Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News:प्रतिमा विसर्जन के दौरान चीरागोड़ा के युवक को मारा चाकू

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों ने चीरागोड़ा के रहने वाले हर्षित कुमार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की शाम की है. हर्षित ने बताया कि वह अपने छोटे भाई को लेकर कोलाकुसमा में रहने वाले भाई के घर जा रहा था. कोलाकुसमा मोड़ के समीप वह ऑटो से उतरा और पैदल ही कोलाकुसमा की ओर जाने लगा. आगे जा रहे प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ युवक मारपीट कर रहे थे. विसर्जन के पास पहुंचते ही भीड़ से तीन युवक सोनी मुंडा, सुनील डोम व प्रकाश डोम निकले और पहले छाती पर पेचकस से वार किया. बाद में उनके सिर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. बताया कि भाग कर उसने अपनी जान बचायी. बाद में मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पिता अशोक सिंह ने घायल बेटे को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. पिता ने बेटे पर तीन युवकों द्वारा किये गये हमले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News:प्रतिमा विसर्जन के दौरान चीरागोड़ा के युवक को मारा चाकू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 65 लाभुकों ने किया आवेदन

Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए जिले के 65 लाभुकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. वैसे लाभुक को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनकी अपनी जमीन है और देश भर में कहीं भी पक्का मकान नहीं है. इसके अलावा लाभुक की सालाना आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. फेज 2.0 में लाभुक को स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. लाभुक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आयेगी. ओटीपी इंट्री के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. फेज-2.0 में आवेदक के परिवार में पति-पत्नी एवं अविवाहित शिशु शामिल होंगे. इधर, फेज वन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 9123 आवास बनाने का लक्ष्य था. इसके लिए 205 करोड़ रुपये आवंटित किये गये. अब तक 7856 लाभुकों का पक्का का मकान बन चुका है. 1367 लाभुकों के घर का निर्माण कार्य चल रहा है. कुछ लाभुकों के बैंक लोन होल्ड किया गया तो कुछ का खाता फ्रीज किया गया है. बोले नगर आयुक्त : नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. अब तक जिले के 65 लाभुकों ने ऑन लाइन आवेदन किये हैं. फेज-2.0 में लाभुकों को ही ऑनलाइन आवेदन करना है. लाभुक के मोबाइल पर ओटीपी आयेगा. ओटीपी की इंट्री करने पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. फेज-1 में 9123 आवास बनाने का लक्ष्य था. फेज-2.0 में अब तक लक्ष्य नहीं मिला है. क्या-क्या लगेंगे दस्तावेज आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए आवेदक का आधार, पैन एवं वोटर कार्ड की छायाप्रति आवेदक के पिता, पति, पत्नी के आधार की छायाप्रति आवेदक के परिवार के सभी सदस्यों के आधार की छायाप्रति जमीन का दस्तावेज खतियान, डीड, वंशावली, बंटवारानामा आदि जमीन का अद्यतन लगान रसीद अंचल कार्यालय से निर्गत आय प्रमाण पत्र शपथ पत्र : पूरे हिंदुस्तान में आवेदक का कहीं पक्का का मकान नहीं है आवेदक के बैंकपास बुक की छायाप्रति जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति पूरे परिवार का एक साथ फोटोI डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 65 लाभुकों ने किया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसा मजदूर

Dhanbad News: जेबीवीएनएल के गोधर सबस्टेशन में 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर बुधवार को एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार को सभी गोधर सबस्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे. इस बीच धैया लाहबनी का रहने वाला मुन्ना कर्मकार सीढ़ी लेकर जा रहा था. सबस्टेशन के ऊपर से गुजर रहे 33 केवीए बिजली के तार वाले स्थान के पास से गुजरते ही जोरदार आवाज हुई और करंट की चपेट में आकर मुन्ना जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में सबस्टेशन की बिजली सप्लाई को बंद कर सहकर्मी उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार करंट की चपेट में आने से उसके शरीर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है. कार्य के दौरान चालू थी सबस्टेशन की बिजली सप्लाई : मुन्ना कर्मकार समेत अन्य बुधवार को सबस्टेशन की बाउंड्रीवॉल में वायरिंग का काम कर रहे थे. बाउंड्रीवॉल में वायरिंग लगाने की जिम्मेवारी रितेश नामक ठेकेदार को दी गयी है. वायरिंग के कार्य के दौरान ही दुर्घटना हुई. सहकर्मियों के अनुसार कार्य के दौरान सबस्टेशन की बिजली सप्लाई चालू थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 33 केवीए बिजली करंट की चपेट में आकर झुलसा मजदूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सौरभ गांगुली ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने की अपील की

