Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी

Dhanbad News : झारखंड प्रशासन राज्य के छात्रों के लिए रिसर्च और इनोवेशन नयी पॉलिसी बनाने जा रही है. इसी क्रम में 18 फरवरी को एनेक्सी बिल्डिंग, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा( रांची) में एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे. कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी-2025 पर चर्चा करना और इसे अंतिम रूप देना है. इस नीति के तहत राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने के लिए विशेष सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे. झारखंड उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन और विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य भाग लेंगे. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो राम कुमार सिंह के साथ 10 कॉलेजों के प्राचार्य इसमें भाग लेंगे. विवि को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि राज्य प्रशासन का उद्देश्य है कि झारखंड के छात्र नए शोध कार्यों और स्टार्टअप्स में आगे बढ़ें और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले. कार्यशाला के दौरान, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न वेब पोर्टल विकसित किये हैं, जिनका भी इस कार्यक्रम में उद्घाटन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला

धनबाद. नगर निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 फरवरी को होगी. ऑनलाइन बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए संवेदकों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. शुक्रवार को नगर निगम का पोर्टल (साइट) खुल गया है. www.mstcecommerce.com साइट पर जाकर 1180 रुपये शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके साथ 10 प्रतिशत सिक्युरिटी मनी भी जमा करनी है. 27 फरवरी तक साइट खुली रहेगी. 28 फरवरी को अपराह्न 12 से लेकर शाम चार बजे तक ऑनलाइन बीडिंग होगी. पिछले साल सैरातों की जो बेस प्राइस थी, उसी बेस प्राइस से बीडिंग शुरू होगी. जो संवेदक सबसे अधिक की बीडिंग करेंगे, उन्हें सैरात दिया जायेगा. एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती होगी. हिंदुस्तान प्रशासन के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से सैरातों की ऑन लाइन बिडिंग होगी. कहां-कहां हैं नगर निगम के सैरात कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल, लिलोरी पार्क पार्किंग, गुहीबांध बस पड़ाव सैरात, अंगारपथरा मौनी स्थित नदी किनारे ट्रैकर स्टैंड, सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक रोड के दोनों तरफ पार्किंग, बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर, बिग बाजार सरायढेला सड़क के दोनों तरफ, हीरापुर हटिया के शेडो किरायेदार के स्थलों का छोड़कर जमीन पर बैठनेवाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली, कोर्ट कैंपस धनबाद कोहिनूर मैदान, हीरापुर हटिया चौपाटी, पार्क मार्केट पार्क ग्राउंड, शांति भवन से टाटा मोटर्स तक एवं राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से टाटा मोटर्स के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग स्थल, झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड के दोनों तरफ पार्किंग, पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी, राजेंद्र मार्केट से ईश्वर लाल चावड़ा मैंशन मार्केट तक एवं नगर निगम गेट से लेकर ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट तक रोड के दोनों किनारे, परघाबाद बस-ट्रेकर-टेंपू पड़ाव, शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट गुरुद्वारा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ये सभी दीक्षांत समारोह में अपने-अपने कोर्स के डिग्री प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे. वहीं छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा विभाग दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है. समारोह के आयोजन के लिए बनायी गयी 24 अलग-अलग कमेटियां भी अपने स्तर पर तैयारियों में लगी हुई हैं. हर दिन ये कमेटियां बैठक कर आयोजन की समीक्षा कर रही हैं. एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को दी जायेगी डिग्री : इस दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी के तीन-तीन सत्रों के छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी. इसके साथ ही यूजी वोकेशनल के तीन, यूजी जेनरल के तीन, एलएलबी के चार, बीएड के तीन, एमएड के तीन, एमबीबीएस के तीन, बीएससी नर्सिंग के एक और बीए-एलएलबी के एक सत्र के छात्रों को भी डिग्री प्रदान की जायेगी. इस समारोह में कुल एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. दीक्षांत समारोह का आयोजन विवि परिसर में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण के बाद किया जायेगा. 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल : दीक्षांत समारोह में 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा. इसमें पीजी सत्र (2019-21) के 26, सत्र (2020-22) के 26 और सत्र (2021-23) के 28 विद्यार्थी शामिल हैं. यूजी सत्र (2018-21) के 25, (2019-22) के 27 और (2020-23) के 28 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जायेगा. यूजी वोकेशनल कोर्स के सत्र 2018-21, 2019-22 और 2020-23 के चार-चार टॉपर्स, यूजी जेनरल कोर्स के सत्र 2018-21 के तीन, सत्र 2019-22 के दो और सत्र 2020-23 के तीन टॉपर्स को गोल्ड मेडल मिलेगा. इसके अलावा, विशेष पाठ्यक्रमों में एमबीबीएस के तीन, एलएलबी के चार, बीए-एलएलबी के एक, बीएड के तीन, एमएड के तीन और बीएससी नर्सिंग के एक सत्र के टॉपर को भी गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनके साथ ही विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर

