Hot News

बिहार में 48 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून तक अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam Samachar: बिहार में कहीं प्रचंड गर्मी तो कहीं हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. माना जा रहा है कि मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. लेकिन मौसम विभाग की ओर से लगभग 48 घंटे बाद पूरे बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

आज इन 26 जिलों के लिए चेतावनी जारी

इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम बिगड़ा रह सकता है.

बिहार में 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम?

18 जून- 18 जून को उत्तर और पूर्वी हिस्से के जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. इस दिन मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
19 जून- 19 जून से पूरे बिहार में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज और दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में भयंकर बारिश हो सकती है. बाकी के जिलों में भी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है.
20 जून- 20 जून को भी पूरे बिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है और डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरू बिहार के कुछ जिले और दक्षिण बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि मध्य बिहार और पूर्वी बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दिन भागलपुर, बांका और जमुई जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में क्यों थमा मॉनसून?

मौसम विभाग की माने तो, ऊपरी वायुमंडल की हवाएं के असामान्य पैटर्न की वजह से मॉनसून कहीं ना कहीं कमजोर पड़ गया है. पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर चली गई है, जिसकी वजह से मॉनसून को आगे बढ़ाने वाली हवाएं प्रभावित हो रही हैं. लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके सामान्य होने की संभावना है. बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में प्री-मॉनसून जैसी गतिविधियां जारी हैं. ऐसे में पूरे बिहार में प्री-मॉनसून की गलितिविधियां 48 घंटे बाद दिखने की संभावना है.

Also Read: Encounter In Muzaffarpur: पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर

The post बिहार में 48 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 20 जून तक अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top