Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IED Blast Video: LOC के पास धमाका, दो जवान शहीद, देखें वीडियो

IED Blast Video: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास मंगलवार को ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए. आतंकवादियों की ओर से आईईडी विस्फोट किया गया था. धमाके में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. सेना ने आईईडी विस्फोट में दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान एक अग्रिम चौकी के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जवान आ गए. अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट में जो जवान घायल हुआ है वो फिलहाल खतरे से बाहर है. सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स यूनिट ने दोनों शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है. The post IED Blast Video: LOC के पास धमाका, दो जवान शहीद, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Benefits Of Fasting: शरीर की सारी बीमारियों का नाश कर देगा उपवास, जाने उपवास के अद्भुत फायदे

Benefits Of Fasting: उपवास एक निश्चित समय अवधि तक भोजन-पेय या दोनो से परहेज करने की क्रिया है. यह पुरातन काल से धार्मिक और आध्यात्मिक साधना के रूप में लोगों के बीच प्रचलित है.आमतौर पर उपवास को हमारे देश में धार्मिक क्रिया के रूप में निभाया जाता है. इसको लेकर एक आम धारणा यह है कि उपवास किसी विशेष अवसर या पर्व- त्योहार का हिस्सा होता है या उपवास ईश्वर के आराधना का माध्यम होता है. हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथो में इसको महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उपवास को हमारे धार्मिक ग्रंथों में क्यों इतनी अहमियत दी गई है? उपवास को हमारे पर्व त्योहारों का अहम हिस्सा क्यों माना गया है? आपको जानकर हैरानी होगी कि उपवास का संबंध ना सिर्फ अध्यात्म, श्रद्धा और भक्ति से होता है वरन इसका संबंध शरीर के स्वास्थ्य से भी जुड़ा है. इससे ना सिर्फ आध्यात्मिक सुख और शांति मिलती है बल्कि इससे अनेक शारीरिक और मानसिक कष्ट भी दूर भाग जाते हैं. वैसे भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उपवास का महत्व शरीर के स्वास्थ्य और शुद्धिकरण से है. आज इस लेख में उपवास से होने वाले आश्चर्यजनक फायदे के बारे में बताएंगे टॉक्सिन को साफ करे उपवास शरीर को भीतर से साफ करने का सबसे प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है. आजकल आहार के जरिए कई सारी अशुद्धियां शरीर में हर दिन जमा हो रही हैं. ये सारी अशुद्धियां आगे चलकर कई तरह की शारीरिक कष्ट का रूप धारण कर लेती हैं ऐसे में अगर आप उपवास का सहारा लेते हैं तो इससे शरीर में मौजूद तमाम टॉक्सिंस स्वयं ही शरीर से साफ हो जाते हैं वजन होगा नियंत्रित उपवास वजन को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका तो नही है लेकिन इससे वजन नियंत्रित होता है. उपवास करने के दौरान लोग कार्बोहाइड्रेट, वसा जैसे हाई कैलोरी न्यूट्रिएंट्स से दूर रहते हैं जिसका परिणाम यह होता है की वजन स्वत ही कम हो जाता है. उपवास के दौरान शरीर एनर्जी के लिए पहले से जमा फैट का उपयोग करने लगती है इस वजह से फैट एनर्जी बनकर खर्च होने लगता है और इस तरह से वजन कम हो जाता है. ब्लड शुगर कम करे अगर हम लगातार आहार ग्रहण करते हैं विशेष कर असंतुलित आहार लेते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और इस तरह से खून में शुगर की मात्रा में वृद्धि हो जाती है जो डायबिटीज जैसे कई समस्याओं का कारण बनता है. उपवास के दौरान शरीर में पहले से मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है इससे शरीर में जमा ग्लूकोज धीरे-धीरे खर्च होने लगता है और इस तरह से शुगर का लेवल कम हो जाता है. हालांकि डायबिटीज के मरीज डॉक्टर के परामर्श से ही उपवास करें. पाचन की समस्या में राहत लगातार तरह-तरह के भोजन करने से पाचन तंत्र को आराम नहीं मिल पाता है ऊपर से शरीर में सूजन और एक्स्ट्रा फैट जमने की समस्या होने लगती है. लेकिन अगर एक निश्चित समय के लिए आहार ना ग्रहण किया जाए तो यह पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है. आहार नहीं लेने से पाचन तंत्र समेत शरीर के कई अंगों को आराम मिलता है. इम्यून सिस्टम करे बेहतर उपवास के दौरान शरीर की कोशिकाएं खुद का मरम्मत करना शुरू करती है. नई कोशिकाओं का निर्माण होता है. कई शोध में भी पाया गया है कि उपवास के दौरान शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. The post Benefits Of Fasting: शरीर की सारी बीमारियों का नाश कर देगा उपवास, जाने उपवास के अद्भुत फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Bihar News: पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें जहानाबाद के एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पुनपुन