कहलगांव अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरियप गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के बीच सड़क पर पति-पत्नी की आपसी विवाद में मो इम्तियाज उर्फ मंगला गोस्वामी ने अपनी पत्नी बीबी नूरसी को चेहरे पर चाकू मार कर जख्मी कर दिया और खुद पेट में चाकू घोंप लिया. इस घटना में उसके पेट की अतड़ी बाहर आ गयी. सूचना पर पहुंची अंतिचक थाना की पुलिस ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. बीबी नूर्शी के परिजनों के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह 15 साल पहले हुआ था. सबौर के बीरो गोस्वामी के पुत्र मंगला गोस्वामी ने धर्म परिवर्तन कर मो इम्तियाज बन कर 15 साल पहले ओरियप गांव के मो मकबूल की पुत्री बीबी नूर्शी से कोर्ट मैरिज किया था. उसके बाद से दोनों परिवार गुजरात में रह कर काम कर रहे थे. मो मकबूल के अनुसार मो इम्तियाज के मारपीट करने से तंग आकर दो महीना पहले बीबी नूर्शी गुजरात के एक लड़के के साथ भाग कर अपने मायके ओरियप आ गयी थी. जिससे वह शादी करना चाहती थी,चार दिन पहले मो इम्तियाज उर्फ मंगला ओरियप ससुराल में आ गया और पत्नी को साथ चलने का दबाव डाल रहा था. शुक्रवार की दोपहर सभी घर के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गये थे. दोनों में विवाद हो गया. मंगला ने चाकू से पत्नी पर चेहरे, सिर व गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और खुद अपने पेट में चाकू घोंप लिया. ग्रामीणों के अनुसार मंगला शराब के नशे में था. अंतिचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में घटना हुई है. फरार चल रहा युवक गिरफ्तार कहलगांव पुराने केस के अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया युवक महेशामुंडा का अजीत सरस्पोर्ट्स का पुत्र नीरज कुमार सरस्पोर्ट्स को पुराने मारपीट मामले में एनटीपीसी परिसर से मकसपुर के रवि पहाड़िया को शराब बेचने के पुराने मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news गोनूधाम दंगल में काशी व फोटो संयुक्त विजेता

जगदीशपुर प्रसिद्ध गोनूधाम माघी मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंतरराज्यीय स्तर के स्त्री व पुरुष पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ हीं गोनूधाम में तीन दिवसीय माघी मेले का भी समापन हो गया. प्रतियोगिता में गोसाईंदासपुर के फोटो पहलवान व अयोध्या हनुमानगढ़ी के काशी पहलवान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. दोनों के बीच पुरस्कार राशि का बराबर बंटवारा कर दिया गया. दूसरे स्थान पर दिल्ली के अनुज पहलवान रहे. तीसरे स्थान पर कदुआ मोहनपुर के गौतम पहलवान रहे. दूसरे दिन दंगल देखने हजारों दर्शक पहुंचे थे. पहलवानों के कुशल दांवपेंच से दर्शक रोमांचित हो रहे थे. स्त्री पहलवानों में रिया पहलवान, मधु पहलवान ने अपना दमखम दिखलाया. विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि देव कुमार दूबे ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका में ललन कुमार यादव उर्फ लड्डू यादव थे. स्कोरर अमित कुमार व रेफरी की भूमिका में कैलाश यादव व लुटन यादव थे. दंगल प्रतियोगिता में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, जदयू नेता सुड्डू साईं, बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, गोनूधाम धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष शालीग्राम यादव, रामप्रकाश यादव, जवाहर यादव, सौरभ झा, अभिषेक झा, छोटू यादव, विवेकानंद उर्फ डिस्को सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. संत रविदास की जयंती : उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प नारायणपुर संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की जयंती नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी. वार्ड सदस्य संतोष राम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भजन संध्या हुआ. श्रद्धालुओं ने उनके रचित भजनों का श्रवण किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. समाजसेवी अजय कुमार रविदास ने कहा कि संत रविदास जातिवाद के कट्टर विरोधी थे और उन्होंने समाज को आत्मज्ञान व समता का संदेश दिया. मौके पर दिलीप राम, सूरज कुमार, गुणानंद राम, राजीव कुमार, कुमोद दास, संजय राम, विजय राम, निरंजन राम, रूपण राम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news गोनूधाम दंगल में काशी व फोटो संयुक्त विजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: संसाधन नहीं, बावजूद बास्केटबॉल में नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

