Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली पर बंपर डिस्काउंट पाने के लिए हो जाएं तैयार, जानें कहां और कैसे उठा सकेंगे फायदा

Holi 2025 Discount Offers: होली हिंदुस्तान का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे रंगों, खुशियों और नई खरीदारी के साथ मनाया जाता है. इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी. रंगों के इस त्योहार में लोग जमकर खरीदारी करते हैं. हर साल की तरह इस साल की होली के मौके पर भी विभिन्न ब्रांड्स और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर्स और स्पेशल डील्स लेकर आने वाली हैं. अगर आप इस होली इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, गिफ्ट आइटम्स या किराने का सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि होली 2025 में किन चीजों की खरीद पर भारी डिस्काउंट मिलने की संभावना है और आप इन ऑफर्स का अधिक से अधिक लाभ कैसे उठा सकते हैं? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर बंपर छूट होली के मौके पर कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और टीवी जैसी चीजों पर भारी छूट देते हैं. अमेजन, फ्लिपकार्ट और टाटा क्लिक पर 30-50% तक का डिस्काउंट मिल सकता है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ अतिरिक्त 10-15% कैशबैक भी मिल सकता है. होली सेल में ईएमआई ऑप्शन के साथ बिना ब्याज वाले ऑफर्स भी उपलब्ध रहेंगे. फैशन और कपड़ों पर शानदार ऑफर्स होली का मतलब है नए और रंग-बिरंगे कपड़ों की खरीदारी. इस साल होली 2025 सेल में आप ब्रांडेड कपड़ों पर 50-70% तक की छूट पा सकते हैं. मिंत्रा, अजियो, नाइका फैशन और लाइमरोड जैसी वेबसाइट्स पर बंपर ऑफर्स आएंगे. होली पर खास व्हाइट कुर्ते, साड़ी, टी-शर्ट और एथनिक वियर पर बेस्ट डील्स मिलेंगी. कई स्टोर्स पर “बाय 1 गेट 1 फ्री” का ऑफर भी उपलब्ध होगा. मिठाइयां, ड्राय फ्रूट्स और गिफ्ट पैक्स पर भारी छूट त्योहारों पर मिठाइयां और ड्राय फ्रूट्स खरीदने का ट्रेंड हर साल बढ़ता जा रहा है. हल्दीराम, बीकानेरवाला, ओम स्वीट्स जैसी मिठाई ब्रांड्स पर 25-40% तक का ऑफर मिल सकता है. अमेजन और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गिफ्ट पैक्स और चॉकलेट्स पर बेस्ट डील्स होंगी. कुछ ब्रांड्स होली स्पेशल गुजिया और ठंडाई पैक्स पर भी डिस्काउंट देंगे. ऑनलाइन ग्रॉसरी और किचन प्रोडक्ट्स पर छूट होली की तैयारियों के लिए आटा, घी, तेल, मसाले और स्नैक्स की खरीदारी में भी डिस्काउंट ऑफर मिलेगा. बिगबास्केट, ग्रोफर्स, अमेज़न पैंट्री और फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी पर 20-40% तक की छूट मिलेगी. किचन अप्लायंसेस जैसे मिक्सर ग्राइंडर, गेस स्टोव और ओटीजी पर भी ऑफर्स होंगे. ऐसे उठाएं डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा अर्ली बर्ड ऑफर्स का फायदा उठाएं: कई वेबसाइट्स होली सेल से कुछ दिन पहले एक्सक्लूसिव ऑफर्स निकालती हैं. कैशबैक और कूपन कोड का इस्तेमाल करें: विभिन्न बैंक और वॉलेट कंपनियां होली पर खास ऑफर्स देती हैं. कीमतों की तुलना करें: खरीदारी से पहले विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्राइस चेक करें. फ्लैश सेल्स पर नजर रखें: अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट्स पर सीमित समय के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है. इसे भी पढ़ें: UPS: 23 लाख प्रशासनी कर्मचारियों की 1 अप्रैल से खुल जाएगी किस्मत, लागू होने वाली है नई पेंशन स्कीम त्योहार पर आने वाला बेस्ट डील होली 2025 पर कई तरह की खरीदारी पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स मिलने वाले हैं. अगर आप स्मार्टफोन, कपड़े, मिठाइयां, पेंट या ग्रॉसरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह त्योहार आपके लिए बेस्ट डील्स लाने वाला है. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ वाली मोनालिसा का हो गया मेकओवर! गिफ्ट में मिला हीरे का जेवर The post होली पर बंपर डिस्काउंट पाने के लिए हो जाएं तैयार, जानें कहां और कैसे उठा सकेंगे फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहरसा में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