बाईपास के पास हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पटना से जहानाबाद जा रहे थे. हादसा और मृतक की पहचान घटना के अनुसार, बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए. इस दुर्घटना में पुष्कर कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक युवक की पहचान जहानाबाद जिले के ओखरी गांव निवासी पुष्कर कुमार के रूप में हुई है. घायलों का इलाज घायल युवकों को तत्काल पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं. पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. ये भी पढ़े: नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार परिजनों में शोक और न्याय की उम्मीद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और उन्हें न्याय की उम्मीद है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. The post पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: 5 राज्यों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. Rain alert Rain Alert: मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ रहा है. सोमवार को सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई. हालांकि अन्य हिस्से शुष्क रहे. जबकि पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा दर्ज किया है. Rain alert उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में अभी भी सर्दी का दौर है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक के नीचे है. वहीं पूर्वी हिंदुस्तान के कुछ राज्यों में बारिश की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में मौसम इस सप्ताह शुष्क रहेगा. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक के ऊपर है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. Rain alert मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली में मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढोतरी होने की संभावना है. Rain alert उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है. कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है. 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. Weather forecast स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम में बारिश हो सकती है. इसके असाला असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. Rain alert The post Rain Alert: 5 राज्यों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: राइफल लेकर सब्जी खरीदने जाती महिला का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘लेडी सिंघम’

Viral Video: सोशल मीडिया में राइफल के साथ स्त्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे मणिपुर का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि स्त्री जो राइफल अपने कंधे पर टांगी है, वह अमेरिकन मेड असॉल्ट राइफल है. वायरल वीडियो में क्या है खास सोशल मीडिया एक्स पर स्त्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साड़ी पहनी एक स्त्री अपनी स्कूटी में थैला रखती दिख रही है. उसके कंधे पर राइफल टंगी दिख रही है. वीडियो अवेश तिवारी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जो पेशे से खुद को पत्रकार बताते हैं. उन्होंने राइफल टांगे स्त्री के वीडियो के साथ पोस्ट भी डाला. जिसमें उन्होंने मणिपुर के हालात को बताया है. यूजर ने पोस्ट में दावा किया है कि स्त्री अमेरिकन असॉल्ट राइफल लेकर सब्जी खरीदने जा रही है. यूजर ने लिखा, “प्रधानमंत्री जी कल अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. बहन जी मणिपुर की हैं सब्जी लेने जा रही हैं वह भी अमेरिकन एसाल्ट राइफल के साथ. चौंकिए मत मणिपुर हिन्दुस्तान में ही है.” प्रधानमंत्री जी कल अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। बहन जी मणिपुर की हैं सब्जी लेने जा रही हैं वह भी अमेरिकन एसाल्ट राइफल के साथ। चौंकिए मत मणिपुर हिन्दुस्तान में ही है। pic.twitter.com/HsNzA5Aji2 — Awesh Tiwari (@awesh29) February 10, 2025 यह भी पढ़ें: Mahakumbh Video: महाकुंभ में कमाई का युवक ने दिया कमाल का आइडिया, ऐसे बेचो भेलपुरी और हजारो कमाओ वायरल वीडियो पर यूजर उठा रहे सवाल स्त्री के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ ने तो वीडियो पर सवाल उठा दिया और सवाल किया कि गाड़ी का नंबर कहां है, कैसे कह सकते हैं कि स्त्री मणिपुर की है. धीरज कुमार दास नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, “गाड़ी का नंबर कहां है, यह मणिपुर का कैसे है?” मणिपुर में हिंसा ने ले ली 250 से अधिक की जान मणिपुर में मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच 2023 में जो हिंसा हुई थी, उसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई. अबतक वहां के हालात सामान्य नहीं हुए हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. The post Viral Video: राइफल लेकर सब्जी खरीदने जाती स्त्री का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘लेडी सिंघम’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ नहीं मिला सबूत, अदालत से मिली राहत