धनबाद. जिले में बास्केटबाल के खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी पहचान की जरूरत नहीं है. इसके बाद भी जिले में इसके लिए कोई सुविधा नहीं है. यहां ना खिलाड़ियों के लिए कोर्ट है और ना मैदान. इसके बाद भी खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हो रहा है. वे अपना व जिले का नाम जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं. हालांकि बिना संसाधन के ऐसा कब तक कर सकेंगे यह बड़ा सवाल है. जिले के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्सने के लिए दूसरे किसी स्कूल व संस्थान का रुख करना पड़ता है. इससे उनका मनोबल कम होता है. संघ बैंक मोड़ स्थित जीजीपीएस स्कूल में संचालित होता है. वहीं खिलाड़ी स्पोर्ट्सने जाते हैं. वहां भी उनके लिए कोई ढंग का कोर्ट नहीं है. बास्केटबॉल के लिए सिंथेटिक कोर्ट की जरूरत है, मगर वे सीमेंट के कोर्ट पर स्पोर्ट्सने को विवश हैं. इससे उन्हें उच्च स्तर पर स्पोर्ट्सने में काफी परेशानी होती है. 1991 में बना था बास्केटबाल संघ : जिला बास्केटबाॅल संघ की स्थापना 1991 में हुई थी. इसके फाउंडर प्रेसिडेंट आरएस चहल थे. उन्होंने ही संघ को 1991 से लेकर 2018 तक फंड दिया. श्री चहल 2018 में संघ से किसी कारण से अलग हो गये. इसके बाद संघ की कमेटी के लोगों ने आपस में मिलकर संघ को संभाला. संघ के पास नहीं है अपना ग्राउंड : जिला बास्केटबाल संघ के पास अपना ग्राउंड नहीं है और ना कोर्ट है. जीजीपीएस स्कूल में चल रहे संघ के सेंटर को संघ के सेक्रेटरी कलोल समांता देखते हैं. संघ को पहले कई स्कूल अपना ग्राउंड देते थे, मगर अब स्कूलों से मदद मिलनी बंद हो गयी है. संघ को आज बड़ा गुरुद्वारा और आरएस चहल ही सहयोग करते हैं. क्या है दिक्कत – टूर्नामेंट की कमी से खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर स्पोर्ट्सने में दिक्कत होती है. – खिलाड़ियों को कोर्ट के लिए दूसरे संस्थानों के भरोसे रहना पड़ता है- खुद का पैसा खर्च कर खिलाड़ियों को मैच स्पोर्ट्सने जाना पड़ता है – बिना कोर्ट के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में होती है दिक्कत- जिला प्रशासन से नहीं मिलती है सहायता – संसाधन की कमी से स्पोर्ट्स छोड़ रहे हैं खिलाड़ी क्या है उपलब्धि – संघ में वर्तमान में 500 से अधिक खिलाड़ी जुड़े है- जिले की अनु, स्वेता व स्वीटी हिंदुस्तानीय टीम का रह चुकी है हिस्सा – जिले की तीन बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया – 1996 से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रहा दूसरा स्थान- जिले के खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार कर रहे है बेहतर प्रदर्शन क्या कहते हैं सेक्रेटरी संघ की शुरुआत बहुत बेहतरीन हुई थी. पहले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलने के वजह से शानदार प्रदर्शन करते थे. वर्तमान में संघ का हाल बेहाल होता जा रहा है. संघ के पास फंड की कमी है. इससे खिलाड़ियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है. संघ के पास अपना ग्राउंड नहीं होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है. कलोल समांता, सेक्रेटरी, जिला बास्केटबाॅल संघ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: संसाधन नहीं, बावजूद बास्केटबॉल में नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi Crime: FIITJEE के चेयरमैन, CEO और CFO पर 98,900 रुपए ठगी का आरोप, FIR दर्ज