बीजीबीएस के दौरान उद्योगपतियों की मौजूदगी में की मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना संवाददाता, कोलकाताहिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को महानगर में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) पर उपस्थित उद्योगपतियों से कारोबार के साथ-साथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अब स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी बेहतर कर रहा है और इसके विकास के लिए हमें इसे और भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है. उन्होंने समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, सज्जन जिंदल, संजीव गोयनका की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने उद्योग व व्यापार के साथ-साथ स्पोर्ट्स जगत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. इस मौके पर सौरभ गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यों की भी जम कर सराहना की. उन्हें अपनी बड़ी बहन बताते हुए सौरभ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें ममता बनर्जी से हर समय मदद मिली. श्री गांगुली ने कहा : मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत आभारी हूं, लेकिन जब वे मुझे हर साल आमंत्रित करते हैं, तो मैं उनसे पूछता हूं कि क्यों, इस उद्योग सम्मेलन में मेरी क्या भूमिका होगी, जहां बड़े-बड़े उद्योगपति मौजूद हैं? उन्होंने मुझसे बार-बार कहा कि आपको वहां आना चाहिए. जहां आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी दुनिया के सामने बंगाल का प्रतिनिधित्व कर सकें और उनके शब्दों में : हर साल जब मैं यहां आता हूं, तो देखता हूं कि इस उद्योग सम्मेलन की समृद्धि कई गुना बढ़ गयी है. इस औद्योगिक सम्मेलन का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र के सभी सफल उद्योगपतियों को एक छत के नीचे लाना है, ताकि बंगाल में औद्योगिक क्षेत्र का और अधिक विस्तार हो सके. उद्योगपतियों को आंकड़ों के साथ समझायें कि यहां कृषि से लेकर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मनोरंजन तक हर चीज पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा : मुझे यह सोचकर बहुत खुशी हो रही है कि इतने सारे प्रसिद्ध उद्योगपति और उद्यमी हमारे राज्य में निवेश करना चाहते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सौरभ गांगुली ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीजीबीएस में नहीं आये भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे

संवाददाता, कोलकाता भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने बुधवार को बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में हिस्सा नहीं लिया. उनकी जगह कृषि मंत्री ने देश का प्रतिनिधित्व किया. भूटान के कृषि मंत्री यूंटेन फुंटशो ने देश की ओर से शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने उद्योगपतियों को भूटान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भूटानी प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में नयी दिल्ली की ओर से संभावित हस्तक्षेप का संकेत दिये जाने के एक दिन बाद सामने आया है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि आठवें बीजीबीएस सम्मेलन में भाग लेने के लिए तोबगे की निर्धारित यात्रा को लेकर ””दिल्ली में कुछ चल रहा है””. हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया था. ममता बनर्जी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था : फिलहाल की स्थिति के अनुसार, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार को कोलकाता आ रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि दिल्ली (केंद्र) को इससे कोई परेशानी है या नहीं. उन्होंने (भूटान के प्रधानमंत्री ने) पिछले साल अक्तूबर में ही बीजीबीएस में खुद के मौजूद रहने की पुष्टि की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीजीबीएस में नहीं आये भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में अभी खत्म नहीं हुआ ठंड, आज से गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठिठुरन

Bihar Weather: पटना. पटना सहित पूरे बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से ठंड में वृद्धि के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह से बिहार में तेज सर्द हवा चलने के आसार हैं. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं. इस कारण सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी की आशंका है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर हिंदुस्तान के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है. वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास सतह से 1.5 किमी ऊपर स्थित है. इन दोनों को संयुक्त प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व उत्तर हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों मेंबारिश का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से गिरेगा पारा छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही छह फरवरी की शाम से पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं. आइएमडी के अनुसार यह स्थिति आगामी सिर्फ दो दिन रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन तारीख को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा बदलाव होने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छह और सात फरवरी को पारे में कुछ गिरावट दर्ज होने की संभावना है, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि तुलनात्मक रूप में वातावरण में अधिक ठंडक महसूस हो सकती है. इधर राज्य के उत्तरी भाग के सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे की आशंका है. आठ तक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय आइएमडी के एक अन्य पूर्वानुमान के अनुसार आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं. हालांकि इसके असर को लेकर आइएमडी ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है. इधर राज्य बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान बक्सर में 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से अधिक और औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री से अधिक चल रहा है. Also Read: बिहार में आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी, मौसम विभाग का 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट The post Bihar Weather: बिहार में अभी खत्म नहीं हुआ ठंड, आज से गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठिठुरन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Water Bird Census: बिहार में कम आ रहे मेहमान, पटना में इस साल महज 137 प्रवासी पक्षी ही मिले