सहरसा. शुक्रवार की शाम स्थानीय मंडल कारा से सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक बंदी की शनिवार की दोपहर मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर सोनवर्षाराज पुलिस पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही ग्रामीण चंदन कुमार पासवान के साथ सदर अस्पताल के कैदी वार्ड पहुंची कैदी आकाश कुमार विश्वास की मां शिखा देवी ने कहा कि उनका बेटा मात्र 17 वर्ष का था. उसके साथ पुलिस ने बुरी तरह से पिटाई की है. उसके पिता सोनी विश्वास सोनवर्षाराज स्थित एक डीपो पर कार्य करते हैं. बेटे का शव देखकर बेसुध हुई मां जब तक शिशु के पास पहुंची वह मर चुका था: मृतक की मां  परिवार में किसी के पास फोन नहीं रहने के कारण सूचना देर से प्राप्त हुई, लेकिन जब तक अपने शिशु के पास पहुंची तो मेरा बच्चा मर चुका था. पुलिस ने उसे अंदरूनी मार मारकर मार डाला. वहीं मंडल कारा से पहुंचे पुलिस अधिकारी सहायक अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि कैदी को जेल लाया गया. लेकिन शुक्रवार की शाम उसकी तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. क्या था पूरा मामला? बंदी आकाश विश्वास को गुरुवार की देर शाम सोनवर्षा पुलिस गश्ती टीम द्वारा शराब बनाते हुए पकड़ा गया था. जिसे गुरुवार को ही न्यायिक अभिरक्षा में स्थानीय मंडल कारा भेज दिया गया था. जहां परिजन के द्वारा कहा गया कि पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की. जिससे युवक के शरीर के अंदर गंभीर चोट लगी थी. जिससे वह बीमार पड़ गया. फिर उसकी मौत हो गयी. इससे पूर्व उनके बेटे को कोई बीमारी भी नहीं थी. वहीं घटना के बाद सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचकर मामले में गंभीरता से जांच में लग गये. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक मजिस्ट्रेट की बहाली करने के इंतजार में पुलिस पदाधिकारी देर शाम तक सदर अस्पताल में बने रहे. इसे भी पढ़ें: पटना-गोरखपुर वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से शुरू होगा परिचालन The post सहरसा में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: फाइनेंस कर्मी की हत्या और ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात गिरफ्तार, हथियार बरामद

Gaya News: गया जिले के इमामगंज और बांके बाजार की पुलिस ने हत्या एवं गृह भेद्न कांड में संलिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा एवं एक पिस्टल भी बरामद किया है. शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दिया. इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड एवं बांके बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना का का खुलासा कर दिया है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर बांके बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गृह भेद्न की घटना में शामिल पवन कुमार और प्रिंस कुमार गिरफ्तार कर पूछताछ किया. आगे की कार्रवाई शुरू गुलशन पासवान उर्फ राइफल पासवान, रोहित और आशुतोष ने बताया कि 13 फरवरी की शाम इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पैसा छीनने के क्रम में फायरिंग किया गया था. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिससे डर से हम लोग वहां से भाग गए थे. सीटी एसपी रामानंद कुमार ने कहा कि बदमाशों के निशान देही पर इमामगंज थाना अंतर्गत हत्या के कांड में प्रयोग किया गया एक देसी कट्टा, एक पिस्टल बांके बाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. मामले को लेकर बांके बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें गया पुलिस के गिरफ्त में अपराधी अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकार कर ली है 13 फरवरी की रात जमुना गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज इलाज के लिए लेकर पहुंची. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर इमामगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. उन्होंने कहा कि हत्या की इस घटना में गुलशन पासवान उर्फ राइफल पासवान, रोहित कुमार एवं आशुतोष कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इसके अलावा भलुहार गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर नगद सहित ज्वेलरी की चोरी की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों ने इस घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा पिस्टल के अलावा एक मोटरसाइकिल जप्त किया है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी बदमाशों के अपराधी के इतिहास खंगाल जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें: Gaya News : सीआइडी कोलकाता को दी गयी एक माह से एएनएमएमसीएच में भर्ती स्त्री की सूचना The post Gaya News: फाइनेंस कर्मी की हत्या और ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात गिरफ्तार, हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर: शहर की लाइफ लाइन अखाड़ाघाट पुल पर वाहनों के परिचालन पर