Ranchi Crime: रांची-हरिओम टावर स्थित फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल, सीईओ मनीष आनंद और सीएफओ राजीव बब्बर पर 98,900 रुपए ठगी के आरोप में लालपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. यह केस मधुकम साईं बिहार कॉलोनी निवासी जगदीश गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को क्या बताया? शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने पुत्र शुभंक राज का एडमिशन फिटजी इंस्टीट्यूट में अक्टूबर 2024 में सत्र 2025-27 के लिए कराया था. एडमिशन के दौरान शिकायतकर्ता की बेटी ने 47,600 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था. इसके बाद उन्होंने 51,300 रुपये का चेक दिया था. चेक 12 दिसंबर 2024 को क्लियर हो गया था. शेष आठ पोस्ट डेटेड चेक अप्रैल 2025, जुलाई 2025, अप्रैल 2026 और जुलाई 2026 की तिथि में दिये गये थे. यह सभी चेक वर्तमान में फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास ही हैं. एसबीआई में आवेदन देकर भुगतान रोकने का किया था आग्रह शिकायतकर्ता ने सभी चेक को एसबीआई में आवेदन देकर भुगतान रोकने का आग्रह किया था. हाल में शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि संस्थान को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया गया है. निकट भविष्य में संस्थान के खुलने के आसार नहीं हैं. फिटजी ने बच्चों की जिंदगी से किया है खिलवाड़-शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह उनके और उनके जैसे सैकड़ों अभिभावकों और उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है क्योंकि बोर्ड और जेईई की परीक्षा निकट है. यह पूरी तरह से बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. कोचिंग इंस्टीट्यूट के लोगों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी कर फीस के रूप में ली गयी राशि का गबन कर लिया है. ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress New In Charge: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह किन्हें बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी? ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में करेंगी शिरकत, राजभवन से कब होंगी रवाना? ये है आज का ट्रैफिक रूट The post Ranchi Crime: FIITJEE के चेयरमैन, CEO और CFO पर 98,900 रुपए ठगी का आरोप, FIR दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: अगले 6 दिन कई राज्यों में भयंकर बारिश का हाई अलर्ट  

Rain Alert : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पछुआ हवाओं के कारण कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है, वहीं पहाड़ों में जारी बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है. कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कुछ जगहों पर बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जिससे यहां भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 15 से 20 फरवरी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. बीते 24 घंटों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम और मेघालय में तेज बारिश दर्ज की गई. असम में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय, इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 17 से 20 फरवरी तक रहेगा, जहां बर्फबारी और बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी 19-20 फरवरी को बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है. उत्तर हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में भी इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. राजस्थान में 18 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं. वहीं, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें: दिल्ली का नया CM कौन? 15 नाम शॉर्टलिस्ट कितना गिरा तापमान? IMD की रिपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. हालांकि, मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक रहा. रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव रात के समय भी तापमान में बदलाव देखने को मिला है. पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. मध्य हिंदुस्तान, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गया है. वहीं, राजस्थान और दक्षिण हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. यहां पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में अगले 24 घंटे में नहीं बदलेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है. हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को भी शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. इसे भी पढ़ें: लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? मोबाइल बंद, घर पर ताला किन राज्यों में 5-10 डिग्री के बीच है पारा? फिलहाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है. देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान पंजाब का आदमपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली-NCR का मौसम: 17 फरवरी तक कैसा रहेगा हाल? दिल्ली-NCR में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो 25-35 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में 15 से 17 फरवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में भारी बारिश का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर हिंदुस्तान में भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं. तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को ठंड और बदलते मौसम का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की सलाह मानते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: कुंवारे लड़कों का पेशाब इकट्ठा कर रहा चीन, जानें वजह इसे भी पढ़ें: बेटी को बॉयफ्रेंड संग छत पर देख महाकाली बनी मां, देखें वीडियो The post Rain Alert: अगले 6 दिन कई राज्यों में भयंकर बारिश का हाई अलर्ट   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE Board Exam: आज से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 10 बजे के बाद परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

