न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर अचानक पुलिस की भारी तैनाती देखी गई. कोलकाता पुलिस के कालीघाट और शालबनी थाने की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके आवास पहुंची. इस कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी चर्चा है. हालांकि पुलिस के पहुंचने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.
VIDEO | Kolkata, West Bengal: A large contingent of police personnel from Kolkata Police’s Kalighat Police Station and Shalboni Police Station, accompanied by central security forces, arrived at the residence of Trinamool Congress MP Abhishek Banerjee. More details are awaited.… pic.twitter.com/LcwV4gxLx0
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समाचार मिलने के बाद बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंचीं.
यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी पर रोक के बाद सीआईडी ऑफिस पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, जानें पूरा मामला
मदन मित्रा के खिलाफ छापेमारी ईडी ने की
इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के खिलाफ छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राज्य प्रशासन में मंत्री रहे मित्रा से जुड़े कुल सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. मित्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की कमरहटी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.
नियुक्ति के बदले नकद और सोना लेने का आरोप है मित्रा
ईडी अधिकारियों का आरोप है कि मित्रा ने कमरहटी नगरपालिका समेत कई नगरपालिकाओं में अलग-अलग पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के बदले बिचौलियों के जरिए रिश्वत के रूप में नकद और सोना लिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मित्रा का संबंध ऐसी 125 अवैध नियुक्तियों से जुड़ा हुआ है. मामले में जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के जबाव से सीआईडी संतुष्ट नहीं, फिर से किया तलब
The post अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस-फोर्स की मौजूदगी से हलचल, ममता बनर्जी भी पहुंचीं मौके पर appeared first on Naya Vichar.