Water Bird Census: पटना. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर पटना समेत पूरे बिहार में एशियन वाटर बर्ड सेंसस यानी जलीय पक्षी गणना का काम दो फरवरी से शुरू हो गया है. जिले के 12 साइट पर गणना कार्य 16 फरवरी तक चलेगा. बुधवार को आठ सदस्यीय टीम ने राजधानी जलाशय मे पक्षियों की गणना की. इसमें 10 प्रजातियों के सिर्फ 137 पक्षी पाये गये. इनमे गैडवॉल, गार्गेनी, इंटरमीडिएट इगरेट, कॉर्मरेट, बरॉन्ज्ड विंग्ड जकाना, कॉमन सैडपाइपर, लीलटल गरीव, लेसर विस्लिंग टील, कॉमन कुट और कॉमन मूरहेन है. टीम मे डॉ गोपाल शर्मा, नवीन कुमार, कर्नल अमित सिन्हा, प्रो शाहला यास्मिन, मो शाहबाज, प्रो संगीता सिन्हा, आसिफ शील और मृत्युंजय मानी थे. जलाशय मे पानी और भोजन की कमी का असर डॉ गोपाल शर्मा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पवासी पक्षियो की संख्या आधी से भी कम है. जहां पहले 2000 से लेकर 3500 पक्षी रहते थे, वही आज 137 पक्षीही है. इसके दो मूल कारण है. पहला जलाशय मे मौजूद जल स्तर कम होना और दूसरा पक्षियो को मिलने वाले भोजन का मात्रा पर्याप्त न होना है. उन्होने आगे बताया कि पार् पमंडल की ओर से जलाशय मे पानी का स्तर बनाये रखने के लिए मोटर चलाये जाते है. बावजूद इसके जल स्तर काफी कम है, जो पवासी पक्षियो के निवास करने मे सहायक नही रहा. पक्षी विशेषज्ञों ने सुधार के लिए दिये थे सुझाव डॉ शाहला यास्मिन ने बताया कि इस बार पक्षियों की संख्या बहुत कम है. सितंबर में जब वह आयी थी, तभी इनकी संख्या मुश्किल से हजार रही होगी. गणना करने आये सदस्यों की ओर से जलाशय के मैनेजमेट को लेकर पटना को सुझाव भी दिये गये थे. पक्षियों के नहीं आने की दो वजहें हैं. पहला पूरे जलाशय में वेजिटेशन ग्रोथ हो गया है. घास की वजह से ओपन वाटर एरिया भी नहीं है, जहां पक्षी रह सके. इसके साथ ही जल स्तर मे भी कमी है. भागलपुर में भी प्रवासी पक्षियों की संख्या हुई कम भागलपुर के बरारी से सुलतानगंज के बीच पक्षी गणना का नेतृत्व कर रहे ज्ञान चंद्र ज्ञानी ने बताया कि इस वर्ष पक्षियों की संख्या कम दिख रही है. मानसून में बाढ़-बारिश की अनियमितता के कारण पक्षियों के भोजन के लिए जलीय पौधे व जीव जंतुओं की कमी से शायद संख्या कम है. पक्षियों का प्रवास वहीं होता है जहां भरपूर मात्रा में भोजन मौजूद रहता है. उन्होंने बताया कि गणना के दौरान रेड क्रेस्टेड पोचार्ड लालसर, रूडी सेलडक सुर्खाव, पिनटेल, गार्गनी, गडवॉल, गरुड़ समेत अन्य पक्षियों का झुंड दिखे हैं. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post Water Bird Census: बिहार में कम आ रहे मेहमान, पटना में इस साल महज 137 प्रवासी पक्षी ही मिले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना गायघाट शेल्टर होम की एक लड़की को भगा ले गया कार सवार, प्रशिक्षण के लिए ले गयी थी महिला सिपाही