CBSE Board Exam: सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो जायेगी. शहर के 54 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू की जायेगी. बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि सुबह 10 बजे तक परीक्षा सेंटर पर पहुंच जायें. सुबह 10 बजे के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों की इंग्लिश और 12वीं के विद्यार्थियों की आंत्रप्नोयरशिप की परीक्षा आयोजित की जायेगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य से 1.35 लाख विद्यार्थी और 12वीं में 58 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा सेंटर पहुंचने से पहले जानें जरुरी बातें परीक्षार्थियों को इंविजिलेटर की ओर से दिये जाने वाले निर्देशों का पालन करने का सलाह दिया गया है. इसके साथ ही आंसर बुक और अटेंडेंस शीट पर रॉल नंबर और क्वेश्चन पेपर सेट नंबर लिखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल और कोई भी एलेक्ट्रोनिक डिवाइस साथ नहीं लाने का निर्देश दिया गया है. परीक्षार्थी केवल पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर, जियोमेट्री इंस्ट्रूमेंट, कलर, एडमिट कार्ड लेकर जा सकते हैं. बोर्ड की ओर से शुक्रवार को वेबिनार आयोजित कर सभी स्कूलों के प्राचार्यों को परीक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी के साथ कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया. इसके साथ ही समय पर मूल्यांकन कार्य को पूरा करने को लेकर निर्देशित किया गया. मैट्रिक परीक्षा के लिए कल से काम करेगा नियंत्रण कक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए 1600 से अधिक केंद्र राज्यभर में बनाये गये हैं. परीक्षा में 15.86 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं की परेशानियों को दूर करने के लिए नियंत्रण कक्ष 16 फरवरी से काम करना शुरू कर देगा. परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभिभावक, विद्यालयों के प्रधान, परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, नोडल पदाधिकारी (शिक्षा विभाग द्वारा नामित), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी किसी भी तरह की सूचना प्राप्त कर सकेंगे. नियंत्रण कक्ष 16 फरवरी रविवार सुबह छह बजे से लेकर 25 फरवरी शाम यानी परीक्षा समाप्त होने के बाद छह बजे तक अनवरत कार्यरत रहेगा. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 0612-2232257 और 0612-2232227 पर सूचित कर तुरंत समाधान प्राप्त किया जा सकता है. Also Read: Bihar Train News: रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, अब स्मार्ट टिकट से करें यात्रा The post CBSE Board Exam: आज से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 10 बजे के बाद परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की स्वघोषणा मार्च तक, अब शहरों में सर्वे की तैयारी में जुटा विभाग

Bihar Land Survey: बिहार में फिलहाल जमीन सर्वे के दूसरे चरण में रैयतों को स्वघोषणा करने की समयसीमा मार्च 2025 तय की गई है. यह स्वघोषणा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी. इसी लक्ष्य के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे को लेकर जरूरी गतिविधियों की समयसीमा पर तय करना शुरू कर दिया है. विभाग का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे गतिविधियों को त्वरित गति देकर शहरी क्षेत्रों में भी जमीन सर्वे की प्रक्रिया शुरू करने का है. शहरी क्षेत्रों में जमीन सर्वे की तैयारी में जुटा विभाग विभाग इसकी तैयारी में भी जुटा है. इस संबंध में बहुत जल्द विभाग की तरफ से शहरी क्षेत्रों में जमीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण के 18 जिलों के 26 हजार 786 मौजों में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है. इसके लिए फिलहाल ऑनलाइन स्वघोषणा विभागीय सर्वर में किये जा रहे बदलावों की वजह से 21 फरवरी तक बंद है. प्रत्येक प्रमंडल के लिए अलग-अलग सर्वर का प्रावधान किया जा रहा है. ऐसे में अंचल स्तर पर कार्यरत विशेष सर्वेक्षण शिविरों में रैयत अपनी स्वघोषणा, कागजात और वंशावली जमा कर सकते हैं. करीब 78 लाख रैयतों द्वारा की जा चुकी है स्वघोषणा जमीन सर्वे के लिए पिछले सप्ताह तक करीब 78 लाख रैयतों द्वारा स्वघोषणा की जा चुकी है. इसके साथ ही फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से यह स्थगित किये जाने से इसकी संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है. इसकी वजह यह है कि दूरदराज के लोगों को अंचल स्थित शिविर कार्यालयों में जाकर जमा करने में परेशानी हो रही है. फिलहाल जमीन सर्वे को लेकर तेरीज लेखन यानी पुराने खतियान का सार लिखने का काम शुरू हो चुका है. Also Read: Bihar News: हाइवे के दोनों तरफ लगेगा चार्जिंग स्टेशन, 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य The post Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की स्वघोषणा मार्च तक, अब शहरों में सर्वे की तैयारी में जुटा विभाग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top