Hot News

3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ ओटीटी की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है. क्रिटिक्स की ओर से सराही गई इस स्पाई थ्रिलर ने एक्शन, सस्पेंस और ह्यूमर के बेहतरीन तालमेल से खूब वाहवाही बटोरी अब फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने एक सनसनीखेज खुलासा किया. जिसमें बनाया कि मनोज बाजपेयी इस शो के लिए पहली पसंद नहीं थे.

मनोज वाजपेयी नहीं तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी थे फैमिली मैन के लिए पहली पसंद

राज निदिमोरू ने आइडलब्रेन जीवी संग बात करते हुए बताया कि कहानी एक अलग एक्टर को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. शुरू में, तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को इस प्रोजेक्ट का लीड रोल निभाना था. पहले वेब सीरीज को एक फिल्म के तौर पर बनाने की प्लानिंग की गई थी. हालांकि बाद में इस प्रोजेक्ट ने एक अलग मोड़ ले लिया. उन्होंने कहा, “‘द फैमिली मैन’ के लिए चिरंजीवी हमारी पहली पसंद थे. हमने शुरू में उन्हें ध्यान में रखकर कहानी लिखी थी और इसे एक फीचर फिल्म बनाने की योजना थी. हालांकि, कई वजहों से बाद में यह प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज में बदल गई.”

पॉपुलर सीरीज है द फैमिली मैन

2019 में स्ट्रीम हुई ‘द फैमिली मैन’ हिंदुस्तान की सबसे सफल OTT फ्रैंचाइजी में से एक बन गई है. रोमांचक स्पाई थ्रिलर के तौर पर शुरू हुई इस सीरीज के तीन पार्ट अब तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुके हैं. शो में सामंथा रुथ प्रभु, जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हो चुके हैं. फैमिली मैन सीजन 3 के सस्पेंस भरे अंत को लेकर राज ने कहा कि मेकर्स ने बड़ी कहानी की प्लानिंग की है और कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि सीजन 4 पर काम पहले ही शुरू हो चुका है.

मनोज वाजपेयी ने कही थी ये बात

इस बीच, हाल ही में मनोज बाजपेयी ने न्यूज 18 संग बात करते हुए इशारा किया कि चौथा सीजन ‘द फैमिली मैन’ फ्रैंचाइजी का आखिरी सीजन हो सकता है. उन्होंने कहा, “अगर कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से देखें, तो हमारे कॉन्ट्रैक्ट चौथे सीजन के बाद खत्म हो रहे हैं. मुझे नहीं पता, हो सकता है प्राइम वीडियो को अचानक लगे कि थोड़ा ज्यादा पैसा देकर ही सही, लेकिन इसे आगे बढ़ाना चाहिए… कौन जानता है? या फिर, चौथे सीजन में हमें इस कहानी को खत्म करना होगा. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है.”

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ रहा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी…

The post 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top