Bihar News: पटना गायघाट शेल्टर होम की एक लड़की को कार सवार शातिर सात बच्चियों व पुलिस के सामने से भगा कर ले गया. कार सवार का सुरक्षाकर्मियों ने कुछ दूर तक गाड़ी से पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया. इस संबंध में सिपाही पिंकी कुमारी ने शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिपाही गायघाट शेल्टर होम से आठ लड़कियों को प्रशिक्षण के लिए सक्षम अपना घर लेकर पहुंची थी. वहां पहुंचने के बाद सभी बच्चियों को एक-एक कर उतारा गया. पहले से ही एक शातिर कार लेकर वहां खड़ा था. इतने में आठ में से एक बच्ची अपनी गाड़ी से उतरते ही शातिर की कार में बैठ गयी. स्त्री सिपाही जब तक कुछ समझ पाती, तब तक युवक कार लेकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. मामला-2: एसएसबी ने नाबालिग लड़की को किया बरामद सुपौल. एसएसबी 45वीं वाहिनी सीमा चौकी शैलेशपुर के जवानों ने मंगलवार की संध्या चेकपोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 16 वर्षीया लड़की को मानव तस्करों से बचाया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी शैलेशपुर के जिम्मेवारी क्षेत्र में हिंदुस्तान नेपाल सीमा पर ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसबी जवानों द्वारा हिंदुस्तान प्रभाग से नेपाल जा रहे शादीशुदा जोड़े को संदिग्ध आधार पर रोक कर पूछताछ की. तत्पश्चात यह पाया गया कि भीमनगर थाना क्षेत्र के हृदयनगर निवासी सचिंद्र गोटिया के पुत्र नीतीश कुमार एक नाबालिग लड़की के साथ हिंदुस्तान से नेपाल बिना किसी को बताए शादी करने जा रहा है. जिसके बाद एसएसबी द्वारा मानव तस्कर रोधी इकाई की उपस्थिति में आवश्यक कार्यवाही की गई. नाबालिग तथा पकड़े गए व्यक्ति को भीमनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, मानव तस्कर रोधी इकाई से उप निरीक्षक भावना समेत अन्य जवान उपस्थित थे. मामला-3: लड़की गायब, मामला हुआ दर्ज बांका शहर स्थित शास्त्री चौक के समीप से एक लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर लड़की की मां ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये गये आवेदन में लड़की की मां ने बताया कि मेरी 19 वर्षीय पुत्री सामान की खरीदारी करने घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. Also Read: Road Accident: पटना से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस को चंदौली में ट्रेलर ने ठोका, दो स्त्रीओं की दर्दनाक मौत मामला-4: पति ने पत्नी के गायब होने का दर्ज कराया मामला बांका सदर थाना क्षेत्र के दुधारी रामपुर गांव से एक स्त्री के गायब होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर गायब स्त्री मंति देवी के पति सुनील भुंजार ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाने में दिये गये आवेदन में सुनील ने अपनी पत्नी के बगल के एक युवक के साथ फरार होने का आरोप लगाया है. वहीं आवेदन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. The post Bihar News: पटना गायघाट शेल्टर होम की एक लड़की को भगा ले गया कार सवार, प्रशिक्षण के लिए ले गयी थी स्त्री सिपाही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 15 किमी बिजली का तार काट ले गए चोर, 500 गांवों को करना था रौशन

Bihar News: फारबिसगंज. अररिया जिले के फारबिसगंज थाना और कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर तक बिजली का तार चोरी हो गया. इस चोरी से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब 16.03 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. सिकटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र के इस्तेमाल के लिए 33 केवी का खंभों से तार जा रहा था, जिसकी चोरी कर ली गई. इस मामले में फारबिसगंज विद्युत एसडीओ ने फारबिसगंज एवं कुर्साकांटा थाने को प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता कोमल कुमारी ने बताया कि रमै पंचायत के घोड़ा घाट से लेकर छोटी नदी बोध कुंवर के खेत तक करीब 9 किलोमीटर तक का 33 केवी बिजली तार, वी क्रॉस समेत पीन इंसुलेशन की चोरी कर ली गई है, जिसका अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 66 हजार 120 रुपये है. पहले भी हो चुकी है तार की चोरी कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत के फकीराना गांव वार्ड संख्या 13 में करीब 6 किलोमीटर तक का 33 केवी तार की चोरी कर ली गई. इसके साथ ही वी क्रॉस और पीन इंसुलेशन भी चुरा ले गए, जिससे विभाग को 6 लाख, 36 हजार,612 रुपए का नुकसान हुआ है. मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज विद्युत एसडीओ कोमल कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ महीने पूर्व भी इस तार की चोरी हुई थी, जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मगर ताजा घटना में करीब 15 किलोमीटर तक विद्युत के तार की चोरी कर ली गई. उन्होंने बताया कि यह 33 केवी का तार फारबिसगंज थाने के रमै से कुर्साकाटा के सिकटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र के लिए था. खेतों में फसल लगने के कारण रोका गया था काम सामान की कमी और खेतों में फसल लगने के कारण विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई थी. इसका लाभ उठाकर चोरों ने चोरी कर ली गई. बिजल की सप्लाई से 500 से ज्यादा गांव रौशन होते. इधर, इस लंबे तार की चोरी को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फारबिसगंज विद्युत सहायक अभियंता के द्वारा चोरी से संबंधित आवेदन दिया गया है. इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post बिहार में 15 किमी बिजली का तार काट ले गए चोर, 500 गांवों को करना था रौशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाथरूम में एक तरफ मामा, दूसरी तरफ भांजी का पड़ा था शव, साक्ष्य तलाशने में जुटी पुलिस