Bihar News: गोपालगंज के कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को एक और मामले में न्यायालय से राहत मिली है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने फायरिंग और लूट के मामले में साक्ष्य के अभाव में मुन्ना मिश्रा को दोषमुक्त कर दिया. यह मामला 24 मई 2018 को कटेया थाना क्षेत्र के रामदास बगही गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट का है, जहां अपराधियों ने फायरिंग कर तीन लाख 89 हजार रुपये लूटे थे. क्यों मिली मुन्ना मिश्रा को क्लीन चिट? न्यायालय में गवाही के दौरान, सूचक अरविंद मिश्रा साक्ष्य देने के लिए उपस्थित नहीं हुए, वहीं दूसरा गवाह अनिल कुमार गुप्ता ने यह बयान दिया कि मुन्ना मिश्रा घटना में शामिल नहीं थे. इन गवाहों की बातों और अन्य साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने मुन्ना मिश्रा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया. साक्ष्य की कमी के कारण अदालत ने दिया निर्णय अदालत ने अभियोजन पक्ष को यह साबित करने में असफल पाया कि मुन्ना मिश्रा इस लूटकांड में शामिल थे. इसके चलते अदालत ने मुन्ना मिश्रा को दूसरे मामले में भी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया. इस फैसले के बाद कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को एक और बड़ा कानूनी विजय प्राप्त हुआ है. ये भी पढ़े: नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार घटना का विवरण यह घटना 24 मई 2018 की है, जब रामदास बगही स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर तीन लाख 89 हजार रुपये लूट लिए गए थे. इस मामले में पंप के मालिक अरविंद मिश्रा ने कटेया थाना में कांड संख्या 136/2018 दर्ज कराया था, जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था. इन आरोपियों में मुन्ना मिश्रा सहित अन्य अपराधी भी शामिल थे. The post बिहार के इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ नहीं मिला सबूत, अदालत से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: स्क्रीन टाइम और इंटरनेट का उपयोग कम करने की सलाह, इंटरनेट दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Muzaffarpur News: नया विचार ने साइबर अपराध के खिलाफ जन आंदोलन के तहत मंगलवार को चक्कर चौक स्थित आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर यहां छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी दी गयी. विषय प्रवेश नया विचार के स्थानीय संपादक पवन प्रत्यय ने कराया. उन्हाेंने इन दिनों साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी. छात्रों को बताया गया कि वे मोबाइल गेम से दूरी बनायें. अगर न्यूज या मनोरंजन के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो स्क्रीन टाइम कम करें और पढ़ाई पर ध्यान दें. मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई बाधित होगी और जीवन में लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकेगा. इंटरनेट के उपयोग की जगह मनोरंजन के लिए स्पोर्ट्सने या अपनी रुचि के अनुसार कला की किसी विधा को अपनाएं. मोबाइल का उपयोग किसी का फोन आये तो सिर्फ बात करने के लिए करें. अगर पढ़ाई के लिए उपयोग करते हैं तो उसकी भी सीमा होनी चाहिए़. छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता  स्कूल के निदेशक रंधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता. वे सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद नहीं करें. इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई करना धोखा देना है. किताबों से अच्छा मित्र और शिक्षक जैसा गुरु कोई नहीं होता. आपको अपने माता-पिता के मोबाइल का उपयोग करने की जरूरत नहीं है. गूगल की मदद से पढ़ाई करेंगे तो पुल से नीचे गिरेंगे. जिस तरह 18 साल से पहले ड्राइविंग लाइसेंस की स्वीकृति नही है, उसी तरह स्मार्ट फोन के लिए भी उम्र सीमा होनी चाहिए़. यह आपको कॅरियर से भटका देगा. सोशल साइट्स का इस्तेमाल मीठा जहर की तरह है, जो धीरे-धीरे आपको लक्ष्य से दूर कर देगा और एक दिन आप कहीं के नहीं रहेंगे. छात्र-छात्राएं इसकी हानियों को समझे और यह संकल्प ले कि हम स्मार्ट फोन में इंटरनेट का उपयोग नहीं करेंगे. अगर पढ़ाई में कोई समस्या हो तो अपने माता-पिता या शिक्षकों से समझेंगे. कार्यक्रम के अंत में छात्र आनंद स्वामी ने गाना प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें साइबर अपराध से अवगत हुए छात्र आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजू कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से परिचित हुए हैं. इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम नियमित अंतराल पर चलना चाहिए़. छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे मोबाइल में अपना समय बर्बाद नहीं करें, बल्कि पढ़ाई कर अपने मंजिल की ओर अग्रसर हों. नया विचार ने बहुत अच्छी पहल की है. इससे छात्र काफी लाभान्वित हुए हैं. ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी The post Muzaffarpur News: स्क्रीन टाइम और इंटरनेट का उपयोग कम करने की सलाह, इंटरनेट दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: भूलकर भी दूध के साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ेगी कई समस्याएं

Health Tips: दूध में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है.दूध पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह हमारे शरीर के विकास में भी मदद करता है. लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, ऐसे कई फूड्स हैं जिनका दूध के साथ सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है. दूध पीने के थोड़े देर के बाद भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें- Health Tips: जानलेवा हो सकती है ब्रेन हेमरेज की समस्या, जानिए कारण और बचाव के तरीके यह भी पढ़ें- Health Tips: दिमाग को तेज करने के लिए 5 खास फूड्स, जानें क्या खाने से बढ़ेगी आपकी याददाश्त मछली दूध और मछली का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए. इन दोनों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और आपको पेट दर्द, उलटी जैसी समस्या भी हो सकती है. खट्टे फल खट्टे फल जैसे कि नींबू, संतरा, मौसंबी आदि दूध के साथ नहीं खाने चाहिए.खट्टे फल में एसिड की अधिकता होती है, जो दूध के साथ मिलकर पाचन तंत्र को खराब कर सकती है. इसलिए, आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे फल और दूध एक साथ कभी नहीं खाने चाहिए. नमक वाली चीज दूध के साथ नमक वाली चीजों का सेवन करने से सोडियम और लैक्टोज का रिएक्शन हो सकता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. साथ ही, नमक वाले चीज और दूध को एक साथ खाने से बालों का झड़ना, त्वचा की समस्याएं और पाचन तंत्र की समस्याएं भी हो सकती हैं. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी यह भी पढ़ें- Health Tips: इन 5 संकेतों को स्त्रीएं न करें नजरअंदाज, ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है खतरा The post Health Tips: भूलकर भी दूध के साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ेगी कई समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maha Shivratri: बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 17 से खुलने लगेंगे मंदिरों के पंचशूल

Maha Shivratri in Deoghar: देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गयी है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जायेगा. इससे पहले परंपरा के अनुसार, बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर समेत मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के शिखर पर लगाये गये पंचशूलों को उतारा जायेगा. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिर से पंचशूल उतारे जायेंगे. उतारे गये पंचशूलों की सफाई के बाद इसे पुन: मंदिरों के शिखर पर विशेष पूजा के बाद लगाया जायेगा. बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने मंदिरों से पंचशूल को नीचे उतारने के लिए तिथि जारी कर दी है. 17 फरवरी को श्री गणेश मंदिर से उतारा जायेगा पंचशूल पंडित जी के द्वारा जारी तिथि के अनुसार, श्री गणेश मंदिर से पंचशूल उतारने का शुभ मुहूर्त सोमवार 17 फरवरी को फाल्गुन मास पंचमी तिथि से प्रारंभ होगा. उसके बाद क्रमशः सभी मंदिरों से पंचशूल उतारे जायेंगे. बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर से पंचशूल उतारने का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार को है. 25 फरवरी को मंदिरों के शिखर पर स्थापित किये जायेंगे पंचशूल सभी पंचशूल को उतारने के बाद इनकी सफाई की जायेगी. विशेष पूजा के बाद फिर से मंदिरों के शिखर पर पंचशूलों को 25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि पर स्थापित किया जायेगा. वहीं महाशिवरात्रि की चतुष्प्रहर पूजा 26 फरवरी को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी की रात चतुष्प्रहर पूजा होगी. इस दिन बाबा की शृंगार पूजा नहीं की जायेगी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पंचशूल उतारने के बाद बाबा का नहीं चढ़ेगा गठबंधन परंपरा के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर बाद बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के शिखर पर लगे पंचशूल को साफ करने और विशेष पूजा के