Hot News

मौसम: कई राज्यों में पहुंचा मॉनसून, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 16 से 18 जून के दौरान, झारखंड और ओडिशा में 14 से 18 जून तक जबकि बिहार में 14 से 18 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 18 जून के दौरान जबकि छत्तीसगढ़ में 13 से 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

13 से 18 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में, 14 से 18 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 से 18 जून तक छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जून और 18 जून, पश्चिमी राजस्थान में 13 से 17 जून जबकि पूर्वी राजस्थान में 13 से 18 जून के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 13 से 15 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 13 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 14 जून को भी मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

राजस्थान में आंधी व बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक भागों में आंधी व बारिश हो सकती है. 13 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 60-70 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. विभाग के मुताबिक, साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना हैृ विभाग ने बताया कि वहीं राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश 14 से 16 जून को भी जारी रहने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पुरुलिया जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है. इससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली है. विभाग ने बताया कि हवा के अनुकूल पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रबल नमी के कारण दक्षिण बंगाल में बारिश और गरज के साथ बौछार के अलावा राज्य के उत्तरी हिस्से के उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) में भारी बारिश की संभावना 15 जून तक बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : 12,13, 14,15,16,17 और 18 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 12 जून को झारखंड में दस्तक दी और राज्य के 24 में से नौ जिलों में इसका प्रभाव दिखाई दिया. मौसम केंद्र रांची ने बताया कि 13 जून सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. विभाग ने बताया कि 13 जून को सुबह साढ़े आठ बजे से 12 जिलों के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 12 जून को उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में दस्तक दी. विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के ओडिशा के अन्य हिस्सों में पहुंचने के लिए हालात अनुकूल हैं. आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि शनिवार यानी 13 जून को नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. बुलेटिन में इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

The post मौसम: कई राज्यों में पहुंचा मॉनसून, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top