Murder Case: मुजफ्फरपुर/कांटी. कांटी थाना क्षेत्र के पठान टोली गरम चौक के समीप दो मंजिला मकान में जिंदा जलकर मामा मिथिलेश कुमार व भांजी शालू कुमारी की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस टीम जुट गयी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदेहास्पद लग रहा है. कमरे की पूरी तरह से आग बुझने के बाद मंगलवार की देर रात ही पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार की सुबह कांटी पुलिस एफएसएल की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. सैंपल जांच के बाद साफ हो सकती है तस्वीर वैज्ञानिकों ने दो घंटे तक जिस कमरे में मिथिलेश व उसकी भांजी जिंदा जली थी, उसमें जाकर साक्ष्य इकट्ठा किया. इस दौरान पेट्रोल की दुर्गंध से उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. टीम ने बाथरूम, किचन व कमरे के दरवाजा से भी साक्ष्य संकलन किया. बाथरूम में एक बाल्टी में पेट्रोल भरा हुआ था उसका भी सैंपल जांच के लिए एफएसएल के वैज्ञानिकों ने लिया है. मामा – भांजी हादसे में जिंदा जलकर मरी या फिर साजिश के तहत दोनों को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया गया, इसकी जांच करने के लिए ग्रामीण एसपी विद्या सागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की. अलग-अलग बयान से उलझी गुत्थी करीब एक घंटे से अधिक समय तक ग्रामीण एसपी ने आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया. अलग- अलग लोग का बयान अलग- अलग आ रहा था. इससे पुलिस की जांच और उलझ गयी है. कुछ लोगों ने बताया कि जिस समय मामा- भांजी जिंदा जले, उस वक्त उस वक्त मीरा देवी अपने सात साल के बेटा मयंक के साथ छत पर थी. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि दोनों मां बेटे भी घर में ही फंसे थे उनकी स्थानीय लोगों ने जान बचायी है. अब पुलिस वैज्ञानिक व मैनुअल इनपुट के आधार पर दोनों की मौत की गुत्थी सुलझा रही है. कांटी थाने में बुधवार देर रात तक परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. अगर पत्नी या परिवार के कोई सदस्य बयान नहीं दर्ज कराते हैं तो पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करेगी. बाथरूम से शुरू हुई आग कमरे व किचन में फैली ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मामा भांजी की जिंदा जलकर मौत की घटना में वह खुद बुधवार को घटनास्थल पर जाकर छानबीन की है. एक ही कमरा था. उसके बाथरूम में एक तरफ मामा का जला हुआ शव था. दूसरी तरफ भांजी का बैठे अवस्था में जला हुआ शव था. बीच में 10 से 12 लीटर की बाल्टी में पेट्रोल रखा था. बाल्टी के जलने के बाद भी उसमें कुछ पेट्रोल के अवशेष बचे हुए हैं. बाथरूम का गेट भी लॉक नहीं था. जांच में यह भी बात सामने आयी है कि कमरे में चारों तरफ पेट्रोल छिड़का गया था. आग बाथरूम से शुरू होकर पूरे कमरे व किचन में फैली हुई थी. पत्नी का बयान दर्ज होने के बाद मामला होगा स्पष्ट ग्रामीण एसपी ने बताया कि आग कैसे लगी यह पूरा मामला संदेहास्पद है. मृतक की पत्नी मीरा देवी का बयान दर्ज होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. वह जिस पते पर होने की बात कही थी वहां भी नहीं है. पुलिस उनका पता लगा रही है. छानबीन के दौरान यह भी बात सामने आयी है कि कमरे में हर तरफ पेट्रोल छिड़का गया था. Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर The post बाथरूम में एक तरफ मामा, दूसरी तरफ भांजी का पड़ा था शव, साक्ष्य तलाशने में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top