उद्देश्य के लिए खोला जायेगा. पंचशूल खोलने के पहले दोनों मंदिरों के बीच बंधे गठबंधन को खोला जायेगा. गठबंधन खोलने के बाद दोनों मंदिरों के शिखर से एक साथ पंचशूल को उतारा जायेगा. नीचे लाने के बाद दोनों पंचशूलों का मिलन कराने की परंपरा निभायी जायेगी. इस क्षण को देखने के लिए हर साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़त है. पंचशूलों की होगी विशेष पूजा बाबा भोलेनाथ, मां पार्वती सहित सभी देवी-देवताओं के मंदिरों से खोले गये पंचशूल की सफाई के बाद सरदार पंडा गद्दी घर के बरामदे पर 25 फरवरी को विशेष पूजा होगी. यह पूजा दिन के करीब साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी. पूजा तांत्रिक विधि से होगी. इस पूजन में आचार्य के तौर पर गुलाब पंडित और पुजारी स्वयं सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा होंगे. करीब 2 घंटे तक चलने वाली पूजा का समापन आरती के साथ होगा. उसके बाद पंचशूल लगाने की परंपरा गणेश मंदिर से प्रारंभ होगी. महाशिवरात्रि की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सरदार पंडा करेंगे गठबंधन परंपरा के अनुसार, इस दिन सभी मंदिरों के शिखर पर पंचशूल की स्थापना के बाद बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती मंदिर का पुन: गठबंधन होगा. इस परंपरा की शुरुआत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा करेंगे. उसके बाद आम भक्त भी गठबंधन चढ़ा सकेंगे. इसे भी पढ़ें JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, कहा- क्या हम नक्सली बन जायें? एक्शन में झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, अंचल अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कह दी ये बात 11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट झारखंड में बनेंगे वंदे हिंदुस्तान के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश The post Maha Shivratri: बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 17 से खुलने लगेंगे मंदिरों के पंचशूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रगति यात्रा के महज 10 दिन बाद टूटकर बिखरने लगा सड़क पर लगा पेवर ब्लॉक, सीढ़ी में आयी दरार

प्रगति यात्रा के क्रम में बीते एक फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सबौर प्रखंड के बरारी पंचायत स्थित बहादुरपुर गांव में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मंगलवार को नया विचार पड़ताल में पता चला कि जीविका भवन व पंचायत प्रशासन भवन के शिलान्यास के बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. जबकि जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, वह 10 दिन के बाद ही टूटकर बिखरने लगे है. निर्माण में गुणवत्ता का नहीं रखा गय ध्यान पार्क व तालाब के किनारे पेवर ब्लॉक को मजबूती से नहीं बिछाया गया. चलने पर पेवर ब्लॉक धंसते हैं. कई जगह पर यह धंस भी गया है. तालाब के दक्षिणी छोर पर बनी सीढ़ी का किनारा दरकने लगा है. इसके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. वहीं तालाब के किनारे लगे कई पौधे सूख रहे हैं. जबकि कुछ गेवियन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. तालाब का पानी गंदा हो रहा है. इसके सतह पर जलकुंभियां उग रही है. वहीं तालाब के किनारे विसर्जित मूर्तियों के अवशेष बिखरे हुए हैं. पुस्तकालय के दरवाजे पर लटका ताला नया विचार पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बहादुरपुर उच्च विद्यालय मैदान व जल जीवन हरियाली अभियान से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया था. उस दिन यहां की स्थिति काफी ठीक लग रही थी. लेकिन तीन चार दिन बीतने के बाद ही यहां की स्थिति बदरंग होने लगी. बता दें कि सीएम ने जीर्णोद्धार किये गये उच्च विद्यालय बहादुरपुर समेत आंगनबाड़ी केंद्र व जीविका पुस्तकालय काे देखा था. मंगलवार दोपहर में पुस्तकालय के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था. आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगे फूल के पौधे गायब थे. बहादुरपुर में मनरेगा के तहत स्पोर्ट्स मैदान में 77 लाख की लागत से बनने वाले रनिंग ट्रैक की नींव रखी थी. मुख्यमंत्री ने 9.2 लाख की लागत से तैयार हाे रहे स्पोर्ट्स मैदान के कार्यों का भी शिलान्यास किया था. यहां टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत अन्य स्पोर्ट्स के संसाधन विकसित किये गये हैं. इनका बेहतर तरीके से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा. इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दरोगा ने काम के बदले मांगा 75 हजार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार The post प्रगति यात्रा के महज 10 दिन बाद टूटकर बिखरने लगा सड़क पर लगा पेवर ब्लॉक, सीढ़ी में आयी दरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top