लगा ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर शहर के उत्तरी, पूर्वी इलाके के लोगों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले बूढ़ी गंडक नदी के ऊपर बने अखाड़ाघाट पुल पर एक माह तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. दरअसल, अखाड़ाघाट पुल की स्थिति जर्जर होने के कारण यह फैसला लिया गया है. पुल के ऊपर सड़क में कई जगहों पर गड्ढा बन गया है. वहीं, नीचे का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस कारण हमेशा घटना-दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसको देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर अब इसकी मरम्मति का कार्य प्रारंभ हो गया है. आरसीडी वन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. एसडीओ पूर्वी ने एक महीने तक इस पुल से कोई भी भारी व बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दिया है. इस बीच पुल का मरम्मत कार्य चलेगा. जब तक मरम्मत कार्य चलेगा, तब तक इस पुल से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने का रास्ता सुझाया गया है. जीरो माइल चौक से सरैयागंज टावर की तरफ आने वाली गाड़ियों को चांदनी चौक, भगवानपुर, गोबरसही एवं सरैयागंज टावर से जीरोमाइल तक जाने वाले वाहनों के लिए सिकंदरपुर चौक से लक्ष्मी चौक से बैरिया का रास्ता सुझाया गया है. पुल से भारी वाहनों की इंट्री को 20 फरवरी से बंद किया जायेगा. प्रशासनिक स्तर पर आरसीडी वन को 19 मार्च तक कार्य पूरा करने को कहा गया है. मरम्मति पर 1.07 करोड़ की राशि व्यय होगी. बता दें कि अखाड़ा घाट के समानांतर चार लेन वाले पुल का निर्माण चल रहा है. इसकी जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निगम को दी गयी है. बाइक व छोटी गाड़ियां धीमी गति से गुजरेगी विभाग के अनुसार यह पुल 70 साल पुरानी है. आरसीडी के कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने बताया कि दो पहिया एवं हल्के चार पहिया वाहन पंक्तिबद्ध होकर आ जा सकते हैं, जिसकी गति भी धीमी होगी. बताया कि पुल की मरम्मति का कार्य प्रगति में है. अभी पुल के सुपर स्ट्रक्चर के गार्डर के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मति एपोक्सि टेक्निक एवं रेडी मिक्स कंक्रीट से किया जा रहा है. पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट, क्रॉस बैरियर एवं राइडिंग सरफेस को पूरी तरह बदल दिया जाएगा. साथ ही बेयरिंग का निरीक्षण तथा आवश्यकतानुसार कार्बन फाइबर का भी प्रयोग किया जाएगा. ये भी पढ़ें.. Video: पटना में दिखा बुलडोजर का एक्शन, गंगा किनारे बने अवैध मकान हुए जमींदोज The post मुजफ्फरपुर: शहर की लाइफ लाइन अखाड़ाघाट पुल पर वाहनों के परिचालन पर लगा ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSSSC Mains Admit Card 2025 Out: जूनियर एनालिस्ट, ऑडिटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC Mains Admit Card 2025 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट, ऑडिटर और अन्य पदों के लिए मुख्य भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 1829 सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक (Assistant Accountant & Auditor) तथा 417 जूनियर विश्लेषक (Food- Junior Analyst) पदों को भरा जाएगा. UPSSSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं. होम पेज पर “Important Announcement” सेक्शन में जाएं. वहां, (विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2024, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/04 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें) और (विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/03 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें) पर क्लिक करें. आवश्यक जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और सत्यापन कोड भरें. “सबमिट” बटन दबाने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें. कब होगी मुख्य परीक्षा ? जूनियर एनालिस्ट (Food) और सहायक लेखाकार तथा लेखा परीक्षक की मुख्य परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा. पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना होगा. परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि परीक्षा में कोई रुकावट न हो और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके. Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद Also Read: Sarkari Naukri: 1 लाख 20 हजार रुपए कमाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें आवेदन The post UPSSSC Mains Admit Card 2025 Out: जूनियर एनालिस्ट, ऑडिटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरवाडीह में ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से ग्रामीण निराश

