Hot News

मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Lionel Messi hattrick: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच किसी सपने जैसा रहा. अल्जीरिया के खिलाफ उतरी अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि यह मेसी का 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था. इस मौके को यादगार बनाते हुए मेसी ने न सिर्फ वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली हैट्रिक जड़ी, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के सर्वकालिक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

वर्ल्ड कप 2026 में मेसी का धमाका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने ओपनिंग मैच में लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया. मेसी ने मुकाबले के 17वें मिनट में ही अल्जीरियाई डिफेंस को पूरी तरह छकाते हुए पहला गोल दागा और अर्जेंटीना को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी, जो पहले हाफ की समाप्ति तक कायम रही. दूसरे हाफ में भी मेसी का आक्रामक रूप जारी रहा और उन्होंने 60वें मिनट में एक और सटीक शॉट स्पोर्ट्सकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. लेकिन मैच का असली रोमांच तब देखने को मिला जब मेसी ने अपने अंदाज में अल्जीरिया के पूरे डिफेंस को अकेले भेदते हुए अपना तीसरा जादुई गोल किया. इस अविश्वसनीय गोल के साथ मेसी ने न सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की, बल्कि अर्जेंटीना को एक शानदार जीत दिलाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है. यह उनके इंटरनेशनल करियर की 11वीं हैट्रिक है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के जर्मनी के दिग्गज मिरास्लोव क्लोज के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

6 वर्ल्ड कप स्पोर्ट्सने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया. वह दुनिया के इकलौते ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है. अपने करियर के इस सबसे ऐतिहासिक मुकाबले को मेसी ने और भी यादगार बना दिया. उन्होंने स्पोर्ट्स पर इस कदर दबदबा बनाया कि अकेले अपने दम पर अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया.

इसे भी पढ़े- जब लाइव मैच में आपा खो बैठा यह दिग्गज खिलाड़ी, रेफरी के मुंह पर थूका और फिर जो हुआ…

The post मेसी का मिरेकल! पहले ही मैच में दागी हैट्रिक; बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top