभी उनके करीबी माने जाते थे. पूनावाला ने कहा, इससे साबित होता है कि राहुल गांधी ने जनमत खो दिया है, क्योंकि वह 99 चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने उन लोगों का समर्थन भी खो दिया है, जो कभी उनके करीब थे, चाहे वह रामचंद्र गुहा हों या शशि थरूर.
राहुल गांधी एक ‘रील नेता’ बनकर रह गए हैं : पूनावाला
पूनावाला ने कहा, अब उन्हें अपने गठबंधन के सहयोगियों का समर्थन भी हासिल नहीं है. चाहे वामपंथी दल हों या द्रमुक, वे राहुल के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते. राहुल गांधी एक ‘रील नेता’ बनकर रह गए हैं. वह एक वास्तविक नेता नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने रायरंगपुर में किया 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
The post ‘राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में पड़ गए अलग-थलग’, थरूर के मोदी समर्थन पर बीजेपी का तीखा वार appeared first on Naya Vichar.