बरवाडीह. गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव व अन्य समस्याओं की मांग को ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद समेत रेल अधिकारियों को पत्र सौंपा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है. इससे प्रखंड के लोगों में नाराजगी है. ग्रामीण बरवाडीह स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस, संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस, त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग करते आ रहे हैं. इसके अलावा छिपादोहर एवं बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच कुचिला गांव के पास अप डाउन रेलवे के पुल संख्या 251/26- 27 के बीच अंडर रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण, हेहेगढ़ा कुमंडीह रेलवे स्टेशन के बीच गुआ गांव के पास अप डाउन रेलवे पोल संख्या 236/ 16-17 के बीच अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग, बरवाडीह एवं मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच मंगरा गांव के पास अप डाउन रेलवे पुल संख्या 262/ 33_34 के बीच अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण, केचकी एवं मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच कंचनपुर गांव के पास अप डाउन रेलवे लाइन में अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग निर्माण आदि की मांगें कर चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार मांगों को लेकर पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह समेत चतरा के वर्तमान सांसद कालीचरण चरण सिंह से चुनाव जीतने के बाद से किया जा रहा है, लेकिन अब लोगों को निराशा ही हाथ लगी है. एक माह पूर्व भी भाजपा नेता व प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह को उनके चतरा स्थित उनके आवास में चतरा जा कर मांग पत्र दिया था, लेकिन प्रखंड के लोगों की रेल से जुड़ी समस्याओं का निदान अब तक नहीं हो पाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरवाडीह में ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से ग्रामीण निराश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी की समस्या से जूझ रहे हैं करमटांड़ के ग्रामीण

गर्भवती स्त्रीएं, बुजुर्ग और शिशु हैं परेशान रात में पानी लाने के दौरान जंगली जानवरों का रहता है भयरामशरण शर्मा इचाक. डाढ़ा पंचायत का करमटांड़ गांव व पहाड़ों के बीच बसा है. इस गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं. आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं. ऊपर टोला में इन दिनों पीने के पानी की गंभीर समस्या है. एक चापानल है, जो खराब हो गया है. इसी चापानल से लोग पानी पीते थे. इस टोले की केली देवी, फुलवा देवी, बिकिनी देवी, गीता देवी, कलवा मौसामात, सुनीता देवी, दमन देवी, प्रतिमा देवी, कविता देवी, कलावती देवी, शीला देवी, मीना देवी, शांति देवी, कविता देवी, धनवारी देवी, कुंती देवी ने बताया कि दूर से पानी लाकर हम सब ग्रामीण प्यास बुझाते हैं. खास कर गर्भवती स्त्रीएं, बुजुर्ग और छोटे शिशु इस परेशानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. स्त्रीओंं ने बताया कि अगर घर में पानी खत्म हो जाये, तो रात को नदी से पानी लाना पड़ता है. यह गांव पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे दिन और रात जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. स्त्रीओंं का कहना है कि दिन में तो सावधानी बरती जा सकती है, लेकिन रात में घरों में जानवरों के प्रवेश का डर बना रहता है. शीला देवी, मीना देवी, शकुंतला देवी, खुशबू देवी, फुलवारी देवी, पूजा देवी, मीना देवी, केदार तुरी,महावीर तुरी, फनी तुरी, निर्मल तुरी, राजेंद्र तुरी, पंकज तुरी समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे और बिजली के खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है. श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं इचाक. श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क न होना भी ग्राम वासियों के लिए गंभीर समस्या है. अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर खेतों के बीच से गुजरना पड़ता है. यदि खेत में फसल लगी हो, तो शवयात्रा निकालना और मुश्किल हो जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानी की समस्या से जूझ रहे हैं करमटांड़ के ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल के निधन पर शोक

हजारीबाग. वाणिज्यकर कार्यालय हजारीबाग में वरीय अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल के निधन पर शनिवार को शोकसभा की गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा में कार्यालय के कर्मी के अलावा अधिवक्ता संघ के देवनारायण प्रसाद, नरेश प्रसाद सिंह, प्रबीर नारायण, शंभुनाथ अग्रवाल, देवेंद्र कुमार सिन्हा प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय साव, ज्योति रंजन, दिनेश चंद्र अग्रवाल, सुजितेश कुमार, प्रदीप कुमार लोहानी, श्याम किशोर सिंह, भैया सुमंत कुमार आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल के निधन पर शोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आत्मदाह करने पहुंचे युवक को आइएएस ने मनाया

इचाक. बरकाकला पंचायत के मनाई गांव निवासी मुकेश यादव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भूमि विवाद संबंधित न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय इचाक के समक्ष आत्मदाह करने पहुंचा. सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आइएएस सह अंचलाधिकारी लोकेश बारंगे ने युवक को कार्यालय बुलाया. उसकी बातों को गंभीरता से सुना. इसके बाद दोनों पक्षों को कार्यालय में बुला कर कागजातों को देखा. विवादित भूमि पर किसी प्रकार का काम नहीं करने की हिदायत द्वितीय पक्ष को दी. साथ ही विवादित भूमि के कागजातों का अवलोकन कर उचित न्याय के लिए अंचल कार्यालय में कोर्ट लगाने का निर्देश सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता को दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आत्मदाह करने पहुंचे युवक को आइएएस ने मनाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: सीएम नीतीश के जाते ही बक्सर में फूल-गमले लूटने की मची होड़, प्रगति यात्रा के दौरान दिखा अजब नजारा…

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में शनिवार को बक्सर पहुंचे. जहां उन्होंने जिले को 476.02 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. उन्होंने 73 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके तहत 350.13 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का उद्घाटन और 125.89 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का शिलान्यास किया. लेकिन प्रगति यात्रा के दौरान यहां एक गजब नजारा देखने को मिला. बक्सर सर्किट हाउस से जैसे ही मुख्यमंत्री निकले, लोग गमलों में लगे फूलों के पौधे लेकर भागने लगे. देखते-देखते गायब हो गए गमले दरअसल, सीएम नीतीश के आगमन को लेकर बक्सर सर्किट हाउस आने-जाने के रास्ते में जिला प्रशासन की ओर से गमले रखे गए थे. इनमें खूबसूरत फूल और पौधे लगाए गए थे. लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश आराम करने के बाद सर्किट हाउस से बाहर निकले, वहां मौजूद शिशु और स्त्रीएं गमले लेकर भागने लगे. इससे पहले कि अधिकारी कुछ समझ पाते, कुछ ही देर में रास्ते से सारे गमले गायब हो गए. यह सब सीएम नीतीश के लौटने के बाद हुआ. गमला लूटते लोग बक्सर में प्रगति यात्रा के दौरान की गई प्रमुख घोषणा ज्योति चौक से बक्सर गोलंबर पथ का चौड़ीकरण कार्य. बक्सर-कोइलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण. कांव नदी पर मलई बराज का कार्य पूरा किया जाएगा. आईटीआई मैदान में स्पोर्ट्स परिसर का निर्माण किया जाएगा. हिंदुस्तान रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी. राष्ट्रीय राजमार्ग-922 से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर एवं बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य. बक्सर शहर में ऑडिटोरियम का निर्माण. भोजपुर सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य. बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य. धनसोई बाजार बाइपास पथ का निर्माण. बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं कैसठ प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण. एनएच-922 से चक्की गांव होते हुए जनेश्वर मिश्र गंगा सेतु तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए हिंदुस्तान प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: Patna News: 422 करोड़ की लागत से पटना में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जल्द पूरा होगा दो लेन डबल डेकर का काम The post Video: सीएम नीतीश के जाते ही बक्सर में फूल-गमले लूटने की मची होड़, प्रगति यात्रा के दौरान दिखा अजब नजारा… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top